30.3 C
Chandauli
Wednesday, July 8, 2026

Buy now

Home Blog Page 348

हज यात्रा 2023: सही जानकारी से सहूलियत भरा होगा सफर

Hujj 2023

वाराणसी की जगह लखनऊ से जल्द शुरू होने वाली हैं हज यात्रा 2023 की उड़ाने

Young Writer, चंदौली। हज यात्रा की उड़ाने जल्द शुरू होने वाली है। अबकी बार वाराणसी की बजाय लखनऊ से हज यात्रियों का जत्था सउदी अरब के लिए रवाना होगा। इस बदलाव से चंदौली समेत पूर्वांचल के लगभग सभी जिलों के हज यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी है। हालांकि हज यात्रा के दौरान कोई दिक्कत न हो इसके लिए चयनित हज यात्रियों को ट्रेनिंग भी दी जा रही है। बावजूद इसके हज का सफर जायरिनों के लिए सहूलियत और आसान हो इसके लिए तकवा ट्रैवल्स के संचालक मोहम्मद दिलनवाज ने कुछ छोटी लेकिन अहम जानकारी साझा की है, ताकि हज यात्रा में होने वाली दिक्कतों से बचा जा सके।

उन्होंने हज यात्रा 2023 के दौरान ले जाए जाने वाले सामान, बैग और उसके वजन के बारे में भी बताया। बताया कि हज पैकिंग के दौरान जरूरी सामान को ही जायरिन शासन द्वारा निर्धारित 20-20 किलो के दो बैग में पैक करें और उस पर अपना कवर नंबर, पता और मोबाइल नंबर मार्कर पैन से स्पष्ट लिखे। कहा कि हज के लिए ले जाए जाने वाले सामान में एहराम 2 जोड़ी, कमर बेल्ट, जानमाज, टोपी दो पीस, तस्बीह के साथ ही 4 या 5 जोड़ी कपड़ा होना चाहिए। इसके अलावा लूंगी दो पीस, मोज़ा दो पीस, हवाई चप्पल दो पीस, साबुन नहाने व कपड़े धोने का तथा कपड़ा धोने का सर्फ पाउडर, शैंपू, तौलिया, कंघी व तेल सर में लगाने के लिए बैग में रख लें।

इसके अलावा यदि आप चश्मा लगाते हैं तो चश्मा 2 जोड़ी व काला चश्मा 1 पीस, टूथ ब्रश, पेस्ट, पेपर शॉप भी अपने साथ रख लें। यदि आपको किसी तरह की दवा चलती है तो दवा के साथ डॉक्टर का पर्चा भी रखें। इसके अलावा छोटी कैची चाकू लगेज में, हज गाइड किताब, दुआओं की किताब, मोबाइल, चार्जर, डायरी पॉकेट साइज, ताला लगेज के लिए, सऊदी रियाल, सुई धागा, चाट मसाला, वैसलीन, मास्क , सेनीटाइजर, तेल मालिश के लिए, 4 या 5 मीटर रस्सी, चौड़ा सेलोटेप, परमानेंट मार्कर लगेज में रखें। इसके अलावा खाने के लिए ड्राई फ्रूट, रूमाल दो पीस, पेन दो पीस, इत्र, अंडरवियर, बनियान, नाइसील पाउडर, चादर दो पीस, पुराना अखबार की भी जरूरत पड़ेगी।

हज यात्री इस बात का ध्यान रखें कि अपने साथ 20-20 किलो का दो बैग ले जाएं। साथ ही एक हैंड बैग, जिसमें 10 किलो तक सामान रख सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि हज यात्री 18 हजार रुपये वापसी की उम्मीद ना रखें। क्योंकि पहले हज यात्रियों की उड़ाने गो एयर से थी, जिसे बदलकर सउदी एयरलाइंस कर दिया गया है, जिसका किराया महंगा होने का तर्क देते हुए पैसे वापस नहीं होने की संभावनाएं अधिक हैं।

पंचतत्व में विलीन हुए नक्सली मुठभेड़ में शहीद आलोक

रसिया गांव में शहीद आलोक के शव को लेकर जाते सेना के जवान।
रसिया गांव में शहीद आलोक के शव को लेकर जाते सेना के जवान।

Young Writer-शहाबगंज। मणिपुर में नक्सली मुठभेड़ में शहीद असम राइफल्स के जवान आलोक राव को रसिया गांव में गुरुवार को राजकीय सम्मान व गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई दी गई। गुरुवार को अपरान्ह लगभग तीन बजे गाँव मे पहुंचे शहीद के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। सभी एक स्वर में भारत माता की जय व शहीद आलोक राव अमर रहें आदि नारे लगा रहे थे। शहीद के परिजनों सहित मौके पर मौजूद गणमान्य लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।इस दौरान सभी की आंखे नम थीं।
मणिपुर में नक्सली हमला के दौरान क्षेत्र के रसिया गांव निवासी असम राइफल्स के जवान आलोक राव नक्सली हमले में घायल हो गए थे जिनका इलाज कमांड हॉस्पिटल कोलकाता में चल रहा था जहां इलाज के दौरान  बुधवार को आलोक ने दुनिया से विदा ले ली। गुरुवार को सुबह दस बजे के करीब जैसे ही शहीद का पार्थिव शरीर चकिया सीआरपीएफ सेंटर के पास पहुंचा वहां पहले से ही हजारों की संख्या में मौजूद युवकों ने नारेबाजी के साथ शहीद जवान का सम्मान किया।इसके बाद युवकों की टोली डीजे पर देशभक्ति गाने की धुन तथा देशभक्ति नारे लगाते हुए लगभग बारह किलोमीटर तक पैदल,मोटरसाइकिल व फोरव्हीलर से जुलूस के रूप में शहीद जवान के गांव पहुंची। शहीद जवान का पार्थिव शरीर को देखने के लिए सोनहुल, तिलौरी, सहदुल्लापुर, चकिया नगर के गांधी पार्क, मोहम्मदाबाद, मंगरौर, गांधीनगर, गयापुर आदि गाँव के लोग कतारबद्ध होकर खड़े थे तथा पार्थिव शरीर पर फुलों की बौछार कर रहे थे। पार्थिव शरीर जिस गांव से गुजर रहा था महिलाएं फूटफूटकर रो रहीं थी। शहीद का पार्थिव शरीर रसिया गांव में पहुंचते ही चारो तरफ रोने की आवाज सुनाई देने लगी। इस दौरान मां माया देवी की चित्कार देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। हर कोई अंतिम दर्शन को आगे आना चाह रहा था। हालांकि सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन मुस्तैद था। इसके बाद भी युवाओं का जोश थमने का नाम नहीं ले रहा था। इस दौरान शहीद की मां माया देवी कई बार बेसुध हो गई। वहां मौजूद परिवारीजनों ने उन्हें संभाला।
परिवार में शहीद के पिता विजय कुमार, भाई अतुल कुमार राव, भाभी प्रीति व बहन वंदना व ज्योति सहित परिवार के अन्य सदस्यों, रिश्तेदारों ने अंतिम दर्शन कर पुष्प चक्र अर्पित किए। इसके बाद डीएम निखिल टी फंडे, प्रभारी एसपी सुखराम भारती, स्टाम्प शुल्क मंत्री रविन्द्र जायसवाल, विधायक कैलाश, चकिया चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार , सूर्यमुनि तिवारी, पूर्व विधायक पूनम सोनकर, सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, प्रभुनारायण यादव, महेंद्र राव, मुश्ताक अहमद,दशरथ, रतीश कुमार आदि ने शहीद को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। असम राइफल्स के जवानों ने शहीद को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

उद्यमियों ने सड़क व बिजली के मुद्दे को अफसरों के समक्ष उठाया

कलेक्ट्रेट में उद्यमियों व अफसरों संग बैठक करते सीडीओ।
कलेक्ट्रेट में उद्यमियों व अफसरों संग बैठक करते सीडीओ।

Young Writer-चंदौली। मुख्य विकास अधिकारी एसएन श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बन्धु की बैठक गुरुवार को सम्पन्न हुई। बैठक में रामनगर औद्योगिक क्षेत्र में 400 केवी के 02 ट्रांसफार्मर लगने, एनएच से फेज-2 मोड़ पर सड़क पर बने गड्ढे की मरम्मत करने के साथ ही नियमताबाद में विद्युत फिडर स्थापित किये जाने की मांगों पर उद्यमियों ने उठाया। वहीं विलम्बित भुगतान एवं अन्य बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा हुई। अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय द्वारा अवगत कराया गया कि एक सप्ताह के अन्दर 400 केवी के एक ट्रांसफार्मर की स्थापना कर दी जायेगी।
नियमताबाद में विद्युत फिडर स्थापित किये जाने के सम्बन्ध में अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय द्वारा स्थलीय सर्वेक्षण एवं उद्यमियों से विचार-विमर्श कर लिया गया है तथा निवेश मित्र पोर्टल पर उद्यमियों को ऑनलाईन आवेदन करने का सुझाव भी दे दिया गया है, ताकि विद्युत फिडर लगने हेतु अग्रेत्तर कार्यवाही की जा सके। उद्यमी संघ के अध्यक्ष देव भट्टाचार्य द्वारा निर्माण सामग्री उपलब्ध कराने की सहमति उपरान्त सहायक अभियन्ता पीडब्लूडी द्वारा सड़क पर बने गड्ढे को 10 से 15 दिन के अन्दर पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया है। संदीप इण्टप्राइजेज का भुगतान विलम्बित होने के सम्बन्ध में अध्यक्ष द्वारा जिलाधिकारी स्तर से प्रबन्ध निदेशक पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम वाराणसी को पत्र प्रेषित करने हेतु उपायुक्त उद्योग को निर्देशित किया गया है। बैठक में उपायुक्त उद्योग वीके कौशल, आशिष नाथ, रविन्द्र सिंह मनोज कुमार सिंह, डीएस मिश्र सुरेश पटेल, अजय राय आदि उपस्थित रहे।

पुरानी पेंशन बहाली सहित कई मुद्दों को लेकर प्रदर्शन

चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर प्रदर्शन करते स्वास्थ्य कर्मी।
चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर प्रदर्शन करते स्वास्थ्य कर्मी।

Young Writer-चहनियां। 12 सूत्रीय मांग पत्र के निराकरण के लिए कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा यूपी इंसेफ व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर गुरुवार को चहनियां स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कर्मियों ने प्रदर्शन किया।
इस दौरान डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिला मंत्री पोरस राय ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली, राष्ट्रीय वेतन आयोग गठन, आउटसोर्सिंग, संबिदा, केंद्र व राज्य के द्वारा वित्त पोषित परियोजना में निजी करण में बन्द सहित कई मुद्दों को लेकर हमलोग सरकार बनने से पूर्व धरने पर बैठे थे। जिस पर सरकार ने कहा कि हमलोग कर्मचारियों के बारे में पहल करेंगे। किन्तु केंद्र व प्रदेश में दूसरी बार भी सरकार बनने के बाद भी कोई पहल नहीं किया गया ना ही प्रांतीय नेताआंे से किसी मुद्दे पर कोई बैठक किया। संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाय, क्योंकि उनका भी परिवार है। 60 साल बाद वो कहां जायेगे, जो मेहनत कर रहा है उनका हक न मारा जाय। इन सभी को लेकर हम लगातार संघर्षरत है। लेकिन सरकार इन मामलों में कुछ नहीं कर रही है। मामले को दबाए बैठे है। हमलोगों की यही मांग है कि सरकार वेतन आयोग की रिपोर्ट है पटल पर रखे। संविदा कर्मियों की नियमित करे, जो विगत कई वर्षों से नौकरी करते चले आ रहे है।  कोरोना काल में हमारा विभाग सबसे ज्यादा संघर्ष किया। हमारी मांग है कि हमारे मांगों को पूरा किया जाय। इस दौरान कार्यकारणी सदस्य मुकेश सिंह, अर्चना, मनोज यादव, सत्यम सिंह, शुभम दुबे, विवेक एलटी, रोशन आरा, परमानन्द, अजय भारती, अशोक श्रीवास्तव, राकेश सिंह आदि उपस्थित थे।

चहनियां में नाली जाम, नहीं हो रही घरों से निकासी

चहनियां कस्बा में कूड़ा करकट से पटा नाली।
चहनियां कस्बा में कूड़ा करकट से पटा नाली।

चहनियां। कस्बा में नाली जाम होने की समस्या से कस्बा के लोग विगत दो वर्ष से झेल रहे है। घरों का पानी घरों में ही रह जा रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी बरसात के मौसम में होती है। पानी निकासी न होने से बाहर का पानी भी घरों में आ जाता है। दूसरी ओर सफाई के लिए नियुक्त कर्मी मस्त है।
पिछले दिनों 27 अप्रैल को व्यापार मण्डल, व्यापारियों की समस्या को लेकर चहनियां स्थित शिव मंदिर प्रांगण में तहसील स्तर से लेकर ब्लाक स्तर के अधिकारियों संग समन्वयक बैठक भी हुईं थी। जिसमें व्यापारियों ने नाली, साफ सफाई की भी मांग उठायी थी। उपजिलाधिकारी मनोज पाठक के समक्ष खण्ड विकास अधिकारी प्रमोद गुप्ता ने एक हप्ते के अंदर समस्या से निजात दिलाये जाने की आश्वासन दिया था। उपजिलाधिकारी ने भी इसे गम्भीरता से संज्ञान में लेने का निर्देश दिया था। बावजूद समस्या पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। कस्बा के अखिलेश अग्रहरी, रामबाबू, प्रिंस मिश्रा ने बताया कि पूर्व प्रधान भज्जू सिंह चौहान के सामने नाली कुड़ा करकट से पट गया है, जिससे नाली जाम हो गयी है। धानापुर मार्ग पर कस्बा के लोग विगत दो वर्ष से इस समस्या से जूझ रहे है। एक तो घरों का पानी नही निकल रहा है ऊपर से नाली में रुके पानी से बदबू से आना जाना मुश्किल हो गया है। गंदगी से मच्छरों की संख्या में भी इजाफा हो गया है। यहां सफाई कर्मी केवल खानापूर्ति कर रहे है। खण्ड विकास अधिकारी एडियो पंचायत को अवगत कराने के बाद भी कोई सुनवायी नही हो रही है।

भतीजा में जली गुमटी में मिला अज्ञात शव, सनसनी

भतीजा में शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर जुटे पुलिस अधिकारी।
भतीजा में शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर जुटे पुलिस अधिकारी।

Young Writer-सैयदराजा। थाना क्षेत्र के भतीजा मोड़ नहर के दक्षिण पटरी पर जली हुई गुमटी में संदिग्ध परिस्थिति में शव मिलने से हड़कंप मच गया। इसकी सूचना पुलिस विभाग को हुई तो पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए।
बताते हैं कि सैयदराजा थाना से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर भतीजा मोड़ नेशनल हाइवे-2 के नहर के पास दो गुमटी में आग से जल गई, जिसमें एक गुमटी में संदिग्ध अवस्था में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। इसकी जानकारी आसपास के लोगो जैसे ही सुबह हुई तो लोगों ने मामले को देखने के बाद पुलिस को सूचना दी और मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम एवं आगे की कार्यवाही में जुट गई। मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार गहनता से जांच में जुट गए। वहीं इस संबंध में सदर क्षेत्राधिकारी रामवीर सिंह ने बताया कि अभी आग लगने के कारणों तथा किस व्यक्ति का शव है। इसके बारे में कोई सुराग नहीं मिला है। मौके पर गुमटी मालिक के आने का इंतजार किया जा रहा है। जैसे ही मामले की जानकारी होती है तो आगे की कार्यवाही की जाएगी।

डिजिटल प्लेटफार्म पर शिक्षा अर्जित करेंगे बबुरी के बच्चे

बबुरी स्कूली टैब लैब के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते अतिथिगण।
बबुरी स्कूली टैब लैब के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते अतिथिगण।

Young Writer– बबुरी। कस्बे के कम्पोजिट स्कूल बबुरी में गुरुवार को कनवेजीनियस नीति आयोग द्वारा आच्छादित टैब लैब का कस्बे के दो समाजसेवियों ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इसकी शुरुआत कस्बे के समाजसेवी तथा उद्यमी गौरव मौर्य तथा वीरेंद्र गुप्ता द्वारा मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात स्कूल की छात्राओं ने स्वागत गीत गाकर दोनों अतिथियों का स्वागत किया। तत्पश्चात विद्यालय के अध्यापकों ने माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। इस मौके पर समाजसेवी व उद्यमी गौरव मौर्य तथा वीरेंद्र गुप्ता ने टैब लैब के समुचित विद्युत संचालन के लिए इनवर्टर तथा बैटरी देकर सहयोग किया। कार्यक्रम में समाजसेवी गौरव मौर्य ने कहा कि कनवेजीनियस ग्रुप द्वारा बच्चों के हित में चलाए जा रहे इस अभियान से जुड़कर वंचित तबके से आने वाले बच्चों को आधुनिक इंटरनेट उपकरणों से सीखने का मौका मिलेगा जिससे उन्हें शिक्षा में कुछ नया सीखने का अच्छा अवसर उपलब्ध होगा । इस मौके पर विशिष्ट अतिथि गणेश जायसवाल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक इरम गुल, शिक्षक संकुल प्रभारी हरिचरण राम, फील्ड मैनेजमेंट स्टाफ राजीव कुमार त्रिपाठी, नव मालिका वैद्य, शशिबाला, कुसुमलता मौर्य संगीता सिंह ऋतु सिंह अरविंद सिंह सत्यप्रकाश निधि वर्मा रेनू वर्मा हाजरा खातून, पूनम केसरी आदि मौजूद रहे ।

चंदौली-घर मे घुस कर युवक ने जबरजस्ती दस वर्षीय बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, 22 साल की कठोर कारावास


चंदौली। विशेष न्यायाधीश पाक्सो अधिनियम राजेंद्र प्रसाद की कोर्ट में गुरुवार को बलात्कार के मामले की सुनवाई हुई। इस दौरान साक्ष्य के आधार पर दोष सिद्ध होने पर आरोपी इरफान उर्फ जुगनू को 22 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 10 हजार रुपया जुर्माना लगाया। जुर्माना अदा न करने पर एक साल की अतिरिक्त सजा भुगने का फैसला सुनाया।
अभियोजन की ओर से विशेष अधिवक्ता पाक्सो शमशेर बहादुर सिंह, अवधेश नारायण सिंह और रमाकांत उपाध्याय ने तर्क प्रस्तुत कर मुकदमें की पैरवी की। उन्होंने बताया कि बबुरी थाना क्षेत्र के एक गांव की 10 वर्षीय पीड़िता की मां ने 9 मई 2018 को इस आशय की रिपोर्ट थाने में दर्ज करायी। आरोप लगाया कि आठ मई 2018 को उसकी पीड़िता बेटी के साथ पांच वर्षीय छोटी पुत्री घर में एक ही चारपाई पर सोयी थी। घर के बाहर दुकान में खुद सोने चली गई थी। इसका फायदा उठाकर पड़ोस का इरफान उर्फ जुगनू रात करीब साढ़े 10 बजे घर में घुस गया और पीड़िता बेटी को उठाकर दूसरे चारपाई पर ले जाकर जबरन बलात्कार किया। चिल्लाने पर उसका मुंह दबा दिया। साथ ही धमकी दिया कि यह बात किसी को बतायी तो जान से मार देंगे। इस संबंध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना के बाद आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया। इसकी सुनवाई स्पेशल जज पाक्सो राजेंद्र प्रसाद ने किया। इस दौरान दो सिद्ध होने पर आरोपी इरफान को धारा 5 (एम)/6 पाक्सो एक्ट में 22 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई। वहीं 10 हजार रुपया अर्थदंड से दंडित किया। अर्थदंड अदा न करने पर एक साल की अतिरिक्त सजा का फैसला सुनाया। इसके अलावा धारा 452 आईपीसी में चार वर्ष व पांच हजार रुपया जुर्माना, धारा 506 आईपीसी में एक साल की कठोर कारावास की सजा और एक हजार रुपया जुर्माना लगाया। जुर्माना अदा न करने पर अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
 

स्काउट-गाइड चंदौली के अध्यक्ष बने जिलाधिकारी

जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे से मुलाकात करते स्काउट-गाइड के पदाधिकारी।
जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे से मुलाकात करते स्काउट-गाइड के पदाधिकारी।

Young Writer, चंदौली। भारत स्काउट और गाइड उत्तर का प्रतिनिधि मण्डल गुरुवार को जिला मुख्य आयुक््त डा. एसके लाल के नेतृत्व मे जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फूंडे से मिला। इस दौरान जिलाधिकारी को अध्यक्ष पद का नियुक्ति पत्र सौपा गया।
इस अवसर पर प्रदेश प्रतिनिधि के रूप में सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त वाराणसी मंडल वाराणसी ने जिलाधिकारी से जनपद मे स्काउट गाइड आंदोलन को बढ़ाया जाने को लेकर चर्चा की। इसके अलावा जनपदीय कार्यकारिणी व परिषद के गठन पर भी चर्चा की। जिसे जिलाधिकारी ने स्वीकार करते हुए जनपद में कार्यक्रम को पूर्ण सहयोग देने हेतु आश्वासन दिया। इस अवसर पर जिला कमिश्नर स्काउट डा.रामचंद्र शुक्ल, सत्यमूर्ति ओझा, जिला संगठन आयुक़्त गाइड अंजू कुमारी, जिला संगठन आयुक्त स्काउट सैय्यद अली अंसारी, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट रजनीश, जिला स्काउट मास्टर जय प्रकाश रावत, डा.भानु प्रताप सिंह, अनिल कुमार आदि उपस्थित रहे। नेतृत्व डा. एसके लाल ने किया।

बारात से वापस लौट रही बोलेरो पलटी, ड्राइवर घायल

लक्ष्मणगढ़ के पास पलटी बोलेरो को सीधा करते ग्रामीण।
लक्ष्मणगढ़ के पास पलटी बोलेरो को सीधा करते ग्रामीण।

Young Writer, चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के लक्ष्मणगढ़ गांव स्थित लच्छूब्रम्ह बाबा मंदिर के पास बुधवार की देर रात को सवारियों से भरी बोलेरो पलट गयी। जिसमें ड्राइवर 32 वर्षीय सोनू मिश्रा को चोट लग गयी। बाकी सवारियों को हल्की फुल्की चोटे लगी है। सुबह ग्रामीणों को मदद से बोलेरो को सीधा किया गया।

चंदौली से मारूफपुर तीरगांवा तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। सड़क के दोनो तरफ गढ्ढे में मिट्टी भरने का कार्य चल रहा है। बुधवार की देर रात को चन्दौली से बारात वापस सैदपुर के लिए लौट रही थी। लक्ष्मणगढ़ स्थित लक्षुब्रम्ह बाबा मंदिर के पास गाड़ी बैक करने में गड्ढे में पलट गयी। बोलेरो में चीख पुकार सुनकर ग्रामीण बारातियों को बाहर निकाले। जिसमें ड्राइवर सोनू मिश्रा घायल हो गया था। घटना के बाद उसे एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। शेष बारातियों को हल्की फुल्की चोट आई है। गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने बोलेरो को सीधा किया।

Chandauli
broken clouds
30.3 ° C
30.3 °
30.3 °
67 %
4.3kmh
56 %
Tue
30 °
Wed
35 °
Thu
35 °
Fri
35 °
Sat
33 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights