धानापुर। कस्बा स्थित अमरवीर इंटर कालेज के छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा गुरुवार को मेरा माटी, मेरा देश कार्यक्रम के तहत रैली निकाली गई और शहीद स्मारक पार्क में शहीदों की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
विदित हो कि शासन के निर्देशानुसार कालेज के प्रधानाचार्य अजय शेखर सिंह के नेतृत्व में छात्र-छात्राएं और शिक्षक मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत रैली निकालकर नागरिकों में राष्ट्र एकता एवं देश की माटी पर गर्व करने की प्रेरणा देने हेतु रैली निकाली गई। रैली पूरे कस्बे का भ्रमण कर शहीद स्मारक पार्क में पहुंची जहां कालेज के छात्र छात्राओं ने आत्मनिर्भर भारत बनाने एवं विकसित राष्ट्र बनाने के लिए शपथ एवं पंचप्रण लिए गए। प्रधानाचार्य अजय शेखर सिंह ने कहा कि सभी को अपने देश की रक्षा करने वाले सैनिकों का सम्मान करना चाहिए तथा सभी को भारत का एक आदर्श नागरिक बनाना चाहिए। इस दौरान अजयशेखर सिंह, आलोक सिंह, संतोष सिंह, अखिलेश सिंह, असलम, किरन बाला सिंह,रीता सिंह, सुनीता, मुरारी मिश्रा, गंगा यादव, कुर्बान अली, अयाज अहमद, नंदू गुप्ता, परविंदर रावत, मोनू सहित सैकड़ों की संख्या में छात्र छात्रा उपस्थित रहे।
मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत धानापुर में निकली रैली
गौवंश संरक्षण के नाम पर राजनीतिक कर रही भाजपा सरकार: Manoj Kumar Singh W
सपा नेता Manoj Kumar Singh W ने झांसी में हाइवे पर घायल पड़े गौवंश को पानी पिलाया और उसके चिकित्सा का किया बंदोबस्त
Chandauli News: समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने भाजपा सरकार पर बड़ा आरोप लगाया। कहा कि सरकार गौवंश संरक्षण व सेवा के नाम पर केवल राजनीति करती है। जबकि सत्यता यह है कि भाजपा सरकार में सबसे अधिक दुर्गति गौवंश की हो रही है। सरकारी आंकड़ों में गौवंश संरक्षण को शत-प्रतिशत दिखाया जा रहा है। जिसे कुछ दिनों पूर्व जिले में आए अपर मुख्य सचिव ने समीक्षा बैठक में प्रशासनिक आंकड़ेबाजी को बैठक में गलत करार देते हुए गौवंश सेवा व संरक्षण में व्यापक सुधार की बात कही थी। उक्त बातें सपा नेता मनोज सिंह डब्लू ने बुधवार को झांसी गांव में हाइवे में किसी वाहन के टक्कर से घायल गौवंश को ग्रामीणों की मदद से सड़क से हटाने के बाद कही। उन्होंने गौवंश को पानी मिलाई इसके बाद उसे हटाने का काम किया गया।
उन्होंने मौके से मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को फोन किया और घायल मवेशी की स्थिति से अवगत कराते हुए उसे तत्काल चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के लिए मौके पर पशु चिकित्साधिकारी को भेजने की बात कही। कहा कि भाजपा सरकार गौवंश सरंक्षण के नाम पर झूठे दावे कर रही है। भाजपा सरकार के दावे खोखले हैं जिनमें कोई दम नहीं है। आज वास्तविकता यह है कि गौवंश आश्रय स्थलों में दुर्व्यवस्था के बीच मवेशियों को रखा जा रहा है जहां न तो उनके लिए चारे व पानी का बंदोबस्त है और ना ही मवेशियों को समय से समुचित चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हो पा रही है, जिससे आए दिन मवेशियों के मरने व उनकी दुर्दशा की तस्वीरें व खबरें सामने आती है जो अंतर्रात्मा को झंकझोर कर रख देता है। कहा कि भाजपा सरकार गौवंश के नाम पर केवल राजनीतिक रोटी सेकने का काम कर रही है। गौवंश की सेवा व उसके संरक्षण से सरकार व उनके जनप्रतिनिधियों का कोई वास्ता सरोकार नहीं है। आज हर जगह खुले में गौवंश घुमते हुए मिल जाएंगे। आए दिन सड़क हादसों में जहां मवेशियों की मौत हो जाती है, वहीं इनकी वजह से होने वाले हादसों में भी कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और कई लोगों को घायल होकर अस्पताल जाना पड़ता है। बावजूद इसके सरकार व जिम्मेदार अधिकारी अपनी जिम्मेदारी निभाने में पीछे हैं। बताया कि ग्रामीणों द्वारा उन्हें इस बात की जानकारी दी गई कि आए दिन नेशनल हाइवे पर हादसे में मवेशी मारे जाते हैं, जिन्हें हाइवे प्राधिकरण के कर्मचारी सड़क से नहीं हटाते।
बड़ा हादसाः Chandauli मेडिकल कालेज की दीवार गिरी, एक मजदूर की मौत
सपा नेता मनोज डब्लू ने भ्रष्टाचार का लगाया आरोप, एसआईटी जांच की मांग
Chandauli News: नौबतपुर में निर्माणाधीन बाबा कीनाराम मेडिकल कॉलेज की दक्षिणी छोर की दीवार मंगलवार को गिर गई। निर्माण कार्य के दौरान उस वक्त बड़ा हादसा हुआ, जब मजदूर जमीन के नीचे पिलर दे रहे थे। मलबे में दबने से निर्माण कार्य में लगे चार मजदूर मलबे में दब गए। इस घटना में एक मजदूर की मौत हो गई, वहीं तीन घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना के बाद सपा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। साथ ही उन्होंने मेडिकल कालेज निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और एसआईटी जांच की मांग की।
विदित हो कि इन दिनों जनपद में नौबतपुर में बाबा कीनाराम मेडिकल कालेज के निर्माण चल रहा है। इस कड़ी में मंगलवार को दक्षिणी छोर पर दीवार मंगलवार को गिर गई, जिससे मलबे में काम कर रहे चार मजदूर दब गए। इस घटना में बिहार प्रांत के नौरंगा जिला अंतर्गत भट्ट भटभिया निवासी पिंटू चौधरी 32 वर्ष की मौत हो गयी। इसके अलावा नालंदा जिले के गोबरिया गांव निवासी कुशल 60 वर्ष के अलावा नालंदा के यिसुबा निवासी सोनू चौधरी 23 वर्ष व राजेश चौधरी 26 वर्ष घायल हो गए। सभी मजदूर जमीन के नीचे पीलर दे रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए। जिला अस्पताल में घायलों का हालचाल जानने के बाद बड़ा आरोप लगाया।
Manoj Singh W ने कहा कि मेडिकल कालेज भ्रष्टाचार का शिकार हो गया है। पहले भी दीवार गिरी थी, उस वक्त भी जांच की मांग की थी लेकिन किसी ने भी उसे ध्यान नहीं दिया। मांग किया कि इस प्रकरण की एसआईटी जांच की जाय। इसी तरह से बालिका इंटर कालेज 2.77 करोड़ रुपये ठेकेदार लेकर भाग गया, जिसकी एसआईटी जांच चल रही है जो तीन वर्ष पूरे होने के बाद भी मुकम्मल नहीं हुई। यदि ऐसा ही चलता रहा कि लोगों का भरोसा शासन-प्रशासन से उठता जा रहा है। कहा कि इस मामले में निष्पक्ष व त्वरित एसआईटी जांच की जाए। यदि ऐसा नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
डीडीयू नगर: रेलवे कालोनी में बढ़ रही आपराधिक घटनाएं
Young Writer, डीडीयू नगर। स्थानीय रेलवे क्षेत्र में लगभग एक दर्जन से अधिक कालोनियां है। इन कालोनी के आवासों में रेलकर्मी और उनके परिवार को लोग निवास करते हैं। वहीं कुछ रेल कर्मचारी अपने आवंटित आवास को प्राइवेट लोगों को किराए पर दे देते है। यही नहीं आवास के बाहर टीन शेड लगाकर दूसरों को देते हैं। इस कारण अब कालोनियों में अपराध हो रहा है। गत वर्ष पूर्व लोकों कालोनी के एक क्वार्टर में दुष्कर्म के बाद एक किशोरी की हत्या कर दी गई थी। सोमवार की सुबह रेलवे ट्रैक के किनारे एक किशोरी अचेतावस्था में मिली, जिसके साथ दुष्कर्म किया गया है।
रेलवे कॉलोनी अपराध स्थली बनती जा रही है। अब रेलवे कॉलोनी अपराध की राह पर है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि विगत कई माह पूर्व एक मर्डर को अंजाम दिया जा चुका है। लोकों कालोनी में एक युवती के साथ कई दिनों तक दुराचार की घटना प्रकाश में आया था। इस घटना को लेकर काफी दिनों तक रेलवे कालोनियों में हड़कंप मचा रहा। रेलवे कॉलोनी में बहुत से क्वार्टर कंडम घोषित यह जा चुके हैं। बावजूद क्वार्टरों में अवैध तरीके से लोग रह रहे हैं। लोगों ने बताया कि बहुत से रेल कर्मचारी अपने आवास को किराए पर दे रखे हैं। कॉलोनी में बड़ी घटना घटित होने पर रेल प्रशासन जागता है। रेलवे क्वार्टरों की छानबीन शुरू हो जाती है। जो धीरे-धीरे ठंडे बस्ते में चली जाती है। यही कारण है की रेल कॉलोनी में अपराधी घटनाएं घटित हो रही है। रविवार को सुबह रेलवे ट्रैक के किनारे एक किशोरी अचेतावस्था में मिली है, जिसके साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
स्कूल बंदः आजमगढ़ की घटना के विरोध में निजी स्कूल में पठन–पाठन ठप
Chandauli News: चिल्ड्रेन गर्ल्स कॉलेज, आजमगढ़ में विगत 31 जुलाई को स्कूल बैग में मोबाइल पाए जाने पर छात्रा ने स्कूल भवन से कूदकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में पुलिस ने प्रधानाचार्या एवं अध्यापक को बिना किसी जांच के तत्काल गिरफ्तार कर लिया। शिक्षकों की गिरफ्तारी से समूचे शिक्षा जगत में आक्रोश है। जनपद के समस्त विद्यालय इस गिरफ्तारी के विरोध में 8 अगस्त को स्कूल बंद रखते हुए काली पट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध जताएंगे व डीएम को पत्रक सौंपेंगे।
वद्यालय प्रबन्धक संघ के अध्यक्ष आशीष विद्यार्थी ने बताया कि प्रशासन द्वारा पूर्व में भी इस तरह से प्रदेश के विभिन्न जिलों में विद्यालयों को प्रताड़ित किया जाता रहा है। प्रत्येक स्कूल मोबाइल व अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं की समय-समय पर जांच करता है। इस घटना से शिक्षकों का मनोबल समाप्त होने की आशंका है। जो अब किसी बच्चे की गलत हरकत पर टोकना बंद कर देंगे। एक अच्छे माहौल में शिक्षक अपना बेहतर दे सके। यही विद्यालय व अभिभावक का प्रयास होना चाहिए। विद्यालय प्रबन्धक संघ पुलिस प्रशासन व सरकार से अनुरोध करता है कि तत्काल प्रभाव से प्रधानाचार्या व अध्यापक को रिहा किया जाए और एक उच्च स्तरीय जांच कमेटी बनाकर जांच कराई जाए। रिपोर्ट आने के बाद दोषी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
Chandauli:नेशनल हाइवे पर खड़ी ट्रेलर में घुसी कार एक कि मौत, दो गंभीर
पुलिस ने कड़ी मसक्कत के बाद घायलो को कार से निकाला बाहर हालत चिंताजनक देख चिकित्सकों ने किया ट्रामा सेंटर रेफर
चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र के नौबतपुर के समीप नेशनल हाईवे पर सोमवार की रात तेज़ रफ़्तार अनियंत्रित कार खड़ी ट्रेलर में घुस गई। घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी। वही दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटे आस पास के लोगो में तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुचे थाना प्रभारी संतोष सिंह ने तत्काल दोनो घायलो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और शव को कब्जे में कर आगे की कार्यवाही में जुट गए। वही इलाज के दौरान चिकित्सकों ने दोनों की हालत चिंताजनक देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
बताते हैं कि बिहार प्रान्त के भभुआ निवासी कमला कांत चौधरी 60 वर्ष सुनीता सिन्हा 45 वर्ष व आर्यन 23 वर्ष एक साथ बनारस की तरफ से बिहार अपने घर जा रहे थे। जैसे ही तीनो नौबतपुर नेशनल हाईवे के पास पहुचे की अचनाक उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर में घुस गई घटना में कमलाकांत चौधरी की मौके पर ही मौत हो गयी। वही कार में बैठे सुनीता व आर्यन गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटे आस पास के लोगो ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुचे थाना प्रभारी संतोष सिंह ने लोगो की सहायता से दोनो घायलो को कार से बाहर निकाला और एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने दोनों की हालत चिंताजनक देख ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वही पुलिस कमलाकांत के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के जिला अस्पताल भेज दिया। इस बाबत थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि कार और ट्रेलर की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वही एक व्यक्ति की मौत हो गयी है शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्यवाही की जा रही है।
Shahabganj: सेक्रेटरी विहीन चल रहे ब्लाक के आधा दर्जन गांव
शहाबगंज। विकास खंड के आधा दर्जन गांवों सेक्रेटरी विहीन होने से ग्रामपंचायतों का विकास कार्य जहां अवरुद्ध हो गया। वहीं ग्रामीणों को जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र व कुटुम्ब रजिस्टर का नकल लेने में भी काफी परेशानी हो रही है।
ज्ञात हो कि दो माह पूर्व शहाबगंज, इलिया, सेमरा, अतायस्तगंज, तियरा, नौडिहा, बड़गांवा, ठेकहा व करनौल गांव में नियुक्त सेक्रेटरी चन्द्रबली सिंह को निलम्बित कर दिया गया। इसके बाद सभी गांव सचिव विहीन हो गये। ग्रामपंचायतों का विकास कार्य अवरुद्ध होने पर ग्रामप्रधानों ने बीडीओ से फरियाद लगाई कि जल्द किसी सेक्रेटरी की नियुक्ति की जाय। जिससे विकास कार्य सुचारू रूप चल सके साथ आमजन की समस्याओं का निस्तारण हो सकें। ग्रामपंचायत अधिकारी संदीप कुमार सिंह को ठेकहां,बड़गांवा, करनौल, शहाबगंज व सेमरा गांव की जिम्मेदारी सौंपी गई।खण्ड विकास कार्यालय से चार्ज देने के लिए बाकायदा डीपीआरओ कार्यालय के लिए पत्र जारी किया गया। लेकिन एक माह गुजरने के बाद भी किसी सचिव की स्थाई नियुक्ति नहीं की गई। जिससे ग्रामपंचायतों का कार्य प्रभावित हो रहा है वहीं ग्रामीणों को जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र व कुटुम्ब रजिस्टर की नकल के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। सचिव के नहीं होने से ग्रामप्रधानों में भी आक्रोश पनप रहा है। वहीं सचिव बिना आदेश मिले किसी प्रकार का कार्य करने में असमर्थता जाहिर कर रहे हैं।खण्ड विकास अधिकारी दिनेश सिंह ने बताया कि रिक्त ग्रामपंचायतों का चार्ज देने के लिए सचिवों की सूची बनाकर जिलापंचायत राज अधिकारी को पत्र लिखा गया है। लेकिन अभी तक आदेश नहीं आने के कारण कार्य सुचारू रूप से चलाने में समस्या हो रही है। वहीं डीपीआरओ ब्रम्हचारी दूबे ने बताया कि चार्ज देने के लिए बीडीओ कार्यालय से पत्र मिला है अगले दो ,तीन दिन में आदेश जारी कर दिया जायेगा।
Manoj Singh W की चेतावनी एक माह के अंदर सैयदराजा व चंदौली में कराएं ट्रेनों का ठहराव
ट्रेनों का ठहराव नहीं हुआ तो डीआरएम दफ्तर में होगा हरिकीर्तन
Young Writer, चंदौली। सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू सोमवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक डीआरएम डीडीयू नगर से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सैयदराजा व चंदौली मझवार स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव का मुद्दा मजबूती के साथ उठाया। कहा कि कोविड-19 संक्रमण काल के दौरान जिन ट्रेनों का ठहराव रद्द कर दिया गया था। जनहित को देखते हुए उसे बहाल किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने एकात्मता एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव की बात कही।
इस दौरान मनोज सिंह डब्लू ने डीआरएम राजेश गुप्ता से कहा कि एकात्मता ट्रेन का ठहराव आपके डिवीजन का मामला है लिजाहा जन आकांक्षाओं का सम्मान देते हुए उसे प्राथमिकता के आधार पर उस पर विचार होना चाहिए। इस पर डीआरएम द्वारा जल्द ट्रेनों के ठहराव की बात कही। साथ ही यह भी बताया कि जनहित से जुड़े सिफारिशी पत्र को सक्षम अधिकारियों तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। बातचीत के दौरान मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि ट्रेनों का ठहराव कब तक पूर्ण हो जाएगा। इस पर डीआरएम ने कहा कि ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित कराना मेरे अधिकार क्षेत्र में नहीं है। यह निर्णय रेलवे बोर्ड करता है। इसके बाद मनोज सिंह डब्लू बाहर निकले और कहा कि ट्रेनों के ठहराव के मुद्दे पर न तो केंद्रीय मंत्री डा.महेंद्रनाथ पांडेय कुछ बोलने को तैयार हैं और ना ही डीआरएम। आखिर जनता अपनी बात किससे कहे, उसकी समस्या का समाधान कैसे हो? यह विचारणीय सवाल है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि एक माह के अंदर यदि किसी भी ट्रेन का ठहराव सैयदराजा व चंदौली मझवार स्टेशन पर नहीं होता है तो वह डीआरएम दफ्तर पर एक माह बैठकर हरिकीर्तन करेंगे और यह सिलसिला तब तक जारी रहेगा, जब तक की रेलवे द्वारा सैयदराजा व चंदौली मझवार स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित नहीं हो जाता। कहा कि जनता को गुमराह करने व भ्रमित करने का षड्यंत्र अब नहीं चलने दिया जाएगा।
Manoj Singh W का सवाल‚ केंद्रीय मंत्री जी! क्यों रुका है नियामताबाद इंटर कालेज का निर्माण?
सपा नेता बोले, विकास करना नहीं, विकास का दिखावा करना जानती है भाजपा
Chandauli News: समाजवादी पार्टी के फायर ब्रांड नेता व पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू जनहित के मुद्दे पर रविवार को एक बार फिर केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डा.महेंद्रनाथ पांडेय पर हमलावर रहे। इस दौरान उन्होंने नियामताबाद में बन रहे इंटर कालेज का दौरा किया। कहा कि केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने वर्ष 2019 में आचार संहिता लगने के ठीक पहले इंटर कालेज का शिलान्यास किया था। लेकिन पांच वर्ष बीत जाने के बाद भी इंटर कालेज का काम पूरा नहीं हुआ। बताया कि पिछले तीन साल से इंटर कालेज का काम ठप है, लेकिन भाजपा का कोई भी नेता, मंत्री व स्थानीय विधायक यहां झांकने तक नहीं आए। जबकि मामला बच्चों की माध्यमिक शिक्षा से जुड़ा हुआ है।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डा.महेंद्रनाथ पांडेय जनता से फिर वादा करना जानते हैं और वादा करके भूल भी जाते हैं। पिछले चुनाव में इन्होंने इंटर कालेज का शिलान्यास किया और भूल गए। अबकी बार चुनाव आते ही चंदौली मझवार स्टेशन के कायाकल्प का शिलान्यस केंद्रीय मंत्री करने के लिए आए हैं। वह मंत्री हैं और पीएम मोदी की सरकार के बड़े मंत्री है यदि वह अफसरों को निर्देशित कर दें तो तीन सालों से बंद पड़े इंटर कालेज भवन निर्माण कार्य को गति मिल जाए, जिससे नियामताबाद में पठन-पाठन करने बच्चों को साहूलियत मिले। इसके साथ ही उन्होंने बड़ा आरोप लगाया भाजपा और भाजपा के नेता व मंत्री विकास करना नहीं, विकास का करने का दिखावा करना जानते हैं। ऐसे नेताओं से जनपद की जागरूक जनता को समय-समय पर वाजिब सवाल करने रहना चाहिए। आज नियामताबाद से केंद्रीय मंत्री को उनके वादों को याद दिलाने का काम किया जा रहा है, ताकि तीन सालों से रुका पड़ा इंटर कालेज का काम शुरू हो सके। क्योंकि इस काम पर जनता की गाढ़ी कमाई का 2.77 करोड़ रुपये पहले ही खर्च हो चुका है। बावजूद इसके जनता इंटर कालेज के लाभ से वंचित है। मौके पर स्थिति यह है कि वहां लगे शिलान्यास के बोर्ड को तोड़फोड़ कर हटा दिया गया है, ताकि लोगों को इंटर कालेज के निर्माण के बारे में कोई जानकारी भी ना मिल सके। कहा कि मुझसे सवाल करने वाले तथाकथित लोगों को यह मालूम होना चाहिए कि मैं कोई मंत्री नहीं था। केवल एक विधायक था और एक विधायक की हैसियत से अपने कार्यकाल में सैयदराजा में बालिका महाविद्यालय का निर्माण कराकर उसे 2017 में शुरू कराने का काम किया है।
Chandauli सड़क हादसा : तेज़ रफ़्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर तीन की मौत,चालक को हिरासत में लेकर कार्यवाही में जुटी पुलिस
चंदौली अलीनगर थाना क्षेत्र के पचफेडवा गांव के समीप नेशनल हाइवे पर रविवार को एक ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। घटना में बाइक सवार सहित दो महिला की मौत हो गयी। मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल ट्रक चालक को पकड़ लिया। और घटना की जानकारी पुलिस की दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वही ट्रक व चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्यवाही में जुट गई।
बताते हैं कि मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के काली महाल लख्खीपुर गांव निवासी शंकर राम का 20 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार अपनी माँ कौशल्या 40 वर्ष व नानी रामवती देवी 60 वर्ष को लेकर बाइक से पुराने जीटी रोड से अलीनगर की ओर जा रहा था। आलमपुर पुलिस पिकेट के पास चंदौली की ओर से जा रहे। ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया।घटना में तीनों की मौके पर ही मौत हो गयी। घटनास्थल पर जुटे आस पास के लोगो ने तत्काल ट्रक का पीछा कर ट्रक चालक को धर दबोचा और घटना की जानकारी पुलिस को दी मौके पर पहुचे थाना प्रभारी शेषधऱ पांडेय ने तत्काल शव की कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। और ट्रक सहित चालक को थाने लाकर आगे की कार्यवाही में जुट गए। वही मौत की खबर सुनते ही आनन-फानन में परिजन भी रोते बिलखते पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे घटना से पूरा परिवार सदमे में हैं। इस बाबत अपरपुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने बताया की सड़क हादसे ने तीन लोगों की मौत हो गयी है। ट्रक चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्यवाही की जा रही है।











