Young Writer, चंदौली। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने शनिवार को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले के 25 आरक्षियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। पुलिस लाइन में तैनात रहे कई पुलिसकर्मियों को थाने में तैनाती दी है। वहीं थानों में तैनात आरक्षियों व मुख्य आरक्षियों का तबादला किया है। साथ ही आरक्षियों को तत्काल नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं ।
एसपी ने चकिया कोतवाली में तैनात अजय कुमार राय को मुगलसराय, कुलदीप सरोज को नौगढ़ से अलीनगर, चकरघट्टा से अनंत कुमार सिंह को अलीनगर, अलीनगर में तैनात अंशिका सिंह को प्रधान लिपिक कार्यालय, सुरेंद्र राम मिश्रा को बलुआ से मुगलसराय और सोनू सिंह को चकिया से रिट सेल भेजा गया है। इसी प्रकार पुलिस में रहे विनोद सिंह को मुगलसराय कोतवाली, उमेश कुमार सिंह को चकिया से मुगलसराय, अशोक यादव को मुगलसराय से यूपी-112 आर्थिक सहायता प्रकोष्ठ में तैनात शशिकांत को मानीटरिंग सेल, राजीव कुमार सिंह को सैयदराजा, अंशुमान सिंह का पुलिस लाइन से सदर कोतवाली में स्थानांतरण रद करते हुए विवेचना सेल में तैनाती दी गई है। अमरचंद को सदर कोतवाली से यातायात कार्यालय, सुनील त्रिपाठी को परिवहन शाखा, सुशील कुमार सिंह को परिवहन शाखा से सदर कोतवाली, शाहिद हाशमी का पुलिस लाइन से यातायात विभाग, विजय कुमार साहू सीसीटीएनएस से कंदवा थाना, माधुरी गौतम पुलिस लाइन से मुगलसराय, विजयशंकर को थाना बलुआ भेजा गया है। इसके अलावा रवि कन्नौजिया चकरघट्टा से मानीटरिंग सेल, सोपाल कुमार सिंह धीना थाना से विवेचना सेल, इंद्रजीत कुमार पुलिस लाइन से गोपनीय कार्यालय, अनिल कुमार शर्मा का गोपनीय कार्यालय से मुगलसराय, रविप्रकाश तिवारी को मानीटरिंग सेल से न्यायालय सम्मन सेल और शिवप्रसाद पांडेय सदर कोतवाली से गई है।
चंदौली जनपद के 25 आरक्षियों का एसपी ने किया ट्रांसफर
नौगढ़ः हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
Young Writer, नौगढ़ न्यूज। आरक्षित वन भूमि पर कब्जा करने को लेकर हुए झगड़ा झंझट के बाद हुई मारपीट में गुरुवार की रात रामकेवल नामक अधेड़ की मौत हो गई। हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने से परिजनों ने गुरूवार को नौगढ़-चकिया मुख्य मार्ग पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बिन्द्रावन के सामने प्रदर्शन कर के सड़क जाम कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को काफी समझा बुझाकर आक्रोश को शांत कराया।
बताया जाता है कि कर्माबांद गांव निवासी दिव्यांग रामकेवल 56 वर्ष काफी दिनो से चिरवाटांड़ जंगल में खेती बारी करके समीप ही कच्चा मकान बनाकर रहता था। वहीं कुछ दूरी पर उसका भाई रामभजन चौहान तथा भांजा कोमल भी औरवाटांड़ नाला के किनारे घर बनाकर रहते हैं। काफी दिनो से बीमार चल रहे रामकेवल ने तांत्रिकों के कहने पर बुधवार को देर शाम कोमल व रामभजन के घर के करीब मौजूद पीपल के पेड़ में शराब चढाने के लिए गया था। जिसे देख उसका भांजा कोमल चौहान व भतीजा (रामभजन) का पुत्र राजू चौहान ने मना किया, जिससे कहासुनी होने पर कोमल चौहान व राजू चौहान ने लाठी डंडा से रामकेवल की काफी पिटाई कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गुरुवार को परिजनों के ग्रामीणों ने नौगढ़-चकिया मुख्य मार्ग को जाम कर हत्या मे शामिल अभियुक्तों को गिरफ्तार करने की जिच पर अड़ गए। जिन्हें समझा-बुझाकर प्रदर्शन समाप्त कराया गया। थाना प्रभारी दीनदयाल पांडेय ने बताया कि अभियुक्तों की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर पुलिस की दबिश जारी है।
चंदौली के जिलाधिकारी ने डीडीओ, डीपीआरओ व परियोजना अधिकारी का वेतन रोका
डीएम ने जनपद के सभी एडीओ पंचायत को दी प्रतिकूल प्रविष्टि
Young Writer, चंदौली। जिलाधिकारी संजीव सिंह की अध्यक्षता में आयोजित शासन की प्राथमिकताओ एवं विकास कार्यक्रमो के 37 बिंदु की समीक्षा बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं में घोर लापरवाही व शिथिलता बरते जाने पर परियोजना अधिकारी डीआरडीए, जिला विकास अधिकारी व जिला पंचायत राज अधिकारी का अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने के निर्देश दिए। साथ ही जनपद के सभी 9 ब्लाकों के खण्ड विकास अधिकारी एवं सभी 9 एडीओ पंचायत अधिकारियों का प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर हीलाहवाली या लापरवाही कत्तई न बरती जाए। खराब प्रगति या किसी स्तर पर लापरवाही पाई जाने पर संबंधित की जवाबदेही तय करते हुए कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। मनरेगा योजना में जॉब कार्ड से आधार सीडिंग में नौगढ़, चकिया व चंदौली के खण्ड विकास अधिकारियों को कार्य में तेजी लाते हुए पूर्ण करने के निर्देश दिए। आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाए जाने की प्रगति अपेक्षित नहीं पाई गई जिस पर छूटे पात्र व्यक्तियों का गोल्डन कार्ड तेजी से बनवाए जाने के निर्देश दिए मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए। उज्जवला योजना एवं अंत्योदय योजना के लाभार्थियों का शत प्रतिशत गोल्डन कार्ड बनाया जाना सुनिश्चित हो। कायाकल्प योजना के अंतर्गत पंचायत भवनों के अनुरक्षण तथा परिषदीय विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों आदि के कायाकल्प की प्रगति अपेक्षित नहीं पाई गई। कहा कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में नाले नालियों की व्यापक साफ सफाई वह जलजमाव का समुचित निस्तारण सुनिश्चित हो। ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत लक्ष्य के सापेक्ष स्वयं सहायता समूहों का गठन सुनिश्चित हो। कहा कि सस्ते-गल्ले की निलंबित या निरस्त दुकानों का नियमानुसार अविलंब आवंटन सुनिश्चित किया जाए। मत्स्य पालन हेतु तालाबों का पट्टा समय से करा लिए जाने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि 102/108 एंबुलेंस की सेवा को निर्बाध रूप से शासन के मंशानुरूप संचालित किया जाय। वृद्धावस्था, दिव्यांगजन एवं निराश्रित महिला पेंशन की नए डाटा का सत्यापन कर अविलंब कार्यवाही सुनिश्चित किया जाय। जिलाधिकारी ने एआर कॉपरेटिव को निर्देशित करते हुए कहा कि खाद वितरण का सत्यापन कराएं। प्राथमिक विद्यालयों में विद्युत कनेक्शन का समय से भुगतान सुनिश्चित किया जाए। कहा कि समस्त विभाग बैठक के पूर्व अपने-अपने विभागों की स्वयं समीक्षा करके आएं। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अजीतेंद्र नारायण, मुख्य चिकित्साधिकारी डा.वाईके राय आदि उपस्थित रहे।
छोटी-बड़ी परियोजनाओं को समय से पूर्ण करें अधिकारी
चंदौली। जिलाधिकारी संजीव सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में 50 लाख से अधिक एंव कम लागत की परियोजना, मुख्यमंत्री के प्राथमिकता कार्यक्रम, क्रिटिकल गैप्स योजना एवं मुख्यमंत्री की घोषणाओं की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने जल निगम ग्रामीण व शहरी, लोक निर्माण विभाग, यूपी सिडको, आरईएस, पर्यटन, आवास विकास, राजकीय निर्माण निगम, सीएनडीएस कार्यदायी संस्थाओ द्वारा कराये जा रहे कार्याें की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य को मानक के अनुरूप एवं गुणवत्तापुर्ण कार्य कराने का निर्देश दिया। जनपद मे निर्माण के अधूरे कार्य जो धनाभाव के कारण रूके है की जानकारी ली तथा उच्चाधिकारी को पत्राचार करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने धनावंटन के बाद भी कम प्रगति वाले कार्याे पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्याे को गुणवत्तापूर्ण एवं मानक के अनुसार निर्धारित समय के अन्दर पूरा करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। मुख्यमंत्री की घोषणाओ के कार्याे को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए पूर्ण कराने का निर्देश दिया। कहा कि इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से की जाती है।
नौगढ़ सीएचसी अधीक्षक व चिकित्सकीय टीम पर अस्पताल संचालक ने तानी रिवाल्वर
बिना पंजीयन संचालित अस्पताल के निरीक्षण पर गई थी चिकित्सकीय टीम
Young Writer, चंदौली। नौगढ़ में बिना पंजीकरण के संचालित आशीर्वाद अस्पताल के निरीक्षण पर गए सीएचसी अधीक्षक डा. अवधेश सिंह समेत अपर मुख्य अधिकारी डा. विजय प्रकाश समेत चिकित्सकीय टीम पर मनबढ़ युवक ने रिवाल्वर तान दिया। आरोप है कि जांच दल के साथ अभद्रता, गाली-गलौज व गोली मारने की धमकी दी गयी। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा बीचबचाव किया गया, तब जाकर जांच के लिए आयी चिकित्सकीय टीम सामुदायिक अस्पताल नौगढ़ पहुंची और प्रकरण से नौगढ़ थाने को अवगत कराते हुए विभागीय उच्चाधिकारियों को जिलाधिकारी को पत्र लिखकर प्रकरण में उचित कार्यवाही की आवश्यकता जताई।
बताते हैं कि अपंजीकृत आशिर्वाद हास्पिटल के संचालन की बार-बार शिकायत मिल रही थी। इसे संज्ञान में लेते हुए जिला स्तरीय टीम डा. सीपी सिंह, उपमुख्य चिकित्साधिकारी डा.विजय प्रकाश, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी चंदौली शरद मिश्रा, जिला इपिडिमियोलाजिस्ट आईडीएसपी एवं डा.अवधेश सिंह के साथ सीएचसी अधीक्षक डा. अवधेश आशिर्वाद हास्पिटल पहुंचे। इस दौरान अस्पताल में लगभग पांच आपरेशन के मरीज पाये गए। जांच दल ने जब अस्पताल के कागजात मांगे तो संचालन कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाए ना ही कोई चिकित्सक मौके पर मौजूद मिला। अस्पताल संचालक से जांच दल ने अस्पताल को बन्द करने के लिए कही, तभी इसी बीच अमृतपुर निवासी सत्यनारायण यादव पुत्र रामकेर व सुजीत कुमार यादव उच्चाधिकारियों से बहस करने लगे। आरोप है कि दोनों ने गाली-गलौज करने के साथ ही कालर पकड़ कर हाथापाई की और रिवाल्वर निकालकर गोली मारने की धमकी भी दी। यह देख मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गयी। स्थानीय लोगों द्वारा बीचबचाव कर मामला शांत किया। इसके बाद चिकित्सकों की टीम के साथ सीएचसी अधीक्षक डा. अवधेशक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नौगढ़ आकर एसओ नौगढ़ को फोन करके सूचित किया। सरकारी काम में बाधा समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही किए जाने की मांग की। नौगढ़ थाना प्रभारी दीनदयाल पांडेय ने बताया कि दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गयी है।
चंदौली में जल्द शुरू करें न्यायालय भवन व पिलर पर पुल का निर्माण
चंदौली के अधिवक्ताओं ने बैठक कर विभिन्न प्रस्तावों पर की चर्चा
Young Writer, चंदौली न्यूज। डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन की बैठक शुक्रवार को अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान जिला न्यायालय निर्माण भवन के शिलान्यास, न्यायिक अधिकारियों एवं अधिवक्ता भवन को सुचारू रूप से बंदोबस्त किए जाने व अपंजीकृत अधिवक्ताओं को न्यायालय परिसर में प्रवेश से रोके जाने के साथ ही अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया।
इस दौरान अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने जिला जेल व पुलिस लाइन निर्माण कार्य को अविलंब शुरू किए जाने आवश्यकता जताई। कहा कि जमीन अधिग्रहण की कार्यवाही पूर्ण हो चुकी है लिहाजा नवरात्रि में निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया जाय। इसके लिए बारे एसोसिएशन की निगरानी कमेटी निर्माण कार्य प्रारंभ होने तक प्रतिदिन उच्चाधिकारियों से सम्पर्क कर पहल करेगी। अपंजीकृत अधिवक्ताओं को न्यायालय में प्रवेश रोकने के लिए प्रत्येक वकालतनामा पर अधिवक्ता पंजीयन संख्या व सीओपी नंबर लिखे बगैर वकालतनामा को स्वीकार न किया जाय। ऐसी व्यवस्था जिला जज द्वारा प्रत्येक न्यायालय में लागू कराएं। कहा कि प्रत्ताव पारित हुआ कि बार एसोसिएशन के पूर्व में बार एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मिलकर जो प्रस्ताव पारित हुआ था जिसमें चंदौली मुख्य मार्ग के बीचोबीच तथाकथित चीन की दीवार कायम की गयी है उसे पीलरयुक्त सड़क निर्माण कराए जाने व सांसद डा.महेंद्रनाथ की पहल को सराहा गया। कहा कि अविलंब पीरयुक्त ओरवब्रिज का निर्माण प्रारंभ किया जाए। इस अवसर पर पंचानन पांडेय, संजय मिश्रा, विद्याचरण सिंह, रमाकांत सिंह, राजेंद्र प्रसाद पाठक, अनिल कुमार सिंह, राकेश रत्न तिवारी, योगेंद्र सिंह, योगेश सिंह लड्डू, जय प्रकाश सिंह, अभिनव आनंद सिंह, आनंद सिंह, रीता भारती, सुनील सिंह आदि उपस्थित रहे।
चंदौली CMO ने डॉक्टर शुभम को नेशनल एक्रिडेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल्स एंड हेल्थ केयर ( NABH ) सर्टिफ़िकेट के साथ किया सम्मानित
चंदौली जिले में बेहतर स्वास्थ सेवा देने के लिए डॉ आर डी मेमोरीयल हॉस्पिटल को नेशनल एक्रिडेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल्स एंड हेल्थ केयर ( NABH ) से मान्यता प्राप्त किया । डॉ आर डी मेमोरियल हॉस्पिटल जिले का प्रथम हॉस्पिटल बन गया है। इसके साथ साथ हॉस्पिटल में उचतम निःशुल्क इलाज सभी आयुष्मान भारत धारकों को एवं हेल्थ इन्शुरन्स कार्ड धारकों को मिलेगा । हॉस्पिटल के उप प्रबंधक एवं मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ शुभम कुमार सिंह को CMO ने नेशनल एक्रिडेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल्स एंड हेल्थ केयर ( NABH ) सर्टिफ़िकेट के साथ स्वास्थ विभाग में उचतम सुविधा के लिए प्रमाण पत्र दिया।
हॉस्पिटल के प्रबंधक डॉ धनञ्जय सिंह ने बताया की हॉस्पिटल जिले में उचतम स्वास्थ देने के लिए तत्पर है। इस दौरान अमन सिंह प्रबंधन प्रमुख अमित सिंह मौजूद रहे।
Crime: कंदवा में एक ही रात कई स्थानों पर हुई चोरी की वारदात
Young Writer, चंदौली। कंदवा थाना क्षेत्र के रामपुर चौकी से सटे बरहनी गांव में आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही है, जिससे लोग खौफजदा हैं। वही पुलिस चोरों को पकड़ नहीं पा रही है। बुधवार की रात में चार अलग-अलग लोगों के मशीन पंप पर बने कमरे का ताला तोड़कर चोरी की घटना को चोरों ने अंजाम दिया।
भुक्तभोगियों की सूचना पर गुरुवार की सुबह मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर जल्द ही चोरी के खुलासा का आश्वासन दिया गया। बरहनी गांव निवासी नवनीत सिंह, ऋषभ सिंह, बिंटेस सिंह, बंटी तिवारी का मशीन पंप बरहनी गांव के दक्षिण तरफ बरहनी परसियां मार्ग के किनारे है। बुधवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा नवनीत सिंह के मशीन पंप पर जहां ताला तोड़कर खेती किसानी में प्रयुक्त होने वाला पाइप चोरी कर लिया गया वहीं पास में ऋषभ सिंह के यहां चारा मशीन खोलकर ले जाने का असफल प्रयास किया गया था। हालांकि ऋषभ सिंह की मानें तो उनके यहां यह चोरी की तीसरी वारदात है। मशीन पंप पर रखा चावल चोर चुरा ले गए थे। यहां से कुछ दूरी स्थित विंटेज सिंह के यहां ताला तोड़कर मशीन पंप पर रखा उर्वरक चोर चुरा ले गए हैं, वहीं बंटी तिवारी का भी कुदाल फावड़ा सहित अन्य खेती गृहस्थी का सामान गायब हो चुका है। बरहनी गांव के ही हलचल सिंह, संजय सिंह के यहां भी पूर्व मे चोर चोरी को अंजाम दे चुके हैं। सूचना बावजूद चोर पुलिस की पकड़ से दूर हैं। कंदवा थाना प्रभारी राजेश सरोज का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है जल्द ही चोरी के खुलासा का प्रयास रहेगा।
चंदौली पुलिस ने नगर किया पैदल मार्च,व्यापारियों से कैमरा लगाने का किया आव्हान
चंदौली। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर सदर कोतवाली पुलिस ने कोतवाल संतोष सिंह ने पुलिस बल के साथ नगर में पैदल गश्त किया। वही भीड़-भाड़ वाली जगहों पर पहुंच कर कोतवाल ने नागरिकों को सुरक्षा-व्यवस्था का एहसास कराया।
कोतवाल संतोष सिंह ने पुलिसकर्मियों के साथ नगर के चांदनी मार्केट पुरानी बाजार गंगा रोड इलिया मोड़ व शंकर मोड़ होते सर्विस रोड पर पैदल मार्च किया। वही सड़क पर लग रहे ठेले खुमचे वालो को दुरुस्त कराया। और भीड़-भाड़ वाली जगहों तथा आभूषण की दुकानों पर व्यापारियों से बातचीत कर उनको दुकानों के सामने कैमरा लगाने का आव्हान किया। कहा कि किसी भी व्यापारी को कोई दिक्कत आए या किसी भी संदिग्ध वस्तु तथा गतिविधि होने की जानकारी मिले। तो तत्काल पुलिस सूचना दे जिससे पुलिस आवश्यक कदम उठा सके। इस दौरान एसआई सहिपाल यादव,सुनील तिवारी आदि मौजूद रहे।
चन्दौली में फ्लाई ओवर की मंजूरी मिलने पर व्यापार मंडल गदगद, मिठाई खिलाकर एक दूसरे को दी बधाई
चन्दौली। मुख्यालय पर फ्लाई ओवर बनाने की व्यापार मंडल की वर्षो पुरानी मांग पूरा होने की सूचना मिलते ही व्यापारियों में खुशी की लहर दौड़ गयी। गुरुवार को व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकान्त अग्रहरि ने व्यपारियो को मिठाई खिलाकर बधाई दी और सरकार के कार्य को सराहा
इस दौरान उन्होंने कहा कि आम नागरिक एवं व्यापार मंडल की वर्षो पुरानी माँग फ्लाई ओवर बनाने की थी। विगत कुछ वर्ष पूर्व नेशनल हाईवे का निर्माण दोनों तरफ दीवार बनाकर किया गया था। इस कारण मुख्य बाजार दो भागों में बँट गया था। जिससे व्यापारियों का व्यापार पूरी तरह से बिखर गया था।जनहित एवं व्यापार मंडल की माँग को देखते चंदौली सांसद एवं केंद्रीय मंत्री डॉ० महेंद्र नाथ पाण्डेय की पहल पर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने चन्दौली नेशनल हाइवे को फ्लाई ओवर पिलर पर बनाने की स्वीकृति प्रदान कर दी इससे नगर के आम नागरिक एवं व्यापारियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा और नगर का कायाकल्प भी होगा
इस दौरान प्रदीप कुमार मनोज कुमार,भरत गुप्ता,संजीव ओझा,विजय कुमार,शिव जायसवाल, पंकज कुमार,संतोष मौर्य,अमित यादव,जोगिंदर, अमित मौर्य,जयप्रकाश, शुभम गुप्ता, आदि लोग उपस्थित थे
चंदौली कचहरी में जलजमाव व गंदगी से बीमारियों का खतरा
नाराज अधिवक्ताओं एसडीएम व प्रशासन पर साधा निशाना
Young Writer, चंदौली। डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन की बैठक गुरुवार को कचहरी परिसर स्थित बार सभागार में हुई। इस दौरान कचहरी कैम्पस व कचहरी के सामने सड़क की पटरी व बड़ी पुलिया में व्याप्त गंदगी व जलजमाव की समस्या को लेकर चर्चा की गई। अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि इस वक्त तमाम संक्रामक बीमारियां तेजी से फैल रही है। बावजूद इसके कचहरी परिसर व उसके आसपास समुचित साफ-सफाई का बंदोबस्त नहीं किया जा रहा है।
उन्होंने बड़ी पुलिया में जलजमाव के साथ ही गंदगी लगी हुई है जिस कारण आम राहगीरों के साथ वादकारियों, अधिवक्ताओं व न्यायालय व यातायात व्यवस्था को संभालने में लगे सुरक्षा कर्मियों को दिक्कतें हो रही है। यदि गंदगी व जलजमाव की समस्या को दूर नहीं किया गया तो कभी भी संक्रामक रोग कचहरी परिसर में फैल सकता है, जिसे लेकर अधिवक्ता साथी चिंतित है। कहा कि जिला प्रशासन व जिम्मेदार अधिकारियों को सरकार के स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों को दृष्टिगत रहते हुए स्वच्छ चंदौली, स्वस्थ चंदौली की मुहिम को सफल बनाने में अपना योगदान देने की जरूरत है, जिसमें जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारी अभी तक विफल साबित हो रहे हैं। बताया कि इस प्रकरण को लेकर एसडीएम सदर से पहले भी मुलाकात की गयी थी, लेकिन उनके स्तर से लगातार समस्या की अनदेखी की जा रही है। महामंत्री शमशुद्दीन ने कहा कि यदि दो दिन के अंदर समस्या का समाधान नहीं किया गया तो अधिवक्ता सड़क पर उतरने को विवश होंगे। इस अवसर पर राजेंद्र प्रसाद, विद्याचरण सिंह, मुहम्मद अकरम, संतोष सिंह, हजारी सिंह, राकेश रत्न तिवारी, सुल्तान अहमद, जयप्रकाश, अभिनव आनन्द सिंह, योगेश सिंह आदि उपस्थित रहे।











