29.8 C
Chandauli
Tuesday, October 13, 2026

Buy now

आमजनों की स्वास्थ्य के लिये विभाग ने किया जागरूक

- Advertisement -

सकलडीहा, आम जनमानस की बेहतर स्वास्थ्य और खानपान को लेकर खाद सुरक्षा एवं औषधि विभाग की ओर से लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। सहायक आयुक्त खाद द्वितीय आर एल यादव के निर्देश पर सोमवार को तहसील क्षेत्र के विभिन्न कस्बा में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान खाद पदार्थ के 35 नमूना के माध्यम से दुकानदार और ग्रामीणों को जागरूक किया गया। विभाग की इस पहल का लगातार कस्बा और गांवों में चलाने का ग्रामीणों ने अपील किया।
फूड सेफ्टी वैन के माध्यम से खाद सुरक्षा एंव औषधि प्रशासन मंडल वाराणसी की लैब टीम के माध्यम से लगातार कस्बा और बाजारों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान उन्हें मिठाई, दूध, तेल, मसाला, फास्ट फूड, तैलीय पदार्थ एवं खाद पदार्थाे में रंगों के मिश्रण क्षमता पर विस्तार से जानकारी दी गयी। खाद सुरक्षा अधिकारी सच्चिदानंद राय ने दुकानदारों को आम जनता के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए विस्तार से जानकारी दिया। इस मौके पर करीब 35 नमूना लेकर सौ से अधिक लोगों को सुरतापुर, रमरजा मार्केट, तोरवा चौराहे, तथा नवली में स्थित अन्नपूर्णा डेरी में नमूने को जांच करते हुए व्यापारी और ग्रामीणों को जागरूक किया गया ।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights