27.6 C
Chandauli
Monday, October 12, 2026

Buy now

धान-गेहूं के साथ सब्जियों की खेती को अपनाएं चंदौली किसानः डीएम

- Advertisement -

Young Writer, चंदौली। जनपद में रबी उत्पादकता के सफल क्रियावन्यन हेतु कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में जिलाधिकारी ईशा दुहन की अध्यक्षता का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रांगण में सम्पन्न हुआ। रबी गोष्ठी में जिला कृषि अधिकारी द्वारा रबी उत्पादकता कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा की गई। गोष्ठी में जैविक खेती, पराली प्रबन्धन, खाद एवं उर्वरक की व्यवस्था, मत्स्य पालन, पशु पालन एवं धान क्रय केन्द्र पर जानकारी दी गयी।
जिलाधिकारी द्वारा पराली न जलाने हेतु एनजीटी के तहत आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने एवं किसानों से अपेक्षित सहयोग, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, कृषि में विविधीकरण, धान, गेहूं में मोटे अनाज एवं सब्जियों की खेती करने किसान अपने आमदनी को बढ़ाने की रणनीति बनाये, आपके सहयोग के लिये सभी विभाग तत्पर है। चन्द्रप्रभा बांध से रिसते पानी को रोकने एवं नहरों की सफाई के निर्देश दिया गया। ’जिलाधिकारी एवं संयुक्त कृषि निदेशक, वाराणसी मण्डल वाराणसी द्वारा प्रत्येक विकास खण्ड से 5-5 कृषकों को चना मिनी किट का वितरण किया गया। अन्त में जिला कृषि अधिकारी सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए रबी गोष्ठी-2022 की समाप्ति की घोषणा की गयी। इस दौरान संयुक्त कृषि निदेशक, वाराणसी मण्डल वाराणसी, उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, सहायक निदेशक मत्स्य, जिला उद्यान अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं समस्त संबंधित जनपदीय अधिकारी, प्रगतिशील कृषक व विभिन्न कृषि संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहें।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights