धानापुर। थाना क्षेत्र के नरौली गंगा घाट पर एकादशी के दिन स्नान के दौरान 9 वर्षीय बालक की नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है। वही मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
कमालपुर कस्बा निवासी बबलू रस्तोगी का नौ वर्षीय पुत्र शशांक अपने करीबी रिश्तेदार के साथ एकादशी के दिन स्नान करने नरौली गंगा घाट गया। नहाते समय गहरे पानी में डूब गया। हालांकि थोड़ी ही देर में से उसे बाहर निकाल लिया गया। परिजन बच्चे को लेकर कमालपुर स्थित निजी अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
Chandauli:एकादशी के दिन रिश्तेदारों के साथ गंगा नहाने गया बालक गहरे पानी मे डूबा,मौत
Chandauli:हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में कुल 60559 परीक्षार्थी सम्मिलित,बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुटा माध्यमिक शिक्षा विभाग
चंदौली। यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की जारी आनलाइन सूची डीआईओएस दफ्तर पर चस्पा कर दी गई है। इस पर 14 नवंबर तक आपत्ति प्राप्त की जाएगी। इसके बाद डीएम की अध्यक्षता में गठित कमेटी की बैठक के बाद केंद्र निर्धारण किया जाएगा। शिक्षा विभाग की ओर से सभी एसडीएम को तहसीलवार केंद्रों का भौतिक सत्यापन करने को पत्र भेजा गया है।
माध्यमिक शिक्षा विभाग बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुट गया है। इस बार जिले में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के कुल 60559 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। इसके लिए कुल 80 केंद्रों की आनलाइन सूची जारी की गई है। इसे सोमवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर चस्पा कर दिया गया है। वहीं कार्यालय के ग्रुप में भी अपलोड कर दी गई है। साथ ही 14 नवंबर शाम पांच बजे तक आपत्ति मांगी गई है। उक्त निर्धारित किए गए परीक्षा केंद्रों में यदि किसी प्रबंधक, प्रधानाचार्य, छात्र व अभिभावक को आपत्ति है तो वह तथ्यों व साक्ष्यों सहित उक्त तिथि तक परिषद की वेबसाइट व कार्यालय के ई-मेल अपलोड किया जा सकता है। जिला विद्यालय निरीक्षक दलसिंगार यादव ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी आनलाइन परीक्षा केंद्रों की सूची कार्यालय पर चस्पा कर दी गई है। इसपर आपत्ति 14 नवंबर शाम पांच बजे प्राप्त की जाएगी। डीएम की अध्यक्षता में गठित की गई कमेटी की बैठक के बाद केंद्रों का निर्धारण परीक्षा केंद्रों का तहसीलवार भौतिक सत्यापन एसडीएम की ओर से किया जाएगा।
आज़ाद डे सेलिब्रेशन 2024: विजेता बने अब्दुल मालिक और अब्दुल बासित
Young Writer, Varanasi: 11 नवम्बर को देश के पहले शिक्षामंत्री एवं प्रख्यात विद्वान, लेखक, कवि, पत्रकार मौलाना आजाद के यौमे पैदाइश पर देश में हर साल राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी कड़ी में मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी हैदराबाद (केंद्रीय विश्वविद्यालय) के वाराणसी सेटेलाइट कैंपस में प्रथम “आज़ाद डे सेलिब्रेशन 2024” धूमधाम से मनाया गया] जिसमे पेंटिंग, निबंध एवं क्विज़ प्रतियोगिता आयोजित की गयी। सामान अंक पाकर दूसरा स्थान पाकर कैंपस का नाम रोशन करने वाले बीए (ऑनर्स) रिसर्च प्रथम वर्ष के छात्र अब्दुल मलिक और अब्दुल बासित को मुख्त अतिथि शाइना परवीन एवं विशिष्ट अतिथि डॉ रेशमा ख़ातून ने स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

विदित हो कि अब्दुल मलिक और अब्दुल बासित ने अपनी तीव्र बुद्धि और शिक्षा के गहन ज्ञान का प्रदर्शन किया और विजेता बने. इस अवसर पर अब्दुल मलिक और अब्दुल बासित ने अपनी कामयाबी पर बात करते हुए कहा कि यह उनके जिंदगी का सबसे सुनहरा और यादगार पल है। उन्होंने कहा, “यह मेरे लिए एक सपना सच होने जैसा है। इस जीत ने मुझे और भी प्रेरित किया है कि मैं अपने भविष्य में और भी ऊंचाइयों को छू सकूं।” इस मौके पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य डॉ एस कुमार, डॉ रेशमा ख़ातून, डॉ प्रवीन कुमार सुरजन, डॉ शाइस्ता परवीन, डॉ अब्दुल बासित, शाइना परवीन,मानू के असिस्टेंट रीजनल डायरेक्टर डॉ शमशुद्दीन साहब, एडवोकेट ख़ालिद वकार आबिद, मौलाना नेमतुल्ला सहित कैंपस के तमाम छात्र एवं छात्राएं मौजूद रहे।
Chandauli:दो पहिया व चार पहिया वाहनों के खिलाफ चला सघन चेकिंग अभियान,पुलिस ने 779 वाहनों का काटा चालान 10 लाख 28 हजार 500 रुपये वसूला जुर्माना
चंदौली। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे पुलिस के निर्देशन पर चलाए जा रहे अभियान में पुलिस ने चेकिंग के दौरान 779 वाहनों का चालान कर 10 लाख 28 हजार 500 का जुर्माना वसूल किया। साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों के बारे में जागरुक किया।
यातायात माह में पुलिस ने दो पहिया व चार पहिया वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया उक्त अभियान में पुलिस ने बिना साइलेंसर मोडिफाइड साइलेंसर, बिना हेलमेट, बिना शीटबेल्ट, तीन सवारी, ब्लैक फ़िल्म लगे वाहन, पिकअप बिना रजिस्ट्रेशन व यातायात नियमों का उल्ल्घन करने वाले, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने तथा मानक के अनुरूप नम्बर प्लेट न लगाये जाने पर कुल 779 वाहनों का चालान करते हुए 10 लाख 28 हजार 500 जुर्माना वसूला किया गया। लगया साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए लोगो को जागरूक किया। बताया यातायात नियमों का पालन जरूर करें। नशे की हालत में वाहन न चलाने, निर्धारित मानक से अधिक सवारी न बैठाने वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करे वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें। व दो पहिया वाहनों पर हेलमेट का प्रयोग करे।
Chandauli:बदलते मौसम में बच्चों का रखे विशेष ख्याल,बोले डॉ ऋषि,घर में साफ-सफाई के साथ उनके खानपान व पहनावे तक का रखे ध्यान
चंदौली। मौसम का मिजाज प्रतिदिन बदल रहा है। सुबह ठंडक तो दोपहर में धूप खिल रही है तो वही रात में ओस भी पड़ रहे है। मौसम का ठंडा-गरम होना बच्चों को बीमार बना रहा है। इस मौसम में परिजनों को बच्चों के सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। उनके खानपान से लेकर पहनावे तक पर ध्यान देने की जरूरत है। उक्त बातें अनामिका चाईल्ड केयर हॉस्पिटल के डॉ. ऋषि कुमार ने बताया।
उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में बच्चे जल्दी ही बीमारी की चपेट में आ जाते हैं। इस मौसम में बच्चों को केवल सर्दी-जुकाम से ही परेशान नहीं होती बल्कि, खांसी, बुखार उल्टी, दस्त, निमोनिया, वायरल इंफेक्शन भी हो सकता है। सर्दी-गर्मी का यह मौसम बच्चों के लिए काफी नुकसानदायक साबित होता है। जिसकी वजह बच्चों की कमजोर इम्युनिटी तो जाती है। मौसम परिवर्तन में बच्चों के माता पिता जरा सी गर्मी महसूस होते ही उनको ठंडे पानी से नहला देते हैं। और शाम को अचानक सर्दी शुरू होते ही तो वे ठंड की चपेट में आ जाते है। इससे उनको खासी और बुखार जैसी बीमारियां होने लगती है। इस मौसम में बच्चों पर विशेष ध्यान रखना चाहिए।
इनसेट……….
ऐसे बरते सावधानी
चंदौली। अनामिका चाईल्ड केयर हॉस्पिटल के डॉ ऋषि कुमार ने बताया कि बलते मौसम में बच्चों को हमेशा गर्म पानी पिलाये रात में सोते समय उनको गर्म पकड़े पहना दे इससे उनको कूलर पंखे की हवा से ठंडक महसूस ना हो घर में साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें क्योंकि मौसम बदलते ही वायरल जनित बीमारियां शुरू हो जाती है।
Chandauli:चर्चित जिला बदर सपा नेता जगमेंद्र यादव को हाईकोर्ट से राहत, 10 दिसंबर तक आदेश पर स्थगन का दिया आदेश
चंदौली। जनपद के चर्चित जिला बदर व सपा नेता व बरहन प्रधान जगमेंद्र यादव को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर न्याय की गुहार लगाई, जिस पर हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए बीते छह नवंबर को आदेश जारी करते हुए जिला बदर के आदेश पर रोक लगा दी है। यह स्थगन आगामी 10 दिसंबर तक प्रभावी रहेगी। इसके अलावा उनसे जुड़े गुण्डा एक्ट के मामले में कमिश्नर वाराणसी के यहां की गई अपील को एक माह के अंदर निस्तारित करने का आदेश दिया है।
विदित हो कि बीते 23 सितंबर 2024 को चंदौली जिला प्रशासन ने समाजवादी के वरिष्ठ नेता जगमेंद्र यादव के खिलाफ जिला बदर की कार्यवाही करते हुए आदेश पारित किया था। उक्त आदेश पटल पर आते ही जिले के राजनीति में चर्चाएं जोर पकड़ ली। समाजवादी पार्टी के साथ ही विपक्ष के नेताओं ने इसे बदले की राजनीति व सत्ता का दुरुपयोग बताया और प्रकरण में सपा जिलाध्यक्ष समेत कई बड़े नेता जगमेंद्र यादव प्रकरण में डीएम से मिले और उक्त जारी आदेश को निरस्त किए जाने की आवश्यकता जताई। अधिकारियों के आश्वासन के बाद भी कोई कार्यवाही न होता देख सपा नेता जगमेंद्र यादव ने बीते पांच अक्टूबर 2024 को वाराणसी कमिश्नर के यहां स्थगन आवेदन दाखिल किया। लेकिन एक माह की बीत जाने पर न तो कोई आदेश पारित किया और ना ही उसने स्वयं अपील का निर्णय लिया। इसके बाद विवश को सपा नेता जगमेंद्र यादव ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर न्याय की गुहार लगाई। उनकी तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता जय सिंह यादव ने पैरवी की और तथ्य एवं तर्क प्रस्तुत किया। मामले की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने कमिश्नर वाराणसी मंडल वाराणसी को निर्देशित किया है कि अपील संख्या-2810/2024 जगमेंद्र सिंह यादव बनाम उत्तर प्रदेश राज्य को एक माह के अंदर निपटारा करना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही हाईकोर्ट ने 23 सिंतबर 2024 को अपर जिलाधिकारी चंदौली की ओर से केस संख्या-313/2022 (राज्य बनाम जगमेंद्र सिंह यादव) में यूपी गुण्डा नियंत्रण अधिनियम की धारा-3(1) के अंतर्गत जारी छह माह के जिला बदर की कार्यवाही पर 10 दिसंबर 2024 तक रोक लगा दी है।
Chandauli:हरिओम हॉस्पिटल में वृद्धों के लिए फ्री में बन रहा आयुष्मान कार्ड,जानिए क्या है अनिवार्यता
चंदौली। मुख्यालय स्थित हरिओम हॉस्पिटल में
70 साल से अधिक की उम्र वालों वृद्ध का बनाया जा रहा है। जिसमे उनको 5 लाख का इलाज मुफ्त होगा। सरकार की योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए हरिओम हॉस्पिटल में वृद्ध लोगों के लिए आयुष्मान कार्ड बनना शुरू हो गया है। उक्त बातें हरिओम हॉस्पिटल के संचालक डॉ विवेक सिंह ने बताई।
उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित हरिओम हॉस्पिटल में 70 साल से अधिक उम्र वाले वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली सुविधा का आगाज होने के बाद अब 5 लाख तक के इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड बन रहा है। वही जनपद के वरिष्ठ नागरिक अपना निशुल्क आयुष्मान कार्ड निशुल्क बनवा सकते हैं । यदि आने में असमर्थ होने वाले वरिष्ठ नागरिकों के घर जाकर आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए हरिओम हॉस्पिटल की पहल भी की जाएगी । जिसके लिए अस्पताल संचालक डॉ विवेक सिंह ने बताया कि पहले चरण में अस्पताल के माध्यम से निशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य किया जा रहा है। जिसके लिए लाभार्थी को अपना आधार कार्ड व राशन कार्ड लाना है। लेकिन जिनके पास जिनके पास राशन कार्ड नहीं है। वे लोग केवल आधार कार्ड भी लाकर इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। वही अधिक से अधिकलोगों को आयुष्मान कार्ड का लाभ देने की सरकार की योजना को सफल बनाने के लिए हरिओम अस्पताल द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य निशुल्क शुरू किया गया है । वहीं जनपद के वरिष्ठ नागरिकों द्वारा पहल कर अपना आयुष्मान कार्ड जल्द से जल्द बनवा लें। ताकि उन्हें इस योजना का लाभ मिल सके।
Cricket खिलाड़ी के साथ अन्याय को लेकर किया विरोध प्रदर्शन
Young Writer, पड़ाव। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन में टीम चयन में पूर्वांचल के जिलों के क्रिकेट खिलाड़ी के साथ हो रहे अन्याय को लेकर पूर्वांचल और मध्य उत्तर प्रदेश के जिलों में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसको लेकर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अविनाश पांडेय के नेतृत्व में पड़ाव क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन किया।
बताया कि उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले आते हैं। लेकिन यूपीसीए ने केवल 41 जिलों को मान्यता दी है। जबकि 34 जिलों को मान्यता नहीं मिली है। जिसमे चंदौली जिला भी एक है। जिससे बीसीसीआई की नजरों में धोखा किया जा रहा है। पूर्वांचल के क्रिकेट खिलाड़ी की सबसे बड़ी मांग है। कि यूपी क्रिकेट टीम में 25 प्रतिशत कोटा पूर्वांचल के खिलाड़ियों के लिए सुनिश्चित किया जाए या पूर्वांचल के क्रिकेट खिलाड़ी के लिए एक नई क्रिकेट एसोसिएशन, क्रिकेट एसोसिएशन आफ पूर्वांचल को मान्यता दी जाए। अन्यथा पूर्वांचल के जिलों के क्रिकेटर अपनी मांग पूरी होने तक धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि पूर्वांचल के जिलों के क्रिकेट खिलाड़ियों को उत्तर प्रदेश रणजी ट्रॉफी अंदर-16, 19,23 (पुरुष एवं महिला) टीम में शामिल नहीं किया जाता है। यदि किसी खिलाड़ी को शामिल किया भी जाता है। तो उस मैच में खेलने का अवसर नहीं दिया जाता। इस अवसर पर अध्यक्ष हरिश्चंद्र अग्रहरि पीयूष गुप्ता अवधेश चौरसिया सहित संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Dev Deepawali 2024: बलुआ गंगा घाट पर होंगे विविध भव्य आयोजन
Young Writer, चहनियां। देव दीपावली गंगा महोत्सव 2024 के सम्बन्ध में गंगा सेवा समिति की बैठक बलुआ में संपन्न हुई। जिसमे कार्यक्रम को लेकर रणनीति बनायी गयी।
गंगा सेवा समिति अध्यक्ष दीपक जायसवाल ने कार्यक्रम में होने वाले आयोजनों के विषय में बताया। बताया कि इस वर्ष मुख्य अतिथि के रूप ने प्रदेश सरकार के मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु एवं विशिष्ट अतिथि निषाद पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक प्रवीण निषाद रहेंगे। बताया कि वर्ष दर वर्ष भीड़ को देखते हुए इस वर्ष दो मंच बनाए जाएंगे। गंगा आरती का दृश्य अतिथिगण जेटी पर बैठकर देखेंगे बाकी आयोजन ऊपर के मंच पर होगा। घाट पर दिया सजाने के लिए स्थानीय समाजसेवी संस्थाओं का चयन हुआ है। रंगोली के लिए स्थानीय कलाकार, स्थानीय शिक्षण संस्थाओं की जिम्मेदारी लाग एवं नुक्कड़ के लिए, पार्किंग की व्यवस्था बाल्मिकी इंटर कालेज के खेल मैदान में इस वर्ष विशेष रूप से साज-सज्जा को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के रंग में किया जाएगा।
गंगा में बन रहे मंच की सुरक्षा हेतु आपदा राहत मोचन बल की व्यवस्था प्रशासन ने करना मुकर्रर किया है। सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों को 4 बजे से अवसर दिया जाएगा। इसके लिए स्थानीय कलाकारों को सूचीबद्ध कर लिया गया है। गायक शशि लाल यादव और गायिका माया सिंह चौहान, लोक गीत एवं गंगा गीत प्रस्तुत करेंगे। आकाश दीप एवं लाइटिंग की पूरी व्यस्था है। अतिथि सम्मान, प्रसाद वितरण एवं संबोधन से संबंधित सारे दायित्व का निर्धारण कल की बैठक में किया गया है। बैठक में योगेन्द्र मिश्रा, अतुल सिंह, संदीप सिंह, अजय राय, हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष रामदयाल यादव, ध्रूव मिश्र, राजेश सोनकर, जुगनू पासवान, गौरव जायसवाल, अंकित जायसवाल, रोहित निषाद, अशोक मोदनवाल, सुनील पंजाबी, अजय साहनी, मोनु साहनी, अविनिश पांडेय, दिनेश सोनकर, मनोज निषाद, धीरज मोदनवाल आदि लोग उपस्थित रहे।
सैयदराजा पुलिस ने चेकपोस्ट पर दो पहिया व चार पहिया वाहनों के खिलाफ चलाया सघन चेकिंग अभियान,47 वाहनों का किया चालान
चंदौली। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर रविवार को थानाध्यक्ष मुकेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में नौबपुर चेकपोस्ट के समीप संदिग्ध व्यक्तियों व दो पहिया व चार पहिया वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। इससे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। इस दौरान पुलिस ने 47 वाहनों का चालान कर बाइक चालको को हेलमेट लगाने को जागरूक किया।
एसपी ने जनपद में संदिग्धों व अपराधियों पर नियंत्रण लगाये के लिए। क्षेत्रों में प्वाइंट निर्धारित कर बैरियर लगाकर पुलिसकर्मियों को चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया है। वही उन्होंने कहा है। कि निर्धारित स्थान पर लगे बैरियर अस्थाई रहेंगे। तथा समय-समय पर इनके स्थान को बदल कर थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया जाए। और पुलिस टीम द्वारा लगातार चेकिंग किया जाए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। इसी क्रम में सैयदराजा पुलिस ने बिना हेलमेट व तीन सवारी चल रहे बाइक सवारों का चालान कर उनको जागरूक किया। इस दौरान निरीक्षक दिलीप श्रीवास्तव, बब्बन सिंह चौहान, दिनेश कुमार यादव, विजय कुमार मौजूद रहे।











