36.6 C
Chandauli
Monday, March 30, 2026

Buy now

Home Blog Page 232

Chandauli:धारधार हथियार से दूध व्यवसायी पर हमला,हालत गंभीर ट्रामा सेंटर रेफर


शहाबगंज। स्थानीय विकास खण्ड के समीप थाना रोड पर बृहस्पतिवार की देर शाम दूध व्यवसायी अखिलेश मौर्या उर्फ़ कन्हैया को एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से हमलाकर घायल कर दिया।घायल को स्थानीय लोग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां चिकित्सक डा. संदीप गौतम ने स्थिति गंभीर देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफ़र कर दिया।
क्षेत्र के अतायस्तगंज निवासी अखिलेश मौर्या उर्फ़ कन्हैया उम्र 42 वर्ष दूध का कारोबार करता है। प्रतिदिन की भांति दूध लेकर देरशाम आठ बजे के करीब थाना रोड पर पहुंचा ही था कि डब्बल सोनकर नामक युवक ने अखिलेश पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया।

तथा मौके से फरार हो गया। घायल को ग्रामीण तत्काल स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक डा. संदीप गौतम ने ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।ग्रामीणों ने बताया कि अखिलेश बहुत ही सीधा-साधा था।इस सम्बंध में थानाध्यक्ष मिर्ज़ा रिजवान बेग ने बताया कि अभी तहरीर नहीं प्राप्त हुई है। तहरीर मिलते ही विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Chandauli जनपद में उर्वरक की दुकानों पर अनियमिता मिलने पर होगी कार्यवाई:राजेश कुमार


चंदौली। जिला कृषि अधिकारी राजेश कुमार राय ने उर्वरक प्रतिष्ठानों पर औचक निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने दुकानों पर पॉश मशीन व उर्वरक का नमूना लिया।साथ ही मार्च महीने में अधिक यूरिया बेचने वाले दुकानों की जांच की बात कही
जिला कृषि अधिकारी राजेश कुमार राय ने टीम के साथ धीना पहुँचे। यहां उर्वरक दुकानों राजन खाद भंडार धीना, गुप्ता खाद भंडार धीना, अनीता खाद भंडार कादीपुर, सिंह उर्वरक केंद्र धीना पहुँचकर पॉश मशीन स्टाक व उर्वरक का नमूना लिया गया. इस दौरान 1 मार्च 2024 से 19 मार्च 2024 तक यूरिया बिक्री का किसान विस्तृत जायजा लिया. जहां कई प्रतिष्ठानों पर पिछले साल मार्च 2023 के अपेक्षा मार्च 2024 में अधिक यूरिया की बिक्री पाई गई। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि पिछले साल मार्च की अपेक्षा इस साल मार्च में अधिक यूरिया का वितरण किया गया है। जिन दुकानों पर यूरिया का अधिक बिक्री हुआ है।वहां पर किसानों का विवरण लिया जाएगा। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, जो भी विकेता अनियमिता में मिलेंगे। उन पर विशेष कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर चन्दन सिंह समेत अन्य कर्मी भी मौजूद रहे।

Samajwadi Lohia Vahini के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बने कैलाश यादव

Samajwadi Lohia Vahini के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बने कैलाश यादव
Samajwadi Lohia Vahini के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बने कैलाश यादव

चंदौली। लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव ने सैयदराजा विधानसभा के रमरेपुर गांव निवासी कैलाश यादव को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह मिली है। कैलाश के मनोनीत होने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई और कहा कि समाजवादी पार्टी ही ऐसी पार्टी है जो हमेशा अपने कार्यकर्ताओं के हितों का ध्यान रखती हैं।
सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र के रमरेपुर गांव निवासी व किसान परिवार के सदस्य कैलाश यादव को लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल कर यह साबित किया है कि कार्यकर्ताओं को सम्मान देने में पीछे नहीं रहेंगे। राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य कैलाश यादव ने कहा कि जो हमें जिम्मेदारी मिली है। उसका निर्माण ईमानदारी और निष्ठा के साथ करूंगा समाजवादी पार्टी ही अपने कार्यकर्ताओं को हमेशा सम्मान देने का काम किया है हम सभी को समाजवादी पार्टी की मजबूती के लिए एक जुट होकर कार्य करने की जरूरत है। इस दौरान सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज सिंह काका, संजय सोनकर, पिंटू यादव, अर्जुन अग्रहरि, मनोज सिंहकमलेश यादव सहित तमाम लोग उपस्थित है।

Arvind Kejriwal की गिरफ्तारी Modi Govt. के ताबूत की आखिरी कील

Chandauli कलेक्ट्रेट में प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपते आप कार्यकर्ता।
Chandauli कलेक्ट्रेट में प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपते आप कार्यकर्ता।

Chandauli: आम आदमी पार्टी चंदौली की कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में जिलाधिकारी कार्यालय पर शुक्रवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी व भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संतोष कुमार पाठक ने कहा कि अरविंद केजरीवाल से नरेंद्र मोदी डरे हुए हैं। लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी हार रहे हैं इसीलिए लोकसभा चुनाव घोषित होते हैं अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करवा दिया ताकि अरविंद केजरीवाल चुनाव प्रचार न कर पाए। कहा कि अरविंद केजरीवाल को कैद किया जा सकता है लेकिन उनकी सोच को कैद नहीं किया जा सकता है। कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में गरीबों के बच्चों के लिए वर्ल्ड क्लास सरकारी स्कूल बनवाए। दिल्ली में विश्व स्तरीय अस्पताल बनवाए। मोहल्ला क्लीनिक की सुविधा दी, जिसमें हर गरीब को मुफ्त में बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हैं। जनहित से जुड़े काम नरेंद्र मोदी की सरकार नहीं कर पा रही है इसलिए वह आम आदमी पार्टी को कुचलने पर उतारू है। नरेंद्र मोदी लोकतंत्र की हत्या करने पर उतारू हैं। Loksabha Election-2024 नरेंद्र मोदी (Modi Govt.) के लिए ताबूत की आखिरी कील साबित होने वाला है यह साफ दिखाई दे रहा है। इस अवसर पर राजकुमार पासवान, राजेश द्विवेदी उर्फ मुन्नू गुरु, ज्ञान पांडेय, शिवानंद चौबे, संतोष कुमार, मनोज कुशवाहा, प्रवीण चौबे, विनोद शर्मा, प्रमोद कुमार सिंह, संतोष कुमार तिवारी, अंबरीष सिंह, देवेंद्र कुमार यादव, अरविंद विश्वकर्मा, भोला यादव, ललित शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

Ramgarh Road पर नाली निर्माण न होंने से ग्रामीण आक्रोशित

नाली निर्माण को लेकर गुरेरा में प्रदर्शन करते ग्रामीण।
नाली निर्माण को लेकर गुरेरा में प्रदर्शन करते ग्रामीण।

Chahaniya: क्षेत्र के गुरेरा से रामगढ़ जाने वाले मार्ग का चौड़ीकरण किया जा रहा है। मार्ग चौड़ीकरण के दौरान नाली निर्माण न होने से ग्रामीणों के सामने नाबदान पानी निकासी की समस्या आ गयी है। जिसे लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया।
रामगढ़ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा के घोषणा के बाद बाबा कीनाराम मठ में सुंदरीकरण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री द्वारा घोषणा में ही मार्गाे का चौड़ीकरण भी है। मार्ग चौड़ीकरण का कार्य तो शुरू हो चुका है किन्तु नाली का प्रावधान ही नही है। अब तक लोग मार्ग पर पानी बहा रहे थे। सड़क का निर्माण होने पर यदि ग्रामीण पानी मार्ग पर बहाएंगे तो सड़क फिर क्षतिग्रस्त हो जायेगी या फिर पानी निकासी का कोई साधन ही नही रह जायेगा। गांव के सुरेंद्र पॉल, शोभनाथ गुप्ता, जयप्रकाश गुप्ता, राजकुमार शर्मा, भगवान दास यादव, राम खेलावन गुप्ता आदि लोगों ने नाली निर्माण की मांग की है।

CAA के मद्देनजर अफवाहों पर पैनी नजर रखे पुलिस-प्रशासनः DM Chandauli

DM Chandauli निखिल टीकाराम फुंडे।
DM Chandauli निखिल टीकाराम फुंडे।

Chandauli: जिला मजिस्ट्रेट चंदौली निखिल टीकाराम फुंडे ने कहा कि सीएए को लेकर भ्रम की स्थिति से आम नागरिक बचें। बताया कि नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के विरुद्ध पूर्व में विरोध प्रदर्शन के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा भारी हिंसा, सरकारी व गैर सरकारी सम्पत्ति को क्षति पहुंचाई गई थी। इस सम्बन्ध में शासन के मंशानुरूप शान्ति व्यवस्था व आपसी सौहार्द बनाये रखना सुनिश्चित करें। धर्म गुरुओं के साथ संवाद तथा शान्ति समिति की बैठक कर ली जाए।

CAA के प्रति जागरूकता फैलाई जाय, ताकि भ्रम की स्थिति न रहे। आन्दोलन अथवा प्रदर्शन का आह्वान, प्रोत्साहन अथवा समर्थन करने वालों के विरूद्ध अभिसूचना आकलन कर समय से नियमानुसार निरोधात्मक व सुसंगत विधिक कार्यवाही की जाय। आवागमन के मुख्य मार्गों पर कड़ी निगरानी रखने हेतु समुचित पेट्रोलिंग व्यवस्था ष्की जाये साथ ही यूपी-112 के कर्मियों को समुचित ब्रीफ करते हुए उनका प्रभावी व्यवस्थापन किया जाये। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी दशा में यात्रा व आवागमन के मार्ग बाधित न हों तथा जनसामान्य को कोई कठिनाई न हो।

DM Chandauli ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत् महत्वपूर्ण स्थल मार्गों पर स्थापित सीसीटीवी कैमरों को क्रियाशील करना सुनिश्चित करते हुए निगरानी की जाय। कहा कि विधि विरूद्ध जमावड़े द्वारा सार्वजनिक व व्यक्तिगत् सम्पत्ति को क्षति पहुंचाये जाने पर इसके लिए उत्तरदायी व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही व क्षतिपूर्ति वसूली की जाए। सीएए के विरोध की आड़ में साजिशकर्ताओं द्वारा अफवाहों के आधार पर साम्प्रदायिक माहौल बिगाड़ने का कुत्सित प्रयास किया जा सकता है। जिसे देखते हुए यह सुनिश्चित किया जाये कि किसी भी तरह की अफवाह न फैलने पाये तथा समय से सही तथ्यों से अवगत कराते हुए अफवाहों का खण्डन किया जाये। अफवाह फैलाने वालों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।

सोशल मीडिया पर प्रभावी निगरानी रखी जाये। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले या अन्य किसी भी तरह की अवैधानिक गतिविधि करने पर उत्तरदायी व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध कठोर प्रभावी कार्यवाही की जाय। अपने सूझबूझ से स्थिति के अनुसार समस्त एहतियातन कार्यवाही करते हुए त्रुटि रहित शान्ति व्यवस्था व कानून व्यवस्था सख्ती से सुनिश्चित की जाये।

खाद्य विभाग की छापेमारी से व्यापारियों में आक्रोश, किया घेराव

सकलडीहा में सैम्पलिंग विभाग के अधिकारियों का घेराव कर वार्ता करते व्यापार मंडल के पदाधिकारी।
सकलडीहा में सैम्पलिंग विभाग के अधिकारियों का घेराव कर वार्ता करते व्यापार मंडल के पदाधिकारी।

जांच के नाम पर व्यापारियों का शोषण करने का व्यापार मंडल ने लगाया आरोप
राज्यसभा सांसद साधना सिंह से व्यापारियों ने अधिकारियों की मनमानी का किया शिकायत

सकलडीहा। कस्बा में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पुलिस के साथ गुरुवार को मिठाई की दुकानों पर छापेमारी किया। इस दौरान कुल तीन दुकानों से आधा दर्जन सैम्पल लिए गए। वही छापेमारी की सूचना मिलते ही काफी संख्या में व्यापारियों का गुट अधिकारियो से जबाव-सवाल करना शुरू कर दिया। काफी जद्दोजहद होता देख खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम चलते बनी।व्यापारी नेताओ ने होली पर्व पर अधिकारी द्वारा मनमानी ढ़ग से शोषण का आरोप लगाते हुए राज्य सभा सांसद व व्यापारी नेता साधना सिंह से व्यापारियों ने गुहार लगाया।

स्थानीय कस्बा में सहायक आयुक्त आर. एल. यादव के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम आ धमकी। टीम अम्बेडकर तिराहे से तीन मिठाई दुकानों से बर्फी, छेना, गुलाब जामुन सहित अन्य आधा दर्जन खाद्य पदार्थों का नमूना लिया। आवश्यक कागजी कार्यवाही पूरी कर जांच के लिए लिए नमूनों को प्रयोगशाला भेजकर रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही करने की बात कही। इसकी सूचना जब व्यापार मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता व कृष्णा सेठ को हुई तो यह लोग व्यापारियों संग अधिकारियों से सैंपल लेने के प्रावधानों व नियमों पर जानकारी मांगी। लेकिन मौजूद अधिकारी के जवाबों से संतुष्ट नही हुए। जिससे व्यापारियों व खाद्य विभाग के अधिकारियों में काफी बहस व किचकिच होती रही। व्यापारियों के भारी दबाव को देखते हुए टीम को बैरंग वापस होना पड़ा। उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता ने बताया कि त्यौहारी मौसम में ब्यापरियो का शोषण किया जा रहा है जो गलत है। उन्होंने कहा कि अगर इस तरह की कार्यवाही हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। वही व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा सेठ ने कहा कि जब कोई पर्व आता है तो छोटे व्यापारियों को परेशान किया जाता है।यह बंद होना चाहिए नही तो व्यापार बंद कर धरना प्रदर्शन करेंगे।इस मौके पर खाद्य विभाग की टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी नेहा त्रिपाठी, अरविंद कुमार,विनय कुमार शाही रहे।

रंगभरी एकादशी विशेष: दिल्ली में दिखा बनारस का वसंत


नई दिल्ली। पत्रकार और विलक्षण साहित्यकार हेमंत शर्मा के नोएडा निवास रंगभरी एकादशी उल्लास के साथ मनाई गई। उक्त कार्यक्रम में चन्दौली के ललित निबंधकार डॉ उमेश प्रसाद सिंह भी शरीक हुए। इस दौरान वहां के उमंग, उल्लास और हर्ष को उन्होंने अपने शब्दों में बयान किया।

रंगभरी एकादशी पर हेमंत शर्मा के निवास पर पहुंच कर देखा तो हर्ष और उल्लास से अभिभूत हो उठा। हेमंत के घर में सजा हुआ वसंत। अनंग की बजती हुई वीना के सम्मोहन से भला कौन बचा रह सकता है। दिल्ली में बनारस का वसंत देखकर विस्मित न हो पाना जड़ता का वाचक बन जाना है। मैं देख रहा था, धूल, धुआं, वायु प्रदूषण, राजनीतिक शोर, सबको धता बताकर, पटखनी देकर वसंत हेमंत के घर विलस रहा है। कूल, किनारों, कछारों, बगीचों से निकल कर वसंत यहीं विलमा हुआ है। हेमंत के आवाहन पर वसंत का आगमन विलुप्त होती संवेदना के दौर में में सुखद आश्वासन की तरह है।

इस आयोजन में भिन्न भिन्न क्षेत्रों के शीर्षस्थ व्यक्तित्वों की भागीदारी वसंत के अभिनंदन की गरिमा को उद्घाटित कर रही थी। केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्र नाथ पांडेय, डा. महेश शर्मा, अनुप्रिया पटेल, उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, संजय निषाद, दयाशंकर सिंह, डा. दयाशंकर मिश्र “दयालु”जी  नोएडा के  विधायक पंकज सिंह की उपस्थिति उल्लेखनीय थी। पत्रकारिता जगत में राम बहादुर राय, सुधीर चौधरी, श्वेता सिंह, चित्रा त्रिपाठी, प्रसिद्ध गायक मनोज तिवारी, विख्यात कवि कुमार विश्वास, राजेश जोशी, बनारस के नगर प्रमुख अशोक तिवारी की भागीदारी वसंतोत्सव को मूल्यवत्ता प्रदान करने वाली थी। विलुप्त होते त्योहारों के दुर्दिन में वसंत के उल्लास को बाटने के आयोजन के लिए बहुत बहुत हार्दिक बधाई मित्र !

आने वाला समय और आने वाली पीढ़ी आपको उल्लास के अग्रदूत के रूप में अपनी स्मृति में अक्षुण रखेगी। उल्लास की इस परंपरा के प्रति ईशानी के उत्साह को बहुत साधुवाद।
देश की राजधानी में बनारस का रंग, गंगा की तरंग के साथ घुलकर, ठड़ाई, भांग की मस्ती और शिवत्व की सुगंधि के साथ ऐसा जमा दिख रहा था कि उसमें यह महादेश  एक नई आभा से उद्भासित हो रहा था। काश! दिल्ली के विस्तार में काशी का प्रकाश जुड़ जाय, प्रगति की आत्मा में परंपरा का स्पंदन समाहित हो जाय तो नए भारत की तस्वीर मोहक हो उठे। होली की हार्दिक अग्रिम शुभकामनाएं।

चंदौली ब्लाक के चार प्रधानों ने दिया सामूहिक इस्तीफा,लगाए गंभीर आरोप


चंदौली। सदर विकासखंड के चार ग्राम पंचायत के प्रधानों का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को कलेक्ट्रेट में प्रशासनिक अधिकारी अविनाश कुमार को अपना इस्तीफा सौंपा। आरोप लगाया कि लगातार एक व्यक्ति वर्ष में खंड विकास अधिकारी द्वारा सचिव बदले गए। प्रशासनिक अमले के इस कृत्य के कारण ग्राम पंचायतों पर विकास कार्य में अवरोध बार-बार पैदा हो रहा है और जनता में हम सभी के प्रति असंतोष व आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बार-बार फरियाद के बाद भी प्रशासन ने जब नहीं सुनी तो ऐसे में हम सभी ने सामूहिक रूप से इस्तीफा देने का निर्णय लेना पड़ा।
सदर विकासखंड के नवही गांव प्रधान राजेंद्र कुमार गौतम ने कहा कि खंड विकास अधिकारी के तानाशाही रवैया के कारण बार-बार सचिवों का स्थानांतरण किया जा रहा है। जिसकी वजह से हमारे ग्राम सभा में कार्य बाधित हुआ है। हमारे द्वारा कराए गए कार्यों का भुगतान भी पूरी तरह से लटका हुआ। ऐसी स्थिति में हम प्रधानगण कोई कार्य करने में असमर्थ है। इससे हम सभी प्रधान विवश होकर हम अपना त्यागपत्र आपके सौंप रहे हैं। इस दौरान ग्राम प्रधान मझवार नामवर सिंह, फुटिया प्रधान वीरेंद्र यादव, नरसिंहपुर खुर्द के प्रधान धनंजय कुमार शामिल रहे।

Chandauli:गैर इरादतन हत्या के मामले में दोषियों को हुई 10 वर्ष की सजा


चंदौली। अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम विनय कुमार सिंह की अदालत ने 16 वर्ष पुराने गैर इरादतन हत्या के मामले की सुनवाई करते हुए दो आरोपियों को दोषी करार दिया। न्यायालय ने दोषियों को 10 वर्ष की कारावास और अर्थदंड से दंडित किया है।
विदित हो कि थाना चकिया अंतर्गत ग्रामसभा छुछाड़ के कीर्तन द्वारा अभियुक्तों रामनरेश, रामसूरत, मोहन, रामललित के विरुद्ध स्थानीय थाने पर इस आशय की जुबानी सूचना दी कि अभियुक्तगण उसके खेत पर लाठी डंडा लिए हुए आये और खेत में जबरदस्ती धान रोपने लगे। मना करने पर गाली गुप्ता देते हुए लाठी डंडे से मारने पीटने लगे। बचाव में आए घर के लोग जैसराम, शिवमूरत, सुरसती तथा नारद को मारे पीटे हैं जिसमें नारद की हालत ठीक नहीं है, जो अस्पताल चकिया इलाज हेतु लाया गया। उक्त मामले में 26 जुलाई 2008 को धारा-323, 504 के तहत एनसीआर-134/08 दर्ज की गई। बाद में चोटहिल नारद की मृत्यु हो जाने की वजह धारा 304 की बढ़ोतरी करते हुए 134/08 को तरमीम कर मु. अ. सं. 155/08 में कायम किया। साथ ही अन्य घायलों की चोटों की गम्भीरता को देखते हुए धारा 325 की बढ़ोतरी की गई। उक्त मामले अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम विनय कुमार सिंह ने सिद्धदोष मोहन एवं रामललित को धारा 304/34 आईपीसी में  10-10 वर्ष के कठिन कारावास एवं 10-10 हजार रुपये का अर्थदण्ड से दडिया किया। इसके अलापर धारा 323/34 के अपराध में 1-1 वर्ष के कठोर कारावास एवं एक एक हजार का अर्थदंड से धारा 325/34 भा. द. सं. के अपराध में तीन-तीन वर्ष की कठिन कारावास की सजा एवं तीन तीन हजार रुपये का अर्थदंड से एवं धारा 504 भा.द.सं. के अपराध में एक एक वर्ष के कठोर कारावास की सजा एवं एक एक हजार के अर्थदंड से दंडित किया गया। दौरान विचरण दो अभियुक्तों रामनरेश एवं रामसूरत की मृत्यु हो चुकी थी। सिद्धदोष के विरुद्ध सभी सजाएं साथ साथ चलेंगी। साथ ही पूर्व में कारावास में बितायी गयी अवधि भी इस सजा में समायोजित किये जाने का आदेश पारित किया। अभियोजन की तरफ से अपर शासकीय अधिवक्ता संजय कुमार त्रिपाठी ने पक्ष रखा।

Chandauli
clear sky
36.6 ° C
36.6 °
36.6 °
20 %
1.3kmh
0 %
Mon
40 °
Tue
37 °
Wed
41 °
Thu
42 °
Fri
42 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights