23.8 C
Chandauli
Thursday, October 22, 2026

Buy now

खाद्य विभाग की छापेमारी से व्यापारियों में आक्रोश, किया घेराव

- Advertisement -

जांच के नाम पर व्यापारियों का शोषण करने का व्यापार मंडल ने लगाया आरोप
राज्यसभा सांसद साधना सिंह से व्यापारियों ने अधिकारियों की मनमानी का किया शिकायत

सकलडीहा। कस्बा में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पुलिस के साथ गुरुवार को मिठाई की दुकानों पर छापेमारी किया। इस दौरान कुल तीन दुकानों से आधा दर्जन सैम्पल लिए गए। वही छापेमारी की सूचना मिलते ही काफी संख्या में व्यापारियों का गुट अधिकारियो से जबाव-सवाल करना शुरू कर दिया। काफी जद्दोजहद होता देख खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम चलते बनी।व्यापारी नेताओ ने होली पर्व पर अधिकारी द्वारा मनमानी ढ़ग से शोषण का आरोप लगाते हुए राज्य सभा सांसद व व्यापारी नेता साधना सिंह से व्यापारियों ने गुहार लगाया।

स्थानीय कस्बा में सहायक आयुक्त आर. एल. यादव के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम आ धमकी। टीम अम्बेडकर तिराहे से तीन मिठाई दुकानों से बर्फी, छेना, गुलाब जामुन सहित अन्य आधा दर्जन खाद्य पदार्थों का नमूना लिया। आवश्यक कागजी कार्यवाही पूरी कर जांच के लिए लिए नमूनों को प्रयोगशाला भेजकर रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही करने की बात कही। इसकी सूचना जब व्यापार मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता व कृष्णा सेठ को हुई तो यह लोग व्यापारियों संग अधिकारियों से सैंपल लेने के प्रावधानों व नियमों पर जानकारी मांगी। लेकिन मौजूद अधिकारी के जवाबों से संतुष्ट नही हुए। जिससे व्यापारियों व खाद्य विभाग के अधिकारियों में काफी बहस व किचकिच होती रही। व्यापारियों के भारी दबाव को देखते हुए टीम को बैरंग वापस होना पड़ा। उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता ने बताया कि त्यौहारी मौसम में ब्यापरियो का शोषण किया जा रहा है जो गलत है। उन्होंने कहा कि अगर इस तरह की कार्यवाही हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। वही व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा सेठ ने कहा कि जब कोई पर्व आता है तो छोटे व्यापारियों को परेशान किया जाता है।यह बंद होना चाहिए नही तो व्यापार बंद कर धरना प्रदर्शन करेंगे।इस मौके पर खाद्य विभाग की टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी नेहा त्रिपाठी, अरविंद कुमार,विनय कुमार शाही रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights