26.1 C
Chandauli
Saturday, September 26, 2026

Buy now

Chandauli:नेशनल हाईवे पर तेज़ रफ़्तार वाहन ने अधेड़ को मारी टक्कर मौत,परिजनों में मचा कोहराम

- Advertisement -


नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के गंजख्वाजा गांव के समीप पैदल नेशनल हाईवे पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई। सूचना पर  पहुंची पुलिस ने शिनाख्त करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
अलीनगर थाना क्षेत्र के  बरहुली गांव निवासी सुद्धन बिन्द 45 वर्ष गंजख्वाजा आवश्यक कार्य हेतु जा रहा था। इसी दौरान पैदल नेशनल हाईवे पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई ।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का शिनाख्त बरहुली गांव निवासी सुद्धन बिन्द के रूप में हुई। इसकी जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। इस संबंध में पूछे जाने पर अलीनगर थाना अध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात वाहन का भी पता लगाने का काम भी किया जा रहा है।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights