29.4 C
Chandauli
Wednesday, September 16, 2026

Buy now

Home Blog Page 31

होली को लेकर पुलिस सतर्क,सीओ सदर ने किया पैदल गश्त

चंदौली। आगामी होली पर्व को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। क्षेत्राधिकारी सदर देवेंद्र कुमार व कोतवाल विजय बहादुर सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र में पैदल गश्त किया। इस दौरान उन्होंने मुख्य बाजार, चौराहों और संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

सीओ सदर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि होली के दौरान हुड़दंग और अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अशांति या माहौल बिगाड़ने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस की विशेष टीमें लगातार निगरानी रखेंगी और संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। कोतवाल विजय बहादुर ने व्यापारियों व आम नागरिकों से भी संवाद कर आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहार खुशी और भाईचारे का प्रतीक है, इसे शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया जाए। नगर में पुलिस की गश्त लगातार जारी रहेगी और हुड़दंगी तत्वों पर पैनी नजर रखी जाएगी।

मामूली विवाद में दबंगों ने चार युवकों को मारी गोली,हालत गंभीर


चंदौली। मुगलसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत सहजौर-छेमिया गांव के समीप रिंग रोड पर रविवार देर शाम मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। मामूली विवाद के बाद दबंगों ने चार युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गोली लगने से चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल वाराणसी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया जहा एक कि हालत नाजुक बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दो पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इसी दौरान एक पक्ष के लोगों ने हथियार निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से आसपास के लोग दहशत में आ गए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी ने मातहत अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के आदेश दिए। साथ ही आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष टीम का गठन कर दिया है। पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कई थानों की पुलिस फोर्स को मौके पर तैनात कर दिया गया है। जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

होली को लेकर चंदौली पुलिस सतर्क,नगर में पैदल मार्च

चंदौली। आगामी त्योहार होली को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोतवाली पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को कोतवाल विजय बहादुर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नगर क्षेत्र में पैदल मार्च कर आमजन को सुरक्षा का संदेश दिया।

पैदल मार्च के दौरान पुलिसकर्मियों ने बाजार, मुख्य चौराहों और संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण किया। साथ ही स्थानीय लोगों और व्यापारियों से संवाद कर त्योहार के दौरान शांति बनाए रखने की अपील की गई। कोतवाल ने स्पष्ट कहा कि होली के अवसर पर अराजक तत्वों और संदिग्ध व्यक्तियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। किसी भी प्रकार की हुड़दंग, जबरन रंग लगाने, नशे में उपद्रव करने या माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे आपसी भाईचारे और प्रेम के साथ त्योहार मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।इस दौरान कस्बा इंचार्ज वीरेंद्र कुमार यादव, उपनिरीक्षक रावेंद्र सिंह,अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Chandauli:डीएम चन्द्रमोहन गर्ग का व्यापार मंडल ने किया सम्मान


चंदौली। जिले के व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि के नेतृत्व में जिलाधिकारी चन्द्रमोहन गर्ग का कार्यालय पर अंगवस्त्रम व गीता पुस्तक भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया। जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि खाद्य एवं औषधि विभाग के इंस्पेक्टर मनोज कुमार गौड़ और सुपरवाइजर गणपति पाठक द्वारा सैंपलिंग व सीज माल खुलवाने के नाम पर व्यापारियों से अवैध धन उगाही की जा रही थी। चकिया के व्यापारी संदीप केशरी से भी कथित रूप से धन वसूली की शिकायत की गई थी।
जिलाधिकारी से की गई शिकायत के बाद जांच कराई गई, जिसमें प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर दोनों अधिकारियों को संलिप्त पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। इस कार्रवाई पर व्यापारियों ने आभार व्यक्त किया। इसी क्रम में 26 फरवरी 2026 को पुलिस लाइन सभागार में व्यापारी सुरक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में पुलिस उपाधीक्षक देवेन्द्र कुमार एवं रघुराज की उपस्थिति में व्यापारियों ने होली व ईद के मद्देनजर बाजारों में सुरक्षा व यातायात व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठाई। अधिकारियों ने समस्याएं सुनकर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। बैठक में जिले भर से बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

टीईटी की अनिवार्यता का आदेश शिक्षकों के साथ अन्याय,नाराज शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय पर दिया धरना

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; module: j; hw-remosaic: 0; touch: (-1.0, -1.0); modeInfo: ; sceneMode: SFHDR; cct_value: 0; AI_Scene: (200, -1); aec_lux: 142.5998; hist255: 0.0; hist252~255: 0.0; hist0~15: 0.0;


चंदौली। टेट की अनिवार्यता के विरोध में गुरुवार को जनपद के शिक्षक सड़क पर नजर आए। नाराज शिक्षकों ने पहले बीएसए चंदौली पर धरना दिया और सुप्रीम कोर्ट के फैसले अनुचित बताते हुए अपनी भड़ास निकाली। इसके बाद बीएसए को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया। इसके बाद जुलूस निकालकर कर कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान जिलाध्यक्ष आनंद सिंह नेे कहा कि उत्तर प्रदेश में शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009, 27 जुलाई 2011 से लागू किया गया है। अधिनियम के अनुसार उसके प्रभावी होने की तिथि से अथवा उसके उपरांत नियुक्त होने वाले वाले शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) होना अनिवार्य किया गया है। जबकि अधिनियम के पूर्व में नियुक्त सभी शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त रखा गया है, परन्तु सर्वोच्च न्यायालय के 01 सितंबर 2025 के निर्णय द्वारा देश के सभी राज्यों में अधिनियम लागू होने की तिथि से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को भी सेवा में बने रहने अथवा पदोन्नति हेतु टीईटी उत्तीर्ण करना अनिवार्य कर दिया गया है, जो सरासर अन्याय है। जिसके फलस्वरूप देश भर के शिक्षक एवं मान्यता प्राप्त शिक्षक संगठन टीचर्स फेडरेशन ऑफ इण्डिया के बैनर तले आन्दोलनरत रहकर आरटीई से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को अध्यादेश लाकर टीईटी से छूट की मांग कर रहे है। इस अवसर पर संतोष सिंह, सुनीता तिवारी, यशवर्धन सिंह, अजय गुप्ता, विवेक सिंह, जयनारायण यादव, चन्द्रकान्त सिंह, राजीव यादव, अखिलेश मिश्रा, प्रवीण कुशवाहा, रामाश्रम आर्या, गिरीश, रामअवध, योगेश सिंह, मु० अकरम, गौरव मौर्या, बाबूलाल मौर्या आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता रामनगीना सिंह व संचालन आलोक सिंह ने किया। 

अपनी जनता पार्टी ने यूजीसी एक्ट 2026 लागू करने की उठाई मांग


चंदौली। राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य के आवाहन पर बृहस्पतिवार को अपनी जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुजीत कुमार मौर्य के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में यूजीसी एक्ट 2026 को शीघ्र लागू करने की मांग की गई।
पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि प्रस्तावित कानून उच्च शिक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और संविधान सम्मत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। इसका उद्देश्य धर्म, जाति, नस्ल, लिंग या जन्मस्थान के आधार पर होने वाले भेदभाव को रोकना तथा एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस छात्रों के अधिकारों की रक्षा करना है।
रोहित वेमुला, डॉ. पायल तडवी और दर्शन सोलंकी जैसी घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा गया कि भविष्य में किसी छात्र को जातीय भेदभाव का शिकार न होना पड़े। इस दौरान अर्जुन प्रसाद आर्य, इंदु मेहता चंद्रशेखर मौर्य, रामललित सिंह, कन्हैया लाल,जय प्रकाश सिंह, कंचन रानी आदि मौजूद रहे।

डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन की बैठक में होली मिलन समारोह निरस्त

चंदौली। डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन की साधारण बैठक बृहस्पतिवार को अध्यक्ष राजेश मिश्र एडवोकेट की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में इस वर्ष प्रस्तावित होली मिलन समारोह के आयोजन पर विस्तृत चर्चा की गई। विचार-विमर्श के दौरान अधिवक्ताओं ने हाल ही में एसोसिएशन के सम्मानित सदस्य एवं वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेन्द्र प्रताप सिंह एडवोकेट के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। सभा में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शोक की इस घड़ी में इस वर्ष होली मिलन समारोह का आयोजन नहीं किया जाएगा। उपस्थित सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा उनके योगदान को स्मरण किया। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष अमरेन्द्र प्रताप सिंह,अनिल सिंह, संतोष कुमार सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह, राकेश रत्न तिवारी, शहाबुद्दीन, शमशुद्दीन कामेश्वर नाथ उपस्थित रहे।संचालन महामंत्री सुल्तान अहमद ने किया।

मदरसा जामिया इत्तेहादुल उलूम में कुरान तरावीह मुकम्मल,माँगी गई अमन-चैन की दुआ


चंदौली। मदरसा जामिया इत्तेहादुल उलूम में बुधवार की रात पवित्र रमजान माह महीने पर कुरान तरावीह मुकम्मल होने पर एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में मोमिनीन मौजूद रहे। वही तरावीह मुकम्मल होने के बाद मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली और इंसानियत की सलामती के लिए विशेष दुआ कराई गई।
हाफिज-ए-कुरान मुस्ताक ने दुआ कराते हुए अल्लाह से दुआ की कि सभी मोमिनों को तकलीफों से निजात मिले और देश में भाईचारा कायम रहे। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना सब्र, इबादत और आत्मशुद्धि का पैगाम देता है। इस मुबारक मौके पर हर शख्स को अपने अंदर अच्छाइयों को बढ़ावा देने और बुराइयों से दूर रहने का इरादा करना चाहिए।

हाफिज मुस्ताक ने मुस्लिम समाज को बच्चों की तालीम पर विशेष ध्यान देने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को अल्लाह ने दौलत दिए हैं। उन्हें समाज के जरूरतमंद और गरीब बच्चों की तालीम की जिम्मेदारी उठानी चाहिए। इससे न सिर्फ बच्चों का भविष्य संवर सकेगा, बल्कि पूरा समाज तरक्की की राह पर आगे बढ़ेगा। कारी अली अहमद ने कहा कि मुसलमानों के बिगड़े हालात को सुधारने का सबसे कारगर जरिया तालीम है। जब बच्चे शिक्षित होंगे और हर क्षेत्र में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे, तभी समाज मजबूत होगा। इस अवसर पर मुफ़्ती रिजवान अहमद, हाफिज सगीर अंसारी, कलाम हाशमी, हाजी आरिफ हाशमी, बाबर अली, शमीम अंसारी पलम्बर, ऐनुल हाशमी, जावेद अख्तर, शमशाद अंसारी, इरफान अहमद, अशफाक खान आरिफ अंसारी, नेहाल अंसारी, इरफान खान टीपू, अरशद, खान, गुफरान अंसारी, आशिफ अंसारी, नैयर अयूब अंसारी, आमिर अंसारी,आदि उपस्थित रहे।

यूजीसी कानून 2026 के समर्थन में 26 फरवरी को सौंपा जाएगा ज्ञापन:सुजीत


चंदौली। अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य के आवाहन पर 26 फरवरी को जिलाधिकारी के माध्यम से पदाधिकारियों द्वारा महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसकी जानकारी जिलाध्यक्ष सुजीत कुमार मौर्य ने दी। उन्होंने बताया कि उच्च शिक्षण संस्थानों में जातिगत भेदभाव रोकने के उद्देश्य से स्वामी प्रसाद मौर्य ने ‘यूजीसी कानून 2026’ (उच्च शिक्षण संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने के नियम, 2026) का समर्थन किया है। उनका कहना है कि यह कानून एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के छात्रों, शिक्षकों व कर्मचारियों के साथ होने वाले भेदभाव को प्रभावी ढंग से रोकने में सहायक होगा। 15 जनवरी 2026 से लागू इस नियम का मुख्य उद्देश्य विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों में धर्म, जाति, लिंग, जन्म-स्थान या दिव्यांगता के आधार पर किसी भी प्रकार के भेदभाव को समाप्त करना है।

Chandauli:नगर में बढ़ा मच्छरों का प्रकोप संक्रामक बीमारियों का खतरा

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; module: j; hw-remosaic: 0; touch: (-1.0, -1.0); modeInfo: ; sceneMode: Hdr; cct_value: 0; AI_Scene: (-1, -1); aec_lux: 213.3462; hist255: 0.0; hist252~255: 0.0; hist0~15: 0.0;


चंदौली। नगर में इन दिनों मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। हालात यह हैं कि शाम ढलते ही मच्छरों के झुंड लोगों पर हमला करने लगते हैं। बाजारों, गलियों और मोहल्लों में लोगों का खड़ा रहना तक मुश्किल हो गया है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नगर में नियमित रूप से नालियों की सफाई नहीं हो रही है। कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। जिससे मच्छरों को पनपने का अनुकूल वातावरण मिल रहा है।
गंदगी और ठहरे हुए पानी के कारण मच्छरों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह स्थिति अधिक चिंताजनक बनी हुई है। जिससे लोगों में भय का माहौल है। नगरवासियों ने प्रशासन से तत्काल फॉगिंग और दवा छिड़काव कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। लोगों ने साफ-सफाई अभियान चलाने और जलभराव की समस्या दूर करने की भी अपील की है। ताकि नगर को मच्छर जनित बीमारियों से बचाया जा सके।

Chandauli
broken clouds
29.4 ° C
29.4 °
29.4 °
65 %
0.7kmh
71 %
Tue
29 °
Wed
33 °
Thu
33 °
Fri
34 °
Sat
35 °
Verified by MonsterInsights