18 जनवरी को सम्पन्न होेगी जवाहर नवोदय प्रवेश परीक्षा
चंदौली। जवाहर नवोदय विद्यालय के कक्षा-6 में प्रवेश के लिए परीक्षा 18 जनवरी को सम्पन्न की जानी है। इस दौरान जनपद के कुल 6467 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इसके लिए जनपद में कुल नौ परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं, जहां सुबह 11.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक परीक्षा सम्पन्न होगी। इस दौरान परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहेंगे, ताकि परीक्षा की शुचिता कायम रहे।
यह जानकारी देते जवाहर नवोदय विद्यालय बैराठ के प्राचार्य संजय कुमार मिश्र ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के मद्देनजर जनपद स्थित नेशनल इण्टर कॉलेज सैयदराजा, राहुल इंटरनेशनल स्कूल महुअरकलां, बलुआ रोड चहनियां, आदित्य नारायण इंटर कॉलेज, चकिया, महेन्द्र टेक्निकल इंटर कॉलेज चन्दौली, बी एण्ड बी इंटरनेशनल स्कूल खरखोलिया, राजकीय इंटर कॉलेज नौगढ़, नगरपालिका इंटर कॉलेज मुगलसराय, गांधी स्मारक इण्टर कॉलेज शहाबगंज, सकलडीहा इंटर कॉलेज सकलडीहा को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है, जहां जनपद के 6467 परीक्षार्थियों के परीक्षा देंगे। नेशनल इंटरकालेज सैयदराजा में 668, राहुल इंटरनेशनल स्कूल महुअरकलां चहनियां में 920, आदित्य नारायण इंटर कॉलेज चकिया में 562, महेन्द्र टेक्निकल इंटर कॉलेज चन्दौली में 804, बी एण्ड बी इंटरनेशनल स्कूल खरखोलिया धानापुर में 892, राजकीय इंटर कॉलेज नौगढ़ में 419, नगरपालिका इंटर कॉलेज मुगलसराय में 712, गांधी स्मारक इण्टर कॉलेज शहाबगंज में 537, सकलडीहा इंटर कॉलेज सकलडीहा में 953 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। बताया कि प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले बच्चों के प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं। परीक्षा के दौरान कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए प्रत्येक केन्दों पर जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक तथा जवाहर नवोदय विद्यालय द्वारा नियुक्त केन्द्र स्तरीय पर्यवेक्षक तैनात रहेगें। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की नजर में सकुशल सम्पन्न कराई जाएगी। शांति व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा। प्रवेश परीक्षा मे सम्मिलित होने वाले विद्यार्थी अपने साथ केन्द्र पर एक पहचान पत्र लेकर आएगें।
नवोदय प्रवेश परीक्षाः नौ केन्द्रों पर परीक्षा देंगे 6467 छात्र-छात्राएं
कांग्रेस जिलाध्यक्ष के लिए 32 व शहर अध्यक्ष के लिए 8 लोग दावेदार
चन्दौली कांग्रेस जिलाध्यक्ष के लिए लखनऊ में हुआ साक्षात्कार
चंदौली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस संगठन को मजबूत करने तथा 2027 के विधान सभा की तैयारी के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के साथ जिला, शहर एवं ब्लॉक स्तर की कमेटियों को भंग कर दिया गया है। कांग्रेस ने अपने संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत नए सिरे से पदाधिकारियों के चयन के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अजय राय की अध्यक्षता में चयन समिति का गठन किया गया है।

उक्त समिति में राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सलमान खुर्शीद, निर्मल खत्री, बृजलाल खाबरी सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेता पीएल पुनिया, सांसद किशोरी लाल शर्मा, विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना, सुप्रिया श्रीनेत, विधायक वीरेंद्र चौधरी कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी (पूर्व मंत्री, छत्तीसगढ़) की उपस्थिति रही। लखनऊ में जिलेवार बैठक आयोजित करके उनसे व्यक्तिगत साक्षात्कार किया गया। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस संगठन को नए सिरे से गठित करने और पदाधिकारियों के चयन के लिए कई दिनों से कवायद चल रही है। इसी क्रम में जनपद चन्दौली में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी, जिला प्रभारी पदाधिकारियों का महीने भर तक सघन दौरा लगातार किया गया तथा जिले में कांग्रेस की जमीन को मजबूत बनाने के लिए लोगो के संग मिल बैठकर कई कार्यक्रमों का आयोजन कर शक्ति परीक्षण भी किया गया। 8 जनवरी को लखनऊ प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में चन्दौली के जिला एवं शहर अध्यक्ष पद के लिए कुल 40 दावेदार कांग्रेसजनों ने उपस्थित होकर साक्षात्कार दिया। नए संगठन के निर्माण प्रक्रिया को लेकर जिले के कांग्रेसजन उतसाहित है।
डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार: अमरेंद्र अध्यक्ष व राघवेंद्र महामंत्री निर्वाचित
चंदौली। डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार सभागार में गुरुवार को नए पदाधिकारियों का निर्वाचन सर्वसम्मति से हुआ। इस दौरान अमरेंद्र प्रताप सिंह अध्यक्ष एवं राघवेंद्र प्रताप सिंह महामंत्री निर्वाचित हुए। इसके अलावा अन्य पदाधिकारियों का निर्वाचन भी निर्विरोध सम्पन्न हुआ। निर्वाचन की प्रक्रिया पूर्ण होते ही बार के सदस्यों एवं अधिवक्ताओं ने नए पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत एवं सम्मान किया। वहीं नए पदाधिकारियों ने अपने दायित्वों के निष्ठा व ईमानदारी के साथ निर्वहन का संकल्प लिया और अधिवक्ता हित में जारी आंदोलन को आगे बढ़ाने की दृढ़ता दिखाई।
विदित हो कि बुधवार को डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार सभागार में वार्षिक चुनाव के मद्देनजर नामांकन की प्रक्रिया पूर्ण हुई। इस दौरान अध्यक्ष एवं महामंत्री समेत सभी पदों पर एकल नामांकन हुआ, जिसके बाद सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन होना लगभग तय था। गुरुवार को चुनाव समिति के अध्यक्ष पंचानन पांडेय समेत अन्य सदस्यों ने सभी नामांकन पत्रों की जांच की, जिसमें सभी पदाधिकारियों द्वारा निर्वाचन समिति के समक्ष प्रस्तुत नामांकन पत्र वैध पाए गए। निर्वाचन की सभी लोकतांत्रिक प्रक्रिया को पूर्ण करने के बाद निर्वाचन समिति के अध्यक्ष पंचानन पांडेय ने अध्यक्ष पद पर अमरेंद प्रताप सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रामप्रकाश मौर्य, महामंत्री पद पर राघवेंद्र प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष पद पर अभिनव आनंद सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद राहुल सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर सतीश मौर्य, संयुक्त सचिव पद पर दुष्यंत यादव, पुस्तकालय मंत्री पद अवकाश कुमार को निर्वाचन की घोषणा की। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के लिए पंचानन पांडेय, लाल प्यारे श्रीवास्तव, रमाकांत सिंह, मोहम्मद शहाबुद्दीन, राजेंद्र प्रसाद पाठक, विद्याचरण सिंह, आनन्द सिंह, निजामुद्दीन, अनिल सिंह, सुजीत सिंह, संतोष कुमार सिंह, राज बहादुर सिंह निर्वाचित हुए। इसके बाद वहां मौजूद अधिवक्ताओं ने सभी नए पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। साथ ही मुंह मीठा कर खुशी का इजहार किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि नए जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ होगा। अधिवक्ता हितों के लिए संघर्ष हमारी प्राथमिकता में होगी। डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन ने अपने संघर्षों के बूते जो पहचान स्थापित किया है, उसे बनाए रखा जाएगा। साथ ही इस परम्परा को आगे बढ़ाने का काम सभी अधिवक्ताओं के साथ व सानिध्य में होगा। महामंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन ने अधिवक्ता हित व जनहित में आंदोलन करके चंदौली में ऐतिहासिक परिवर्तन लाने का काम किया है। यदि किसी भी स्तर पर अधिवक्ता व जनहित को लेकर शिथिलता बरती जाएगी तो हम सभी संघर्ष करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इस अवसर पर संतोष सिंह, अनिल सिंह, विद्याचरण सिंह, जय प्रकाश सिंह, राकेश रत्न तिवारी, चन्द्रभूषण यादव, सुजीत सिंह, पंकज सिंह, संदीप यादव, बहादुर यादव, शमशुद्दीन, शैलेंद्र कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह, भूपेंद्र सिंह, ज्ञानंेंद्र सिंह, तौफिक अहमद, आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता अध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह व संचालन महामंत्री झन्मेजय सिंह ने किया।
पुण्यतिथि: रमा देवी समाज के कमजोर वर्गों के लिए किया काम – रीना
समाज सेविका के पहली पूण्य तिथि पर सैकड़ो महिलाओ को किया गया कंबल वितरण
चन्दौली । नियामताबाद विकास खंड के ग्राम सभा बरहुली में बुधवार को भदोही के बीजेपी सांसद डॉ बिनोद बिंद के माताजी स्वर्गीय रमा देवी जो जिले की एक मात्र निर्विरोध महिला प्रधान थी की पहली पूण्य तिथि पर कंबल का वितरण का कार्यक्रम किया गया । कार्यक्रम में समाज सेवी के प्रति योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई । तत्पश्चात भदोही के बीजेपी सांसद बिनोद बिंद की पत्नी रीना देवी ने सैकड़ो महिलाओ व बुजुर्ग को अपने हाथों कंबल का वितरण किया । कंबल वितरण के दौरान उन्होंने कहा कि गरीबों की मदद करना ही सबसे सच्ची व बड़ी श्रद्धांजलि है। हम सभी के द्वारा आज गरीब व असहाय लोगो में कंबल वितरित किया , ताकि उन्हें ठंड से निजात मिल सके। सभी सक्षम लोगों से अपील की कि वो भी आगे आकर ऐसे लोगों के लिए काम करें, ताकि उनकी जरूरतें पूरी हो सकें। उन्होंने समाज सेवी स्वर्गीय रमा देवी के बारे में बताई की उनका जीवन समाज की सेवा में समर्पित था। उन्होंने हमेशा समाज के कमजोर वर्गों के लिए काम की। आज उनका योगदान हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत है। हम सभी को उनके बताए रास्ते पर चलकर समाज सेवा के कार्यों में योगदान देना चाहिए । कंबल वितरण के दौरान धर्मेन्द्र यादव रेवसा गांव के पूर्व प्रधान विक्की यादव संतोष यादव विकास रंजन अजय गोंड सोम बिंद अजीत बिंद परमेश बिंद दीपक सम्मी यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।


चेतना रील कांटेस्ट-2025: सामाजिक सरोकार से जुड़ी रील बनाइए‚ चेतना मंच से 21 हजार का ईनाम पाइए
16 जनवरी से 15 फरवरी तक रील भेजने के लिए तय की गई है समयावधि : डा. विनय कुमार वर्मा
Young Writer, चंदौली। सामाजिक संस्था चेतना मंच से संबद्ध चेतना सांस्कृतिक मंच द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर सामाजिक सरोकारों से जुड़ी हृदय स्पर्शी रील प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है। उक्त प्रतियोगिता में उम्दा प्रदर्शन करने वालों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए संस्था के संस्थापक एवं संयोजक डा. विनय कुमार वर्मा ने बताया कि चेतना रील कांटेस्ट-2025 के प्रथम पुरस्कार विजेता को 21 हजार दिए जाएंगे। इसके अलावा द्वितीय पुरस्कार 11 हजार एवं तृतीय पुरस्कार 5100 रुपये निर्धारित किया गया है। इसके अलावा प्रतिभाग करने वाले सात प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में 1100 रुपये प्रदान किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में अधिकतम डेढ़ मिनट तक के ही वीडियो रील स्वीकार किए जाएंगे। वीडियो एकल नहीं होना चाहिए, उसमें कम से कम दो पात्र होने चाहिए। रील की सामग्री में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं होना चाहिए और न ही किसी धर्म, जाति, वर्ग, समूह सहित व्यक्ति विशेष की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कोई तथ्य या सामग्री होनी चाहिए। डांस व मजाकिया रील कत्तई स्वीकार नहीं किया जाएंगा। डा. विनय कुमार वर्मा ने बताया कि रील भेजने की समयावधि 16 जनवरी से 15 फरवरी के बीच निर्धारित की गई। जजमेंट फिल्म जगत से जुड़े लोगों की जूरी द्वारा की जाएगी। पुरस्कार वितरण तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी। चेतना मंत्र के अध्यक्ष विनोद गुप्ता व महामंत्री प्रकाश चौरसिया ने बताया कि रील भेजने के लिए 9335334542, 7007727808, 9336037846 व 9936128343 वाट्सऐप और टेलीग्राम नंबरों का उपयोग किया जा सकता है। नंबर पर किसी भी तरह के फोन काल को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
गहमागहमी के बीच डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार की नामांकन प्रक्रिया सम्पन्न
चंदौली। डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार सभागार में बुधवार को वार्षिक चुनाव की गतिविधियो के कारण भारी गहमागहमी रही। इस दौरान चुनाव अधिकारियों की मौजूदगी में अध्यक्ष पद पर अमरेंद्र प्रताप सिंह व महामंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह समेत अन्य पदों के लिए उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। महामंत्री झन्मेजय सिंह ने डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार के 360 सदस्यों की सूची चुनाव समिति के समक्ष प्रस्तुत की गयी। जिस पर चुनाव समिति ने मतदाता का प्रकाशन करते हुए विभिन्न पदों हेतु नामांकन पत्र प्राप्त किए। हालांकि सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय है।

विदित हो कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को सुबह 10 बजे नामांकन की प्रक्रिया डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार सभागार में शुरू हुई। सर्वप्रथम अध्यक्ष पद के लिए अमरेंद्र प्रताप सिंह ने नामांकन किया। इसके बाद वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राम प्रकाश मौर्य, महामंत्री पद पर राघवेंद्र प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष पद पर अभिनव आनंद सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद राहुल सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर सतीश मौर्य, संयुक्त सचिव पद पर दुष्यंत यादव, पुस्तकालय मंत्री पद अवकाश कुमार ने नामांकन किया। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के लिए पंचानन पांडेय, लाल प्यारे श्रीवास्तव, रमाकांत सिंह, मोहम्मद शहाबुद्दीन, राजेंद्र प्रसाद पाठक, विद्याचरण सिंह, आनन्द सिंह, निजामुद्दीन, अनिल सिंह, सुजीत सिंह, संतोष कुमार सिंह, राज बहादुर सिंह आदि ने नामांकन किया। अध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन ने अधिवक्ता हितों के साथ ही चंदौली के आमजन के हितों के लिए लम्बी लड़ाई लड़ने का काम किया है। उम्मीद है नयी कार्यकारिणी के पदाधिकारी इस परम्परा को आगे बढ़ाते हुए अधिवक्ताओं के हितों व अधिकारों के लिए संघर्ष करेंगे और अपनी एकता व ताकत को बनाए रखने में अपनी भूमिका अदा करेंगे। साथ ही पद के साथ प्राप्त दायित्वों का पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। महामंत्री झन्मेजय सिंह ने कहा कि डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार की नई कार्यकारिणी नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगी। उम्मीद है कि युवा पदाधिकारी सभी को साथ लेकर चलते हुए इस परिवार की एकता को बनाए रखेंगे। इस अवसर पर बहादुर यादव, हिटलर सिंह, दिलीप सिंह, मणिशंकर राय, चन्द्रभूषण यादव, शमशुद्दीन, सुल्तान अहमद, अमित सिंह दद्दू, नवीन सिंह, विनय सिंह, अनिल यादव आदि उपस्थित रहे।

Chandauli:पुलिस चौकी के चंद कदम की दूरी पर सेंध लगाकर चोरों ने आभूषण की दुकान में लाखों का माल किया पार
चंदौली। नगर स्थित पुलिस चौकी के समीप राजेश कुमार सर्राफ की दुकान में चोरों ने मंगलवार की रात सेंध लगाकर लाखों रुपए के माल चुराने में सफल रहे। जब इसकी सूचना दुकानदार को सुबह हुई तो उसके होश उड़ गए और इस तत्काल सूचना पुलिस को दी। जानकारी के बाद पहुंचे फॉरेंसिक टीम के साथ-साथ सदर को राजेश राय व कोतवाल राजेश कुमार सिंह के साथ चौकी इंचार्ज संतोष तिवारी मामले की तहकीकात में जुट गए।
बताते हैं कि पुलिस चौकी के समीप राजेश कुमार ने आभूषण की दुकान खोल रखी है। मंगलवार की रात दुकान बंद कर कर बाजार स्थित अपने घर चले गए। चोरों ने मौका देख दुकान में पीछे से सेंध लगाकर घुस गए और अलमारी को गैस कटर से काटकर उसमें रखे आभूषण चोरी कर फरार हो गए। दुकानदार सुबह बुधवार को जब दुकान खोला तो सामान बिखरे पड़े थे और अंदर देखा तो पीछे सेंध लगी थी। उसके बाद दुकानदार के होश उड़ गए और इसकी सूचना तत्काल कोतवाली पुलिस को दी। दुकानदार राजेश कुमार ने बताया कि चांदी के जेवर 9 किलो250ग्राम, 190 ग्राम सोने के जेवर और नगदी 35000 रुपये शामिल है वहीं सदर कोतवाल राजेश कुमार सिंह व चौकी इंचार्ज संतोष तिवारी ने मौके का मुयाना किया। वही जानकारी होने पर सदर का राजेश राय भी जानकारी हासिल की। इसके बाद फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर तहकीकात में जुट गई। सदर कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि चोरी की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
Chandauli:चोरी की घटना से एक बार फिर सुर्खियों में समाजवादी पार्टी, जाने क्या है मामला
Young Writer, चंदौली। समाजवादी पार्टी एक बार फिर चोरी की घटना को लेकर सुर्खियों में है। अबकी बार चोरों ने नरसिंहपुर खुर्द स्थित डा. राममनोहर लोहिया भवन, जिला कार्यालय को निशाना बनाया है। सपा जिलाध्यक्ष सत्यनरायन राजभर की माने तो सपा कार्यालय से तीन पंखे चोरी हुए है। जिसकी बकायदा तहरीर समाजवादी पार्टी ने पुलिस को दी है। मुगलसराय में निर्माणाधीन कार्यालय में छड़ चोरी की घटना के बाद चंदौली कार्यालय में चोरी की घटना से एक बार फिर समाजवादी पार्टी को चर्चा में ला दिया है।
फिलहाल चोरी किसने की यह स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन सपा जिलाध्यक्ष के मुताबिक सोमवार की रात कुछ अज्ञात लोगों ने सपा कार्यालय में लगे तीन पंखे चुरा ले गए। हालांकि चंदौली कार्यालय में एक चपरासी की तैनाती रहती है। बावजूद इसके पंखों की चोरी की घटना को अंजाम दे दिया गया है। मामला संज्ञान में आने के बाद सपा जिलाध्यक्ष की ओर से घटना की गंभीरता को देखते हुए चंदौली पुलिस को घटना की लिखित सूचना देकर कार्यवाही की मांग की गयी है, वहीं पुलिस भी मामले की छानबिन में जुट गयी। यह दूसरी दफा है जब समाजवादी पार्टी चंदौली को चोरी जैसी घटना का सामना करना पड़ रहा है।
इसके पूर्व मुगलसराय के गोधना स्थित निर्माणाधीन सपा कार्यालय से छड़ चोरी का मामला प्रकाश में आया था, जो काफी दिनों तक चर्चा में बना रहा। अभी उक्त मामले की चर्चाएं थमी ही थी कि नए साल में एक बार फिर सपा कार्यालय में चोरी की घटना हो गयी। भले ही चोरी तीन पंखों की हुई हो लेकिन सवाल यह उठता है कि आखिर किसने सपा कार्यालय में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया होगा। फिलहाल यह पुलिस जांच का विषय है। लेकिन चोरी की घटना के बाद एक बार फिर समाजवादी पार्टी सुर्खियों में है।
सपा जिलाध्यक्ष सत्यनरायन राजभर ने बताया कि कार्यालय से तीन पंखा चोरी हुआ है, जिसकी तहरीर पुलिस को दे दी गयी है। आशंका जताई कि कुछ लोग कार्यालय में शरण ले लेते थे जिन्होंने चोरी की घटना को अंजाम दिया होगा। चंदौली कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर प्राप्त हुई है जिसकी जांच की जा रही है।
Chandauli:न्यायालय भवन के शिलान्यास के लिए सीएम से मिले अधिवक्ता
विधायक रमेश जायसवाल के साथ मुख्यमंत्री से की मुलाकात
चंदौली। मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल के नेतृत्व में संयुक्त बार एसोसिएशन जनपद चंदौली का प्रतिनिधि न्यायालय निर्माण के मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिला। इस दौरान अधिवक्ताओं मुख्यमंत्री के समक्ष दीवानी न्यायालय भवन निर्माण कार्य के लिए शिलान्यास किए जाने की बात रही। आग्रह किया कि मुख्यमंत्री अपनी उपस्थिति में न्यायालय निर्माण भवन के कार्य का शिलान्यास कर जनपद के विकास को गति प्रदान करें।
इस दौरान जिला डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह व सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश रत्न तिवारी ने बताया कि चंदौली दीवानी न्यायालय भवन का निर्माण कार्य को आगे बढ़ाया जाना अधिवक्ता व आमजन के हित में है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिवक्ताओं को आश्वस्त किया कि जल्द ही न्यायालय निर्माण कार्य का शिलान्यास होगा। निर्माण से जुड़ी सारी बाधाएं दूर हो चुकी हैं अब कोई कानूनी अड़चन नहीं रह गई है। मूर्ति उच्च न्यायालय इलाहाबाद से समय लेकर अविलंब दीवानी न्यायालय का कर दिया जाएगा। साथ ही यह भी भरोसा दिया कि जनपद में उत्तर प्रदेश की सबसे बेहतर न्यायालय भवन प्रदेश सरकार बनाने जा रही है, ताकि यहां के न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं व वादकारियों को सहूलियत हो सके। अंत में विधायक रमेश जायसवाल ने जनपद के विकास के प्रति गंभीरता व तत्परता दिखाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया। कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमेशा जनपद के विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का काम किया है। प्रतिनिधि मंडल में अनिल कुमार सिंह, शमसुद्दीन, श्रीनिवास पांडेय आदि शामिल रहे
Football Tournament : अंतिम क्षण में गाजीपुर ने ताबड़तोड़ गोल दागकर लखनऊ 2-0 से दी शिकस्त
सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू बोले‚ खेल व खिलाड़ियों के लिए BJP सरकार ने नहीं किया कोई काम
Young Writer, धानापुर। कस्बा स्थित अमर वीर इंटर कॉलेज के मैदान पर अमर शहीद स्पॉटिंग क्लब द्वारा आयोजित अंतरराज्यीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने किया। उद्घाटन अवसर पर सर्वप्रथम राष्ट्रगान हुआ। इसके बाद मुख्य अतिथि ने फीता काटा और फुटबाल को किक करने प्रतियोगिता की औपचारिक शुरू की। उद्घाटन मैच लखनऊ और उसीया गाजीपुर की टीम के बीच खेला गया। गाजीपुर ने सेकेंड हाफ में ताबड़तोड़ दो गोल दागकर लखनऊ को 2-0 से शिकस्त दी।

इस दौरान सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू ने खेल व खिलाड़ियों के मुद्दे पर सरकार पर सवाल किए। कहा कि सरकार खेल के नाम पर बातें तो खूब करती है, लेकिन काम नहीं करती। आज भी ग्रामीण अंचल सहित पूरे जनपद में खेल संसाधनों का अभाव है। जिले में एक भी स्टेडियम नहीं है। तमाम प्रयासों के बाद भी जिला स्तरीय स्टेडियम का निर्माण नहीं हो सका। खेल मैदान व कोचिंग के समुचित प्रबंध नहीं होने के कारण ऊर्जावान और प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर नहीं मिल पाता। वहीं कुछ खिलाड़ी दूसरे जनपदों में आकर खेलों में अपनी प्रतिभा और खेल कौशल के बल पर आगे बढ़ रहे हैं।

Manoj Singh W ने कहा कि ग्रामीण अंचलों में ऐसे आयोजनों ने खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका दिया है। ऐसे आयोजन समय-समय पर होने चाहिए, ताकि खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सके। कहा कि सरकार न तो जवानों के हित में काम कर रही है और ना ही किसानों का ही भला कर पा रही है। भाजपा सरकार में आने के बाद गुरैनी व वीरासराय पम्प कैनाल की क्षमता को कम करने का काम किया है। कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ सरकार का सबसे बड़ा छलावा है। हालात यह है कि भाजपा सरकार बेटियों को बढ़ने नहीं दे रही है। उन्होंने अमरवीर इंटर कालेज के मैदान पर अतिक्रमण के मुद्दे को उठाया और इसके निस्तारण पर भी जोर दिया। इस अवसर पर हाजी बिस्मिल्लाह, मोहन, नइमुल हक खान, आजाद खान, महगू राम, अखिलेश सिंह, हाजी सिराज खान, इमरान खान, हसन राजा खान, राशिद खान, आतिफ खान व अबुल सैफ इनाम आदि उपस्थित रहे। संचालन जेपी रावत ने किया।












