26.8 C
Chandauli
Monday, October 12, 2026

Buy now

Home Blog Page 443

पढ़ी लिखी नारी‚ हर घर की उजियारीः सारिका दुबे

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित अतिथिगण।
अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित अतिथिगण।

खुशी की उड़ान संस्था ने मनाया अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस

Young Writer, डीडीयू नगर। आज बेटियां हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं। पहले जहां बेटियों के पैदा होने पर भी उन्हें बाल विवाह जैसे कुप्रथा में झोंक दिया जाता था, वहीं आज बेटी होने पर लोग गर्व करते हैं। सरकार व समाजसेवी संस्थाओं ने भी महिलाओं को सशक्त बनाने में कोई कसर नही छोड़ी है। इसी के क्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग एवं महिलाओं एवं दिव्यांगों पर काम करने वाली संस्था खुशी की उड़ान ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस सप्ताह के अवसर पर पूर्व मध्य रेलवे इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।

इस अवसर पर महिला कल्याण अधिकारी दीक्षा अग्रहरि ने किशोरियों को जागरूक करते हुए कहा की महिलाओं के सुरक्षा एवं सुविधा के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित है जैसे 1090 वीमेन पॉवरलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 तत्काल पुलिस सेवा एवं 108 एम्बुलेंस एवं 1098 चाइल्ड लाइन है। इन नम्बरों पर सम्पर्क कर मदद ली जा सकती है। इसके साथ-साथ कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ एवं बेटी पढ़ाओ जैसी अनेक योजनाएं चल रही है। सभी को इसका लाभ लेना चाहिए। खुशी की उड़ान संस्था की संस्थापिका सारिका दुबे ने शिक्षा पर बल देते हुए कहा कि पढ़ी लिखी नारी घर की उजियारी, एक पुरुष यदि पढ़े तो उसकी पढ़ाई सिर्फ उसी के काम आती है पर यदि महिला पढ़ी हो तो उसकी पढ़ाई पीढ़ियों तक काम आती है। महिला का अनुसरण करके उस परिवार का रहन-सहन, खान-पान ,बातचीत का तरीका बदल जाता है,एवं नई पीढ़ी स्वतः की पढ़ाई की ओर अग्रसर हो जाती हैं। प्रधानाचार्य मेजर अमरेंद्र सिंह ने कहा कि महिला के सम्मान एवं सुरक्षा सिर्फ सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, यह हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। खुशी की उड़ान संस्था महिलाओं और दिव्यांगों के लिए अतुलनीय एवं ईश्वरीय कार्य कर रही है। इस अवसर पर वन स्टॉप सेंटर की केस वर्कर अर्चना, संस्था महासचिव खुशी की उड़ान, सचिव विकास गुप्ता, रितिक कुमार, सुदीक्षा, अंकित सिंह, विशाल उपस्थित रहे।

कार्यवाई: वर्चस्व की जंग में पत्थरबाजी करने वाले सात आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सकलडीहा। क्षेत्र के नोनार और पीथापुर गांव के युवाओं के बीच वर्चस्व की लड़ाई में लाठी डंडे के साथ जमकर पत्थरबाजी हुई है। घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल सहित चार थाने की पुलिस और पीएसी फोर्स पहुंचकर भीड़ को तितर वितर किया। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने 17 नामजद सहित 45 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना में शामिल सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस की कार्रवाई से खलबली मची है।

पीथापुर गांव का गोपी राजभर एक सप्ताह पूर्व कसवड़ गांव अपने रिश्तेदार के घर गया हुआ था। वहां गांव के लोगों से विवाद करने पर युवकों ने पीट दिया। घटना के बाद तीन पूर्व कसवड़ गांव के युवक नोनार पहुंचे हुए थे। जानकारी होने पर पीथापुर गांव के युवकों ने पीट दिया। मारपीट के कुछ घंटे बाद कसवड़ गांव के युवक नोनार गांव के युवकों के साथ पीथापुर के एक दूसरे युवक को पीट दिया। घटना की जानकारी होने पर पीथापुर और नोनार गांव के लोग आमने सामने लाठी डंडे के साथ पत्थर बाजी करने लगे। सूचना पर पहुंचे एसपी सहित पुलिस फोर्स पीएचसी ने किसी तरह मामले को शांत कराया। पत्थर बाजी में कोतवाल को भी चोट लगने की बात बताया गया। घटना को लेकर कोतवाली पुलिस ने 17 नामजद सहित 45 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने में जुट गयी। इसी बीच मुखबीर की सूचना पर सात आरोपी जितेन्द्र राय, बिट्टू उर्फ राज राय, रोहित उर्फ प्रधान, मनीष यादव, दीपक यादव, उदयी यादव और गोपी राजभर को पकड़कर पुलिस ने विभिन्न् संगीन धाराओं में जेल भेज दिया। इस बाबत सीओ राजेश कुमार राय ने बताया कि कोई आरोपी बख्सा नही जायेगा। गिरफ्तारी टीम में कोतवाल विनोद मिश्रा, भूपेश कुशवाहा, मोहन प्रसाद, शिव कुमार गिरी, सिपाही विनय यादव, रामबहादूर यादव, अमित गुप्ता, विजय पाठक रहे।

PET Exam: डीडीयू नगर में 15 व 16 को रहेगा डायवर्जन

नेशनल हाइवे से वाराणसी तरफ जाएंगे मालवाहन व सवारी वाहन

Young Writer, चंदौली। पीईटी परीक्षा के मद्देनजर यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने के लिए जनपद पुलिस ने वाहनों के आवागमन में परिवर्तन किया है। यह परिवर्तन 15 व 16 अक्टूबर को निर्धारित स्थल पर प्रभावी होंगे, ताकि पीईटी परीक्षा देने के लिए आ रहे परीक्षार्थियों को जाम जैसी अव्यवस्था का सामना न करना पड़े। परीक्षार्थियो के वाहनों को डायर्वजन वाले इलाके में प्रवेश की अनुमति रहेगी।
यह जानकारी देते हुए यातायात प्रभारी ने बताया कि 15 व 16 अक्टूबर को डीडीयू नगर में चकिया तिराहा से चंदौली की तरफ से आने वाले सभी वाहनों को जिन्हें वाराणसी जाना है। उनका मार्ग परिवर्तित कर गोधना चौराहा होते हुए नेशनल हाइवे से रामगनर सामने घाट के रास्ते जाना होगा। एनएच-2 से रामनगर सामनेघाट होते हुए वाराणसी भेजा जाएगा। बताया कि सभी प्रकार के मालवाहक बस, जीप, मैजिक, ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा को कस्बा पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर में जाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबन्ध रहेगा। परीक्षा में जाने वाले वाहनों को इस निर्देश के साथ छोड़ा जायेगा कि परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र छोड़कर वापस कस्बे से बाहर हो जायेंगे। इसके अतिरिक्त चकिया तिराहा मानसरोवर के पास डाइवर्जन चकिया तिराहे से डाइवर्जन होने पर कुछ ऑटो व ई-रिक्शा लोको कॉलोनी और मानसरोवर तालाब से होते हुए जीटीआर ब्रिज से कस्बे में प्रवेश करते है, उन्हें चकिया तिराहा मानसरोवर से वापस चकिया तिराहे की तरफ डाइवर्ट किया जायेगा। बताया कि दामोदर दास पोखरा डाइवर्जन समस्त प्रकार के मालवाहक को पूर्ण रूप से कस्बे में प्रवेश से प्रतिबंधित किया जाएगा। ऑटो व ई-रिक्शा जिनपर ट्रेन पकड़ने वाले अथवा परीक्षार्थी होंगे उन्हें ही कस्बे में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। पड़ाव चौराहा डाइवर्जन पड़ाव चौराहे से समस्त वाहन जिन्हें चंदौली या उसके आगे की यात्रा करनी है, उन्हें रामनगर कटारिया होते हुए चंदौली या उसके आगे जाने हेतु डाइवर्ट किया जायेगा। ऑटो व ई-रिक्शा जिनपर ट्रेन पकड़ने वाले अथवा परीक्षार्थी होंगे उन्हें ही पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर की तरफ जाने की अनुमति दी जाएगी। बताया कि लंका मैदान डाइवर्जन वाराणसी की तरफ से आने वाले ट्रकों को वाराणसी कमिश्नरेट यातयात पुलिस से लंका मैदान में ही रोकने के लिए पत्राचार होगा। वहीं चंधासी मंडी में बेतरतीब खड़े ट्रकों को सड़क से किनारे खड़े करने और परीक्षा खत्म होने तक आने जाने से रोकने हेतु चंधासी चौकी को निर्देशित किया जाएगा। बताया कि मरीज लेकर जाने वाले वाहनों को डाइवर्जन से मुक्त रखा जायेगा।

चंदौली-बदमाशों ने धारदार हथियार से किया युवक की हत्या,पड़ोस के गांव में फेंका शव


चंदौली। जनपद के मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत शिवाला चौकी के समीप मुहम्मदपुर गांव में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। ग्रामीणों ने तत्काल उसकी सूचना पुलिस को मौक़े पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज आगे की कार्यवाई में जुट गई।

बताते हैं कि सकुराबाद निवासी कौशर 26 वर्ष रात से ही अपने घर से गायब था। जिसकी बदमाशों द्वारा किसी धारदार हथियार से हत्या कर मुहम्मद पुर गांव में फेक दिया गया। सुबह जब शव को ग्रामीणों देखा तो हड़कंप मच गया।

उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस व जिले के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों से पूछताछ कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस बाबत पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने बताया कि शिवाला चौकी अंतर्गत एक युवक का शव मिला है। जिसकी किसी धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।

करवा चौथः सज-धजकर व्रती महिलाओं ने चांद संग पतियों का किया दीदार


Young Writer, चंदौली। करवा चौथ का त्यौहार गुरुवार को जनपद में परंपरागत तरीके से मनाया गया। इस दौरान विवाहित महिलाओं ने निर्जला व्रत रखा और अपने पति की दीर्घायु के लिए मंगल कामना की। साथ ही चांद के साथ अपने पति का छलनी से दीदार किया और व्रत का पारण किया। इस दौरान व्रती महिलाएं नए परिधान में सोलहों श्रृंगार करके पूरे विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया।

बरियारपुर गांव में छलनी से चांद का निहारती नवनिवाहिता शिवानी सिंह।

चरवा चौथ त्यौहार को लेकर खासकर नवविवाहित जोड़ों में उत्साह देखने को मिला। इस उत्साह में घर की महिलाओं ने नयी-नवेही दुल्हनों का साथ ही दिया और इस पूजा बारीकियों से अवगत कराने के साथ ही पूरे पूरा करने में सहयोग देती दिखी। सूर्य ढहने के बाद घरों पर लोगों की चहल-पहल दिखने लगी। छतों पर रंग-बिरंगे विद्युत झालरों से सुंदर सजावट की गयी थी। इसके अलावा पूजा स्थल को भी सजावट से भव्यता प्रदान की गयी थी। जैसे ही चांद का दीदार हुआ व्रती महिलाओं ने पूजन-अर्चन कर छलनी से अपने पति का झलक देखी। इस दौरान व्रती महिलाएं बेसब्री से चांद के निकलने का इंतजार करती हुई नजर आई। चंदौली नगर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी करवा-चौथ पूजा की धूम रही और लोगों ने पूरे उत्साह के साथ इस त्यौहार को मनाया।

चंदौली नगर में छत पर चांद निकलने का इंतजार करती विवाहिता।

करवा चौथः पति की दीर्घायु की महिलाओं ने की कामना
नियामताबाद।
स्थानीय कम्हरिया गांव में गुरुवार को करवा चौथ मनाया गया। देशभर में करवा चौथ का व्रत धूमधाम से सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुखी दांपत्य जीवन के लिए मनाती हैं वही कुंवारी लड़कियां निर्जला व्रत रहकर जिनका विवाह होने वाला है वह भी अपने होने वाले जीवनसाथी के लिए व्रत रखती है। व्रत में शाम को माता पार्वती के साथ शिवजी और प्रथम पूज्य गणेश की पूजा करते हैं और करवा के अखंड सौभाग्य की कृपा सुनते हैं रात्रि के समय में चंद्रमा को अरग देकर पति की लंबी आयु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करती हैं कम्हरिया निवासी चंचला मिश्रा ने बताया कि चंद्रमा को जल अर्पित करने से पति और पत्नी का रिश्ता प्रगाढ़ होता है सुख समृद्धि के साथ जीवन खुशहाल होता है। हिंदू धर्म के अनुसार करवा चौथ का व्रत कार्तिक मास की चतुर्थी तिथि में मनाया जाता है इस साल 13 अक्टूबर यानी आज के दिन यह पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है इस दिन विधि विधान से शादीशुदा महिलाएं पूजा-अर्चना करती हैं और अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं पूजा में सोलह सिंगार का सामान रखना बेहद जरूरी होता है।

दुःखदः भैंस के टक्कर से बाइक सवार रसोईयां की गिरकर मौत

भैंस व बाइक की टक्कर

Young Writer, सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के नईकोट अलहिया गांव निवासी रसोईया 58 वर्षीय मालती देवी गुरूवार को अपने पुत्र के बाइक पर बैठकर स्कूल से घर जा रही थी। रास्ते में अचानक भैस के आ जाने से बाइक असंतुलित होकर गिर गया। जिसमें रसोईया के सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गयी। सीएचसी पहुंचने पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में जिला अस्पताल पीएम की कार्रवाई में जुट गयी है।
बताते हैं कि नईकोट अलहिया गांव निवासी स्व. रामदुलार राम की पत्नी मालती देवी नईकोट मिडिल स्कूल में रसोईया के पद पर तैनात थी। दोपहर में अपने बड़े पुत्र रवि के साथ सीएचसी पर रैविज इंजेक्शन लगवाने के बाद स्कूल पर चली गयी थी। छुट्टी होने के बाद अपने बेटे के साथ अलहिया घर जा रही थी। अचानक नईकोट उकनी पुलिया के समीप भैंस के आ जाने से बाइक सवार रवि अपने माता के साथ असंतुलित होकर गिर गया। रसोईया को सिर में गंभीर चोट लगने पर मौके पर ही मौत हो गयी। आनन-फानन में परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डाक्टर एलबी शर्मा ने मृत घोषित कर दिया। मां की मौत के बाद पुत्र रवि, कमलेश और रत्नाकर सहित परिजनों का रोते रोते बुरा हाल था। इस बाबत कोतवाल विनोद मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेज दिया गया है।

चंदौली में कोटेदार अब राशन के साथ बेचेंगे छोटू गैस सिलेंडर

Young Writer, चंदौली। जिला पूर्ति अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि खाद्य एवं रसद विभाग से जुड़े कोटेदार अब अपने सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से पांच किलो के छोटू गैस सिलेंडर की बिक्री करेंगे। नया कनेक्शन देंगे और उसका रिफिलिंग का कार्य भी देखेंगे, जिसके एवज में उन्हें कमीशन भी दिया जाएगा। उक्त बातें जिला पूर्ति अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह बुधवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक के दौरान कही। 

उन्होंने बताया कि पांच किलो के छोटू गैस सिलेंडर की बिक्री व रिफलिंग कार्य के लिए उचित दर दुकानों को गैस वितरकों के साथ टाईअप किया जाएगा। एक समय में किसी भी प्वाइंट आफ सेल स्थान में 100 किग्रा से अधिक स्टॉक नहीं रखा जाएगा। सिलेंडर को उचित दर दुकान तक लाने व ले जाने के लिए गैस वितरक व्यवस्था करेगें। उचित दर विक्रेताओं द्वारा सभी निर्दिष्ट सुरक्षा मानकों को पूरा करते हुए उक्त पांच किग्रा के एलपीजी सिलेंडर का कार्य किया जाएगा। उचित दर विक्रेता किसी भी व्यक्ति को एक आईडी प्रूफ लेकर उसका कनेक्शन दे सकते है तथा रिफिल भी दे सकते है। शासन की मंशा है कि नागरिकों को उक्त सिलेंडर गांव में ही प्राप्त हो सके। उक्त एक सिलेंडर की बिक्री में उचित दर विक्रेता को 45 रुपये कमीशन प्राप्त होगा। इस दौरान क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विवेक श्रीवास्तव, अनिल यादव,श्याम बर्मा, केके मिश्रा, अमित द्विवेदी, हर्षद दास, शोभित श्रीवास्तव, सामर्थ्य गुप्ता, विनोद सिंह, बृजेश सिंह, विनोद सिंह, राजनरायन सिंह उपस्थित रहे।

रोजगार मेले में चंदौली के 936 युवाओं को नौकरी का मिला आफर

रोजगार मेले में नौकरी प्राप्त करने वाले युवाओं के साथ डीएम।
रोजगार मेले में नौकरी प्राप्त करने वाले युवाओं के साथ डीएम।

Young Writer, चंदौली। जिलाधिकारी ईशा दुहन व जनप्रतिनिधियों की अध्यक्षता में रेवसा में स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं यूपी कौशल विकास मिशन, जिला सेवा योजन कार्यालय की तरफ से संयुक्त अप्रेंटिस मेले का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी श्रीमती ईशा दुहन, जनप्रतिनिधियों और मुख्य विकास अधिकारी के साथ ही कॉलेज के प्रधानाचार्य ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। साथ ही माँ सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यापर्ण किया।
मेले में जनपद व विभिन्न उद्योगों और अधिष्ठानों के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत होने के बाद अलग-अलग उद्योग से पहुंचे लोगों ने प्रशिक्षित आईटीआई छात्रों को अपने संस्थानों में रोजगार प्रदान करने का ऑफर लेटर दिया। जिला अधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने परिसर में आम के पौधे को लगाया। डीएम ने कहा कि शासन की मंशा अनुरूप जनपद में अप्रेंटिस मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसका मूल उद्देश्य है कि युवा बेरोजगारों को रोजगार से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। कहा कि अपने कार्य को अच्छी लग्न एवं मेहनत से करें। जिससे संस्थानों में उच्च पद पर पहुंचकर अपने परिवार एवं देश का नाम रोशन कर सके। ऑफर लेटर लेकर संस्थान में समय से ज्वाइन करें। सभी छात्र व छात्राओं से कहा कि जिन बच्चों का इस बार चयन नहीं हुआ है, वो हताश ना हों। वो आगे भी निरंतर अध्ययन करते रहें ताकि वो अच्छे पद पर नियुक्त हो सकें। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की 45 से अधिक प्रतिष्ठित कम्पनियों जी-4 एस, क्वेस कार्प, एलएनटी कन्स्ट्रक्शन, जय भारत मारूति, टाटा माटर्स, टीवीएस क्रेडिट, होली हर्ब, सार्थक एजुकेशनल ट्रस्ट, बजाज मैनपॉवर सप्लाई, गीगा कार्पशोल, जीओं मार्ट आदि कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिसमें लगभग 2652 से अधिक बेरोजगार अभ्यर्थियों द्वारा पंजीकरण कराया गया, जिसमें से कुल-936 अभ्यर्थियों को रोजगार हेतु ऑफर किया गया। क्रार्यक्रम में आईटीआई एवं कौशल विकास मिशन के पूर्व में प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके एवं रोजगार, स्वरोजगार कर रहें प्रशिक्षार्थियों संजू मौर्या, मोनी, सावित्री तथा प्रशान्त कुमार द्वारा अपने अनुभवों को अन्य अभ्यर्थियों के साथ साझा किया गया तथा जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले सभी प्रशिक्षार्थियों का शत प्रतिशत प्लेसमेंट कराया जाय तथा सरकार के विभिन्न ऋण एवं स्वरोजगार सम्बन्धित योजनाओं से अधिक से अधिक लोगों को लाभ दिलाया जा सके। जिलाधिकारी ने चयनित 10 छात्रों को ऑफर लेटर देकर उत्साहवर्धन किया और बधाई दी। विभिन्न कम्पनियों द्वारा 12 हजार से लेकर लगभग 20 हजार तक वेतन का ऑफर दिया गया। रोजगार मेले में रमेश जायसवाल, सांसद प्रतिनिधि सर्वेश कुमार कुशवाहा, उपस्थित रहे।

सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव को सैयदराजा में दी श्रद्धांजलि

सैयदराजा स्थित आवास पर मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देते मनोज सिंह डब्लू व अन्य।
सैयदराजा स्थित आवास पर मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देते मनोज सिंह डब्लू व अन्य।

Young Writer, चंदौली। सपा संस्थापक व संरक्षक मुलायम सिंह यादव की स्मृति में बुधवार को राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक सैयदराजा मनोज सिंह डब्लू के आवास पर बुधवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान मनोज सिंह डब्लू ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ समाजवादी विचारधारा में आस्था रखने वाले तमाम संभ्रांत नागरिकों व समाजवादी पार्टी के लोगों ने मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी। तत्पश्चात आयोजित गोष्ठी में मुलायम सिंह यादव के जीवन, व्यक्तित्व पर लोगों ने प्रकाश डाला।
इस दौरान मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव एक व्यक्ति नहीं बल्कि विचारधारा थे, जिन्होंने डा. राम मनोहर लोहिया के समाजवाद की विचारधारा को आगे बढ़ाने का काम पूरी शिद्दत के साथ किया। जिन्हें जानने व समझने के लिए उनकी जीवनी के एक-एक अंश को पढ़ना होगा। उनका व्यक्तित्व बहुत विराट था। लोग उनका तहे दिल से आदर एवं सम्मान करते थे। राजनीति में आने के नेताजी ने दबे-कुचले लोगों को विपन्नता के अंधेरे से खींच का बाहर निकाला और उन्हें राजनीतिक शिखर तक ले गए। उन्होंने सभी तबके व वर्ग को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास किया और सफल हुए। उनके इन्हीं प्रयासों ने दबे-कुचल लोगों के दिल में एक गहरा लगाव पैदा किया। कहा कि भारतीय राजनीति में निर्विवाद छवि के नेता रहे और पक्ष-विपक्ष सभी ने अंतिम सांस तक उनका आदर एवं सम्मान देने का काम किया। कहा कि नेताजी को उनकी दृढ़ता और आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता के लिए जाना व पहचाना जाता था। नेताजी द्वारा दी गई जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए संकल्पित होता हूं। यही उनके प्रति सच्ची आस्था व निष्ठा होगी। इस अवसर पर अंजनी सिंह, दयाराम यादव, नंदकुमार राय, रामधनी यादव, गुड्डू सिंह, मुन्नी लाल मौर्या, काजू मिश्रा, अमित उपाध्याय, अमित कुमार, अजहर, टुन उपस्थित रहे।

चंदौली-संगठित समाज को मिलता है पहचान और अधिकार:विजय बहादूर




चंदौली। संगठित और शिक्षित समाज को पहचान और अधिकार मिलता है। बैगर संगठन के किसी भी समाज का ब्रांड नही हो सकता है। उक्त विचार बतौर मुख्य अतिथि विजय बहादूर पटवा पूर्वांचल प्रभारी पटवा गौरव सम्मेलन सभा को सम्बोधित करते हुए कहा। इस दौरान पटवा देववंशी कैरियर काउंसिलिंग के माध्यम से समाज के युवा पीढ़ी के बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है।

अंत में संगठन के विस्तार करते हुए स्वंतत्र देवल को प्रदेश संगठन मंत्री और रमेश पटवा को महाराष्ट्र व दुर्गेश पटवा को पंजाब प्रदेश का प्रभारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव देववंशी व राष्ट्रीय महामंत्री आकाश पटवा और संगठन मंत्री राजकुमार देववंशी के निर्देश पर मनोनित किया गया। इस दौरान अतिथियों को मालाफूल और अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि विजय बहादूर पटवा ने कहा कि पटवा समाज को ब्रांड बनाने की जरूरत है। इसके लिये पूरे देश के पटवा समाज को एक मंच पर खड़ा होना होगा।

वरना समाज बिखर जायेगा। वही राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रवि बाबू पाटकर राजपत्रित अधिकारी प्रदेश अध्यक्ष माता प्रसाद देवंशी ने कहा कि यूपी सहित अन्य प्रदेश में पटवा समाज संगठन के बल पर अधिकार और सम्मान के लिये अभियान शुरू किया है। इसके पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला संगठन सुषमा ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. जंगबहादूर पटवा, संरक्षक स्व. सुरेश चन्द्र सहित अन्य महापुरूषों को श्रद्धांजली देते हुए उनके मार्ग दर्शन में चलने का संकल्प दोहराया। अंत में संगठन का विस्तार करते हुए सरकार में भागीदारी के लिये महा सम्मेलन कराने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री स्वतंत्र देवल, संजय पटवा पारस देववंशी, अखिलेश पटवा, अनिल कुमार, राम,देवेन्द्र पटवा, शिवचरण देवल,शिवम, सीमा, वर्षा, मून प्रकाश, राकेश, अतुल, राहुल चन्द्रा सहित अन्य मौजूद रहे।

Chandauli
broken clouds
26.8 ° C
26.8 °
26.8 °
60 %
1.9kmh
71 %
Mon
27 °
Tue
31 °
Wed
31 °
Thu
32 °
Fri
32 °
Verified by MonsterInsights