23.9 C
Chandauli
Tuesday, October 13, 2026

Buy now

समिति पर धान बेचकर अंगूठा लगाने को किसान परेशान

- Advertisement -

Young Writer, क़मालपुर। बिकास खंड धानापुर अंतर्गत स्थापित साधन सहकारी समिति ऐवती, जहां पीसीएफ द्वारा धान क्रय केंद्र खोला गया है। वहां वर्तमान में धान खरीद नहीं हो पा रही है। इससे किसानो के अथक परिश्रम करके उपजाई गई धान की फसल पड़ी हुई है, दूसरी ओर धान की खरीद नहीं होने से परेशान नजर आ रहे हैं।
किसानों का कहना है कि हमने अपने धान का रजिस्ट्रेशन कराकर साहन सहकारी समिति ऐवती पर विक्रय कर दिया है। कुछ बिक्रय धान का अंगूठा लग गया है कुछ अवशेष है जिसका अंगूठा लगना है जो नहीं लग पा रहा है। इस बाबत केंद्र प्रभारी रविंद्र शर्मा कोई संतोष जनक उत्तर नहीं दे पा रहे हैं। उनका कहना है बोरा ही उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। यह मामला क्या है यह लोगों की समझ के परे है। किसानों में राम आशीष यादव, रामकेश सिंह, दिवाकर राय, राधिका सिंह, संतोष कुमार, सतीश सिंह, राकेश सिंह, राजेंद्र पाण्डेय, जय प्रकाश सिंह, गनेश, ज्ञानेंद्र सिंह, जीवनाथ, लालजी अमित, रामप्रताप सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक इंतजार करके निराश बिना अंगूठा लगाए घर चले गये।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights