19.3 C
Chandauli
Wednesday, November 18, 2026

Buy now

स्वास्थ्य सेवाओं में नया अध्याय लिखेगा हरिओम हॉस्पिटल,23 नवंबर को उद्घाटन में पहुंचेंगे स्वामी अड़गड़ानंद महाराज

- Advertisement -


चंदौली। जनपदवासियों को बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में नरसिंहपुर में एक नई चिकित्सा सुविधा शुरू होने जा रही है। हरिओम हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक सेंटर का भव्य उद्घाटन 23 नवंबर को सुबह 10 बजे आयोजित किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में यथार्थ गीता के प्रणेता विश्वगुरु महायोगेश्वर परमपूज्य स्वामी अड़गड़ानंद महाराज की विशेष कृपा एवं आशीर्वाद प्राप्त होगा।
अस्पताल के निदेशक एमडी मेडिसिन डॉ. विवेक सिंह ने बताया कि हरिओम हॉस्पिटल में मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। अस्पताल में ओपीडी, आईपीडी, ऑपरेशन थियेटर, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग गंभीर बीमारियों के इलाज से लेकर आधुनिक सर्जरी तक की सुविधा आईसीयू और एचडीयू की सुविधा उपलब्ध होगी। वहीं नवजात शिशुओं के लिए एनआईसीयू और गंभीर रूप से बीमार बच्चों के उपचार के लिए पीआईसीयू बनाया गया है। इसके अलावा किडनी के मरीजों के लिए डायलिसिस की सुविधा भी मिलेगी। साथ ही जनरल सर्जरी, हड्डी एवं जोड़ रोग, मूत्र रोग, लेप्रोस्कोपिक सर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग तथा कैंसर सर्जरी सहित प्लास्टिक एवं पुनर्निर्माण सर्जरी की सुविधा भी रहेगी। मरीजों की सहूलियत के लिए विभिन्न स्वास्थ्य बीमा कंपनियों के माध्यम से कैशलेस इलाज और बीमा क्लेम की व्यवस्था की गई है। वहीं आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के पात्र लाभार्थियों को पांच लाख रुपये तक के निःशुल्क उपचार की सुविधा मिलेगी। तथा विभिन्न प्रकार की जांच सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। इसके साथ ही मरीजों की सुविधा के लिए 24 घंटे आपातकालीन चिकित्सा सेवा भी संचालित होगी। बताया कि अस्पताल का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है। ताकि गंभीर बीमारियों के उपचार और जांच के लिए उन्हें दूसरे शहरों का रुख न करना पड़े। उद्घाटन समारोह में हरिओम हॉस्पिटल के चेयरमैन वैभव सिंह, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. ममता राय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights