18.9 C
Chandauli
Sunday, March 22, 2026

Buy now

Home Blog Page 158

Chandauli:जरूरतमंद बच्चों को हर महीने सरकार देगी चार हजार रुपये,ये है शर्ते और नियम

चंदौली। जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रभात कुमार ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से संचालित स्पांसरशिप योजना के तहत अब लाभार्थियों के शिक्षा-दीक्षा और पालन-पोषण के लिए हर महीने चार हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी।
योजना के लिए पात्रता रखने वाले एक से 18 वर्ष तक के बच्चों की आर्थिक मदद के लिए जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय में ऑफ लाइन आवेदन जमा किया जा सकता है। जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रभात कुमार ने लोगों से अपील की है कि वे अपने आस-पास ऐसे जरूरतमंद बच्चों की मदद के लिए उनके अभिभावकों या संरक्षकों को न केवल योजना की जानकारी दें बल्कि उन्हें आवेदन करने के लिए भी प्रेरित करें।

इनसेट……

संचालित स्पांसरशिप योजना के नियम
पिता की मृत्यु हो गई हो, मां तलाकशुदा हैं या परिवार द्वारा परित्यक्त हैं। माता-पिता या उनमें से कोई गंभीर जानलेवा रोग से ग्रसित है। बच्चे जो बेघर हैं। अनाथ हैं या विस्तारित परिवार के साथ रह रहे हैं। कानून से संघर्षरत मसलन बाल तस्करी, बाल विवाह, बाल वैश्यावृत्ति, बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति में शामिल। किसी प्राकृतिक आपदा के शिकार। दिव्यांग,लापता या घर से भागे हुए। माता-पिता या उनमें से कोई एक जेल में हैं। एचआइवी/एड्स प्रभावित। माता-पिता आर्थिक, शारीरिक या मानसिक रूप से देखभाल के लिए असमर्थ हैं। सहायता और पुनर्वास की आवश्यकता वाले बच्चे। फुटपाथ पर जीवनयापन करने वाले, प्रताड़ित, उत्पीड़ित या शोषित बच्चे।

इनसेट…..
यह होनी चाहिए आय सीमा

ग्रामीण क्षेत्रों में परिवार की अधिकतम आय 72 हजार रुपये वार्षिक अन्य क्षेत्रों में अधिकतम आय 96 हजार रुपये वार्षिक (पुनर्वास स्पांसरशिप व माता-पिता दोनों अथवा वैध संरक्षक की मृत्यु होने पर परिवार की अधिकतम आय सीमा की जरूरत नहीं आवेदन के लिए जरूरी अभिलेख आधार कार्ड, आय प्रमाणपत्र, आयु प्रमाणपत्र, मृत्यु प्रमाणपत्र, शिक्षण संस्थान में पंजीयन का प्रमाणपत्र होना आवश्यक है।

स्वस्थ पंचायत व जीरो ड्राप आउट पंचायत जैसे कार्यक्रमों से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशाः Cabinet Minister Anil Rajbhar

बरहनी ब्लाक के मरूई में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर व डीएम।
बरहनी ब्लाक के मरूई में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर व डीएम।

Young Writer, चंदौली। आकांक्षी जनपद चंदौली के बरहनी ब्लाक में गुरुवार को 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने पिरामल फाउंडेशन (Piramal Foundation) की महत्वपूर्ण पहल स्वस्थ पंचायत और शून्य ड्रॉपआउट पंचायत कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद गांव में पौधारोपण करने के साथ ही स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को सम्मानित किया।

Babu Tufani

उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम न केवल बरहनी ब्लॉक बल्कि पूरे जिले के विकास के लिए एक सुदृढ़ आधार बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। स्वस्थ पंचायत और शून्य ड्रॉपआउट पंचायत जैसे कार्यक्रमों से न केवल ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय बदलाव आएंगे, जिससे ग्रामीण विकास को नई दिशा मिलेगी। इस पहल से ग्रामीण समुदायों में जागरूकता बढ़ेगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि हर बच्चा शिक्षा के अधिकार से वंचित न हो। इसके साथ ही, स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों का सम्मान करके, सरकार ने यह संदेश दिया है कि उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता और वे समाज के प्रेरणास्त्रोत बने रहेंगे।

इसी क्रम मे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ग्राम खंडवारी, विकासखंड चहनियां में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे सम्पूर्णता अभियान पर विशेष चर्चा की और समुदाय के लोगों से अनुरोध किया कि पंचायत को स्वामित्व लेने के जरुरत है, ताकि हम लोग सशक्त पंचायत बना सके बैठक में गांव को स्वस्थ्य पंचायत बनाने हेतु निर्णय किया गया। कार्यक्रम मे पिरामल टीम ने बताया कि अगर हमे विकसित भारत बनाना है तो सबसे पहले पंचायत को विकसित करना होगा। इस कार्यक्रम का आयोजन न केवल बरहनी ब्लॉक के लिए बल्कि पूरे जिले के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा और आने वाले समय में इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। इस अवसर पर सैयदराजा विधायक सुशील सिंह, जिला अधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे, मुख्य विकास अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी बरहनी और मुरूई गांव की ग्रामीण मौजूद रहे।

Jan Sahyog Sansthan: मधुबन में धूमधाम से मना आजादी का जश्न

मधुबन में गरीब बच्चों के साथ आजादी का जश्न मनाते जन सहयोग संस्थान के लोग।
मधुबन में गरीब बच्चों के साथ आजादी का जश्न मनाते जन सहयोग संस्थान के लोग।

Young Writer, चंदौली। जन सहयोग संस्थान (Jan Sahyog Sansthan) की ओर से शिक्षा के प्रति जागरूकता के कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत मधुबन गांव स्थित जन सहयोग की पाठशाला के माध्यम से बच्चों को पढ़ाने का दायित्व संस्था के सदस्य निभा रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरुवार को जन सहयोग की पाठशाला को नियमित रूप से संचालन के लिए स्थानीय लोगों से बच्चों को पढ़ाने के खाली स्थान उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया।

मधुबन में गरीब बच्चों के साथ आजादी का जश्न मनाते जन सहयोग संस्थान के लोग।
मधुबन में गरीब बच्चों के साथ आजादी का जश्न मनाते जन सहयोग संस्थान के लोग।

इस दौरान Jan Sahyog Sansthan के विकास यादव ने बताया कि वीर क्रांतिकारियों के संघर्ष व बलिदान की बदौलत हमें आजादी मिली है। इसलिए हम सभी को आजाद भारत में अपने अधिकार व स्वतंत्रता के साथ ही दूसरों की स्वतंत्रता का भी ध्यान रखने की जरूरत है। समाज में समानता लाकर सभी को बराबरी का दर्जा दिया जा सकता है। कहा कि हम सभी को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के जीवन एवं संघर्ष से प्रेरित होकर समाज में व्याप्त कुरीतियों को खत्म के लिए आगे आना होगा। साथ ही साथ 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण करने के बाद आजादी के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में वहां उपस्थित सभी बच्चों में एवं उनके परिवार को मिठाई बांटकर कार्यक्रम को सम्पन्न किया गया। इस दौरान स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम को लेकर बच्चों को उत्साह देखने को मिला। इस दौरान जन सहयोग संस्थान के सहयोगी विकास यादव, अंबुज मौर्य, अंकित सिंह, मैनुद्दीन अंसारी, प्रेम मौर्य उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाए।

Chandali:जनपद में हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मना स्वतंत्रता दिवस,विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर वीर बलिदानियों को किया गया याद


चंदौली। जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सरकारी और अर्द्ध सरकारी कार्यालयों के साथ ही शिक्षण संस्थानों व अन्य संगठनों ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। वहीं राष्ट्रगान किया गया। साथ ही विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर वीर बलिदानियों को याद किया गया।
इस क्रम में जनपद न्यायाधीश सुनील कुमार चतुर्थ ने न्यायालय भवन पर ध्वजारोहण किया।

वहीं जिले के प्रथम नागरिक जिला पंचायत अध्यक्ष स दीनानाथ शर्मा ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह, सरिता सिंह, अपर मुख्य अधिकारी अमित राज सिंह, प्रशासनिक अधिकारी आनंद सिंह के साथ जिला पंचायत कार्यालय पर तिरंगा फहराया। इसके अलावा जिलाधिकारी, एसपी ने पुलिस लाइन में ध्वजारोहण किया। इसके अलावा अन्य कार्यालयों पर सम्बन्धित कार्यालयाध्यक्षों ने तिरंगा फहराया।

Chandauli:जिला पंचायत अध्यक्ष दीनानाथ शर्मा ने तिरंगे को दी सलामी,कार्यालय परिसर में पौधरोपण कर स्वच्छता का दिया संदेश


चंदौली। मुख्यालय स्थित जिला पंचायत कार्यालय में बृहस्पतिवार को 78 स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष दीनानाथ शर्मा ने जिला पंचायत परिसर में ध्वजारोहण किया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ शहीदों को याद किया गया। उसके साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष दीनानाथ शर्मा ने कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया। इस दौरान जिला पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छात्रबली सिंह,सरिता सिंह, अपर मुख्य अधिकारी अमितराज सिंह,प्रशानिक अधिकारी आनंद कुमार, कार्य अधिकारी शुमामा हुसैन, अभियंता पुष्कर कुमार,सुदर्श राम मौजूद रहे।

Chandauli:पुलिस ने पैदल गस्त कर आम जन व व्यापारियों को सुरक्षा का कराया एहसास,संदिग्ध वाहनो की ली गई तलाशी


चंदौली। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर बुधवार को पुलिस ने कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने के लिए नगर में पैदल गस्त किया। और लोगो व व्यापारियों से संवाद स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया। वही चट्टी चौराहों पर संदिग्ध लोगो व वाहनों का जांच पड़ताल किया। इससे वाहन स्वामियों में हड़कंप की स्थित बनी रही।
पुलिस ने पैदल गश्त के दौरान प्रमुख मार्गो, चौराहों, बाजारों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों आदि पर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की गहनता से चेकिंग किया। और आम जन से संवाद कर आश्वस्त किया कि पुलिस शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कटिबद्ध है। इस दौरान सीओ सदर राजेश राय ने कहा कि पुलिस अराजक तत्वों पर कार्रवाई का शिकंजा कसने में जुट गई हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन अथवा हुड़दंग करता मिलेगा। तो उसके खिलाफ शख्त कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।

Independence Day: गुरुकुल स्कूल के बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा

नेगुरा में तिरंगा यात्रा की अगुवाई करते ग्राम प्रधान रामजियावन चौहान।

Young Writer, चंदौली। स्वतंत्रता दिवस को जनपद का माहौल बुधवार को देशभक्ति से ओतप्रोत नजर आया। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर बाजार में तिरंगा की दुकानें जगह-जगह सजी नजर आयीं। बच्चे-बड़े सभी बाजार में तिरंगा खरीदते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा जगह-जगह तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों ने जमकर तिरंगा भी लहराया। सरकारी कार्यालय, स्कूल, सामाजिक, व्यापारिक संगठन भी हर घर तिरंगा अभियान में सहयोग कर रहे हैं। जिसके चलते तिरंगे की मांग बढ़ गई है।

नेगुरा में तिरंगा यात्रा की अगुवाई करते ग्राम प्रधान रामजियावन चौहान।
नेगुरा में तिरंगा यात्रा की अगुवाई करते ग्राम प्रधान रामजियावन चौहान।

इसी कड़ी में बुधवार को नेगुरा स्थित गुरुकुल स्कूल से तिरंगा यात्रा निकाली गयी। ग्राम प्रधान राम जियावन चौहान उर्फ घासी ने तिरंगा यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद उक्त तिरंगा यात्रा नेगुरा गांव का भ्रमण करते हुए पुनः विद्यालय पहुंचकर समाप्त हुआ। इस मौके पर प्रबंधक इसरार अहमद ने देश की आजादी की गाथा पर प्रकाश डाला। कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, सुभाष चन्द्र बोस, चंद्रशेखर आजाद जैसे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग, संघर्ष व बलिदान के बाद हमें आजादी मिली। इसलिए हम सभी को संविधान में आस्था रखते हुए दूसरों की स्वतंत्रता का ख्याल रखना चाहिए। कोई भी ऐसा काम नहीं करना चाहिए, जिससे दूसरे की स्वतंत्रता का हनन हो। इसके अलावा उन्होंने विभीषिका दिवस के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर कृष्णकांत, परवेज खान, रोशन मौर्या, विनीता गुप्ता, प्रिया कुमारी, खुशी सिंह, शमशुद्दीन, खुशबू सिद्दीकी आदि उपस्थित रहे। वहीं जूनियर हाई स्कूल चंदौली की ओर से बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकालकर नगर का भ्रमण किया और लोगों को जागरूक किया कि मान सम्मान के साथ-साथ स्वाभिमान हमारा तिरंगा ही है।

स्वतंत्रता दिवसःआज जनपद में शान से लहराएगा तिरंगा,स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का किया जाएगा सम्मान


चंदौली। स्वतंत्रता दिवस पर जिले में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान सुबह 7 बजे स्कूली बच्चों की ओर से प्रभात फेरी निकाली जाएगी। वहीं साढ़े 7 बजे डीएम आवास से क्रास कंट्री दौड़ होगी, जिसे जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। इसमें पुरुष के लिए 5 किमी और महिला के लिए 3 किमी दौड़ होगी।
इसके उपरांत सुबह 8 बजे जनपद के सभी सरकारी, अर्द्ध सरकारी और गैर सरकारी भवनों पर ध्वजारोहण किया जाएगा। इस दौरान राष्ट्रगान व अन्य कार्यक्रम होंगे। सवा 8 बजे कलेक्ट्रेट सहित जनपद के सभी तहसील मुख्यालयों पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान किया जाएगा। जबकि सुबह 9 बजे सदर नगर पंचायत स्थित शहीद स्मारक पर जिलाधिकारी माल्यार्पण करेंगे। इसके अलावा सैयदराजा में अधिशासी अधिकारी और सकलडीहा रेलवे स्टेशन बरठी शहीद स्मारक पर उपजिलाधिकारी माल्यार्पण करेंगे। वहीं दूसरी ओर सुबह 9 मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा जिला अस्पताल में फल वितरित किया जाएगा। इसके बाद साढ़े 9 बजे धानापुर शहीद स्मारक पर क्षेत्राधिकारी सकलडीहा द्वारा ध्वजारोहण व सलामी का दायित्व पूर्ण किया जाएगा। इसके अलावा 10 बजे बरहनी ब्लाक के मरूई गांव स्थित अमृत सरोवर पर वृहद कार्यक्रम होगा। अंत में शाम 7 बजे नगर पालिका परिषद मुगलसराय में कवि सम्मेलन होगा। इसके अतिरिक्त जनपद के शिक्षक संस्थानों में स्कूली बच्चों को स्वतंत्रता संग्राम के गौरवपूर्ण इतिहास की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा स्वतंत्रता के लिए प्राणों की कुर्बानी देने वाले वीर क्रांतिकारियों के संघर्ष व बलिदान से बच्चों को अवगत कराकर उनके अंदर देश भक्ति का जज्बा जागृत किया जाएगा। वहीं विचार गोष्ठी, वाद-विवाद प्रतियोगिता, लेखन-निबंध व प्रदर्शनी के जरिए बच्चों के राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव व चेतना को जागृत किया जाएगा।

Chandauli:विद्युत की चपेट में आने से बिजली मिस्त्री की मौत,परिजनों में मचा कोहराम


डीडीयू नगर। क्षेत्र के गंजख्वाजा गांव में विद्युत करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना के ही अंतिम संस्कार कर दिया। क्षेत्र के गंजख्वाजा गांव निवासी रामदुलार राम का पुत्र गणेश 22 वर्ष बुधवार की भोर में अपने कमरे में सीढ़ी लगाकर कुछ कार्य कर रहा था, तभी एक लोहे की सीढी विद्युत तार की चपेट में आ गई। इसके चपेट में आने से गणेश की मौत हो गई। इसकी जानकारी परिजनों को लगभग एक घंटे बाद हुई। जब कमरे में परिवार के लोग किसी कार्यवश गए। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गणेश पांच भाई व दो बहन में चौथे नंबर का था। इलेक्ट्रिक मिस्त्री का कार्य कर घर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। मां पार्वती देवी की भी मौत पांच वर्ष पूर्व हो गई थी।इस संबंध में पूछे जाने पर एसओ विनोद मिश्रा ने बताया कि इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली है।

Chandauli:सपा महिला जिलाध्यक्ष गार्गी पटेल के घर लाखों की चोरी,जांच में जुटी पुलिस


पड़ाव। क्षेत्र में मढ़िया गांव में चोरों ने मंगलवार की रात सपा जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल के घर को निशाना बनाया। चोर यहां से लाखों रुपए का सामान और नकदी समेट ले गए। खास बात यह है कि पूरा परिवार घर पर ही सोता रहा और चोर आराम से वारदात को अंजाम देकर निकल गए। सुबह चोरी की जानकारी होने पर स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है।
जलीलपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम मढ़िया निवासी समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष महिला सभा ने बताया की हम और मेरे तीन बच्चे एक साथ  पीछे वाले कमरे में सो रहे थे। चोर मुख्य द्वार का ताला तोड़कर घर में दाखिल हुए है। इसके बाद आगे वाले घर में रखे आलमारी तोड़कर लगभग 80 हजार रुपए नकद और सोने चांदी के लगभग साढ़े चार रूपये के जेवर जिसमें चांदी के 8-9 सिक्के चांदी का कटोरी चम्मच, चार चांदी के सिकड़ी, एक सोने की सिकड़ी, तीन मंगलसूत्र, तीन चांदी का पायल कान का कुंडल सोने का चोरी कर ले गये। सुबह जब परिवार के सदस्य उठे तो उनको चोरी की जानकारी हुई। चोरी की जानकारी होने पर गांव के तमाम लोग एकत्र हो गए। भुक्तभोगी ने 112 नम्बर सहित थाना मुग़लसराय पुलिस को सूचित किया रात्रि में ही घटनास्थल पर पहुंचे कोतवाल ने मौका मुआयना कर परिजनों से जानकारी हासिल की। चोर की सारी वारदात बाहर लगे कैमरे में कैद हो गई है। इंस्पेक्टर विजय बहादुर सिंह के मुताबिक तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर घटना का वर्कआउट करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Chandauli
clear sky
18.9 ° C
18.9 °
18.9 °
78 %
2.4kmh
4 %
Sat
19 °
Sun
32 °
Mon
35 °
Tue
38 °
Wed
39 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights