34.3 C
Chandauli
Wednesday, June 24, 2026

Buy now

Home Blog Page 112

EX-CM Mayawati ने यूपी में चलाया आला दर्जे का लोक प्रशासनः डा. विनोद

बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन समारोह में मंचासीन पदाधिकारी व अतिथिगण।
बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन समारोह में मंचासीन पदाधिकारी व अतिथिगण।

जनपद में धूमधाम से मनाया गया बसपा सुप्रीमो का 69वां जन्मदिन
Young Writer, चंदौली।
सूबे की पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा सुप्रीमो मायावती का 69वां जन्मदिन बुधवार को जनपद में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बसपा जिला इकाई की ओर से चंदौली में जन्मदिन सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी के मुख्य मंडल प्रभारी वाराणसी डा. विनोद कुमार बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान बसपाइयों एक-दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी जाहिर की और इस मौके पर आगामी विधानसभा चुनाव में बसपा को बड़ी व ऐतिहासिक जीत दिलाकर सत्ता में लौटाने का संकल्प लिया। कहा कि मायावती को उनके कड़े फैसलों व दृढ़ संकल्प के लिए सदैव याद रखा जाएगा।


10 बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन कार्यक्रम में उमड़े बसपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी।
10 बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन कार्यक्रम में उमड़े बसपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी।

इस दौरान डा. विनोद कुमार ने कहा कि बसपा जब-जब सूबे की सत्ता में यूपी की कानून व्यवस्था पटरी पर थी ताकि लोक प्रशासन भी आला दर्जे का रहा। बसपा सरकार ने लोककल्याण व दलितों के उत्थान में जो काम किए वह बाबा भीमराव अंबेडकर व कांशीराम की विचारधारा से प्रेरित थे। बसपा आज भी अपने सिद्धांतों पर राजनीतिक कर रही है। बसपा ने हमेशा दलितों के उत्पीड़न, अत्याचार के खिलाफ आवाज बुलंद की और आगे भी दलितों, पिछड़ों व अल्पसंख्यक के हक एवं अधिकार के लिए पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा। बसपा जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने कहा कि बसपा को सूबे की लौटाना हम सभी का लक्ष्य एवं संकल्प होना चाहिए। बसपा सुप्रीमो के जन्मदिन पर हम सभी को यह संकल्प लेने की जरूरत है कि आगामी विधानसभा चुनाव में बाबा साहब भीम राव अंबेडकर व कांशीराम की विचारधारा को समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक लेकर जाना होगा, तभी सूबे में नई राजनीतिक क्रांति लायी जा सकती है। कोआर्डिनेटर सुभाष राम ने कहा कि भाजपा सरकार सभी मुद्दों पर फेल है और अब उनकी कारगुजारी उजागर हो चुकी है तो वे अपनी गलतियों को बाबा साहब के नाम लेकर ढकने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन दलितों, पिछड़ों व अल्पसंख्यकों पर हुए अत्याचार व दमन को जनता भुलने वाली नहीं है और इसका मुंहतोड़ जवाब देने का काम करेगी। इस अवसर पर जिला प्रभारी राकेश शर्मा, मुकेश कुमार, पन्ना लाल, उमापति, तिलकधारी बिंद, सत्येंद्र बिंद, होरीलाल पाल, भरत सिंह, अनुराग मौर्या, गगन कुमार, सोनू मिश्रा, पंकज प्रशुन पांडेय, दिनेश यादव, अंबिका यादव, कयामुद्दीन, विकास आजाद, संतोष भारती, विनोद प्रधान, उमाकांत, सुजीत कुमार, धर्मराज, श्याम सुंदर विश्वकर्मा, आजाद अंसारी, वेद प्रकाश आदि उपस्थित रहे। संचालन राजन खान ने किया।

भाजपा-सपा को छोड़कर बसपा से जुड़े सैकड़ों कार्यकर्ता
चंदौली।
बहुजन समाज पार्टी जनपद में तेजी से अपने जनाधार को बढ़ा रही है। सूबे में बदले राजनीतिक परिवेश के मद्देनजर बसपा ने संगठन को सशक्त बनाने के लिए अपनी राजनीतिक सक्रियता को बढ़ाने के साथ ही दूसरे दलों में खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे राजनेताओं को पार्टी से जोड़ने के मिशन पर है। इसकी बानगी 15 जनवरी को बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन समारोह में देखने को मिली। इस दौरान भाजपा, सपा समेत विभिन्न दलों को छोड़कर 200 से अधिक लोगों ने बसपा की सदस्यता ली और आगे आने वाले दिनों में बसपा के मिशन व कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कहा कि बसपा में ही सर्वसमाज का हित है। यही वजह है कि सूबे में बड़े राजनीतिक परिवर्तन की उम्मीद के साथ लोग बसपा से तेजी के साथ जुड़ रहे हैं। इस दौरान मुन्ना यादव, पिंकू सिंह प्रधान, राजेंद्र पाल, रमाकांत पांडेय, संजय प्रधान, अवधेश मौर्या, गोपाल पांडेय, धनंजय पांडेय, संजय चौरसिया, संजीव पांडेय, अभय पांडेय, संतोष प्रधान, कीर्तन दादा, अभिषेक पांडेय, महेश मिश्रा, सुरेंद्र शर्मा, संदीप मिश्रा, भगवती प्रसाद तिवारी, अवधेश यादव, डिम्पल तिवारी, सुधेश गुप्ता, अनुराग मौर्या, श्यामलाल मौर्या, अशोक यादव, अमरनाथ यादव, चंद्रशेखर यादव, हकड़ू यादव, अंगद मद्धेशिया आदि शामिल रहे।

दबे-कुचले लोगों को समाज की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए शिक्षा जरूरीः अवधेश सिंह

बुद्धबिहार शोधसंस्थान सेवा संघ की ओर से दानूपुर में किया गया कंबल वितरण

Young Writer, चंदौली। क्षेत्र के दानूपुर गांव में बुद्धबिहार शोधसंस्थान सेवा संघ की ओर से बुधवार को स्वागत सम्मान एवं कंबल वितरण समारोह का आयोजन जिला पंचायत सदस्य साहब सिंह की ओर से किया। मुख्य अतिथि सकलडीहा ब्लाक प्रमुख अवधेश सिंह समेत विशिष्ट अतिथि चंदौली चेयरमैन सुनील यादव गुड्ड्, अपर मुख्य अधिकारी अमित राज सिंह ने भगवान बुद्ध के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का आगाज किया। इसके बाद कार्यक्रम में मौजूद 350 से अधिक वृद्ध व जरूरतमंद महिलाओं व पुरुषों के बीच कंबल का वितरण अतिथियों के द्वारा किया।

इस दौरान मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख अवधेश सिंह ने कहा कि हम सभी को मिलकर समाज में समानता व समरसता लाना होगा। समाज के दबे-कुचले लोगों को मदद करने के साथ ही उन्हें शिक्षित बनाकर समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का काम होगा। डा.रामजन्म मौर्य ने कहा कि जो व्यक्ति समाज के लिए जीता है उसे तीन उपहार प्राप्त होते हैं। पहला उसे आत्मसंतोष की प्राप्ति होती है। इसके अलावा उसे समाज में लोकसम्मान प्राप्त होता है। साथ ही उस पर दैविक अनुग्रह की प्राप्ति व ईश्वरीय कृपा सदैव बनी रहती है। कहा कि आज हम सभी देश को विश्व गुरु बनाने की बातें कर रहे हैं, लेकिन इसी देश की तस्वीर आज हमारे सामने जहां 50 प्रतिशत से अधिक आबादी का जीवन दूसरों की कृपा है। जिसे देखकर यही हमारा हृदय द्रवित नहीं होता है और हमारे सोच को परिवर्तन नहीं आता है तो हमें खुद को मानव कहने के हकदार नहीं।

Chandauli Chairman

चेयरमैन सुनील यादव गुड्डू ने भी सामाजिक सरोकार की वकालत की। कहा कि कड़ाके की ठंड में गरीबों को कंबल प्रदान कर उनकी मदद करना पुनीत कार्य है। समाजसेवी डा. सरिता मौर्य ने शिक्षा की महत्ता पर प्रकाश डाला। कहा कि महिलाएं व युवतियां खुद को शिक्षित बनाने के साथ ही बच्चों की शिक्षा पर ध्यान दें। शिक्षा से ही हम सभी को समाज में सम्मान व अधिकार मिलेगा। इसलिए एक रोटी कम खाएं, लेकिन बच्चों को जरूर पढ़ाएं।

डा. कन्हैया मौर्य ने माता-पिता की सेवा के लिए उपस्थित जनमानस का आह्वान किया। कहा कि आज जिस तरह से वृद्धाश्रम पर वृद्वजनों की बढ़ती संख्या हम सभी को विचलित व चिंतित करने वाली है। मां-बाप ही पूरे जीवन अपने बच्चों का लालन-पालन करते हैं। ऐसे में बच्चों भी यह दायित्व बनता है कि अपने माता-पिता की पूरी शिद्दत के साथ सेवा-टहल करें। इस अवसर पर अध्यक्ष बनारसी मौर्य, साहब सिंह मौर्य, दीपक सिंह, जेपी मौर्या, संजीव सिंह, संतोष मौर्या, ओमप्रकाश मौर्या आदि उपस्थित रहे। संचालन डा. जितेंद्र मौर्या ने किया।

Khana Bank Trust ने रिक्शा चालकों संग बांटी मकर संक्रांति की खुशियां‚ ठंड के मद्देनजर जूते-मौजे किए वितरित

रेलवे सर्कुलेटिंग एरिया में रिक्शा चालकों संग बांटी मकर संक्रांति की खुशियां
Young Writer, DDU Nagar: खाना बैंक ट्रस्ट ने मंगलवार को रेलवे स्टेशन सर्कुलेटिंग एरिया में दवा व्यापारी रोहित सिंह के सहयोग से संस्था के सलाहकार अरविंद चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में कार्यक्रम आयोजित कर मकर संक्रांति की खुशियां रिक्शा चालकों से बांटी। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष अंकित त्रिपाठी के साथ ही खाना बैंक की पूरी टीम ने पहले से चयनित 25 रिक्शा चालकों में गर्म टोपी, मौजा, जूता व गुड़-तिलवा से बनी खाने की सामग्री का वितरण किया। साथ ही उन्होंने पर्व की शुभकामनाएं दी।

इस दौरान संस्था के अध्यक्ष अंकित त्रिपाठी रिक्शा चालकों की मेहनत को सराहा। कहा कि आप सभी अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दें, ताकि आप सभी अपने परिवार की आजीविका को चलाने के लिए जो जद्दोजहद कर रहे हैं अगली पीढ़ी को ऐसी मुश्किलों का सामना ना करना पड़े। इसके अलावा उन्होंने नशा से दूर रहने के लिए प्रेरित व जागरूक किया। कहा कि नशे से आर्थिक नुकसान के साथ ही सामाजिक क्षति भी होती है। कई परिवार नशे के कारण टूट गए और आज भी कई परिवार टूट रहे हैं। लिहाजा अपने खून-पसीने की कमाई से परिवार को सींचकर उसे समृद्ध व शिक्षित बनाएं, ताकि आर्थिक तंगी से निकलकर समाज की मुख्य धारा से अगली पीढ़ी जुड़ सके। कार्यक्रम के अंत में प्रदेश सरकार द्वारा विवेकानंद यूथ आइकॉन अवार्ड सम्मानित युवा समाजसेवी अजीत सोनी को खाना बैंक ट्रस्ट द्वारा अंगवस्त्रम् एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर खाना बैंक ट्रस्ट अध्यक्ष अंकित त्रिपाठी, महामंत्री प्रवीण अग्रहरि, नितेश सेठ, रवि सेठ, शुभम जायसवाल एवं जन सहयोग संस्थान के अजीत कुमार सोनी, हिमांशु वर्मा, शमशाद अंसारी, प्रेम कुमार मौर्य, दीपक मौर्या, मनोज जायसवाल आदि मौजूद रहे।

पवित्र‚ ऐतिहासिक एवं याद रखने योग्य है Chetna Manch का कार्य : डा. उमेश प्रसाद

Young Writer: चेतना मंच के स्थापना दिवस पर रक्तदान के क्षेत्र में कार्य करने वाले सौरभ कुमार और अजीत सोनी को सम्मानित करते चेतना मंच के पदाधिकारी।
चेतना मंच के स्थापना दिवस पर रक्तदान के क्षेत्र में कार्य करने वाले सौरभ कुमार और अजीत सोनी को सम्मानित करते चेतना मंच के पदाधिकारी।

डीडीयू नगर में धूमधाम से मनाया गया चेतना मंच का 16वां स्थापना दिवस, तहरी सहभोग का भी आयोजन

Young Writer, Chetna Manch News: चेतना मंच का 16वां स्थापना दिवस मंगलवार को मकर संक्रांति पर धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान चेतना मंच की ओर से संचालित ज्ञान ज्योति केन्द्र के बच्चों व शिक्षिकाओं के साथ ही समाजसेवा व साहित्य के क्षेत्र में कार्य करने वाले कई दिग्गज हस्तियों ने कार्यक्रम में शिरकत किया। इस दौरान संस्था के संस्थापक एवं संयोजक डा. विनय कुमार वर्मा समेत तभी इकाई प्रमुखों ने रक्तदान के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य करने वाले सौरभ कुमार व विवेकानंद यूथ अवार्ड से सम्मानित अजीत कुमार सोनी को प्रशस्ति एवं अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया। इसके साथ ही ज्ञान ज्योति केन्द्र के बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति कर अतिथियों का मन मोह लिया। इसके साथ ही तहरी सहभोज कार्यक्रम में भी लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की।

चेतना मंच के 16वें स्थापना दिवस समारोह में मंचासीन अतिथिगण।
चेतना मंच के 16वें स्थापना दिवस समारोह में मंचासीन अतिथिगण।

इस दौरान चेतना मंच के संस्थापक डा. विनय कुमार वर्मा ने कहा कि जन चेतना मंच समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्तियों को समाज की मुख्य धारा से जोड़कर स्वावलंबी बनाने की पुनीत सोच के साथ स्थापित की गई है। इसके लिए संस्था इन परिवार के बच्चों को शिक्षित बनाने जैसे अहम काम को अंजाम देने में जुटी है। तमाम प्रबुद्धजनों के प्रयास, सहयोग व सानिध्य में इस काम को बखूबी अंजाम दिया जा रहा है। ज्ञान ज्योति केन्द्र पर पढ़ने वाले बच्चों ने अपनी प्रतिभा व हौसले को प्रदर्शित कर हम सभी की सार्थकता को सही साबित करने का काम किया है। संस्था अपने मूल उद्देश्यों को पूरी ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने का काम कर रही है। इसमें पूरी टीम का सहयोग सराहनीय है।

चेतना मंच समारोह में  सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति करते ज्ञान ज्योति केंद्र के बच्चे।
चेतना मंच समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति करते ज्ञान ज्योति केंद्र के बच्चे।

ललित निबंधकार डा. उमेश प्रसाद सिंह ने कहा कि मनुष्य के जीवन को ऊंचा उठाने के लिए, उसे अंधेरे से बाहर निकालने के लिए जो कुछ भी किया जाता है वह अत्यंत पवित्र है। ऐसे स्थल तीर्थ की महिमा के समान होते हैं। चेतना मंच का कार्य ऐतिहासिक है जो याद रखने योग्य है। संरक्षक डा. अनिल यादव ने चेतना मंच के कार्यक्रम एवं कार्यों की सराहना की और उसे प्रेरणास्रोत बताया। कहा कि अभावग्रस्त बच्चों को शिक्षित बनाना एक पावन कार्य है जो चेतना मंच करती चली आ रही है। इसके अलावा अन्य सामाजिक सरोकारों का भी बखूबी निर्वहन किया जा रहा है।

चेतना मंच के स्थापना दिवस कार्यक्रम में उपस्थित ज्ञान ज्योति केंद्र पर अध्ययनरत बच्चे व उनके अभिभावक।

211 बार रक्तदान करने वाले सौरभ कुमार ने कहा कि अंग दान, रक्तदान व देह दान करना असाधारण काम है, लेकिन अपने परिवार की प्रेरणा से यह सबकुछ करने का अवसर मुझे मिला है। रक्तदान के बाबत उन्होंने समाज को संदेश दिया कि रक्तदान के लिए अपने रक्त को दूसरों के रगों में बहने का मौका दें। इस अवसर पर चेतना मंच परिवार के अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता, महामंत्री प्रकाश चौरसिया, उपाध्यक्ष दयाराम जायसवाल, संरक्षक डॉ अनिल यादव, महामंत्री रामजी प्रसाद भैरव, चेतना सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष ताहिर वारसी, जिला प्रभारी पीयूष मिश्रा और महामंत्री प्रमोद अग्रहरी चेतना पर्यावरण मंच के अध्यक्ष सुजीत मिश्रा, महामंत्री मनोज सिंह, चेतना स्पोर्ट्समंच के जिला प्रभारी कुमार नंद, चेतना सेवा मंच के प्रभारी त्रिभुवन वर्मा, चेतना वरिष्ठ नागरिक मंच के अध्यक्ष गिरीश प्रसाद, चेतना नेत्र, रक्त व अंगदान मंच के अध्यक्ष विकास गर्ग, महामंत्री सिद्धार्थ यादव, चेतना महिला मंच की अध्यक्ष आराधना गुप्ता, कोषाध्यक्ष अनीता राय के अलावा डा. भारत भूषण यादव, डा.डीपी सिंह, डॉ. राजकुमार गुप्ता, डॉ राजेंद्र श्रीवास्तव, बासुदेव यादव, विनीता अग्रहरि, डॉ सुनीता तिवारी आदि उपस्थित थे।

चेतना मंच समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति करते ज्ञान ज्योति केंद्र के बच्चे। Young Writer
चेतना मंच समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति करते ज्ञान ज्योति केंद्र के बच्चे।
डा़ उमेश प्रसाद सिंह

Chandauli में 15 जनवरी को धूमधाम से मनेगा बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन

जन्मोत्सव को सफल बनाने के लिए जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने कार्यक्रम स्थल का लिया जाएगा

Young Writer, चंदौली। सूबे की पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के 69वें जन्मदिन समारोह के मद्देनजर बसपा जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने सोमवार की देर शाम कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। कहा कि अबकी बार का कार्यक्रम न केवल सफल होगा, बल्कि उसे ऐतिहासिक बनाने का भरपूर प्रयास हो रहा है। इस दौरान उन्होंने पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल के समक्ष कार्यक्रम स्थल पर जन्मोत्सव कार्यक्रम में आने वाले जनमानस की सुविधाओं के मद्देनजर व्यवस्थाओं को पूर्ण करने का निर्देश जिम्मेदार पदाधिकारियों को दिया।

विदित हो कि 15 जनवरी को बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाना है, जिसे लेकर चंदौली बसपा जिला इकाई विगत एक माह से तैयारियों में जुटी है। बीते कुछ दिनों ने बसपा जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी जनपद के अलग-अलग हिस्सों में भ्रमण कर जन्मोत्सव कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की उपस्थिति व कार्यक्रम की सफलता के लिए लगातार जनसंपर्क कर रहे थे। इसके साथ ही कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां भी शुरू हो गयी है।

सोमवार की देर शाम बसपा जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान व बसपा के अन्य नेताओं ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। इस दौरान मंच निर्माण व पार्किंग की सुविधाओं के साथ ही अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बसपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में पार्टी की नीतियों व सिद्धांतों से प्रभावित होकर कई दलों के नेता बसपा से जुड़ने जा रहे हैं, जो बसपा सुप्रीमो मायावती के विचारों व मिशन को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। बताया कि बसपा चंदौली को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है, ताकि संगठन सशक्त होने के साथ ही सक्रिय रहे। उक्त कार्यक्रम में आगामी चुनावों में बसपा प्रत्याशियों को अधिक से अधिक संख्या में जीताकर सूबे की सत्ता में लौटने का मार्ग प्रशस्त करने का संकल्प हम सभी लेंगे। इस अवसर पर उमापति, राजन खान, रामअवतार, संतोष भारती, सुजीत कुमार, केशव कुमार, पप्पू लहरी, हरेंद्र कुमार, मसीहा यादव आदि उपस्थित रहे।

Lucknow News : विवेकानंद यूथ अवार्ड से सम्मानित हुए Chandauli के अजीत कुमार सोनी

लोकभवन में सीएम योगी आदित्यनाथ के हाथों प्रशस्ति पत्र प्राप्त करते समाजसेवी अजीत सोनी।
लोकभवन में सीएम योगी आदित्यनाथ के हाथों प्रशस्ति पत्र प्राप्त करते समाजसेवी अजीत सोनी।

राष्ट्रीय युवा दिवस पर लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने दिया अवार्ड

Young Writer, चंदौली। राष्ट्रीय युवा दिवस पर लोक भवन में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सूबे के 10 जिलों से आए समाजसेवियों को विवेकानंद युवा अवार्ड से सम्मानित किया। इसी कड़ी में चंदौली जिले से अवार्ड के लिए चुने गए समाजसेवी अजीत कुमार सोनी ने मुख्यमंत्री के हाथों प्रशस्ति पत्र एवं 50 हजार रुपये का चेक प्राप्त किया। साथ ही आईएएस सुहास एलवाई ने उन्हें स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा और अंकवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अवार्ड के लिए चुने गए लोगों का हौसला बढ़ाया। साथ ही उन्हें समाजसेवा के क्षेत्र में ऐसे ही लगन के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि सकारात्मक कार्य में जुटे ऐसे ऊर्जावान लोगों के साथ सरकार कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और उनके हौसले को बढ़ाने का काम कर रही है। इसके बाद उन्होंने एक युवक मंगल दल एवं एक महिला मंगल दल को सम्मानित किया।

साथ ही CM Yogi Adityanath पीआरडी जवानों के मानदेय को बढ़ाने की भी घोषणा की। समाजसेवी अजीत कुमार सोनी के अवार्ड से सम्मानित होने से उनकी संस्था जन सहयोग संस्था के लोगों ने खुशी जाहिर की और एक-दूसरे का मुंह मीठाकर खुशी का इजहार किया। अजीत कुमार सोनी ने कहा कि सम्मान से न केवल बल्कि जन सहयोग संस्था की पूरी टीम का हौसला बढ़ा है और हम सभी मिलकर समाजसेवा के इस मिशन को निरंतर आगे बढ़ाने का काम करेंगे। इस अवसर पर खुशी जाहिर करने वालों में हिमांशु वर्मा, प्रियंका गुप्ता, अंकित सिंह, प्रेम मौर्या आदि शामिल रहे।

चोरों ने ज्वेलर्स के दुकान से लाखों रुपये के गहनों पर हाथ साफ किया

Chandauli young writer, चहनियां बलुआ थाना क्षेत्र के मोहरगंज बाजार में पुलिस चौकी के बगल में चोरों ने ज्वेलरी की दुकान से लाखों रुपये के गहनों पर हांथ साफ कर दिया । वही 1 लाख नकद रुपये भी चुरा ले गए । सूचना पर पहुँची पुलिस ने जांच पड़ताल किया । भुक्तभोगी ने बलुआ थाने में तहरीर दे दिया है ।
मोहरगंज बाजार में पुलिस चौकी के पास मंगल वर्मा उर्फ दीपू की ज्वेलर्स की दुकान है । प्रतिदिन की भांति शनिवार की शाम को दुकान बंद करके घर चले गये । देर रात को चोरों ने दुकान का दरवाजा का ताला तोड़कर दुकान में रखे तिजोरी को तोड़कर उसमें रखा सौ ग्राम के ऊपर सोने का सिकड़ी,अंगूठी,झुमका,लाकेट व चांदी में पायल,मीना, अंगूठी,पैजनी आदि व एक लाख नकद चुरा ले गये । सुबह ग्रामीणों ने दरवाजा का ताला टूटा देखा तो दुकान मालिक को फोन कर सूचना दिया । दुकानदार दुकान पहुँच कर पुलिस को सूचना दिया । मौके पर बलुआ इंस्पेक्टर ने जांच पड़ताल किया । दुकानदार दीपू ने बताया कि करीब ग्यारह लाख रुपये के गहने व नकद चोरी हुआ है । इस संदर्भ में बलुआ इंस्पेक्टर डॉ. आशीष मिश्रा ने बताया कि भुक्तभोगी के अनुसार चोरी की जांच पड़ताल हो रही है। डॉग स्क्वायर टीम सदिग्ध जगह पर खोज बीन कर रही । जल्द ही मामले का खुलासा होगा । वही मौका मुआयना करने सीओ भी पहुँच गए थे।

Chandauli:पुलिस व मत्स्य विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी संख्या में पकड़ा प्रतिबंधित मछली,तीन तस्कर गिरफ्तार


चंदौली। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर जनपद में शराब/गौ व अन्य प्रतिबन्धित जीव की तस्करी करने वाले गिरोह के विरूद्ध में शनिवार को मुखबिर की सूचना पर सैयदराजा पुलिस ने चेकिंग के दौरान नौबतपुर पुलिस बुथ पिकेट के समीप एक ट्रक वाहन से 09 टन प्रतिबन्धित थाई मांगुर मछली के साथ तीन शातिर तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
इस दौरान थानाध्यक्ष ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि नेशनल हाईवे से एक ट्रक में प्रतिबंधित मांगुर मछली बिहार की तरह जा रही है। जिसके आधार पर मत्स्य विभाग टीम व पुलिस की संयुक्त टीम ने नौबतपुर पुलिस बुथ पिकेट NH2 के पास घेरे बंदी कर ट्रक व उसमें बैठे टीम तस्करों को गिरफ्तार कर लिया तलाशी के दौरान ट्रक के अंदर कुल 09 टन प्रतिबन्धित थाई मांगुर फंगर लिंग सीडर/मछली बरामद किया गया। जिसे नौबतपुर यार्ड के पास एक गढ्ढा बनाकर थाई मांगुर मछली का विनिष्टीकरण किया गया। जिसमें नायब तहसीलदार चित्रसेन यादव, मत्स्य निरीक्षक रामलाल निषाद मौजूद रहे।

Loknath Singh की पुण्यतिथि पर बोली सांसद साधना सिंह‚ भारतीय समाज में सभी का समावेश जरूरी

रामगढ़ स्थित लोकनाथ महाविद्यालय में पुण्यतिथि समारोह में उपस्थित अतिथिगण।
रामगढ़ स्थित लोकनाथ महाविद्यालय में पुण्यतिथि समारोह में उपस्थित अतिथिगण।

रामगढ़ में श्रद्धापूर्वक मनी स्वर्गीय लोकनाथ सिंह की पुण्यतिथि

Young Writer, चहनियां। लोकनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामगढ़ में शनिवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व विधायक लोकनाथ सिंह की 48वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद साधना सिंह ने मां सरस्वती, बाबा कीनाराम, लाल बहादुर शास्त्री व स्व0 लोकनाथ सिंह के चित्र पर माल्यार्पण व द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया। इसके बाद कालेज के छात्र छात्राओं द्वारा सर्वप्रथम कीनाराम भजन, स्वागत गीत, सरस्वती गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम,नाटक मंचन,हास्य,गीत संगीत आदि की प्रस्तुति किया। प्रबंधक धनंजय सिंह व डॉ. हरिश्चंद्र सिंह द्वारा मुख्य अतिथि व सभी अतिथियों को अंग वस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद साधना सिंह (Rajya Sabha MP Sadhna Singh) ने कहा कि आज का दिन हम सबके लिए संकल्प का दिन है क्योंकि इन्होंने देश की आजादी ही नहीं समाज में स्थान बनाया है वह संकल्प लेकर किया है। ये महापुरुष अमर हैं जो हमेशा याद रहेंगे। हमे उनके बनाये मार्ग, कर्म व सपना को पूरा करना है। आज कितने संसाधन हो गये है। किंतु उस जमाने मे संघर्ष किया। आज जमाना डिजिटल हो गया है। सब ऑनलाइन हो गया है। हर बच्चियों बच्चों को आगे बढ़ना है। बेटा बेटी में कोई अंतर नहीं है। समाज में सबका समावेश जरूरी है।

विशिष्ठ अतिथि काशी विद्यापीठ कुल सचिव सुनीता पाण्डेय ने कहा कि बाबा कीनाराम की धरती से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पूर्व विधायक, समाजसेवी, दूसरे मालवीय कहे जाने वाले स्वर्गीय लोकनाथ सिंह ने शिक्षा के क्षेत्र में ही नहीं समाज में भी अपना छाप छोड़ गये है। इन्होंने सत्याग्रह, नमक आंदोलन, देश आजाद कराने जैसे कई देश हित के लिए कार्य किया है। ये सर्व गुण सम्पन्न थे। यहां के लोग शिक्षा ग्रहण करने के लिए दूर जाते थे किंतु इन्होंने अपने जिले में शिक्षा का अलख जगाया। 1945 में टाण्डाकला, 1946 में धरांव, 1947 में रामगढ़ में आदि कई इंटर कॉलेजों का निर्माण किया। इन्होंने यहां के लोगो को ही नही देश को बहुत कुछ दिया है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान सबको करना चाहिए। इस दौरान डा.राजेन्द्र प्रताप सिंह, प्रभु नारायण सिंह, डॉ.अखिलेश अग्रहरी, भाजपा नेता अनिल सिंह, सन्तोष सिंह, डा.संजय त्रिपाठी, अतुल सिंह प्रिंस, अजय सिंह, राजीव सिंह, वीरेंद्र तिवारी, प्रधानाचार्य हंसराज यादव, अभय यादव पीके, आनन्द तिवारी सोनू, आशुतोष कुमार सिंह, डॉ.सरिता मौर्य आदि लोग उपस्थित थे। अध्यक्षता पूर्व शिक्षक विधायक चेतनारायण सिंह, संचालन विनय कुमार सिंह व आभार प्रबंधक धनंजय सिंह ने किया।

Mission Shakti 5.0 : मिशन शक्ति के तहत जागरूक हो रही महिलाएं-बालिकाएं

मिशन शक्ति 5.0

Young Writer, चंदौली। प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं व बालिकाओं के सुरक्षा व स्वालंबन हेतु मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे के निर्देशन में जनपद चन्दौली के समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा गांव, कस्बा, स्कूल, कालेज, बस स्टैण्ड सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमण कर कर प्राथमिकता के आधार पर महिला व बालिकाओं को जागरुक किया जा रहा है।

साथ ही महिला संबंधित समस्याओं के निस्तारण कराने के संबंध में चौपाल का आयोजन कर जनजागरुकता अभियान चलाया जा रहा है तथा महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ जुड़ कर उन्हें सशक्त एवं सुरक्षित वातावरण देने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबर वूमेन पॉवर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एम्बुलेंस सेवा-108, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 तथा सार्थक और सकारात्मक चर्चा कर गुड टच, बैड टच के बारे में, घरेलू हिंसा के बारे में, साइबर अपराधों के बारें में साइबर हेल्पलाइन-1930’ आदि सहित कानूनी प्रावधानों एवं उनके अधिकारों आदि के बारें में चर्चा करते हुए शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं के विषय में जानकारी देते हुए पम्पलेट प्रदान कर जागरूक किया जा रहा है।

Chandauli
clear sky
34.3 ° C
34.3 °
34.3 °
37 %
3.8kmh
4 %
Wed
44 °
Thu
45 °
Fri
46 °
Sat
47 °
Sun
47 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights