नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के गंजख्वाजा गांव के समीप पैदल नेशनल हाईवे पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
अलीनगर थाना क्षेत्र के बरहुली गांव निवासी सुद्धन बिन्द 45 वर्ष गंजख्वाजा आवश्यक कार्य हेतु जा रहा था। इसी दौरान पैदल नेशनल हाईवे पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई ।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का शिनाख्त बरहुली गांव निवासी सुद्धन बिन्द के रूप में हुई। इसकी जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। इस संबंध में पूछे जाने पर अलीनगर थाना अध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात वाहन का भी पता लगाने का काम भी किया जा रहा है।
Chandauli:नेशनल हाईवे पर तेज़ रफ़्तार वाहन ने अधेड़ को मारी टक्कर मौत,परिजनों में मचा कोहराम
Chandauli:नवोदय विद्यालय से कक्षा नौ का छात्र तीन दिनों से गायब,सीसी टीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के बैराठ स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय से कक्षा 9 का 14 वर्षीय छात्र बाबू लाल चौरसिया तीन दिनों से लापता है। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद बुधवार को बलुआ थाने में पुत्र के गायब होने की सूचना दिया है, जबकि प्रिंसिपल भी बलुआ थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही है। बलुआ इंस्पेक्टर ने विद्यालय में जाकर सीसी फुटेज चेक किया।
बताते हैं कि बलिया जनपद के रहने बांसडीह कोतवाली के मुहल्ला बड़ी बाजार के रहने वाले मोहनलाल चौरसिया के पुत्र बाबू लाल चौरसिया चहनियां क्षेत्र के बैराठ गांव स्थित जवाहर नवोदय बिद्यालय में कक्षा 9 का छात्र है। वह विगत तीन दिनों से विद्यालय से गायब है। लड़के के पिता का कहना है कि हमारी पुत्री सुमन के मोबाइल पर फोन आया कि आप जल्द विद्यालय आइये। जरूरी काम है। जब लड़के की माँ संजय देवी व पुत्री विद्यालय पहुंची तो लड़के के गायब होने की सूचना दिये। तीन दिन से यही रहकर लड़के को तलाश कर रहे है। बुधवार को हमने बलुआ थाने में प्रार्थना पत्र दिया है। उन्होंने अपने पुत्र संग अनहोनी होने की आशंका जतायी। वही प्रिंसिपल एसके मिश्रा का कहना है कि जिस दिन लड़का गायब हुआ उसी दिन बलुआ थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वही बलुआ इंस्पेक्टर डॉ. आशीष मिश्रा का कहना है कि तीन दिन पहले प्रिंसिपल द्वारा तहरीर दिया गया था। लगातार दो दिनों से जाकर सीसीटीवी फुटेज की जांच किया जा रहा है। बच्चे का लोकेशन ट्रेस हो गया है। जल्द ही उसकी बरामदगी किया जायेगा।
Chandauli:कुत्ते के बच्चे के साथ खेलते समय तालाब में डूबा मासूम,परिजनों में मचा कोहराम
फोटो: आम्बेडकर बस्ती में मासूम की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन
सकलडीहा, कस्बा के आम्बेडकर बस्ती में 3 वर्षीय एक मासूम बच्चे के पोखरी में डूब जाने से मौत हो होगयी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सीएचसी पर बच्चे को लेकर जाने पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को सूचना दिये बगैर परिजनों ने शव का बलुआ घाट पर अंतिम दाह संस्कार कर दिया।
सकलडीहा कस्बा के आम्बेडकर बस्ती में शिवमूरत राम को एक 5 वर्षीय पुत्री परी व एक पुत्र 3 वर्षीय अंकुश है। शिवमूरत मजदूरी करने के लिये सुबह घर से निकल गया था। माता सरोजा देवी घर पर बच्चों के साथ थी। घर के बगल में पोखरी के पास एक कुत्ता ने बच्चे को जन्म दिया था। कुत्ता के बच्चो के साथ अंकुश करीब तीन बजे खेल रहा था। इसी बीच अंकुश गढ़ई में गिरकर डूब गया। करीब चार बजे तक घर के आसपास अंकुश दिखायी नहीं देने पर माता सरोजा देवी काफी खोजबीन किया। काम से लौटकर पहुंचे पिता भी बच्चे को खोजने में जुट गये। करीब पांच बजे बच्चे का शव पोखरी में उतराता देख तुरंत बाहर ग्रामीणों की मदद से निकाला गया। आनन फानन में परिजन सकलडीहा सीएचसी ले गये। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रोते रोते बुरा हाल है। देर शाम तक परिजन बच्चे का शव बलुआ घाट पर गंगा में प्रवाह कर दिया। इस बाबत कोतवाल हरिनारायण पटेल ने बताया कि घटना को लेकर परिजनों की ओर से कोई सूचना नही दिया गया है।
Gurukul School : बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेलकूद जरूरी
मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने किया गुरुकुल विद्यालय में तीन दिवसीय खेलकूद का उद्घाटन
Young Writer, Gurukul School News चंदौली। क्षेत्र के नेगुरा स्थित गुरुकुल विद्यालय में बुधवार को तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने झंडा फहराकर खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इसके बाद स्कूली बच्चों से मुलाकात की और उन्हें खेल के महत्व के बारे में जानकारी दी। कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ खेलकूद भी बहुत जरूरी है। यह हमारे शरीर व मस्तिष्क को स्वस्थ एवं ऊर्जावान बनाए रखने में सहयोग प्रदान करता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। यही वजह है कि उन्होंने खेलो इंडिया का नारा दिया। कई योजनाएं चलाकर प्रतिभावान और ऊर्जावान खिलाड़ियों को सुविधा व अच्छी ट्रेनिंग मुहैया कराने का काम किया, जिससे खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रौशन कर रहे हैं। कहा कि खेलकूद के लिए बच्चों को विद्यालय स्तर से ही प्रेरित किया जा रहा है, ताकि वे भी अपनी पसंद के खेलकूद में प्रतिभाग करने के लिए आगे आएं।

प्रबंधक इसरार अहमद खान ने कहा कि विद्यालय बच्चों किताबी जानकारी के साथ ही व्यवहारिक ज्ञान और खेलकूद से जोड़े रखने के लिए नियमित तौर पर कार्यक्रम आयोजित करता है, ताकि पढ़ाई बच्चों को बोझिल ना लगे और वे एक अच्छे माहौल में शिक्षा को हासिल करने का काम करें। इस काम में विद्यालय के शिक्षकों का प्रयास सराहनीय है। पहले दिन रस्साकस्सी, कबड्डी, दौड़, गोला फेंक, भाला फेके इत्यादि खेलकूद गतिविधियां हुई, जिसमें स्कूल के बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर अशोक जायसवाल, ग्राम प्रधान नेगुरा रामजियावन, मसौनी प्रधान अवधेश यादव, प्रधानाचार्य कृष्णकान्त, मधु श्रीवास्तव, शमशुद्दीन, खुश्बु सिद्दीकी, सुभाष, परवेज, रोशन, खुशी, विनीता, सुहेल आदि उपस्थित थे।
Chandauli:पांच सौ में जान की बाजी हार गया युवक 15 घंटे बाद पुलिस ने शव किया बरामद, जाने क्या हुआ हादसा
शहाबगंज। थाना क्षेत्र के लालपुर कुआं गांव में सोमवार की शाम एक युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। आस पास के ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस की दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने गोताखोर की सहायता से युवक के शव को ढूढने का प्रयास किया लेकिन रात में सफलता नही मिली जिसको लेकर परिजनों में कोहराम मच गया।
बाबते है कि कुँवा गांव निवासी मुन्ना चौहान का 18 वर्षीय पुत्र आकाश उर्फ काजू चौहान अपने दो दोस्तों के साथ तालाब के किनारे बैठा था इसी दौरान तीनों में तालाब पार करने की शर्त लग गई। जिसमें आकाश तालाब में कूद गया। और उसको पार कर गया। लेकिन फिर वापस आते समय बीच तालाब में ही डूब गया।

जिसको देख उसको देख मौके से फरार हो गए। किसी तरह इस बात की जानकारी ग्रामीणों में हो गई। जहा भारी संख्या में ग्रामीण पोखरे पर इकट्ठा हो गए और तत्काल पुलिस को सूचित किए। घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने गोताखोर की सहायता से आकाश को ढूढने का प्रयास किया लेकिन सफलता नही मिली जिससे नाराज ग्रामीणों ने सुबह चक्का जाम प्रदर्शन करने लगे सुबह कड़ी मस्कत के बाद पुलिस ने आकाश के शव को पोखरे से बरामद कर लिया। तब जाकर ग्रामीण व परिजन शांत हुए। इस बाबत थानाध्यक्ष मिर्जा रिजवान बेग ने बताया कि युवक के शव को तालाब से बाहर निकाल लिया गया है और शव को कब्जे कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
इनसेट——-
रणवीर ने खोज निकाला शव
चंदौली। चकिया थाना क्षेत्र के पचवनिया निवासी गांव निवासी रणवीर चौहान ने 15 घंटे कड़ी मस्कत के बाद आकाश के शव को पोखरे से बरामद कर लिया। जिसकी गांव में प्रसंसा की जा रही है। वही शव को देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौक़े पर मौजूद पुलिस ने तत्काल आकाश के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
Chandauli:40 फिट गहरे खाई में गिरी धान लदी ट्रैक्टर,पुलिस ने रेस्क्यू कर चालक के शव को किया बरामद
चंदौली। चकिया थाना क्षेत्र के प्रभु नारायणपुर गांव के समीप रविवार की देर रात एक धान लदी ट्रैक्टर 40 फिट गहरी खाई में गिर गई। घटना में चालक की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत हो गई। आस पास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से रेस्क्यू कर कड़ी मस्कत के बाद चालक के शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
बताते हैं कि बबुरी थाना क्षेत्र के खेजुरी धनेजा गांव निवासी अखिलेश उर्फ गोरख 30 वर्ष खेत से ट्रैक्टर पर धान लादकर प्रेमापुर जा रहा था। जैसे ही चालक खेत से कुछ दूर प्रभुनारायण पुर गांव के समीप पहुचा की अचानक उसकी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गहरे खाई में गिर गई। जिसमें चालक की ट्रैक्टर के नीचे आने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने खाई में गिरा ट्रैक्टर देख तत्काक इसकी जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने लोगों की सहायता से रेस्क्यू कर ट्रैक्टर चालक के शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस बाबत चौकी इंचार्ज भभौरा एसआई अभिनव गुप्ता ने बताया कि घटना में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गयी है। शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Chandauli:बोलोरो की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौत,वाहन छोड़ फरार हुआ चालक
डीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कैलाशपुरी मोड़ के पास सोमवार की दोपहर दो बजे के करीब तेज रफ़तार बोलेरो की चपेट में आने से साइक सवार युवक युवक की मौत। इस दौरान वाहन चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव व वाहन को कब्जे में कोतवाली ले आई।
कोतवाली क्षेत्र के हनुमान पुर निवासी मुन्ना पटेल जीटी रोड किनारे शनि मंदिर के समीप पान की दुकान है। उनको तीन पुत्रों और दो पुत्रियों है।जिसमें अठारह वर्षीय आर्यन दूसरे नंबर पर था। सोमवार को दिन में लगभग दो बजे साइकिल से कहीं जा रहा था। जैसे ही वही जीटी रोड पर कैलाशपुरी मोड़ के पास पहुंचा। तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही बोलेरो ने उसे धक्का मार दियाा। जिससे वह सड़क पर गिरकर छटपटाने लगा।इस दौरान बोलेरो का पहिया उसके सिर पर चढ़ गया। घटना के चालक बोलेरो को लेकर भागने लगा लेकिन आसपास के लोगों ने उसका पीछा कर लिया। जीटी रोड पर जाम लगा होने के कारण वह कुछ ही दूरी पर जीटी रोड पर अपने वाहन को खड़ा कर मौके से फरार हो गया। वहीं मौके मौजूद लोग उसे 108 नंबर एंबुलेंस की मदद से अस्पताल ले जाने लगे। इस दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।इस बाबत कोतवाली निरीक्षक एसपी मिश्रा ने बताया कि परिजनों के तरफ तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा कायम कराया गया पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
Chandauli:ट्रेन के चपेट में आने से युवक की मौत,परिजनों में मचा कोहराम
डीडीयू नगर।अलीनगर थाना क्षेत्र के गंजख्वाजा गांव के समीप रविवार की देर रात रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
अलीनगर थाना क्षेत्र के गंजख्वाजा गांव निवासी कमलेश कपूर का पुत्र अभिषेक कपूर उर्फ भोलू 27 वर्ष रविवार की देर रात रेलवे लाइन पार कर पैदल ही अपने घर जाना चाह रहा था। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से इसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। इस संबंध में पूछा जाने पर एसओ विनोद मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है।
Chandauli:अज्ञात कारणों से थार में लगी आग,गाड़ी जलकर हुई राख सदमे में वाहन स्वामी
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के नोनार (तुलसीआश्रम) गांव में शनिवार की देर रात करीब 12 बजे अज्ञात कारणो से महिंद्रा थार गाड़ी में आग लग गई। आसपास के लोगों और वाहन स्वामी ने आग बुझाने का प्रयास करते हुए फायर ब्रिगेड को सूचना दी। लेकिन तब तक वाहन जलकर खाक हो चुका था।अगलगी की इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
नोनार (तुलसीआश्रम) गांव निवासी हरिद्वार मौर्या के पुत्र सतीश मौर्या अपने रिश्तेदार बलुआ के कैथी गांव निवासी राम सिंह के पुत्र राजकुमार सिंह की गाड़ी महिंद्रा थार न्च्65थ्क्9997 लाए। यह गाड़ी करीब छह माह पुरानी है। सतीश के मुताबिक वह वाराणसी में जॉब करते है। वह शाम को वाराणसी से गांव नोनार आए और गांव के बाहर सड़क के किनारे खाली पड़ी जमीन में गाड़ी खड़ी कर घर चले गए। घटना स्थल से उनका घर करीब 200 मीटर दूर है। उन्होंने बताया कि रात करीब 12 बजे एक व्यक्ति ने गाड़ी में आग लगने की सूचना दी।आनन-फानन में भागते हुए मौके पर पहुचा तो तेज लपटे उठ रही थी।और लोगो की भीड़ लगी थी। उसी दौरान 112 पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड के पहुचने से पूर्व ही गाड़ी जलकर राख हो चुकी थी।आग कैसे और किन कारणों से लगी इसका पता नही चल पाया है। अगलगी इस घटना से सतीश का परिवार सदमे में है।
Chandauli:ट्रक व ऑटो की सीधी टक्कर में मासूम की मौत,चार गंभीर
बथावर के समीप हुई हादसा टेम्पू में सवार चार अन्य गंभीर रूप से घायल
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के बथावर गांव के समीप रविवार को लगभग शाम तीन बजे करीब सकलडीहा अलीनगर मार्ग पर ट्रक और ऑटो की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें टेम्पू में सवार 6 वर्षीय एक मासूम की मौके पर ही मौत हो गयी। चालक सहित परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलों को सकलडीहा सीएचसी पर भर्ती कराया गया।वही प्राथमिक इलाज के दौरान। सभी घायलों को चिकित्सक डा.बीके प्रसाद ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसा इतना भीषण था कि टेम्पू के परखचे उड़ गए। घायल सभी बलुआ थाना क्षेत्र के नौदर से पड़ाव अपने नजदीकी रिश्तेदारी में जा रहे थे। इस घटना की जानकारी होते ही पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
बलुआ थाना क्षेत्र के नौदर गांव निवासी फैयाज अहमद की पत्नी 45 वर्षीय सलीमा बनो अपने 26 वर्षीय पुत्र जलाउद्दीन 21 वर्षीय पुत्री नरगिस और अपनी बड़ी पुत्री सीमा के 6 वर्षीय बेटी अतिबा के साथ पड़ाव स्थित अपने नजदीक रिस्तेदारी सलमान के घर रिजर्व टेम्पू से जा रही थी। टेम्पू गांव का ही 35 वर्षीय मुहम्मद आमिर चला रहा था। टेम्पू जैसे ही सकलडीहा अलीनगर मार्ग पर बथावर गांव के पास पहुचा। सामने से गिट्टी लदी ट्रक तेज रफ्तार में आ रहा था। तभी टेम्पू अनियंत्रित हो गयी। ट्रक और टेम्पू की आमने सामने टक्कर हो गयी। हादसा इतना भयानक था कि टेम्पू के परखचे उड गए। वहा चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगो ने एम्बुलेंस व प्राइवेट ऑटो की मदद से सभी घायलों को सकलडीहा सीएचसी पहुचाया। जहां चिकित्सक डा.बीके प्रसाद ने 6 वर्षीय अतिबा को मृत घोषित कर दिया। वही गम्भीर रूप से घायल सलमा, जलालुद्दीन, नरगिस व चालक मुहम्मद अमीर की गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया वही जिलाअस्पताल से सभी घायलों की हालत गंभीर होने पर इलाज के दौरान वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। कोतवाल हरिनारायण पटेल ने बताया एक मासूम की मौत और चार लोग गंभीर रूप से घायल है। जिन्हें जिला हास्पीटल भेजा गया है। ट्रक को पकड़ लिया गया है।
इनसेट–
नानी के घर रहकर पढ़ती थी आतिबा
सकलडीहा। सैयदराजा कस्बा निवासी जावेद की बड़ी पुत्री आतिबा बचपन से ही अपने ननिहाल नौदर रहती थी। वह कक्षा एक में गांव के स्कूल में पढ़ती थी। नानी, मामा और मौसी के साथ पड़ाव रिश्तेदारी में जा रही थी। क्या पता कि परिवार पर दुरूखों का पहाड़ टूट जायेगा। घटना के बाद पिता जावेद और माता सीमा का रोते रोते बुरा हाल था।










