चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के दिघवट में रविवार की रात अराजक तत्वों ने एक गरीब के ठेले व बाइक में आग लगा दिया। जिससें उसकी आजीविका छीन गयी। उक्त घटना से पूरा परिवार सदमे में है। दरसल दिघवट गांव निवासी इंद्रजीत गांव में ही अपनी बिधवा माँ के साथ रोज ठेला लगाता था। प्रतिदिन की तरह इंद्रजीत ठेला लाकर अपने चाचा के बरामदे में खड़ा कर दिया। और उसी के बगल में एक बाइक भी खड़ी थी रात में कुछ लोंगो ने देखा कि आग की लपटें निकल रही हैं।
लोग दौड़े और देखे की बाईक और ठेला दोंनो में आग लगी है। लोगों ने काफी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी। माँ और बेटे का रो -रो कर बुरा हाल है क्योंकि यह ठेला ही पूरे परिवार के आजीविका का सहारा था। आग लगने का कारण किसी को पता नहीं चल पाया है। इस बाबत सदर कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तरफ से कोई तहरीर नही पड़ी है तहरीर मिलने पर जांच कर कार्यवाई की जाएगी।
चंदौली। दीपावली पर्व पर सीओ सदर रामवीर सिंह व सदर कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने शनिवार को फुटिया स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर उनको मिठाई, फल और मोमबत्ती का वितरण किया। और उनके साथ कुछ समय व्यतीत कर खुशियां बांटी। साथ ही उन्हें दीपावली के त्योहार की शुभकामना भी दी। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार हम अपने परिवार के साथ दीपावली पर्व को मानते हैं। उसी प्रकार वृद्ध आश्रम परिवार भी हम सभी का परिवार है। गरीब और असहाय व्यक्ति की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। जितना हो सके गरीब व असहाय की मदद करनी चाहिए। गरीबी एक अभिशाप नहीं है। गरीब लोगों के मन में वही है, जो हम सबके है। ऐसे लोगों की थोड़ी सहायता करने से उन्हें भी खुशी होती है।
चंदौली। अस्पतालों को लोगों को स्वस्थ व सेहतमंद बनाने का केन्द्र माना गया है, लेकिन यही अस्पताल अब लोगों को बीमार भी बना रहा है। इसकी नजीर इन दिनों जिला अस्पताल का मातृ एवं शिशु विंग अस्पताल है, जहां अस्पताल में भर्ती मरीजों को खाने के साथ कीड़ा परोसा जा रहा है। यह जानकारी उस वक्त पटल पर आयी एक मरीज के तीमारदार अस्पताल के इंचार्ज डा. केसी सिंह से शिकायत दर्ज कराई। अन्य तीमारदारों द्वारा मरीजों को दिए जाने वाले दलिया में कीड़े होने का वीडियो बतौर सपूत जारी किया गया। फिलहाल इस मामले में अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। दरअसल पूरा मामला जिला अस्पताल स्थित पीपीपी मोड पर संचालित हो रहे एमसीएच विंग का है, जहां मरीजों को मानक को दरकिनार कर कीड़ा युक्त भोजन परोसा जा रहा है, जिसे ज्यादातर लोगों ने बिना देखें खा भी लिया, लेकिन तभी एक तीमारदार की नजर कटोरी में रखे दाल पर पड़ी, जिसमें परोसी गई दलिया में कीड़े उतराए हुए दिखे। जिसके बाद वहां अन्य मरीजों ने भी देखा तो पाया कि सभी के खाने में इस तरह की शिकायत है। जिसके बाद मरीज के तीमारदार नवाज शरीफ ने इसकी लिखित शिकायत एमसीएच विंग के प्रभारी से मिलकर लिखित रूप से की। वहीं प्रीति यादव, उषा व रुकसाना ने भी बताया उनके खाने में कीड़ा मिला है और यहां के स्टाफ से इस बात की शिकायत की गई है। एमसीएच विंग के प्रभारी केसी सिंह ने बताया की खाने में कीड़ा मिलने की शिकायत तीमारदार की तरफ से की गई थी। इस तरह मामले से सीएमओ और सीएमएस को अवगत करा दिया गया है। अग्रिम कार्रवाई उनके स्तर से किया जाना है उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि फर्म को तरफ से अस्पताल में मानक के अनुसार खाना नहीं दिया जाता है। गौरतलब है कि जिले में अस्पताल का यह हाल तब है जब चन्दौली आकांक्षी जनपद के रूप में चयनित है और स्वास्थ्य उसके प्रमुख इंडिकेटर में शामिल है, लेकिन हद तो तब हो गई जब लापरवाही की मिल रही लगातार शिकायतों के बावजूद स्वास्थ्य महकमे के जिम्मेदार अधिकारी मौन साधे हुए हैं।
चंदौली कचहरी में न्यायालय व मुख्यालय निर्माण के लिए आंदोलित अधिवक्ता।
Young Writer, चंदौली। जिला न्यायालय एवं मुख्यालय निर्माण संघर्ष समिति की ओर से जारी आंदोलन 118वें दिन शुक्रवार को जारी रहा। इस दौरान संघर्ष समिति के अध्यक्ष झन्मेजय सिंह ने सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधियों के साथ ही जिला प्रशासन के खिलाफ हूंकार भरी। उन्होंने अधिवक्ताओं की एकता व एकजुटता को सलाम किया। साथ ही यह भी आह्वान किया कि यदि अधिवक्ता ऐसे ही अपनी एकजुटता को बनाए रखें तो जिला प्रशासन, शासन व जनप्रतिनिधियों को एक न एक दिन झूकना ही पड़ेगा और जब यह वक्त आएगा चंदौली जिला अपने अस्तित्व को पूर्णतः प्राप्त कर लेगा। इस लड़ाई को अंतिम दम तक मिलकर लड़ने की जरूरत है। इस दौरान मुरलीधर सिंह ने कहा कि यह लड़ाई कहीं न कहीं चंदौली जिले के हर व्यक्ति की लड़ाई होनी चाहिए, क्योंकि यह लड़ाई उनके विकास व तरक्की की लड़ाई है। साथ ही उन्होंने जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को चंदौली के विकास के प्रति संवेदनशीलता दिखाने की आवश्यकता जताई। कहा कि जनप्रतिनिधि को जनपद व जनता के प्रति उदार होना होगा। महिला अधिवक्ता इंदिरा तिवारी ने कहा कि कहा कि अधिवक्ता साथी 118 दिनों से अनवरत आंदोलित हैं। बावजूद इसके कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति सुधि लेने नहीं आया। यह कहीं न कहीं उनके घमंड को प्रदर्शित करता है, लेकिन प्रशासन व सत्ता पक्ष को याद रखना चाहिए कि एक न एक दिन उनके इसी घमंड के कारण उनका खुद का सर्वनाश हो जाएगा। उपाध्यक्ष संदीप सिंह ने कहा कि चंदौली का हर युवा अधिवक्ता न्यायालय निर्माण संघर्ष समिति के साथ है। अधिवक्ता चंदौली के गरीब व मजलूम को न्याय दिलाने के लिए लड़ने का काम कर रहे हैं। आज हम सभी को यह आभास हो रहा है कि चंदौली जनपद की स्थिति बहुत दयनीय है। ऐसे में अधिवक्ताओं ने चंदौली को न्याय दिलाने के लिए यह आंदोलन छेड़ रखा है। आंदोलन को उसके मुकाम तक पहुंचाने के लिए अधिवक्ता किसी भी कीमत को चुकाने के लिए तैयार है। इस अवसर पर प्रवीण तिवारी, जितेंद्र बहादुर सिंह, सत्येंद्र कुमार बिंद, आरएन विश्वकर्मा, उज्ज्वल सिंह, प्रियंका श्रीवास्तव, मुकेश मौर्या, दुर्गेश पाण्डेय, सत्य प्रकाश केशरी, राम प्रकाश मौर्या, अजय मौर्या आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता झन्मेजय सिंह व संचालन धनंजय सिंह ने किया।
चंदौली। त्योहारों पर अपने घर परिवार से दूर रहकर ड्यूटी पर मुस्तैद पुलिस के जवानों ने विभिन्न लोगों के गिरे व खोए हुए 125 मोबाइल को बरामद किया। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत लगभग 18 लाख 75 हजार रूपये है। शुक्रवार को धनतेरस के पावन पर्व पर पुलिस महकमे ने मोबाइल को उनके स्वामियों के सुपुर्द कर उनके धनतेरस को शुभ व लाभकारी बनाया। पुलिस लाइन सभागार में मोबाइल मिलने ही लोगों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक चन्दौली डा.अनिल कुमार द्वारा जनसुनवाई में प्राप्त खोये व गिरे मोबाइलों से सम्बन्धित प्रार्थना पत्रों का संज्ञान लिया और क्राइम ब्रांच के विभिन्न शाखा क्रमशः स्वाट व सर्विलांस सेल की टीम को गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी हेतु आदेशित किया था। उक्त आदेश के अनुपालन में गठित टीम के अथक प्रयास से कुल 125 अदद मल्टीमीडिया मोबाइल सेट विभिन्न कम्पनियों के कीमती लगभग 18 लाख 75 हजार रूपये बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई। मोबाइल प्राप्त करने वाले लोगों ने पुलिस विभाग के कार्य को सराहा। साथ ही आभार व्यक्त किया।
चंदौली। पीड़ित कल्याण सेवा संस्था द्वारा देलही पब्लिक शिक्षण संस्थान में दीपावली पर्व के पर 142 महिलाओं को अंगवस्त्र (साड़ी) व मिष्ठान वितरण किया गया। इस दौरान संस्था के प्रदेश अध्यक्ष डॉ शशिकांत मिश्रा ने कहा कि पीड़ितों की मदद ही संस्था प्रमुख उद्देश्य है। किसी भी जरूरतमंद के खुशी का वजह बनना ही असली समाज सेवा है। संस्था के सभी कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम से इतना बड़ा आयोजन सफल हुआ है। जिसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं। हरिओम हॉस्पिटल डायरेक्टर डॉ विवेक सिंह ने कहा कि गरीबों की मदद करना सबसे बड़ा पुनीत कार्य है। पीड़ित कल्याण सेवा संस्था हमेशा गरीबों के साथ खड़ी है। इस दौरान जिला प्रभारी नंदू राम, नगर अध्यक्ष जगत जी, दिनेश तिवारी, भाकियू के मंडल अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप तिवारी, राजेश तिवारी,शंकर यादव प्रधान, उमाशंकर प्रजापति बिडिसी, दीपा यादव,लक्ष्मी,नगीना चौहान,पंकज मिश्रा, एड.अजय कुमार, संतोष सिंह,चंद्रभूषण सिंह, आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता कमलापति पाण्डेय तथा संचालन राहुल तिवारी ने किया।
चंदौली। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में दीपावली और छठ पूजा के दृष्टिगत प्रशासन की तैयारियों को लेकर बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। इस बैठक में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक द्वारा इन महत्वपूर्ण त्योहारों के सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने बैठक के दौरान कहा कि त्योहारों को मनाये जाने के दौरान आम जनमानस की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था का पालन सुनिश्चित करने हेतु पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। शांति, सुरक्षा, कानून व्यवस्था अथवा त्योहारों का मूल उद्देश्य भंग करने अथवा किसी भी अन्य तरीके से जैसे-व्हाट्सस्एप, फेसबुक, इन्स्टाग्राम व अन्य किसी सोशल मीडिया पर भ्रामक टिप्पणी करने या किसी भी तरह का अफवाह फैलाने वालों के विरूद्ध त्वरित एवं सख्त कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी ने त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं जैसे बिजली, पानी, साफ-सफाई आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराने हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया। कहा कि दीपावली, छठ पर्व सहित आगामी त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु किसी भी सम्भावित समस्या, सुविधाओं व सुझावों आदि के बारे में सम्बंधित विभागीय अधिकारी तत्काल संज्ञान व कार्यवाही कर समाधान कराने का प्रयास हेतु निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने कहा कि अमृत सरोवरों व छठ स्थलों का अभियान चलाकर नगरीय क्षेत्र के लिए समस्त अधिशासी अधिकारी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जिला पंचायत राज अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि पर्याप्त सफाई व्यवस्था बनी रहेगी। कहा कि पर्याप्त लाइट की व्यवस्था, गोताखोर, एनडीआरएफ की टीम पूरी मुस्तादी के साथ जिम्मेदारी का निर्माण सुनिश्चित करेंगे। मिलावटी खाद्य पदार्थ का वितरण जनपद में कहीं न हो इसके लिए संबंधित अधिकारी को अभियान चलाकर जांच पड़ताल करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि छठ पर्व के तीनों दिवस तक परमानेंट ड्यूटी सफाई कर्मचारियों का शिफ्टवार लगा दिया जाए। दामोदर दास पोखरा, मानसरोवर पोखरा, बलुआ घाट, बरठी, बहादुरपुर सहित अन्य भीड़ होने वाले छठ घाटों का संबंधित उप जिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारीगण आपसी समन्वय बनाकर छठ पर्व को सकुशल संपन्न कराने में अहम भूमिका निभाएं। बैरिकेडिंग की व्यवस्था ट्रैफिक व्यवस्था हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। इनसेट…… चंदौली। पांच दिवसीय दीपोत्सव के लिए डीएम निखिल टी फुंडे व पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार ने भारी पुलिस बल के साथ नगर में पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि बाजार व भीड़-भाड़ वाले जगहों पर पुलिस अलर्ट रहे। और साथ ही सोशल मीडिया पर नजर बनाए रहे। अवैध पटाखा बेचने वालों दुकानदारों पर तत्काल कार्यवाई करें। चेताया कि त्योहार में खलल डालने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नही जाएगा।
चंदौली। जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कानून व्यवस्था एवं NCORD नाश मुक्ति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार मे सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि नशा मुक्ति से सम्बंधित जन जागरूकता कार्यक्रम का प्रचार- प्रसार बैनर पोस्टर व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कराया जाए। स्कूल कालेजों में संस्थाओं के माध्यम से नशा मुक्ति जागरूकता का कार्यक्रम कराया जाए। स्कूल व कालेजों के आस-पास पान,सिगरेट तम्बाकू सहित अन्य नशा की बस्तुओ की बिक्री होने से रोका जाय। कहा कि सभी लोग बेहतर तरीके से कार्य करे,अगर कही पे कोई मामला संदिग्ध हालात में दिखाई पड़ते है। तो अपने उच्चस्तरीय अधिकारी को अवगत कराते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करे। इस दौरान अपर जिलाधिकारी अभय कुमार पाण्डेय,उप जिलाधिकारी,समस्त पुलिस क्षेत्राधिकारी उपस्थित रहे।
पुलिस ने 9 लाख रुपये की 57 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब व 543 लीटर बीयर बरामद कर तस्करों को भेजा जेल
चंदौली। सदर कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को चेकिंग के दौरान फुटिया गांव के समीप स्कोर्पियो से तस्करी कर रहे। तीन शराब तस्करों को धर दबोचा जिनके पास से 57 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब व 543 लीटर बीयर बरामद किया गया। जिसकी अनुमानित कीमत 9 लाख बतायी जा रही है। उक्त मामले का खुलासा सदर कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने कोतवाली में किया।इस दौरान थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस व स्वाट सर्विलांस टीम फुटिया गांव के समीप चेकिंग अभियान चला रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि तीन शराब तस्कर भारी मात्रा में शराब लेकर स्कोर्पियो द्वारा हरियाणा से बिहार की तरफ जा रहे हैं। पुलिस ने तत्काल घेरे बंदी कर तीनो शराब तस्करों को धर दबोचा जिनके पास से 57 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब व 543 लीटर बियर बरामद किया गया। तीनो गिरफ्तार अभियुक्त निरंजन कुमार निवासी ग्राम बढैल थाना रोह जिला नेवादा बिहार दीपक कुमार सिह निवासी इन्द्रपुरी कालोनी थाना पाटलीपुत्र जिला पटना बिहार विमलेश कुमार यादव निवासी ग्राम जयप्रकाश नगर थाना राजीव नगर पटना बिहार के है। पूछताछ में उन्होंने ने बताया कि बिहार में शराब बंदी होने के कारण हम लोग शराब हरियाणा से लाते है। और शराब बिहार उँचे दामो पर बेच देते हैं। उपनिरीक्षक सूरज सिह, अमित कुमार मिश्रा, रावेन्द्र सिह, विजय कुमार, शब्बीर अहमद मौजूद रहे।
चंदौली जिला न्यायालय एवं मुख्यालय निर्माण संघर्ष समिति ने जिला एवं न्यायालय निर्माण को लेकर 115वें दिन भी आंदोलन को जारी रहा। सदर तहसील में अधिवक्ताओं द्वारा राष्ट्रगान के साथ आंदोलन का आगाज किया गया। आंदोलन में बड़ी संख्या में अधिवक्ता शामिल होकर आंदोलन को मजबूती प्रदान करते दिखे।
इस दौरान अधिवक्ता मुन्ना विश्वकर्मा ने कहा कि चंदौली देश का पहला जनपद है। जहां जिले के सृजन के 27 वर्ष बाद भी विकास कोसों दूर है। जबकि इसके साथ के बने सारे जिले अपने पूर्ण अस्तित्व को प्राप्त कर चुके हैं। अब तक की जितनी भी सरकारें यूपी की सत्ता में सभी ने चंदौली के सौतेला व्यवहार किया है। जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवधेश सिंह ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को यह सोचने की जरूरत है। कि यही चंदौली की जनता ने अपने मत को लेकर जीत दिलाई है। जिसकी वजह से नेता आज सत्ता का सुख भोग रहे हैं। लेकिन जनता के हाथ आज भी खाली हैं। क्योंकि ये जनप्रतिनिधि अपने दायित्वों के प्रति उदासीन हैं। अधिवक्ता दिनेश ने कहा कि हम सभी अधिवक्ता हैं और यह लड़ाई अधिवक्ता अपने किसी निजी स्वार्थ के लिए नहीं लड़ रहा है। और ना ही चंदौली के मुद्दे पर अधिवक्ताओं को राजनीति ही करनी है। हम सभी चंदौली के गरीब व मजलूम को न्याय दिलाने के लिए लड़ने का काम करते हैं। आज हम सभी को यह आभास हो रहा है। अधिवक्ता मदन ने कहा कि जैसे-जैसे आंदोलन निरंतर आगे बढ़ रहा है और स्वतः सशक्त होता जा रहा है। इसे तोड़ने की सभी साजिशें अब तक नाकाम साबित हुई हैं। इस अवसर पर प्रवीण तिवारी, जितेंद्र बहादुर सिंह, अनिल कुमार सिंह, सत्येंद्र कुमार बिंद, आरएन विश्वकर्मा, प्रभात कुमार सिंह, संदीप सिंह, उज्ज्वल सिंह, रितिक रोशन सिंह, प्रियंका श्रीवास्तव, अमित कुमार, मनोज आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता झन्मेजय सिंह व संचालन धनंजय सिंह ने किया।