27 C
Chandauli
Wednesday, September 30, 2026

Buy now

Dead Body : कुएं में शव मिलने की सूचना पर जमा हुई भीड़ व पुलिस

- Advertisement -

भोजापुर में सड़क किनारे कुआं में अज्ञात व्यक्ति शव मिलने से सनसनी

सकलडीहा। चंदौली-सकलडीहा मुख्य मार्ग पर कोतवाली क्षेत्र के भोजापुर गांव के समीप कुआ में 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। घटना की जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस शव को बाहर निकालने में जुट गयी। हालाकि देर शाम तक शव का शिनाख्त नही हो पाया था। इस मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही।
सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के भोजापुर मुख्य मार्ग पर पुलिस लाइन से पहले एक कुआं में एक अज्ञात व्यक्ति का शव उतराता देख लोगों की भीड़ जुट गयी। घटना की जानकारी होने पर आसपास गांव के लोगों की भीड़ जुट गयी। काफी देर बाद भी शव का शिनाख्त नही हो पाया। जबकि बार बार लोग शव का शिनाख्त करने के प्रयास में जुटे रहे। कुआं में अंधेरा होने के कारण शव का शिनाख्त नहीं हो पा रहा था। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह बताया कि मौके पर पुलिस फोर्स गयी है। शव को बाहर निकालने का इंतजाम किया जा रहा है। फायर विग्रेड को मदद ली जा रही है। अभी तक शव का शिनाख्त नही हो पाया है। इस मौके पर चंदौली थाना प्रभारी गगन सिंह, कस्बा प्रभारी धर्मदेव सिंह, सुरेश सिंह, बंटी सिंह, संदीप तिवारी मौजूद रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights