27 C
Chandauli
Wednesday, September 30, 2026

Buy now

हेरिटेज मेडिकल कॉलेज में क्लिनिकल ट्रेनिंग ले रहें हैं,यथार्थ नर्सिंग कॉलेज एंड पैरामेडिकल इंस्टिट्यूट के छात्र-छात्राएं

- Advertisement -


चंदौली। जिले के झांसी गांव नेशनल हाइवे पर स्थित यथार्थ नर्सिंग कॉलेज एंड पैरामेडिकल इंस्टिट्यूट की बी.एस.सी. नर्सिंग की छात्र व छात्राएं क्लिनिकल ट्रेनिंग के लिए हेरिटेज मेडिकल कॉलेज में फैकल्टी जूली कुमारी अथवा विकास यादव के साथ ट्रेनिंग कर रही हैं। इससे मरीजों को अच्छी सेवा प्रदान कर सकें। यथार्थ नर्सिंग कॉलेज एंड पैरामेडिकल इंस्टिट्यूट चंदौली का सबसे बेहतर मेडिकल कालेज रूप में माना जा रहा है। जिसमें हजारों छात्र-छात्राएं पढ़ाई के साथ-साथ जिला चिकित्सालय सहित अन्य अस्पतालों में अपनी सेवा दे रहे हैं।

प्रबंधक डॉ.धनंजय सिंह ने बताया कि यथार्थ नर्सिंग कॉलेज एंड पैरामेडिकल इंस्टिट्यूट छात्र- छात्राएं विद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ हेरिटेज कॉलेज में ट्रेनिंग ले रही है। जिससे मरीजों की अच्छी तरीके से इलाज व देखभाल कर सकें। उन्होंने बताया कि यथार्थ नर्सिंग कॉलेज एवं पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट अग्रणी संस्थानों में से एक है। यह स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर विभिन्न पूर्णकालिक पाठ्यक्रम प्रदान करता है। जो आईएनसी से मान्यता प्राप्त है। जिसमें सैकड़ों छात्र-छात्रा शिक्षा ग्रहण कर रही है।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights