26.6 C
Chandauli
Wednesday, September 23, 2026

Buy now

Home Blog Page 109

पकड़े जाने के भय से पशु तस्कर ने नदी में लगाई छलांग,मौत घायल दूसरे तस्करों को अपने साथ ले गए कार सवार अज्ञात


चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र के यूपी-बिहार सीमा पर स्थित नौबतपुर के समीप शनिवार की सुबह कर्मनाशा पुल से मवेशी लदा वाहन किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई। घटना के बाद पशु तस्कर पकड़े जाने के भय से पुल से नीचे नदी में छलांग लगा दिया। परिणामस्वरूप जहां एक की मौत हो गयी, जब कि उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे मवेशी लदे वाहन के पीछे से आ रही एक चार पहिया वाहन सवारों ने उसे घायलावस्था में अपने साथ वाहन में बैठाकर ले जाने में सफल हो गए।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण हेतु जिला चिकित्सालय भेजकर अगली कार्रवाई में जुट गयी। वहीं यूपी की सीमा में हुई मौत की वजह से उत्तर पुलिस उसे बिहार सीमा का दिखाकर मामला घंटों उलझा रहा, जिससेे मवेशियों से लदा वाहन करीब तीन घंटें तक पुल पर खड़ी रही। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उत्तर प्रदेश की पुलिस द्वारा मवेशियों से लदी वाहन पुलिस से पकङे जाने के भय से तस्कर वाहन छोड़ नदी में कूद गये। वहीं सैयदराजा प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय ने उक्त घटना से इंकार करते हुए दुर्घटना की वजह से नदी में गिरने की वजह से तस्कर की मौत की वजह बताई है।

PM Shri Composite School Hathiyani के बच्चों ने काशी विश्वनाथ व सारनाथ का किया भ्रमण

शैक्षणिक भ्रमण के दौरान बीएचयू काशी विश्वनाथ मंदिर में मौजूद स्कूली बच्चे।
शैक्षणिक भ्रमण के दौरान बीएचयू काशी विश्वनाथ मंदिर में मौजूद स्कूली बच्चे।

शैक्षणिक भ्रमण पर गए पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय हथियानी के बच्चे

Young Writer, चंदौली। पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय हथियानी के बच्चों का दल शैक्षणिक भ्रमण पर काशी विश्वनाथ व सारनाथ के लिए रवाना हुआ। इस दौरान बच्चों प्रधानाध्यापक कुंवर बीरेंद्र प्रताप सिंह की निगरानी में सर्वप्रथम बीएचयू स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे, जहां बच्चों को बीएचयू की स्थापना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। बच्चों को बीएचयू की स्थापना और उसमें महामना मदन मोहन मालवीय के अतुलीय योगदान के बारे में भी बताया गया।

इस दौरान बच्चों ने साइस लाइब्रेरी, कला भवन आदि के बारे में जानकारी हासिल की। इसके बाद बच्चे सारनाथ का भ्रमण किया। इस दौरान बच्चों ने बौद्ध मंदिर के अलावा स्तूप को देखा। साथ ही चिड़िया घर में विभिन्न प्रजाति के पक्षियों व जंतुओं को देखा। शिक्षकों बच्चों को बौद्ध धर्म एवं गौतम बुद्ध के जीवनी के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। बताया कि भगवान बौद्ध गया में ज्ञान प्राप्त करने के बाद सारनाथ आए और उन्होंने अपना पहला उपदेश यहीं सारनाथ में दिया था। भगवान बुद्ध ने शांति और करुणा का संदेश पूरे विश्व को देने का काम किया। इसके बाद बच्चों ने चिड़िया घर का भ्रमण करते हुए विभिन्न प्रकार के चिड़ियों को देखा और उनके बारे में शिक्षकों से जानकारी ली। इसके अलावा घड़ियाल, मगरमच्छ, हिरन, सारस पक्षी आदि के बारे में विस्तार से जानकारी ली। वहीं पार्क में विभिन्न प्रकार के पौधों का भी बच्चों ने अवलोकन किया। इस मौके पर शिक्षक रवि मिश्रा, सउद अहमद, निधि नामदेव उपस्थित रहे।

Chandauli:खेत में 20 वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी,जांच में जुटी पुलिस

चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के सोनहुला-सराय गांव के बीच खेत में 20 वर्षीय युवक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई । ग्रामीणों को सूचना पर पहुँची पुलिस ने मौक़े पर जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मौत की सूचना पर परिजनों में हाहाकार मच गया।
बताते हैं कि सराय बन्धवापर के रहने वाले छोटेलाल राम का पुत्र पवन कुमार 20 वर्ष सोमहुला स्थित एक इंटर कालेज में कक्षा 10 का छात्र था। हाल ही टाण्डा में कक्षा दसवीं का बोर्ड का परीक्षा दिया था। वह तमिलनाडु में एक कपड़े के फैक्ट्री पर काम करता था। बोर्ड परीक्षा के पूर्व अपने घर आया था। 22 मार्च शनिवार को उसका टिकट था।

शुक्रवार की सुबह उसका शव सोनहुला-सराय बन्धवापर के बीच मे सोनहुला सरहद पर किसान के खेत मे मिला। उसे बुरी तरह से पीटा गया था। उसका गला दबाकर हत्या की गई थी। उधर से गुजरने वालो में परिजनों को सूचना दिया जो घटना की जानकारी होने पर बलुआ इंस्पेक्टर डॉ. आशीष मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । इस संदर्भ में बलुआ इंस्पेक्टर ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है । शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।

Chandauli:कोटे की दुकान में सेंध लगाकर 82 बोरे गेंहू व चावल चोरी,पुलिस गश्त पर उठे सवाल

बबुरी। क्षेत्र के नरहरपुर गांव में बुधवार की रात चोरों ने सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान को निशाना बनाते हुए 82 बोरी गेहूं और चावल पर हाथ साफ कर दिया। देर रात दुकान की दीवार में सेंध लगाकर चोर अंदर घुस गये तथा ताले तोड़कर बड़ी मात्रा में अनाज की चोरी को अंजाम दिया। सुबह जब ग्रामीणों ने दुकान का ताला टूटा देखा तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार कोटेदार गिरधारीलाल की सरकारी राशन की दुकान गौड़ीहार के पास, मुगलसराय-चकिया सड़क मार्ग पर स्थित है। बुधवार की देर रात अज्ञात चोरों ने दीवार में सेंध लगाकर दुकान में प्रवेश कर लिया और ताले तोड़कर वहां रखे 82 बोरी गेहूं और चावल चुरा ले गए। सुबह दुकान की दीवार में सेंध लगा देख कर घटना की जानकारी गिरधारी लाल को दी। इस बीच लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। दुकानदार ने चोरी की सूचना बबुरी पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। इस बाबत थानाध्यक्ष मुकेश कुमार तिवारी ने बताया कि चोरी का मामला संदिग्ध लग रहा घटना की जांच की जा रही है।
इनसेट–
बढ़ रही चोरी की घटनाएं, पुलिस गश्त पर उठे सवाल
बबुरी। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। कुछ वर्षों पहले भी इसी दुकान में चोरी हो चुकी है, लेकिन पुलिस घटना का पर्दाफाश नहीं कर पाई। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही के कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं, जिससे वे बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले में कितनी जल्दी चोरों तक पहुंचती है और क्या इस घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी या नहीं।

Chandauli:नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित बाइक से गिरा युवक सर में आई गंभीर चोट,वाराणसी रेफर


चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के माधोपुर गांव के समीप नेशनल हाईवे पर बृहस्पतिवार को बरहनी गांव निवासी अभिमान बाइक से गिरकर घायल हो गया।घायलावस्था में लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने वाराणसी रेफर कर दिया।
बताते हैं कि बरहनी गांव निवासी अभिमान 31 चंदौली से घर जा रहा था। जैसे ही माधोपुर गांव के समय पहुंच की नेशनल हाईवे पर उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई। जिससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।उसे घायलावस्था में आसपास के लोगों ने 108 की मदद से पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने वाराणसी रेफर कर दिया। इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ संजय कुमार ने बताया कि घायलावस्था में आए युवक के अभिमान की प्राथमिक उपचार किया गया। उसकी हालत गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया।

नैनो यूरिया व डीएपी का प्रयोग अधिक करें किसान:अभिषेक

चंदौली। अंतरष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को बरहनी में इफको एव सहकारिता विभाग की ओर से दिवशीय कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया।इसमें सहकारिता विभाग की ओर से चलाई जाने वाली योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।इस दौरान क्षेत्र अधिकारी इफको अभिषेक त्रिपाठी ने कहा कि नैनो यूरिया और डीएपी का प्रयोग किसानों को अधिक से अधिक करना चाहिए। इससे उर्वरा शक्ति मजबूत होती है।इस दौरान मुसाफिर सिंह, रविन्द्र त्रिपाठी,राजेश सिंह समितियों के सचिव एव कृषक बंधु उपस्थित रहे।

Chandauli:सैयदराजा पुलिस व स्वाट सर्विलांस की संयुक्त टीम ने एक ट्रेलर से भारी मात्रा में शराब किया बरामद,जाने कितनी है कीमत

चंदौली। सैयदराजा पुलिस व स्वाट सर्विलांस की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर जेठमलपुर तिराहे के समीप ट्रेलर से भरी मात्रा में शराब बरामद कर एक तस्कर को धर दबोचा उक्त मामले का खुलासा बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने पुलिस लाइन सभागार में किया। शराब की अनुमानित कीमत 70 लाख रूपये बताई जा रही है।
उन्होंने बताया कि थानाध्यक्ष विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय व उपनिरीक्षक आशीष मिश्रा द्वारा क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली। कि वाराणसी की तरफ से एक ट्रेलर भारी मात्रा में शराब लेकर बिहार की तरफ जा रही है। थानाध्यक्ष ने तत्काल स्वाट व सर्विलांस टीम के साथ जेठमलपुर नेशनल हाईवे के तिराहे पर घेरे बंदी कर ट्रेलर के साथ तस्कर व वाहन स्वामी को धर दबोचा। जिसके पास से कुल 6012 लीटर अवैध शराब बरामद किया गया। जिसकी अनुमानित कीमत 70 लाख रूपये है। पूछताछ में तस्कर ने अपना नाम जुंगराज सिंह पंजाब के मूसे थाना चवाल जिला तरणताल गांव का निवासी बताया है। उसके साथ वाहन स्वामी हरकीत सिंह विर्क पर आवश्यक कार्यवाई कर जेल भेज का रहा है। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह, सीओ राजेश कुमार राय निरीक्षक अपराध दिलीप श्रीवास्तव, अरविन्द भारद्वाज, विजेन्द्र सिह, रामानन्द सिह, आनन्द सिंह, प्रेमप्रकाश यादव, मंटू सिंह, नीरज मिश्रा, अजीत सिंह, गनेश कुमार, संदीप कुमार, नसीरुद्दीन हुमायु, मौजूद रहें।

Chandauli:उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल व पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ जिला इकाई की ओर से जिला मुख्यालय पर की गई बैठक,विभिन्न विषयों हुई चर्चा


चंदौली। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल व पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ जिला इकाई की ओर से बुधवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह व जिला महामंत्री संजय कुमार सिंह के नेतृव में ब्लाक स्तरीय बैठक आहुति की गई। जिसमें ब्लॉक अध्यक्षों द्वारा अपने अपने समस्याओं को रखा गया।
इस दौरान शिक्षकों ने ने कहा कि विशिष्ट बीटीसी 2004 बैच के समस्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना में शामिल कराने के लिए राज्य सरकार पर दबाव बनाने के लिए जिला स्तर पर जनप्रतिनिधियों सांसदों विधायकों को पत्रक के माध्यम से सूचना दिया जाए। जिले के समस्त ब्लॉकों में सेवानिवृत होने वाले शिक्षकों की पत्रावली को एक साथ सामूहिक रूप से जिला स्तर पर प्रेषित करते हुए निशुल्क एवं अभिलंब निश्तारित किया किया जाए। रमजान के अंतिम शुक्रवार को जमात-उद-विदा का अवकाश घोषित किया जाए। संगठन के साथ अनन्त निष्ठा पूर्वक कार्य करते हुए सेवानिवृत्त हो रहे मंडल अध्यक्ष सुरेंद्रनाथ त्रिपाठी का विदाई कार्यक्रम जिला स्तर से किया जाए। समस्त ब्लॉक के द्वारा संगठन के प्रति निर्धारित कोटा मनी को स-समय जमा किया जाए। साथ ही शिक्षकों ने नवागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार को माल्यार्पण एवं बुके देकर उनका स्वागत किया। इस दौरान जिला महामंत्री राकेश कुमार गुप्ता,जिला कोषाध्यक्ष अमरनाथ दुबे, शशि कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष जिला मीडिया प्रभारी उपस्थित रहे।

Chandauli:जमीनी विवाद को लेकर दबंगो ने दूसरे पक्ष को मारकर किया लहूलुहान,मची चीख पुकार


सकलडीहा। कोतवाली के कस्बा में बुधवार को जमीनी विवाद को लेकर भाइयों में विवाद हो गया। जिसमें एक पक्ष के लोगो ने दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडे से प्रहार कर सिर फोड़ दिया। घटना से चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुची पुलिस घायल का उपचार कराकर मुकदमा दर्ज कर ली है।
कस्बा निवासी उमेश कुमार गुप्ता हलवाई का कार्य करते है।बुधवार को उनको किसी प्रोग्राम में जाना था।उमेश के मुताबिक इसी बीच भाइयों ने जमीन बटवारे को लेकर हंगामा करने लगे। दोनों ओर से तू-तू मैं-मैं होने लगा।जबतक उमेश कुछ समझ पाते दूसरे तरफ के लोगों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया।जिसमे उनका सिर फूट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए।इससे चीख पुकार मच गई।किसी से इसकी सूचना पुलिस को दी।मौके पर पहुची पुलिस घायल को सीएचसी पहुचाई।जहा उपचार कराया गया।कोतवाल हरिनारायण पटेल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।जल्द ही आरोपियों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

पासवान समाज की मांग‚ राजकुमार बाघ के नाम पर हो बलिया मेडिकल कालेज का नाम

कलेक्ट्रेट में प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपते पासवान समाज के लोग।
कलेक्ट्रेट में प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपते पासवान समाज के लोग।

Young Writer, चंदौली। पासवान समाज का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को बलिया में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजकुमार बाघ के नाम से रखे जाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचा। इस दौरान मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।

इस दौरान दिलीप पासवान ने कहा कि बलिया जिला में मेडिकल कॉलेज बनाया जा रहा प्रस्तावित है। उक्त मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए जिस स्थान का चयन किया गया है वह स्थान जिला कारीगर जेल है पिछले साल बलिया बलिदान दिवस के दिन माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिस मूर्ति पर मालपान किया वह क्रांतिकारी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजकुमार बाग की मूर्ति थी देश की लड़ाई में अंग्रेजों को छक्के छुड़ा दिए थे अंग्रेजों द्वारा ही नाम उनका बाघ दिया गया था अंग्रेज पुलिस ने इनको बहुत सारी यातनाएं दी। जिला कारगर स्थित पेड़ पर इनको उल्टा लटका कर भला से खोपा उनके घाव पर नमक छिड़का इस प्रकार से इनको यातनाएं दी। इसके बाद भी उनके प्राण नहीं निकले तो इनको गोली मार दी गई। अंग्रेजों ने उनके ऊपर 50000 का इनाम भी रखा था इस प्रकार से अपने देश के लिए अंग्रेजों की नाक में दम करने वाले वीर शहीद राजकुमार बाग बलिया जेल में ही शहीद हो गए। कोई भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अपने जाति विशेष के लिए लड़ाई नहीं लड़े हैं। बलिया मेडिकल कॉलेज का नाम महान क्रांतिकारी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजकुमार बाग के नाम पर रखा जाए जिससे कि राजकुमार बाघ को भी अन्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जैसे सम्मान मिले। मांग किया कि दलित समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजकुमार बाघ के नाम पर रखा जाए। इस अवसर पर वंसराज पासवान, राम मूरत पासवान, जयप्रकाश पासवान, रमेश पासवान, नर्सिंग पासवान, प्रमोद पासवान, पंकज पासवान, घंटी पासवान, अरुण पासवान, शिव पासवान, रवि पासवान, राकेश यादव आदि मौजूद रहे।

Chandauli
scattered clouds
26.6 ° C
26.6 °
26.6 °
78 %
2.6kmh
44 %
Wed
33 °
Thu
25 °
Fri
25 °
Sat
29 °
Sun
30 °
Verified by MonsterInsights