35.1 C
Chandauli
Thursday, March 19, 2026

Buy now

Home Blog Page 120

Jan Sahayog संस्था ने तीन मानसिक रोगियों को पहुंचा अपना घर आश्रम

मानसिक रूप से बीमार लावारिस को अपना घर आश्रम भिजवाते जन सहयोग संस्था के लोग।
मानसिक रूप से बीमार लावारिस को अपना घर आश्रम भिजवाते जन सहयोग संस्था के लोग।

जन सहयोग संस्था की मदद से अब तीनों को मिलेगी विशेष सेवा व उपचार

Young Writer, चंदौली। देव दीपावली के पावन अवसर पर जन सहयोग संस्थान और उसके सहयोगी सेवक तीन लावारिस मानसिक रोगियों के लिए देवदूत बनकर सामने आए। संस्था ने दो महिला और एक पुरुष जो बीमारी की हालत में पड़े थे। उनकी दयनीय स्थिति को देखते हुए उन्हें अपनी निगरानी में सहयोग प्रदान कर अपना घर आश्रम पहुंचाया, जहां उनकी मानसिक बीमारी का उपचार करने के साथ ही विशेष देखभाल किया जाएगा। जन सहयोग संस्था पहले भी कई लावारिस मानसिक रोगियों की मदद कर उन्हें अपना घर आश्रम पहुंचा चुके हैं।

बताते हैं कि जन सहयोग संस्था के सदस्य रवि शर्मा व प्रेम कुमार मौर्य एक मानसिक रूप से बीमार महिला जो घायलावस्था में स्टेट बैंक शाखा के पास गुरुवार की रात मिली। उसे आपसी सहयोग से उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया और उसके दवा-ईलाज की नियमित मानिटरिंग की। इस दौरान संस्था ने वहां एक पखवारा पूर्व भर्ती दो अन्य लावारिसों के बारे में भी जानकारी मिली, जिनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और उन्हें सही दवा-ईलाज के साथ ही विशेष सेवा-टहल नहीं मिल जा रहा था, जिसकी उन्हें सख्त दरकार थी।

ऐसे में जन सहयोग संस्थान के अध्यक्ष अजीत कुमार सोनी ने वाराणसी स्थित अपना घर आश्रम के लोगों से सम्पर्क साधा और उक्त तीनों लोगों की मनोदशा और उनके बेहद खराब स्वास्थ्य की जानकारी दी। इसके बाद अपना घर आश्रम की टीम अपने वाहन से जिला अस्पताल पहुंची। जहां संस्था के लोगों ने तीनों लोगों को अपनी निगरानी से डिस्चार्ज कराकर अपना घर टीम के सिपुर्द किया, जिन्हें अब आश्रम में उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप विशेष रूप से देखभाल किया जाएगा। उनके स्वस्थ हो जाने पर उनके घर वालो को सूचित करके उनके घर पहुंचाने का कार्य अपना घर आश्रम द्वारा किया जाता हैं।

अध्यक्ष अजीत कुमार सोनी ने बताया कि गुरुवार की रात्रि सूचना के उपरांत लावारिश महिला को जिला चिकित्सालय में एडमिट कराया गया था। शुक्रवार की सुबह जिला अस्पताल परिसर से तीनों लावारिस, बेबस व रोग ग्रस्त व्यक्तियों को अपना घर आश्रम वाराणसी पहुँचा दिया गया है। तीनों लावारिश व्यक्ति गंभीर रोगों से ग्रसित चल रहे हैं।

Chandauli:जंगल से उठा अचानक राहगीरों व ग्रामीणों का शोर मच गया हड़कंप,मामले को देख चौक गई पुलिस

चंदौली। नौगढ़ थाना क्षेत्र के डुमरिया मोड़ के समीप अमदहां-चरनपुर मार्ग पर पुल के नीचे बोरी में शव की सूचना पर राहगीरों ने शोर मचना शुरू कर दिया। घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वही मौक़े पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों की सूचना पर पहुची पुलिस ने बोरे को खोलकर देखा तो सन्न रह गई।
दरसअल किसी व्यापारी ने कुछ कपड़े व दुकान के बाहर लगाने वाला स्टेच्यू खराब होने पर एक बोरे में भरकर अमदहां-चरनपुर मार्ग पर पुल के नीचे फेक दिया था। शाम में उक्त मार्ग से गुजर रहे लोगों ने देखा तो किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए बोरे में लाश समझ लिया। और शोर मचाना शुरू कर दिया। और धीरे-धीरे सूचना जंगल में आग की तरह फैल गई। और पूरे गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुची पुलिस ने लोगों की मदद से बोरे को पुल से बाहर निकाला और उसको खोलकर देखा और बोरे के अंदर कुछ कपड़े व एक दुकान के बाहर लगाने वाला स्टेच्यू मिला जिसे देखकर पुलिस चौक गई।

Chandauli:कार्तिक पूर्णिमा नहाने मूर्ति गई दो बहनों की पोखरे में डूबने से मौत,परिजनों में मचा कोहराम

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के जसुरी गांव में शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा स्नान करने गई। दो बहनों की पोखरे में डूबने से मौत हो गई। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

बताते हैं कि जसुरी गांव निवासी बाबूलाल पासवान व संजय पासवान दोनों सगे भाई है। दोनों की पुत्री बबिता उर्फ खुश्बू 22 वर्ष व खुशी पासवान 14 वर्ष अपने घर पर कार्तिक पूर्णिमा का स्नान करने व कुछ दिन पहले तुसली पूजा के दौरान उसके पास रखे मूर्ति को पोखरे में विसर्जित करने गांव के पोखरे में गई थी। इसी दौरान बबिता का पैर फिसल गया। और वो गहरे पानी मे चली गई। जिसको बचाने पहुची खुशी भी उसके साथ पोखरे में डूब गई। मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने रेस्क्यू कर ग्रामीणों की सहायता से दोनों के शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। इस बाबत सदर सीओ राजेश कुमार राय ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा की मूर्ति विसर्जन करने गई। दो बहनों की पोखरे ने डूबने से मौत हो गई है। शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Chandauli:कार्तिक पूर्णिमा का मूर्ति विसर्जन करने गई दो बहनों की पोखरे में डूबने से मौत,परिजनों में मचा कोहराम

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के जसुरी गांव में शुक्रवार को घर में पूजन किए गए कार्तिक पूर्णिमा की मूर्ति बहाने गई। दो बहनों की पोखरे में डूबने से मौत हो गई। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

बताते हैं कि जसुरी गांव निवासी बाबूलाल पासवान व संजय पासवान दोनों सगे भाई है। दोनों की पुत्री बबिता उर्फ शुशबु 22 वर्ष व खुशी पासवान 14 वर्ष अपने घर पर कार्तिक पूर्णिमा का त्योहार मानकर तुसली के पास रखे मूर्ति को पोखरे में विसर्जित करने गांव के पोखरे में गई थी। इसी दौरान बबिता का पैर फिसल गया। और वो गहरे पानी मे चली गई। जिसको बचाने पहुची खुशी भी उसके साथ पोखरे में डूब गई। मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने रेस्क्यू कर ग्रामीणों की सहायता से दोनों के शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। इस बाबत सदर सीओ राजेश कुमार राय ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा की मूर्ति विसर्जन करने गई। दो बहनों की पोखरे ने डूबने से मौत हो गई है। शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Chandauli:विश्व मधुमेह दिवस:यथार्थ नर्सिंग कॉलेज एवं पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट के छात्र- छात्राओं ने लोगों को किया जागरूक

चंदौली। विश्व मधुमेह दिवस पर बृहस्पतिवार को
यथार्थ नर्सिंग कॉलेज एवं पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट के छात्र छात्राओं ने जिला अस्पताल के ओपीडी में आए मरीजों व उनके तिमदारो को होने वाले बीमारियों के बारे में जागरूक किया।
इस दौरान पंडित कमलापति त्रिपाठी के चिकित्सक डॉ. संजय सिंह ने बताया कि डायबिटीज एक बहुत खतरनाक बिमारी है। 90 प्रतिसत लोगो में तेज़ी के साथ बढ़ रहा है। अगर इसका समय से इलाज नहीं हुआ। तो लोग अन्य बिमारी की चपेट में आ सकते हैं। इसका समय से इलाज़ करना अति आवश्यक है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सत्यप्रकाश, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. अजय कुमार वर्मा, गज़ाला नजमीन, सताक्षी मिश्रा उपस्थित रहे।

Chandauli:वृद्ध आश्रम में सीएमओ व हरिओम हॉस्पिटल के संचालक डॉ विवेक सिंह ने वृद्धों में बांटा आयुष्मान कार्ड,योजनाओं के बारे में दी जानकारी

Chandauli News

चंदौली। मुख्य चिकित्सा अधिकारी वाईके राय व हरिओम हॉस्पिटल के संचालक डॉ विवेक सिंह द्वारा बृहस्पतिवार को वृद्धाश्रम में लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरण किया गया। साथ ही उनको योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
इस दौरान उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत भारत सरकार के आदेश पर 70 वर्ष या उससे अधिक के सभी लाभार्थियों को वंदन योजना से आच्छादित कर दिया गया है।

उक्त योजना के अंतर्गत 70 वर्ष या उससे अधिक के सभी लाभार्थियों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। जिसके अंतर्गत 5 लाख तक के निशुल्क इलाज की सुविधा राजकीय एवं निजी चिकित्सालय में उपलब्ध है। इस दौरान आयुष्मान भारत के नोडल अधिकारी डॉ अमित दुबे, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हीरालाल, डॉ जेपी गुप्ता, मनीष पटेल, अभिनव श्रीवास्तव, दीपक मनीष, अनिल मौजूद रहे।

Children’s Day : बाल दिवस पर याद किए गए पंडित जवाहर लाल नेहरू

Chandauli News

कंपोजिट स्कूल हथियानी में धूमधाम से मनी पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती

Young Writer, Chandauli News: देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती गुरुवार को जनपद में धूमधाम से बाल दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान विद्यालय में विविध कार्यक्रम आयोजित कर शिक्षकों व बच्चों ने चाचा नेहरू को श्रद्धांजलि दी और देश के विकास में उनके योगदान को याद भी किया।

इसी क्रम में कंपोजिट विद्यालय हथियानी में पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती प्रधानाध्यापक डा. वीरेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई में धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान उन्होंने नेहरू जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। साथ ही उनके जीवन से जुड़े प्रसंगों के बारे में बच्चों को विस्तार से जानकारी दी। बताया कि पंडित जवाहर लाल नेहरू को बच्चों से बहुत प्रेम था इसलिए बच्चे उन्हें चाचा नेहरू के नाम से संबोधित करते थे। इसलिए उनके जन्म दिवस 14 नवंबर को बाल दिवस में रूप में मनाया जाता है। आजादी के बाद देश की कमान संभालने वाले वे पहले प्रधानमंत्री थे। उन्होंने विषम परिस्थितियों में देश को विकास की ओर ले जाने का काम किया है। इस अवसर पर अजीत सिंह, समद फहाद रविचन्द्र मिश्रा, स्वाति सिंह, दीपा मौर्या, निधि, नामदेव, अनुज मिश्र, नीलम देवी, सरिता, रामाज्ञा तिवारी आदि उपस्थित रहे।

-Jawaharlal Nehru

Chandauli:व्रती महिलाओं ने तुलसी पूजन कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना

चंदौली। मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को देवोत्थान एकादशी का पर्व धूमधाम से मनाया इस दौरान महिलाओं ने व्रत रखकर अपने छतों पर तुलसी विवाह पूजन करने के साथ परिवार की सुख समृद्धि की कामना की।
तुलसी विवाह को लेकर महिलाएं सुबह से ही
तैयारियों में जुटी हुई थीं।

तुसली पूजा में विशेष तौर पर गन्ना अथवा मूली से तुलसी पौधे को विशेष रूप से सजाया गया। वहीं श्रृंगार सामग्री भी चढ़ाई गई। वहीं लाल चुनरी प्रसाद गन्ना व ज्योति जलाकर तुसली पूजा संपन्न कर घर में सुख शांति की कामना की। कहीं-कहीं मंदिरों में भी तुलसी विवाह पूजन किया गया।

DM Chandauli का निर्देश: चकंबंदी से जुड़े प्रकरण में दोनों पक्षों को सुनकर करें वाद निस्तारण

कलेक्ट्रेट में चकबंदी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम।
कलेक्ट्रेट में चकबंदी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम।

फोटो-01
कलेक्ट्रेट में चकबंदी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम।


चकबंदी से जुड़े लंबित वादों के निस्तारण की प्रगति पर जताई नाराजगी
चंदौली। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में मंगलवार को चकबन्दी कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। इस दौरान जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि एक पक्षीय कार्यवाही से बचें। प्रकरणों का निस्तारण करते समय दोनों पक्षों की बात सुनकर कार्यवाही करने से लोग संतुष्ट होंगे और अपील जैसे मामलों में कमी आयेगी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सर्वे के अनुसार चकबन्दी की कार्यवाही शीघ्र पूरी करें।
बैठक में जिलाधिकारी ने चकबन्दी प्रक्रियाधीन समस्त 60 ग्रामों की ग्रामवार निर्धारित प्रारूप में समीक्षा की गयी। मुख्य रूप से ग्राम काशीपुर व सेमरसाधोपुर का तरमीम कार्य प्रारम्भ न होने तथा ग्राम महुजी व बेलवानी का कब्जा परिवर्तन विगत 3 वर्षों से लम्बित वादों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि उचित प्रक्रिया अपनाते हुए वादों का शीघ्र निस्तारण कराया जाय। लम्बित होने पर जिलाधिकारी द्वारा असंतोष व्यक्त किया गया तथा सभी चकबन्दी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि चकबन्दी प्रकिया को पारदर्शी ढंग से ग्राम के कृषकों की समस्याओं का समाधान कराते हुए समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराये। चकबन्दी व राजस्व लेखपाल की टीम बनाकर ग्राम महुजी व बेलवानी की समस्याओं का निस्तारण कर ग्राम का कब्जा परिवर्तन पूर्ण करायें व निर्देशित किया गया कि समस्त अधिकारी व कर्मचारीगण निर्धारित मानकों के अनुसार कार्य की प्रगति सुनिश्चित करें। बैठक में अपर जिलाधिकारी/उप संचालक चकबन्दी सुरेन्द्र सिंह, बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी, चकबन्दी अधिकारी व समस्त सहायक चकबन्दी अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Chandauli:तेज़ रफ़्तार ट्रेन की चपेट में आने से किशोर की मौत,शव को कब्जे में कर कार्यवाई में जुटी पुलिस

चंदौली। नगर में अटल सेतु ब्रिज के नीचे मंगलवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मौके पर जुटे आस पास के लोगो घटना की जानकारी जीआरपी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल बालक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
बाबते है की नगर के पॉकेट संख्या चार काशीराम आवास निवासी जीत लाल सफाई कर्मचारी का काम करता है। और रेलवे स्टेशन के समीप झोपड़ी झुग्गी लगाकर अपना गुजर बसर करता है। जिसका 16 वर्षीय किशोर किशन किसी काम से रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इसी दौरान वो तेज़ रफ़्तार ट्रेन की चपेट में आ गया। घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आस पास के गुजर रहें लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल बालक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस बाबत जीआरपी इंचार्ज संतोष ओझा ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से बालक की मौत हो गई है। शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Chandauli
clear sky
35.1 ° C
35.1 °
35.1 °
15 %
2.8kmh
1 %
Thu
33 °
Fri
38 °
Sat
31 °
Sun
33 °
Mon
36 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights