23.8 C
Chandauli
Tuesday, October 6, 2026

Buy now

Home Blog Page 323

Mission Shakti: खंडवारी की महिलाओं को सीओ सकलडीहा ने किया जागरूक

खण्डवारी पंचायत भवन पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देती प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी।
खण्डवारी पंचायत भवन पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देती प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी।

चहनियां(Chandauli)। ग्राम सभा खंडवारी में पंचायत भवन पर मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को जागरूक किया। मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी राजेश राय को ग्राम पंचायत अधिकारी जागृति यादव व ग्राम प्रधान सावित्री देवी के द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मिशन शक्ति के तहत नारी शक्ति, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के बारे में क्षेत्राधिकारी राजेश राय ने बताया कि निर्धन परिवारों की बेटियों की शादी के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक योजना संचालित है।

इसके अंतर्गत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक, अन्य पिछड़ा वर्ग के साथ ही सामान्य वर्ग के निर्धन परिवार लाभ उठा सकते हैं। सरकार द्वारा लाभ मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, सखी राष्ट्रीय पोषण योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, पीएम स्वनिधि योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, वन स्टाफ सेंटर, आयुष्मान योजना, जननी सुरक्षा योजना, महिला शक्ति केंद्र योजना आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी सर्व संबंधित विभागों के स्थानीय अधिकारियों द्वारा प्रदान किया जाता है। ग्राम पंचायत अधिकारी जागृति यादव ने बताया कि कि महिला सुरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश शासनादेश के द्वारा विमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, सीएम हेल्प-लाइन नंबर 1076, चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098, वन स्टाफ सेंटर 181, स्वास्थ्य सेवा हेल्प लाइन 102, एम्बुलेंस सेवा 108 जनसुनवाई पोर्टल, स्थानीय थाने की महिला हेल्प डेस्क की सुबिधाये सरकार द्वारा प्रदान की गयी है। इस मौके प्रधान पति सतीश गुप्ता, ग्राम पंचायत अधिकारी आनन्द यादव, सबइंस्पेक्टर कैलाश सिंह, महिला पुलिस रिंकी, रंजीत कुमार, पंचायत सहायक अजय कुमार गुप्ता, पवन शर्मा, विजय कुमार, विजय यादव, किरन देवी व अन्य लोग मौजूद रहे।

Chandauli:पुलिस ने तीन अंतरप्रांतीय हिस्ट्रीशीटर पशु तस्करों को किया गिरफ्तार,कंटेनर व पशु बरामद


चंदौली। पुलिस अधीक्षक डा0 अनिल कुमार के निर्देश पर जनपद में अपराध रोकथाम व पशु तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में बुधवार को सदर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान फूटिया गांव के समीप एक कंटेनर से 26 गोवंश बरामद किया। वही तीन अंतरप्रांतीय हिस्ट्रीशीटर पशु तस्कर को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं के जेल भेज दिया उक्त मामले का खुलासा सीओ रामवीर सिंह ने सदर कोतवाली में किया।

इस दौरान सीओ रामवीर सिंह ने बताया कि नेशनल हाइवे पर चेकिंग के दौरान पशु तस्करों द्वारा एक कन्टेनर ट्रक से 26 राशि जीवित व दो मृत गोवंशों को क्रूरता पूर्वक लादकर बध के लिए वाराणसी के मार्ग से बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा रहे थे। कि थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने फुटिया गांव के समीप नेशनल हाइवे पर तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में तस्करों ने अपना नाम मो0 खलील निवासी मुरादाबाद मो0 आजाद निवासी अमेठी कासिम निवासी अमेठी बताया है। जिन्हें गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 रावेन्द्र सिंह, उ0नि0 अमित कुमार मिश्रा, उ0नि0 विजय राज, सरोज यादव, मौजूद रहे।

Chandauli:पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश की पैर में लगी गोली, एक फरार


चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र भगवान तला नवही मोड़ के समीप मंगलवार की रात पुलिस और बाइक सवार बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। जहां जवाबी फायरिंग के दौरान पुलिस ने एक बदमाश के पैर में गोली लग गयी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वही रात्रि लाभ उठाते हुए एक बदमाश फरार हो गया। घायल बदमाश को पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया और आगे कार्रवाई में जुट गई।
बताते हैं कि दुर्गावती थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी कुलदीप यादव 23 वर्ष वह एक अन्य साथी के साथ सैयदराजा में आया हुआ था। सैयदराजा पुलिस ने जब घेराबंदी की तो वह भगवान तालाब नहर पड़कर फायरिंग करते हुए भागने लगे। इसकी जानकारी होते ही पुलिस सक्रिय हो गई। और सदर कोतवाली क्षेत्र के नवही गांव के समीप पुलिस ने घेराबंदी कर दी। इसके बाद बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। पुलिस मुठभेड़ में कुलदीप यादव के पैर में गोली लग गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं एक बदमाश रात्रि का लाभ लेते हुए फरार हो गया। घायल अवस्था में पुलिस ने उपचार के लिए मुख्यालय स्थित पंडित त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। सदर कोतवाल राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि दो बदमाश फायरिंग करते हुए भगवान तालाब नहर पड़कर भाग रहे थे। पुलिस ने घेराबंदी कर लिया। इसके बाद जवाबी फायरिंग में कुलदीप यादव के पैर में गोली लग गई। जिससे वह घायल हो गया। और वही दूसरा साथी भागने में सफल हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। जल्द ही वह पुलिस के गिरफ्त में होगा।

Chandauli:एकलौते पुत्र की तालाब में डूबने से मौत ,परिजनों में मचा हाहाकार


चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के रामगढ़ में बाबा कीनाराम मठ परिसर स्थित तालाब में मंगलवार की दोपहर में डूबने से 12 वर्षीय आरिफ की मौत हो गयी। ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकाला गया। उसे चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर परिजनों में हाहाकार मच गया।
रामगढ़ के रहने वाले रफीक का इकलौता पुत्र आरिफ वही बाबा कीनाराम इंटर कालेज में कक्षा-6 का छात्र था। मंगलवार को वह छुट्टी होने पर दोस्तो संग बाबा कीनाराम मठ परिसर में स्थित तालाब में स्नान करने लगा। पैर फिसलने से वह गहरे पानी मे चला गया। साथ मे स्नान कर रहे दोस्त भागकर वहां सुंदरीकरण का कार्य कर मजदूरों व ठेकेदार को बताया। जिस पर ग्रामीणों ने रस्सा फेंककर कड़ी मेहनत के बाद आरिफ को बाहर निकाला। इसके बाद उसे चहनियां स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर ले आये, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर परिजनों में हाहाकार मच गया।

Chandauli: पुरानी रंजिश को लेकर धारदार हथियार से युवक पर हमला, मौत


सोमवार दिल्ली से गाँव आया था युवक, मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम
शहाबगंज। थाना क्षेत्र के किड़िहिरा गांव में मंगलवार की शाम को दो पक्षों में विवाद होने पर एक पक्ष ने उमेश कुमार उम्र 18 वर्ष के ऊपर धारदार हथियार से सिर पर वार कर दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में परिजन एम्बुलेंस से युवक को लेकर स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे जहां चिकित्सक ने जांचोपरांत युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। परिजनों ने तीन लोगों के विरुद्ध लिखित तहरीर थाने में दी है।
उक्त गांव निवासी लालता प्रसाद के पांचवें पुत्रों में उमेश कुमार दिल्ली में रहकर प्राईवेट काम करता था। युवक सोमवार को ही अपने गांव आया था।उमेश के घर आने पर परिजन काफी खुश थे। मंगलवार की शाम को बस्ती के समीप नाले पर पर बनी पुलिया पर बैठा था।उसी दौरान गांव के हेमन्त कुमार से विवाद हो गया। इसी दौरान हेमन्त के साथ अन्य भाईयों ने किसी धारदार हथियार से सिर पर वार कर दिया। जिससे गंभीर चोट लगने के कारण युवक वहीं गिर पड़ा।घटना की जानकारी होने पर परिजन एम्बुलेंस से घायल युवक को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने जांच पड़ताल के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।वहीं घटना की जानकारी होने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी रघुराज व थाना प्रभारी मिर्जा रिजवान बेग घटनास्थल पर पहुंच कर मौका मुआयना किया।पुलिस तहरीर लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।इस दौरान इलिया थाना प्रभारी हरिश्चन्द्र सरोज सहित आदि पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।

Chandauli:त्योहारों के मद्देनजर खाद्य विभाग ने की छापेमारी,एक दर्जन दुकानदारों का भरा सेंपल मचा हड़कंप


चंदौली। सहायक आयुक्त (खाद्य) आरएल यादव के निर्देशन में मंगलवार को खाद्य संयुक्त टीम ने नवरात्रि व दशहरा पर्व को देखते हुए जनपद में मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया। इस दौरान खाद्य विभाग की टीम ने कई जगहों पर छापेमारी की और 12 सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया।
जनपद के खाद्य विभाग की टीम ने मंगलवार को सैयदराजा से एक किशमिश, एक मूंगफली दाना, एक सिंघाड़ा आटा, एक साबूदाना, मुख्यालय स्थित जीटी रोड से एक सत्तू, एक साबूदाना, कैली रोड से एक पनीर, एक बिस्किट, एक सत्तू, सकलडीहा रोड से एक किशमिश, एक साबूदाना, एक घी का नमूना लिया। इस तरह कुल 12 नमूने संग्रहित कर खाद्य प्रयोगशाला को जांच हेतु प्रेषित किया। टीम ने बताया कि रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत विधिक करवाई की जाएगी। खाद्य कारोबार कर्ता एवं आम जनमानस को मिलावटी खाद्य पदार्थ के संदर्भ में जागरूक किया। इस दौरान टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनय कुमार शाही, अरविंद कुमार, नेहा त्रिपाठी रहे।

मिलावट के खिलाफ:त्यौहारों के मद्देनजर खाद्य विभाग ने की छापेमारी


चंदौली। सहायक आयुक्त (खाद्य) आरएल यादव के निर्देशन में मंगलवार को खाद्य संयुक्त टीम ने नवरात्री व दशहरा पर्व को देखते हुए जनपद में मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थाें के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया। इस दौरान खाद्य विभाग की टीम ने कई जगहों पर छापेमारी की और 12 सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया।
जनपद के खाद्य विभाग की टीम ने मंगलवार को सैयदराजा से एक किशमिश, एक मूंगफली दाना, एक सिंघाड़ा आटा, एक साबूदाना, मुख्यालय स्थित जीटी रोड से एक सत्तू, एक साबूदाना, कैली रोड से एक पनीर, एक बिस्किट, एक सत्तू, सकलडीहा रोड से एक किशमिश, एक साबूदाना, एक घी का नमूना लिया। इस तरह कुल 12 नमूने संग्रहित कर खाद्य प्रयोगशाला को जांच हेतु प्रेषित किया। टीम ने बताया कि रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत विधिक करवाई की जाएगी। खाद्य कारोबार कर्ता एवं आम जनमानस को मिलावटी खाद्य पदार्थ के संदर्भ में जागरूक किया। इस दौरान टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनय कुमार शाही, अरविंद कुमार, नेहा त्रिपाठी रहे।

नौगढ़ में कथा : इंसान को ईश्वर पर रखना चाहिए अडिग विश्वास

नौगढ़ में कथा कहती शालिनी त्रिपाठी।

Young Writer, नौगढ़। दुर्गा मंदिर परिसर मे आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा के दूसरे दिन कथावाचिका शालिनी त्रिपाठी ने बताया कि मन की चिंता को चिंताहरण पर छोड़कर इंसान को ईश्वर पर विश्वास अडिग रखना चाहिए। कथा रूपी गंगा में स्नान करने से मन पवित्र होता है। मनुष्य के पाप ताप संताप का हरण संत करते हैं। मनुष्य शरीर पाना दुर्लभ है। सत्संग मिल रहा है मन लगा लिया तो मोक्ष निश्चित है। संत दर्शन से पाप टलता है। उपदेश को जीवन में मंथन करने पर पाप का समूल नष्ट हो जाता है।
महाभारत में कौरवों की संख्या 100 होने पर भी उनका समूल नष्ट हुआ, जबकि भगवान मे अगाध निष्ठा से पांडव विजेता बने। मां ब्रह्मचारिणी का जीवन वृत सुनाते हुए कहा कि राजा हिमांचल को पुत्री रत्न की उत्पत्ति होने पर महामुनि नारद राजदरबार मे पहुंच गये।जहां पर महारानी मैना ने पुत्री की जन्मकुंडली देखने की जिज्ञासा प्रकट की। महामुनि नारद ने बताया कि पुत्री मे अनेकों गुण है, जो कि सुंदर सहज सुशील व सयानी होगी। पर जिससे विवाह होगा वह अगुन अमान मात पिता हीन होगा। जिसे सुनकर मैना रानी दुःखी हो गयी और मां पार्वती मुस्कुराने लगी। भगवान शिव के सभी अवगुण ही उन्हें महादेव बनाते हैं। अमान वही होगा जिसमें अभिमान नहीं हो। दोष अंश में होता है अंशी मंे नहीं। रवि पावक सुरसरी सदैव शुद्ध है। भगवान शिव को पति रूप मे पाने के लिए माता पार्वती ने कठोर तप किया। प्रभु श्रीराम चन्द्र ने भगवान भोलेनाथ को माता सती की कथा सुनाकर दक्षिणा में विवाह करने का वचन मांगा। महिलाओं को बताया कि माता पिता व गुरु की आज्ञा से जो भी पति रूप में मिले उसका अवगुण कभी भी नहीं देखना चाहिए। इस अवसर पर भगवानदास अग्रहरी, पंकज जायसवाल, प्रभुनारायण, डा.सुनील कुमार, सत्यनारायण, संदीप, राजू पाण्डेय, सोनू जायसवाल, मालिक गोड़, शिवनारायण, पारसनाथ खरवार, अनिल विश्वकर्मा, अनिल कुमार मौजूद रहे।

Mission Shakti : नारी सम्मान, स्वावलंबन व आत्मरक्षा की दी जानकारी

मिशन शक्ति के प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं।
मिशन शक्ति के प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं।

शहाबगंज में छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आगाज

Young Writer, चंदौली। भारतीय महिला इण्टर कालेज, शहाबगंज में मिशन शक्ति योजना के तहत छह दिवसीय प्रशिक्षण का आगाज हुआ। इस दौरान जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र के वरिष्ठ सहायक धर्मवीर कुमार के साथ ही जिला समन्वयक यूपिकान के अधिकारियों दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके बाद उनके द्वारा प्रशिक्षण किट वितरित किया गया।
इस दौरान कार्यक्रम संयोजक रामचन्द्र व समाजसेवी रिंकी द्वारा माल्यार्पण कर अतिथियों का स्वागत किया गया। इसके बाद संयोजक रामचंद्र ने बताया कि मिशन शक्ति की थीम-नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन का तीन दिवसीय आत्मरक्षा एवं सुरक्षा तथा तीन दिवसीय महिला उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित होगा एवं प्रतिदिन महिला सुरक्षा तथा उद्यमिता के बाबत एक्सपर्ट द्वारा प्रशिक्षण दिया जायेगा। वरिष्ठ सहायक धर्मवीर कुमार ने नारी शक्ति के जागरूकता के लियें प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजना विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। साथ ही महिला उद्यमी के लिये विभाग की प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना, मुख्यमंत्री रोजगार कार्यक्रम ऋण योजना की जानकारी दी। कार्यक्रम में आकांक्षा तिवारी, मास्टर ट्रेनर द्वारा आत्मरक्षा तथा सुरक्षा की जानकारी प्रदान की गयी। इस मौके पर श्रीकान्त, राहुल तिवारी, अवधेश, सुनील कुमार, सतीश कुमार, दिपा, अमन, पूजा, मान्यती, आदर्श, शशि कुमार, दिनेश, सनी, आनन्द का कार्यक्रम में बहुत योगदान रहा।

Young Writer : 16 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

यंग राइटर

1757 – आस्ट्रिया की सेना ने जर्मनी की राजधानी बर्लिन पर कब्जा किया।
1793 – फ्रांस की क्रांति के बाद रानी मैरी एंटोनियेट को त्वरित सुनवाई के बाद मौत की सजा दी गई।
1868 – डेनमार्क ने निकोबार द्विप समूह पर अपने सभी अधिकार ब्रिटेन को बेचने की घोषणा की।
1905 – लार्ड कर्जन द्वारा बंगाल का प्रथम विभाजन।
1915 – ब्रिटेन ने बुल्गारिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1939 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी ने ब्रिटिश क्षेत्र पर पहला हमला किया। इस पंचांग को सीधे हमसे प्राप्त करने एवं विविध तथा शैक्षणिक खबरों के लिए “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट” फेसबुक पेज ज्वाइन करें।
1945 – संयुक्त राष्ट्र संघ के अनुषांगिक संगठन खाद्य एवं कृषि संगठन की स्थापना की गई।
1946 – नोरेनबर्ग न्यायालय के फ़ैसले के अनुसार जर्मनी के 9 नाज़ी नेताओं को युद्ध अपराध के दोष में मृत्यु दंड दिया गया।
1951 – पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री लियाकत अली खान की रावलपिंडी में गोली मारकर हत्या की गई।
1959 – राष्ट्रीय महिला शिक्षा परिषद की स्थापना।
1964 – चीन ने अपना पहला परमाणु विस्फोट किया।
1968 – हरगोविंद खुराना को चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
1984 – दक्षिण अफ्रीका के सामाजिक कार्यकर्ता डेसमंड टुटु को शांति के लिये नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।
1996 – ग्वाटेमाला की राजधानी ग्वाटेमाला सिटी में फुटबाॅल मैच के दौरान स्टेडियम में क्षमता से अधिक लोगों के पहुंचने के कारण मची भगदड़ में 84 लोगों की मौत,180 से अधिक घायल।
2002 – 14वें एशियाई खेलों में एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक विजेता डोपिंट टेस्ट में असफल रहने के बाद भारत की सुनीता रानी का पदक छीना गया।
2003 – मलयाली फ़िल्मकार अडूर गोपाकृष्णन को फ़्रांस का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘कमांडर आफ़ द आर्डर आफ़ आर्ट्स एंड लैटर्स’ दिया गया।
2012 – सौर मंडल के बाहर एक नये ग्रह ‘अल्फा सेंचुरी बीबी’ का पता चला।
2019 – विश्व खाद्य दिवस के अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने खाद्य सुरक्षा मित्र योजना ईट राइट जैकेट और ईट राइट झोला की शुरुआत की।
2020 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने खाद्य और कृषि संगठन की 75वीं वर्षगांठ पर 75 रुपये का सिक्‍का जारी किया।
2021 – प्रधानमंत्री ने नॉर्वे के पीएम महामहिम जोनस गहर स्टोर को कार्यभार ग्रहण करने पर बधाई दी (14 अक्टूबर 2021 को पदभार ग्रहण किया था)।
2021 – ईरान में भूकंप के मध्यम झटके आए , रिक्टर स्केल 5.1 तीव्रता मापी गई।
2021 – भारत-श्रीलंका संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘मित्र शक्ति’ 8वां संस्करण का अमपारा (श्रीलंका) में समापन हुआ।
2022 – केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भोपाल के लाल परेड मैदान से मेडिकल के हिंदी पाठ्यक्रम का शुभांरभ किया। हिंदी में तैयार 3 पुस्तकों का विमोचन भी किया।
2022 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 75 डिजिटल बैंकिंग इकाईयां राष्ट्र को समर्पित कीं।

16 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति

1896 – सेठ गोविन्द दास – सेनानी, सांसद तथा हिन्दीके साहित्यकार थे।
1905 – विनय मोहन शर्मा (पं. शुकदेव प्रसाद तिवारी) – प्रसिद्ध लेखक एवं आलोचक (कन्फर्म नहीं)।
1917 – शायर लखनवी का जन्म हुआ। उनका पूरा नाम मुहम्मद हसन पाशा था।
1939 – दिगंबर हांसदा – एक भारतीय अकादमिक और आदिवासी कार्यकर्ता थे (पद्मश्री सम्मानित)।
1940 – नरेंद्र चंचल एक भारतीय गायक थे जो धार्मिक गीतों और भजनों में माहिर थे।
1944 – लच्छू महाराज – भारत के जानेमाने तबला वादक।
1946 – नवीन पटनायक- ओडिशा के 14वें मुख्यमंत्री ।
1948 – हेमा मालिनी- प्रसिद्ध अभिनेत्री और भरतनाट्यम् की नृत्यांगना।
1950 – निदुमोलु सुमति – भारत की प्रसिद्ध मृदंग वादक हैं।
1995 – वेद कृष्णमूर्ति – भारतीय महिला क्रिकेटर।
1995 – सूबेदार अमित पंघाल भारतीय सेना के जूनियर कमीशंड अधिकारी और एक शौकिया मुक्केबाज।
2000 – संकेत महादेव सरगर एक भारतीय भारोत्तोलक।

16 अक्टूबर को हुए निधन

1938 – प्रभाशंकर पाटनी – गुजरात के प्रमुख सार्वजनिक कार्यकर्त्ता थे।
1951 – लियाक़त अली ख़ाँ – पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री ।
1983 – हरीश चंद्र महरोत्रा – भारत के महान गणितज्ञ थे।
1994 – गणेश घोष – भारतीय स्वतंत्रता सेनानी।
2020 – पंजाब के तरनतारन में सिख आतंकवाद से डटकर लोहा लेने वाले और बहादुरी के लिए शौर्य पुरस्कार से सम्मानित बलविंदर सिंह भिखीविंड की अज्ञात हमलावारों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
2020 – बिहार के पंचायती राज मंत्री कपिल देव कामत का निधन।
2022 – ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर (26) सुबह मध्य प्रदेश के इंदौर में अपने घर पर मृत पाई गईं (सुसाइड किया)।

16 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

🔅 श्री नवीन पटनायक जन्म दिवस।
🔅 वैज्ञानिक श्री हरीशचंद्र महरोत्रा स्मृतिदिवस।
🔅 विश्व खाद्य दिवस / खाद्य और कृषि संगठन (FAO) स्‍थापना दिवस (78 वाँ)।
🔅 राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) का 39वां स्थापना दिवस।
🔅 विश्व एनेस्थीसिया दिवस (World Anaesthesia Day)।
🔅 विश्व एलर्जी जागरूकता दिवस (कन्फर्म नहीं )।

Chandauli
clear sky
23.8 ° C
23.8 °
23.8 °
77 %
1.3kmh
4 %
Tue
32 °
Wed
32 °
Thu
33 °
Fri
31 °
Sat
31 °
Verified by MonsterInsights