इलिया। थाना क्षेत्र के एक गांव के धीरज कुमार 22 वर्ष की कीटनाशक दवा खाने से हालत बिगड़ने लगी जिस पर परिवार के लोगों ने उसे चकिया स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। वही पीड़ित ने अपनी पत्नी पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया गया है।
धीरज पिछले वर्ष से गुजरात की किसी फैक्ट्री में रहकर काम करता है। घर वालों को बिना सूचना दिए होली के पर्व पर शुक्रवार की सुबह वह घर आ गया। आरोप लगाया कि घर आने पर पत्नी दूसरे के साथ आपत्तिजनक स्थिति में थी। जिससे उसी समय वह बेहोश होकर गिर गया था। होश आने पर पुलिस को सूचना दिया गया। पति-पत्नी तथा परिवार में दिनभर आरोप प्रत्यारोप का दौर चलने के बाद दूसरे दिन धीरज के विषाक्त पदार्थ खाने से हालत बिगड़ने पर चकिया से जिला संयुक्त चिकित्सालय में पहुंचा कर इलाज कराया जा रहा है। इलाज के दौरान धीरज ने बताया कि उसकी पत्नी ने ही उसे जहर खिला दिया था। हालांकि वह बाकी जानकारी देने से बचने का प्रयास करता रहा। थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह बताया कि शुरुआती घटनाक्रम की जानकारी होने तथा युवक द्वारा विषाक्त पदार्थ खाने की जानकारी होने पर मौके पर पुलिस टीम गई थी। जिला संयुक्त चिकित्सालय में इलाज चल रहा है और इस समय उसका हालत सामान्य है। बताया कि आरोपी युवक का चचेरा भाई है और उम्र में उससे दो साल बडा है। जिसे पकड़कर थाना लाने के बाद पूछताछ की जा रही है। अभी तक किसी की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।
Chandauli:कीटनाशक दवा खाने से युवक की बिगडी हालत,पीड़ित ने अपने ही पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप
Chandauli:कानून का उल्लंघन करने वाले जाएंगे सलाखों के पीछे:कोतवाल राजेश सिंह
चंदौली। सदर कोतवाली अंतर्गत एक गांव निवासी 9 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी को कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे अंदर गोली मारकर लंगड़ा कर दिया। पुलिस की इस कार्यवाई से खुश होकर आजाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पहुचकर सदर कोतवाल राजेश कुमार सिंह का माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया।
इस दौरान कोतवाल राजेश सिंह ने कहा कि किसी भी पीड़ित को न्याय दिलाना पुलिस का पहला कर्तब्य है। कानून व्यवस्था का उल्लंघन करने वालों के साथ पुलिस शख्ती से निपटेगी। क्षेत्र में अपराधियों को अपराध करने की छूट नहीं दी जा सकती। ऐसे लोगों को पुलिस लंगड़ा कर जेल की सलाखों में भेजने का काम करेंगी। क्षेत्र में अपराध करने वाले अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए 24 घंटे तात्पर्य है। और उनको सुरक्षित रखना पुलिस का कर्तब्य है। इस दौरान सभी पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
Chandauli:पीड़िता के परिवार से मिला कांग्रेसियों का प्रतिनिधि मंडल,बोले जिलाध्यक्ष परिजनों को न्याय के लिए सड़क पर उतरना दुर्भाग्यपूर्ण
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में होली के दिन 9 वर्षीय दलित बेटी के साथ दुष्कर्म के मामले में रविवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेसियों का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़िता के परिवार से मिला और उनको ढाढस बधाने के साथ हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था चौपट होती जा रही है। 9 वर्षीय बच्ची के साथ हुए बलात्कार की सूचना देने पर प्रशासन ने गंभीरता नही दिखाई। जिसके लिए पीड़िता के परिजनों को न्याय के लिए सड़क पर उतरना पड़ा।
जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित बच्ची का समुचित इलाज की व्यवस्था एवं पीड़िता और उसके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ ही पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग किया। कहा कि भाजपा सरकार में अपराधियों, दबंग किस्म के लोगों का हौसला बुलंद है। प्रदेश में हत्या और बलात्कार लूट जैसी घटनाएं आम हो गई है। जिससे लोगो का पुलिस से भरोसा उठ रहा है। इस दौरान राजेंद्र गौतम, रामपति राम, सजीवन राम, बृजेश कुमार मौजूद रहे।
Chandauli:सुबह किया दुष्कर्म रात में आरोपी को पुलिस ने दौड़ाकर मारी गोली,एसपी के इस सख़्त कदम की हो रही सराहना
चंदौली। सदर कोतवाली अंतर्गत एक गांव निवासी 9 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने भागने के दौरान दौड़ाकर पैर में गोली मारी दी। और गिरफ्तार कर लिया। एसपी आदित्य लांघे के इस सख़्त कदम की सराहना हो रही है और इसे अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।
दरअसल दुष्कर्म का आरोपी हिस्ट्रीशीटर सुभाष सोनकर बिसौरी अपने घर से सामान लेकर कहीं भागने की फिराक में तभी पुलिस को उसकी सूचना मिली। पुलिस ने उसे नवही के पास घेर लिया। खुद को घिरता देख उसने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया जिसमें पुलिस टीम बाल बाल बच गई। वहीं जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस बाबत सीओ सदर राजेश कुमार राय ने बताया कि दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसओजी व सदर पुलिस पुलिस लगातार प्रयासरत थी इस बीच सूचना मिली कि आरोपी भागने की फिराक में है। पुलिस ने पकड़ने में भी जुट गई। पुलिस टीम से खुद को घिरता देख आरोपी सुभाष सोनकर पुलिस पर फायर झोंक दिया। जिसके बाद आत्मरक्षार्थ पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लग गई। जिला उपचार जिला चिकित्सालय में कराया जा रहा है।
Chandauli:नाबालिग से दुष्कर्म कर आरोपी हो गया फरार गुस्साए परिजनों ने पीड़िता के साथ किया चक्का जाम,कार्यवाई में जुटी पुलिस
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को एक नाबालिग से दुष्कर्म कर आरोपी फरार हो गए। घटना से नाराज़ परिजनों ने पीड़ित नाबालिग के साथ नेशनल हाईवे पर चक्का जाम कर दिया। सूचना पर आनन फानन में पहुची पुलिस ने किसी तरह समझाबुझाकर कर परिजनों को शांत कराया और पिता की तहरीर पर कार्यवाई में जुट गईं।
इस दौरान सीओ सदर राजेश कुमार राय ने बताया कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है चक्का जाम कर रहे परिजनों की समझाबुझाकर शांत करा दिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। जल्द ही उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पिता का तहरीर पर पुलिस कार्यवाई में जुट गई है।
Chandauli:पंजाब से बिहार जा रही शराब से लदी ट्रक को पुलिस व सर्विलांस टीम ने दबोचा,कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
चंदौली। थाना अलीनगर पुलिस व स्वाट-सर्विलांस टीम ने मुखबिर की सूचना पर सिन्धीपुल के समीप नेशनल हाईवे पर पंजाब से बिहार जा रही 5648.4 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। उक्त मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में किया। बरामद शराब की अनुमानित कीमत लगभग 65 लाख रूपये बताई जा रही है।
उन्होंने बताया कि अलीनगर थाना क्षेत्र के सिन्धीपुल के समीप चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि एक ट्रक से कुल 5648.4 लीटर बरामद अवैध अंग्रेजी शराब पंजाब से बिहार जा रही है। मुखबिर की की सूचना पर पुलिस व स्वाट टीम ने घेरे बंदी कर ट्रक घेर लिया। तस्करों द्वारा ट्रक को त्रिपाल से ढका गया था। त्रिपाल हटाकर चेक किया गया तो 50 बोरी व्हीट वाल पुट्टी रखी गयी थी। पुट्टी को हटाकर देखा गया तो ट्रक में भारी मात्रा में शराब बरामद हुई। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 65 लाख रूपये है। पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा, निरीक्षक अपराध रमेश कुमार, आशीष मिश्रा, अमित सिह,मौजूद रहे।
Chandauli:पंजाब से बिहार जा रही शराब से लदी ट्रक को पुलिस व सर्विलांस टीम ने दबोचा,कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
चंदौली। थाना अलीनगर पुलिस व स्वाट-सर्विलांस टीम ने मुखबिर की सूचना पर सिन्धीपुल के समीप नेशनल हाईवे पर पंजाब से बिहार जा रही 5648.4 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। उक्त मामले का खुलासा शनिवार को पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन सभागार में किया। बरामद शराब की अनुमानित कीमत लगभग 65 लाख रूपये बताई जा रही है।

उन्होंने बताया कि अलीनगर थाना क्षेत्र के सिन्धीपुल के समीप चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि एक ट्रक से कुल 5648.4 लीटर बरामद अवैध अंग्रेजी शराब पंजाब से बिहार जा रही है। मुखबिर की की सूचना पर पुलिस व स्वाट टीम ने घेरे बंदी कर ट्रक घेर लिया। तस्करों द्वारा ट्रक को त्रिपाल से ढका गया था। त्रिपाल हटाकर चेक किया गया तो 50 बोरी व्हीट वाल पुट्टी रखी गयी थी। पुट्टी को हटाकर देखा गया तो ट्रक में भारी मात्रा में शराब बरामद हुई। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 65 लाख रूपये है। पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा, निरीक्षक अपराध रमेश कुमार, आशीष मिश्रा, अमित सिह,मौजूद रहे।
Chandauli:अचेत अवस्था में मिले व्यक्ति का इलाज़ के दौरान मौत,कार्यवाई में जुटी पुलिस
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम आवास निवासी राजा राम 59 वर्ष की अज्ञात कारणों मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। और आगे की कार्यवाही में जुट गई।
बताते हैं कि कोड़रिया गांव निवासी राजाराम 59 वर्ष को कांशीराम शहरी आवास योजना के तहत आवास मिला था। और वही पर वह निवास करते थे। शुक्रवार को दोपहर में घर से निकला और जब शाम तक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने खोज शुरू कर दिया। परिजन कांशीराम आवास के रास्ते से खोजते हुए आगे निकले तो एक अस्पताल के समीप वह अचेत अवस्था में मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी। इसकी जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उक्त वृद्ध को अस्पताल ले आई, जहां पर चिकित्सक ने मृत्यु घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को.कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल और आगे की कार्रवाई में जुट गई। सदर कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और आगे कार्रवाई की जा रही है।
कलश यात्रा के साथ प्रारम्भ हुआ सिद्धपीठ निर्वाण महोत्सव,एक सौ इक्यावन कन्याओं ने उठाया कलश
धानापुर। क्षेत्र के सिद्धपीठ धाम खड़ान में हर वर्षों की भाँती इस वर्ष भी श्री श्री 1008 परमहंस बाबा प्रसन्नदास जी महाराज के निर्वाण दिवस पर सिद्धपीठ निर्वाण महोत्सव का आयोजन किया गया है जो कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ कलश यात्री सिद्धपीठ धाम खड़ान बाबा की तपोभूमि से गाजे बाजे के साथ बड़े ही धूम धाम से गंगा घाट नरौली पहुँचे सिद्धपीठ समिति के अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह ने गंगा पूजन किया तदोपरांत सभी कलश यात्री जल भर कर वापस बाबा की समाधी पर पहुंचे और पहुंचकर बाबा का जलाभिसेख किए पांच दिवसीय महोत्सव में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। जिसमें दिनांक 15 मार्च से 17 मार्च तक प्रतिदिन दोपहर में एक बजे से सायं पांच बजे तक श्री रामचरित मानस कथा का आयोजन किया गया है वृंदावन से पधारे अनूप कृष्ण जी महाराज के कथा वक्ता होंगे इसके साथ ही साथ 15 मार्च की रात्रि कवि सम्मलेन 16 मार्च की रात्रि बिरहा एवं 17 मार्च की रात्रि भोजपूरी गीत संगीत झांकी का आयोजन किया गया है कलश यात्रा में अनुराधा सिंह पिंकी सिंह स्वाती सिंह गुंजा कुमारी अनुष्का अनुपमा अंजली उर्मिला देवी मंजू सिंह परमिला सिंह शकुंतला सिंह मीना देवी बचाऊ सिंह विश्वनाथ खरवार दीपक सिंह बिट्टू सिंह अजीत सिंह अप्पू सिंह गोलू धीरज हरिचरण रमेश सिंह जयभान पांडे सहित सैकड़ों श्रद्धालू शामिल रहे।
Chandauli:परिवार में एक साथ तीन की मौत से मचा कोहराम,जाने कहा हुआ हादसा
नौगढ़। थाना क्षेत्र के यमोहनी भूर्तिया गांव निवासी रोहित 30 वर्ष पत्नी ललिता 28 वर्ष और तीन साल की बेटी उजाला की दिल्ली-कानपुर हाईवे पर सड़क हादसे में मौत हो गई। वही उसका तीन वर्षीय बेटा राजनौर गंभीर रूप से घायल गया। जिसकी सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। साथ ही घटना से गांव में मातम छा गया। मृतक दिल्ली से अपनी बाइक पर पत्नी और बच्चों को बैठाकर घर लौट रहा था। हादसा दिल्ली-कानपुर हाईवे पर अलीगढ़ जिले के गभाना थाना क्षेत्र स्थित पचपेड़ा के पास हुआ है।
जगमोहिनी गांव निवासी शिवप्रसाद के दो बेटों में रोहित सबसे बड़ा था। जबकि उसके लोटे भाई की बीमारी में मौत हो चुकी है। जयमोहनी गाँव के ग्रामीणों के अनुसार लगभग एक दशक पूर्व रोहित पनिका का अपने गांव की ही रहने वाली ललिता से प्रेम हो गया था। उसने उसी से शादी की थी। मृतक रोहित खेलकूद में भी काफी होनहार था। उसको सीआईएसएफ में नौकरी के लिए ज्वाइनिंग लेटर भी मिल गया था। जिसे ज्वाइन करने से इंकार करके ललिता से प्रेम विवाह के बाद हरियाणा आपरेटर के पद पर प्राइवेट नौकरी करने लगा था। वह बीच-बीच में घर आता था। और कुछ दिन रहकर वापस चला जाता था। घटना के बाद जयमोहनी गांव के ही शिक्षक महेंद्र देव के मोबाइल पर धानाध्यक्ष गवाना ने फोन कर के घटना की जानकारी दिया।











