30.8 C
Chandauli
Sunday, October 25, 2026

Buy now

चंदौली से बड़ी खबर पारिवारिक कलह को लेकर बंद कमरे में रस्सी से लटकी पत्नी तो गंगा में कूदा पति,हालत गंभीर

- Advertisement -

चंदौली। नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 15 जय प्रकाश नगर में बुधवार को एक महिला ने फांसी लगाकर अपने ई लीला समाप्त कर ली। घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया। आस पास के लोगों की सूचना पर पहुची पुलिस ने तत्काल महिला के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
बताते हैं कि नगर निवासी प्रभात की अपने पत्नी जूही 27 वर्ष के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद प्रभात बाहर चला गया। इस दौरान पत्नी जूही ने बंद कमरे में रस्सी के सहारे लटक कर आत्महत्या कर ली जिसकी देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के रोने की आवाज सुनकर मौके पर जुटे आस पास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल मौके पर जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस बाबत सदर कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि एक महिला ने आपसी विवाद के आत्महत्या कर ली है।शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। विधिक कार्यवाई की जा रही है।

इनसेट———
पत्नी से विवाद के बाद गंगा में कूदा पति
चंदौली वार्ड नंबर 15 जयप्रकाश नगर निवासी प्रभात पत्नी से विवाद के बाद सीधे रामनगर पुल पर पहुंच गया। और गंगा में छलांग लगा दिया। जिसको देख आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी मल्लाहों को दी मल्लाहों ने कड़ी मशक्कत के बाद प्रभात को गंगा से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। मौके पहुची रामनगर पुलिस ने तत्काल प्रभात को वाराणसी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया जहा उसका इलाज़ चल रहा है।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights