24.9 C
Chandauli
Tuesday, October 27, 2026

Buy now

Jan Sahyog Sansthan: मधुबन में धूमधाम से मना आजादी का जश्न

- Advertisement -

Young Writer, चंदौली। जन सहयोग संस्थान (Jan Sahyog Sansthan) की ओर से शिक्षा के प्रति जागरूकता के कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत मधुबन गांव स्थित जन सहयोग की पाठशाला के माध्यम से बच्चों को पढ़ाने का दायित्व संस्था के सदस्य निभा रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरुवार को जन सहयोग की पाठशाला को नियमित रूप से संचालन के लिए स्थानीय लोगों से बच्चों को पढ़ाने के खाली स्थान उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया।

मधुबन में गरीब बच्चों के साथ आजादी का जश्न मनाते जन सहयोग संस्थान के लोग।
मधुबन में गरीब बच्चों के साथ आजादी का जश्न मनाते जन सहयोग संस्थान के लोग।

इस दौरान Jan Sahyog Sansthan के विकास यादव ने बताया कि वीर क्रांतिकारियों के संघर्ष व बलिदान की बदौलत हमें आजादी मिली है। इसलिए हम सभी को आजाद भारत में अपने अधिकार व स्वतंत्रता के साथ ही दूसरों की स्वतंत्रता का भी ध्यान रखने की जरूरत है। समाज में समानता लाकर सभी को बराबरी का दर्जा दिया जा सकता है। कहा कि हम सभी को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के जीवन एवं संघर्ष से प्रेरित होकर समाज में व्याप्त कुरीतियों को खत्म के लिए आगे आना होगा। साथ ही साथ 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण करने के बाद आजादी के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में वहां उपस्थित सभी बच्चों में एवं उनके परिवार को मिठाई बांटकर कार्यक्रम को सम्पन्न किया गया। इस दौरान स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम को लेकर बच्चों को उत्साह देखने को मिला। इस दौरान जन सहयोग संस्थान के सहयोगी विकास यादव, अंबुज मौर्य, अंकित सिंह, मैनुद्दीन अंसारी, प्रेम मौर्य उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाए।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights