23.6 C
Chandauli
Saturday, September 26, 2026

Buy now

निर्देशः पत्रावलियों पर कार्यवाही में शिथिलता बरतने वाले बैंक अफसरों पर करें कार्यवाही

- Advertisement -

सीडीओ चंदौली ने समीक्षा बैठक में सरकारी विभागों के कामकाज को परखा

Young Writer, चंदौली। जिलाधिकारी ईशा दुहन के निर्देशानुसार मुख्य विकास अधिकारी अजितेंद्र नारायण की अध्यक्षता में नीति आयोग के विभिन्न इंडिकेटर पर संबंधित विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इस दौरान माह अक्टूबर की प्रगति की समीक्षा की। विभागों को अवमुक्त अनटाइम फंड के सापेक्ष व्यक्त की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। गत माह की बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की कार्यवाही से रूबरू हुए।
इस दौरान सीडीओ ने जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक को निर्देशित करते हुए कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं से संबंधित पत्रावलियों को जांच के उपरांत विभागीय कार्यवाही करते हुए स्वीकृत प्रदान किया जाए। जिन बैंकों के द्वारा पत्रावलिओं में शिथिलता बरतने वाले बैंक प्रबंधक के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करें। उनके द्वारा नीति आयोग के पैरामीटरों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, कृषि आदि पर किये गए कार्याें की विस्तार पूर्वक समीक्षा किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए। मुख्य विकास अधिकारी ने जिला सेवायोजन अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने विभाग से संबंधित योजनाओं व रोजगार हेतु अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने हेतु बेहतर प्रयास निश्चित हो। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही व शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि आपस मे समन्वय बनाकर टीम भावना से कार्य करे। जिससे जनपद की नीति आयोग के रैकिंग में और बेहतर सुधार लाया जाय। इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी, पीडी डीआरडीए उपस्थित रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights