27.3 C
Chandauli
Monday, October 26, 2026

Buy now

आत्महत्याः तीन बच्चों के साथ ट्रेन के आगे कूदी महिला, तीन की मौत

- Advertisement -

Young Writer, पड़ाव। क्षेत्र के जलीलपुर पुलिस चौकी अंतर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्थल के पीछे रेलवे ट्रैक पर अपने 3 बच्चों सहित 30 वर्षीय महिला ने ट्रेन के आगे कूद गई। इस दुर्घटना में महिला व दो बच्चों की मौत हो गयी, वहीं 8 माह का बच्चा अंकित ट्रेन से टकराकर दूर जा गिरा। जिसको चोटे तो आई लेकिन वह बाल-बाल बच गया। उसका निजी चिकित्सालय में इलाज चल रहा है और खतरे से बाहर बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार मृतक महिला का इतना बड़ा कदम उठाने का कारण आपसी गृह कलह बताया जा रहा है।

यह घटना रविवार की रात रविवार 9 बजे की है। मौत से पहले 30 वर्षीय पूजा ने परोरवा निवासी अपने भाई बृजेश, भाभी सोनी और बहन विमला को व्हाट्सएप के जरिए यह संदेश भेजा कि मेरी लाश पड़ी है पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्थल के पीछे रेलवे ट्रैक पर आप लोग ले जाएं जबकि सूचना के अनुसार गृह कलह को लेकर कई बार पंचायत भी हुई थी लेकिन बात नहीं बनी और घटना वाले दिन भी मृतक के ससुराल से थोड़ी दूर वाले पुलिस चौकी सिर गोवर्धन पर पंचायत चल रही थी बात ना बनते देख मृतका ने ऐसा कदम उठाया। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या है जबकि शव का पोस्टमार्टम होने के पश्चात ही कुछ कहा जा सकता है।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights