27.8 C
Chandauli
Monday, October 5, 2026

Buy now

सीओ देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में हुई कांबिंग,संदिग्ध गतिविधियों पर नजर

- Advertisement -


चंदौली। पूर्व में नक्सली गतिविधियों से प्रभावित रहे क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस ने सोमवार को मझगावा और जयमोहनी गांव के आसपास व्यापक कांबिंग और जनसंवाद अभियान चलाया। क्षेत्राधिकारी नौगढ़ देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में चकरघट्टा पुलिस और क्यूआरटी टीम ने पहाड़ी व जंगल क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाकर संवेदनशील स्थानों और पगडंडियों को खंगाला।
पुलिस टीम ने मझगावा और जयमोहनी के आसपास के दुर्गम इलाकों, जंगलों, संभावित छिपने के स्थानों और सीमावर्ती क्षेत्रों में पैदल गश्त कर संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटाई। इसके साथ ही गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों, युवाओं और बुजुर्गों से सीधा संवाद किया गया। पुलिस ने ग्रामीणों से क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि के संबंध में जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि वर्तमान में गांव और आसपास के क्षेत्रों में शांतिपूर्ण माहौल है तथा किसी तरह की नक्सली गतिविधि या संदिग्ध आवाजाही सामने नहीं आई है। क्षेत्राधिकारी ने ग्रामीणों से अपील की कि किसी अनजान या संदिग्ध व्यक्ति को शरण न दें। जंगल अथवा गांव के आसपास संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। उन्होंने कहा कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। नक्सली और असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए कांबिंग, गश्त और जनसंवाद अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights