Young Writer, चंदौली। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री मायावाती के निर्देश पर बुधवार को पूर्व जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान को वाराणसी मंडल का जोन इंचार्ज बनाया है। इसकी जानकारी होते ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने नवनियुक्त वाराणसी मंडल के जोन इंचार्ज घनश्याम प्रधान का माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मान किया। साथ ही बधाई भी दी।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि बसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती हमेशा अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान करती हैं। इसी का परिणाम रहा है कि कई बार चंदौली जिलाध्यक्ष का दायित्व संभाल चुके घनश्याम प्रधान को वाराणसी मण्डल जोन इंचार्ज बनाया है। वाराणसी मंडल जोन इंचार्ज बनने के बाद घनश्याम प्रधान ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जो जिम्मेदारी दी है, उसका निर्वहन में ईमानदारी और निष्ठा के साथ करूंगा। बहुजन समाज पार्टी के नीतियों व सिद्धांतों को गांव तक पहुंचाने कर हरसंभव प्रयास होगा, ताकि संगठन सशक्त और मजबूत हो सके। पूरे जोन में बसपा का जनाधार बढ़ाने के लिए वरिष्ठ पदाधिकारियों से मंथन-चिंतन होगा। साथ युवा साथियों के साथ समन्वय स्थापित कर उसे सफल बनाने का जमीनी स्तर पर काम होगा। इस दौरान मुकेश कुमार, संजय कुमार, तिलकधारी बिंद, संतोष भारती, चंद्रशेखर, विजय बहादुर, महेंद्र बिंद आदि उपस्थित रहे।
घनश्याम प्रधान बने बसपा के वाराणसी मंडल के जोन इंचार्ज
दुस्साहसः राजकीय रक्षा इकाई भवन के सामने अतिक्रमण कर लगाई फल की दुकान
स्थाई दूकान लगने से अन्य दूकानदार भी अतिक्रमण करने को तत्पर
Young Writer, शहाबगंज। स्थानीय ब्लाक मुख्यालय के पास स्थित राजकीय रक्षा इकाई भवन के सामने अवैध अतिक्रमण का नया मामला प्रकाश में आया है। यहां स्थाई फलों की दुकान लगाकर अतिक्रमण किया गया है, जिससे राजकीय रक्षा इकाई भवन अतिक्रमण की जद में आ गया है। वहीं सड़क के दूसरी तरफ भी अवैध अतिक्रमण करके दूकान लगाने की शुरुआत हो चुकी है। बावजूद इसके ब्लाक कर्मी व राजकीय कृषि विभाग के कर्मचारी उदासीन हैं।
विदित हो कि शहाबगंज ब्लाक मुख्यालय पर सैकड़ों लोगों का आना-जाना लगा रहता है। जिसके कारण जाम की स्थिति लगातार बनी रहती है। पूर्व में भी ब्लाक के सामने सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण कर दुकान लगा दी गयी थी। जिससे हमेशा जाम की समस्या बनी रहती थी। जाम की समस्या को देखते हुए तत्कालीन खण्ड विकास अधिकारी ने सभी स्थाई व अस्थाई दुकानों को लगाने पर रोक लगा दिया था। जिसके कारण मुख्यालय के सामने जाम की समस्या खत्म हो गयी थी। लेकिन अधिकारियों के बदलते ही अतिक्रमणकारी फिर से कब्जा जमाना शुरू कर दिया। पहले तो चलती फिरती दुकान लगाते थे लेकिन अब टेंट व तिरपाल लगाकर स्थाई दुकान लगाना शुरू कर दिया। वहीं एक फल का दुकानदार राजकीय कृषि रक्षा इकाई के सामने ही भवन पर कब्जा करते हुए फलों की दुकान सजा दिया। जिसको लेकर आमजन में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। वहीं राजकीय बीज गोदाम के इंचार्ज अजीत कुमार भारती ने कहा कि भवन के सामने स्थाई दुकान लगाने से मना किया गया था। इसे तत्काल हटाने के लिए भी कहा गया है। वहीं बीडीओ दिनेश सिंह ने भी कहा कि यदि ब्लाक मुख्यालय व कृषि रक्षा इकाई के सामने दुकान लगा है तो यह पूरी तरह गैर कानूनी है। जांच कर अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी किया जाएगा।
चंदौली-कचहरी जिला अस्पताल शापिंग माल से बाइक चोरी करने वाले अर्न्तरजनपदीय चोर चढ़े पुलिस के हत्थे, जाने कैसे बेचते थे बाइक
चंदौली। सदर कोतवाली पुलिस को बुधवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। जहा चेकिंग के दौरान पुलिस ने पांच अर्न्तरजनपदीय चोरो को धर दबोचा जिनसे पास से चोरी की तीन बाइक व दो मोबाइल बरामद किया गया। पुलिस ने चोरो पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।
दरसअल एसआई राजकुमार पाण्डेय,व एसआई सचिन कुमार पाण्डेय के साथ सदर तहसील के समीप बबुरी रोड पर चेकिंग अभियान चला रहे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि पांच अंतर्जनपदीय चोर कही भागने के फिराक में है। उन्होंने तत्काल घेरे बंदी कर पंचों चोरो को धर दबोचा जिनके पास से चोरी की तीन बाइक व दो मोबाइल बरामद किंग गया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम चन्दन विश्वकर्मा वार्ड नं0 11 संजय नगर चन्दौली राजीव वर्मा चन्दौली सचिन उर्फ माइकल किदवईनगर चन्दौली अजय कुमार सैयदराजा जनपद चन्दौली लालू चौहान पियरिया पोखरी चौका घाट थाना चेतगंज वाराणसी बताया पुलिस ने चोरो को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आयी और विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया। इस बाबत सदर कोतवाल संतोष सिंह ने बताया कि वाहन चोर कचहरी, जिला अस्पताल, शापिंग माल से मोटरसाइकिलों की चोरी करते थे। जहा बेचने खरीदने मे कबाड़ी व्यापारी भी सम्मलित है। जो चोरी के वाहनों को कई भागो मे इंजन, चेसिस, टायर, रिम, शाकर अलग-अलग करके बेचते है। जिन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में बंटी सिंह,अशोक सिंह,चन्दन वर्मा, चन्द्रशेखर यादव मौजूद रहे।
दीपावलीः खाद्य सुरक्षा विभाग ने राजभोग व छेना का कलेक्ट किया सैम्पल
Young Writer, इलिया। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से मंगलवार को सैदूपुर कस्बा के किराना और मिष्ठान के दुकानों पर छापेमारी की, जिससे वहां हड़कंप मच गया। विभाग ने खाद्य सामग्री की जांच की जिसमें एक दुकान के नमूने फेल हो गए।
खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी जैसे ही कस्बे में आए मिष्ठान और किराना दुकान संचालकों में अफरातफरी मच गई। कई दुकानदार शटर बंद कर फरार हो गए। एक दुकान से सैंपल मिल पाया। शेष दुकानदार दुकान बंद कर फरार हो गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी नेहा त्रिपाठी ने बताया कि जिन दुकानों का नमूना फेल हुआ है उनको चेतावनी दिया गया है। यदि आगे से मिलावटी पदार्थ बेचते पकड़े गए तो कठोर कार्यवाही की जाएगी। कहा कि इस तरह का अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान तहसीलदार विकास धर दूबे,एस आई हरिकेश, अभिषेक शुक्ला, सहित पुलिस कर्मी मौजूद थे।

धानापुर। दीपावली और अन्य पर्व को देखते हुए फूड विभाग फास्ट हो गया है।मंगलवार को सकलडीहा तहसीलदार वंदना मिश्रा के नेतृत्व में फ़ूड सेफ्टी इंस्पेक्टर सच्चिदानंद राय ने टीम के साथ कस्बा स्थित मिष्ठान की दुकानों का निरीक्षण किया।राजभोग और छेना सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा। खाद्य विभाग की छापेमारी देखकर दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि दीपावली को देखते हुए खाद्य विभाग की तरफ से पूरे जनपद में अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत सभी खाद्य दुकानों की जांच हो रही है। कस्बा स्थित थाने चौराहे पर हनु स्वीट हाउस और शिवा मिष्ठान भंडार पर अचानक खाद्य विभाग की टीम पहुंची और जांच शुरू कर दी जिसे देखते ही पूरे बाज़ार की खाद्य वस्तु की दुकानें बंद हो गयी। जांच के लिए खाद्य विभाग ने राजभोग और छेना का सैंपल लिया। इस बाबत तहसीलदार वंदना मिश्रा ने बताया कि खाद्य सामग्री की शुद्धता की जांच हो रही है क्योंकि त्यौहारों को देखते हुए मिलावटी सामान बाजारों में बिक रही है। जिसकी शिकायत मिल रही है उसी की जांच चल रही है। मिलावटखोरों पर कार्यवाही की जाएगी और जो दुकानदार शुद्धता का ध्यान रख रहे हैं और सही है उन्हें डरने की जरूरत नहीं है।
डीएम चंदौली ने गैरहाजिर एक्सईएन व उच्च शिक्षाधिकारी से मांगा स्पष्टीकरण
50 लाख से अधिक एवं कम लागत की परियोजनाओं का जिलाधिकारी ने समीक्षा बैठक की
Young Writer, चंदौली। जिलाधिकारी ईशा दुहन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को देर शाम 50 लाख से अधिक एवं कम लागत की परियोजनाओं के साथ ही मुख्यमंत्री के विकास प्राथमिकता कार्यक्रम, क्रिटिकल गैप्स योजना एवं मुख्यमंत्री की घोषणाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। इस दौरान जिलाधिकारी ने जल निगम ग्रामीण एवं शहरी, लोक निर्माण विभाग, यूपीसिडको, आरईएस, पर्यटन, आवास विकास, राजकीय निर्माण निगम, सीएनडीएस कार्यदायी संस्थाओं द्वारा कराये जा रहे कार्याे की विस्तारपूर्वक समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य को मानक के अनुरूप एवं गुणवत्तापुर्ण कार्य कराने के साथ ही जनपद में निर्माण के अधूरे कार्य जो धनाभाव के कारण रूके है की जानकारी ली तथा उच्चाधिकारी को पत्राचार करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने धनावंटन के बाद भी कम प्रगति वाले कार्याें पर नाराजगी व्यक्त की। कहा कि कार्याे को गुणवत्तापूर्ण एवं मानक के अनुसार निर्धारित समय के अन्दर पूरा करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। उन्होने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्याे में किसी भी स्तर पर लापरवाही को बहुत ही गंभीरता से लिया जाएगा और संबंधित विभाग के अधिकारी उसके लिए पूर्ण रूप से जिम्मेदार होंगे, जो भी निर्माण कार्य पूर्ण हो चुके है उसको सम्बन्धित विभागों को हैण्डओवर कराने का निर्देश दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री की घोषणाओ के कार्याे को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए पूर्ण कराने का निर्देश दिया। कहा कि इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से की जाती है। कार्य के प्रति लापरवाही एवं बैठक में अनुपस्थित अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी तथा एक्सईन राजकीय निर्माण निगम से स्पष्टीकरण मांगा गया। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को चंदौली में निर्मित ट्रांजिस्ट हास्टल का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। पीडब्लूडी जल्द से जल्द बचे कार्य पूर्ण कर हैंडओवर करे। निर्देश दिया कि मेडिकल कालेज में साइड 2 पर एक नवम्बर से कार्य शुरू करे। बैठक में जिलाधिकारी ने जिले में गठित टेक्निकल टीम को निर्देशित करते हुए कहा की टेक्निकल टीम समय-समय पर भ्रमण करते हुये निर्माण कार्य में उपयोग किए जा रहे मेटेरियल की गुणवत्ता की भी जांच करे। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अजीतेंद्र नारायण, मुख्य चिकित्साधिकारी डा.वाईके राय, जिला विकास अधिकारी, अर्थ एवं संख्याधिकारी, अधिशासी अभियंता बंधी प्रखंड उपस्थित रहे।
सैफई पहुचे राष्ट्रीय पंचायत ग्राम प्रधान ब्लाक अध्यक्ष,पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव के निधन पर जताया दुख
कमालपुर चंदौली उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व भारत सरकार के रक्षा मंत्री रहे समाजवादी पार्टी के सरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन से दुखी कार्यकर्ता आज भी नेता जी के घर सैफई पहुचकर उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे है । मंगलवार को राष्ट्रीय पंचायत ग्राम प्रधान ब्लाक अध्यक्ष जगमेंद्र यादव नेता जी के गांव सैफई पहुचकर उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजलि दी गई। साथ ही पूर्व सी एम अखिलेश यादव से मिलकर शोक सम्बेदना व्यक्त किया ।इस अवसर पर गुरूपरकाश यादव ,त्रिभुवन यादव,सजय यादव,केशव,राजू यादव सहित अन्य लोग रहे।
टैबलेट व मोबाइल वितरण योगी सरकार की महत्वपूर्ण योजनाः रवींद्रनाथ
पंडित कमलापति त्रिपाठी डिग्री कालेज के विद्यार्थियों को मिला टैबलेट
Young Writer, चंदौली। पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंदौली में मंगलवार को टैबलेट और स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि चंदौली नगर पंचायत के चेयरमैन रवींद्रनाथ बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। सर्वप्रथम कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के द्वारा किया गया। तदुपरांत छात्राओं द्वारा मुख्य अतिथि के स्वागत में स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। टेबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया था।
इस दौरान मुख्य अतिथि रवीन्द्रनाथ ने सभी छात्र छात्राओं को स्मार्टफोन और टैबलेट वितरण किया। कहा कि यह योगी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है जिसमें कि सभी विद्यार्थियों को तकनीकी रूप से सशक्त होना है। उसी के परियोजना आप सभी को टेबलेट का वितरण किया गया है। कहा कि सभी छात्र-छात्राएं अपने टैबलेट और स्मार्टफोन का प्रयोग अपने व्यक्तित्व को विकसित करने और अपने शैक्षिक पृष्ठभूमि को मजबूत करने में करेंगे महाविद्यालय के प्राचार्य ने भी छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि वह अपने टैबलेट और स्मार्टफोन का प्रयोग अपने आप को तकनीकी रूप से दक्ष करने में करें और कोशिश करें कि इसका अधिक से अधिक सदुपयोग हो। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकों में डा.रितु खरवार, डा.धीरज कुमार गुप्ता, डा.संगीता, डा.आनंद त्रिपाठी, डा. सोमनाथ मुखर्जी, डा.अरविंद कुमार, दिलशाद अंसारी आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता प्राचार्य प्रोफेसर पंकज कुमार झा, संचालन डा.पवन गुप्ता व धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर आनंद त्रिपाठी के द्वारा किया गया।
मरणोपरांत मुलायम सिंह यादव को मिले ‘भारत रत्न’ सम्मान
Young Writer, चंदौली। क्लेक्ट्रेट में मंगलवार को नियामताबाद पूर्व ब्लाक प्रमुख मुलायम यादव व जिला पंचायत सदस्य के नेतृत्व में सपा का एक प्रतिनिधि जिलाधिकारी ईशा दुहन से मिला। इस दौरान सपाइयों ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्रीव रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत भारत रत्न दिए जाने की मांग की और राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान जिला पंचायत सदस्य मुलायम यादव ने कहा कि समाजवाद के स्वर्णिम अध्याय पूर्व मुख्यमंत्री मंत्री मुलायम सिंह के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। ऐसे में समाजवादी पार्टी की मांग है कि स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के अभूतपूर्व कार्यों को दृष्टिगत रखते हुए उन्हें भारत रत्न दिया जाए। ऐसा करना समाजवादी विचारधारा व स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव में आस्था रखने वाले करोड़ों लोगों के भावनाओं का सम्मान का देना होगा। साथ ही गरीबों, मजलूमों के मसीहा गए जाने वाले नेताजी मुलायम सिंह यादव के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कहा कि ऐसा होने से हर उस इंसान को साहस व सम्मान मिलेगा, जो शोषण के खिलाफ आवाज उठाते चले आ रहे हैं। मुलायम सिंह यादव ने आजीवन सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ी और अपना सर्वस्व राष्ट्र के नाम समर्पित कर दिया। उन्होंने कभी अपनी जमीन नहीं छोड़ी और आजीवन गरीबों के कल्याण की राजनीति करते रहे।
चंदौली- सदर कोतवाल संतोष सिंह ने नगर में किया पैदल गस्त,व्यापारियों को सुरक्षा-व्यवस्था का कराया एहसास
चंदौली। आगामी त्योहार को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर सोमवार की शाम कोतवाल संतोष सिंह ने पुलिस बल के साथ नगर में पैदल गश्त किया। वही भीड़-भाड़ वाली जगहों पर पहुंच कर कोतवाल ने लोगो को सुरक्षा-व्यवस्था का एहसास कराया।
कोतवाल संतोष सिंह ने पुलिसकर्मियों के साथ नगर के चांदनी मार्केट पुरानी बाजार गंगा रोड इलिया मोड़ व शंकर मोड़ होते सर्विस रोड पर पैदल मार्च किया। वही सड़क पर लग रहे ठेले खुमचे वालो को दुरुस्त कराया। और भीड़-भाड़ वाली जगहों तथा आभूषण की दुकानों पर व्यापारियों से बातचीत कर उनको दुकानों के सामने कैमरा लगाने का आव्हान किया। कहा कि किसी भी व्यापारी को कोई दिक्कत आए या किसी भी संदिग्ध वस्तु तथा गतिविधि होने की जानकारी मिले। तो तत्काल पुलिस सूचना दे जिससे पुलिस आवश्यक कदम उठा सके। इस दौरान एसआई सहिपाल यादव, संतोष सिंह, अविनाश गुप्ता, बंटी सिंह, भारी पुलिस बल मौजूद रहे।
चंदौली-कड़ी सुरक्षा के बीच पीईटी परीक्षा सम्पन्न 2752 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
चंदौली। जनपद में प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा रविवार को दूसरे दिन भी सकुशल सम्पन्न हो गई। इसमें 10560 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। जिसमें 7808 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 2752 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। परीक्षा के दौरान सेक्टर व स्टेटिक म्ट्रिररेट तैनात रहे। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी व वाइस रिकार्ड से परीक्षार्थियों पर निगाह रखी गई। वहीं डीएम ईशा दुहन ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा आयोग की ओर से आयोजित प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा (पीईटी) के लिए आदर्श इंटर कालेज मांटीगांव, गांधी राष्ट्रीय इंटर कालेज सदलपुरा, बालिका इंटर कालेज व नेशनल इंटर कालेज सैयदराजा, जिला पंचायत बालिका इंटर कालेज व महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज चंदौली, नगर पालिका इंटर कालेज मुगलसराय में ब्लाक ए व बी, सकलडीहा इंटर कालेज में ब्लाक ए व बी और पीजी कालेज सकलडीहा में परीक्षा केंद्र स्थापित किया गया था। परीक्षा दो पालियों में हुई। सुबह की प्रथम पाली 10 से 12 और द्वितीय पाली 3 से शाम 5 बजे तक हुई। प्रथम पाली में 5280 परीक्षार्थी के सापेक्ष 3892 परीक्षार्थियों उपस्थित रहे और 1388 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में पंजीकृत 5280 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 3916 उपस्थित रहे और 1364 परीक्षार्थी परीक्षा से वंचित रहे। केंद्रों जांच करने के बाद ही परीक्षार्थियों को अंदर प्रवेश करने दिया गया। पर्यवेक्षक, सेक्टर व स्टेटिक म्ट्रिररेट तैनात रहे। साथ ही सुरक्षा के दृष्टिगत पर्याप्त पुलिस बल भी तैनात रही। डीआईओएस डा. विजय प्रकाश सिंह ने बताया कि सभी स्थापित केंद्रों पर परीक्षा सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करायी गई है।











