37 C
Chandauli
Tuesday, July 14, 2026

Buy now

Home Blog Page 446

सेहतः बारिश के मौसम में अपनी त्वचा को संक्रमण से बचाएं

त्वचा को संक्रमण से बचाएं

Young Writer, चंदौली। बारिश और उमस भरे मौसम में त्वचा पर फंगल और बैक्टीरियल संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। संक्रमण से हाथ-पैर, कोहनी, पंजे और जांघ में काफी परेशानी होती है। ऐसे मौसम में त्वचा को स्वस्थ रखना अतिआवश्यक है। उक्त सुझाव कमला पति त्रिपाठी जिला संयुक्त चिकित्सालय के त्वचा रोग विशेषज्ञ डा.अनुज सिंह ने लोगों को दी है। 

उन्होंने बताया कि सामान्य तरीके से अपनी त्वचा की देखभाल की जा सकती है लेकिन त्वचा में होने वाले संक्रमण के लिए चिकित्सक की सलाह व उपचार लेना आवश्यक है। बताया कि एक महीने में फंगल संक्रमण के लगभग 2000 से ज्यादा मरीजों का इलाज किया जा चुका है। बारिश के मौसम में कभी धूप तो कभी बारिश कि वजह से गीले कपड़ों और पसीने के कारण समस्या भी हो रही है। इसमें पैरों में चकत्ते पड़ना, दर्द होना और एलर्जी जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। देर तक भीगे रहने से त्वचा पर लाल रंग के धब्बे पड़ जाते हैं। साथ ही खुजली, फंगल इंफेक्शन, पैर की उंगलियों में इंफेक्शन, मुंहासे और एक्जिमा, खुजली, सूजन, आदि त्वचा संबंधी अनेक समस्या उत्पन होती हैं। जैसे लाल रंग के दाने में उत्पन्न होने वाली यह समस्या पसीने से होती है। खुजलाने से इंफेक्शन बढ़ता है, इसलिए कोशिश करें कि हल्के कॉटन सूती के कपड़े पहनें। खुजली आने पर साफ सूती कपड़े से हल्के हांथों का इस्तेमाल करें।

बारिश में बरतें सावधानी 

चंदौली। डा. अनुज ने बताया कि बारिश के मौसम में कई बार नेल इन्फेक्शन हो जाता है। लिहाजा बड़े नाखून रखने से बचें, क्योंकि इस मौसम में नाखून में गंदगी बैठती है, जिससे फंगल इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। पैरों में फिट न आने वाले जूते पहनने से कई बार फंगल इन्फेक्शन हो जाता है। बारिश के मौसम में प्लास्टिक, लेदर या कैनवस जूते पहनने से बचें। इनकी जगह चप्पल या फ्लिप-फ्लॉप पहनना चाहिए, जिससे आपके पैरों को हवा लग सके। फंगल इंफेक्शन एक व्यक्ति से दूसरे को हो जाती है। ऐसे में यदि एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति के कपड़े, तौलिया, चप्पल या साबुन आदि इस्तेमाल करता है तो उसे भी यह संक्रमण हो जाता है। यह संक्रमण एक ही परिवार के सभी लोगों को भी हो सकता है। हाथ, पैर की सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए।  पैरों को साफ और सूखा रखें और धुले हुए कॉटन के मोजे पहनें। पेय पदार्थों जैसे चाय, कॉफी और तले-भुने खाद्य पदार्थों के सेवन से बचें। इनसे त्वचा बेजान और रुखी होती है।

GST में अपना पंजीकरण अवश्य करा लें चंदौली के व्यापारी

GST पंजीयन शिविर को संबोधित करते अधिकारी।
GST पंजीयन शिविर को संबोधित करते अधिकारी।

Young Writer, Chandauli News: छोटे बड़े व्यापारी अपना GST पंजीकरण करा लें, जिससे उन्हें शासन से मिलने वाली योजनाओं का लाभ मिल सके। उक्त बातें एडिशनल कमिश्नर एसआईबी मिथिलेश कुमार शुक्ला ने स्थानीय जीटी रोड स्थित अग्रवाल सेवा संस्थान में माल एवं सेवा कर के अंतर्गत पंजीयन हेतु विशेष जागरूकता अभियान एवं व्यापारिक समस्या के समाधान हेतु आयोजित मेगा सेमिनार में कही।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में व्यापारियों के लिए जीएसटी में रजिस्ट्रेशन की बहुत सुविधाएं मिल गई है अब कोई व्यक्ति ऑनलाइन इस सेवा का उपयोग उपयोग कर सकता है। अब किसी भी व्यापारी को कार्यालय आने की जरूरत नहीं है। व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए विभाग सदैव तत्पर रहता है। ज्वाइंट कमिश्नर अमित कुमार पाठक ने कहा कि GST को लागू हुए 5 वर्ष हो गए हैं जबकि इसके बावजूद भी हमारे जनपद में रजिस्टर्ड व्यापारियों की संख्या बहुत ही कम है। ज्वाइंट कमिश्नर अनिल कुमार ने कहा कि जीएसटी रजिस्टर्ड होने पर व्यापारी को किसी भी दुर्घटना में उसके परिवार को दस रुपए तक की सुविधाएं मिलती है। कहा कि व्यापार बढ़ेगा तो आपका इनकम भी बढ़ेगा और जब इनकम बढ़ेगा तो सरकार की आय बढ़ेगी और उस आय से देश का विकास होगा। इसलिए सभी छोटे बड़े व्यापारियों को जीएसटी में रजिस्ट्रेशन करा लेना चाहिए। सेमिनार में पूर्व चेयरमैन राजकुमार जयसवाल, मंसूर आलम, चंदेश्वर जायसवाल, लक्ष्मीकांत जायसवाल ने व्यापारियों की समस्याओं से विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि व्यापारियों के किसी भी समस्या के लिए विभाग सदैव तत्पर रहेगा। इस मौके पर एडीशनल कमिश्नर प्रवीण कुमार, मनोज मिश्रा, केके गुप्ता, अमित पाठक, रमेश कुमार, शशि प्रकाश, अरुण मिश्रा, हरिओम शरण श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार, कैलाश जायसवाल, मनोज केसरी, इंद्रदेव गुप्ता, अवतार सिंह, इरशाद अहमद आदि लोग उपस्थित रहे।

पड़ाव के बाढ़ग्रस्त इलाकों तक नहीं पहुंची राहत सामग्री

बाढ़ग्रस्त गांव रतनपुर में प्रदर्शन करते नाराज ग्रामीण।
बाढ़ग्रस्त गांव रतनपुर में प्रदर्शन करते नाराज ग्रामीण।

गुस्साए ग्रामीणों ने रतनपुर में किया प्रदर्शन प्रशासन व सांसद पर साधा निशाना

Young Writer, पड़ाव। क्षेत्र के रतनपुर गांव के आक्रोशित ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के खिलाफ लामबंद होकर बुधवार को नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सांसद महेंद्रनाथ पांडेय द्वारा बाढ़ग्रस्त इलाके की समस्याओं को दूर करने की बजाय मात्र भ्रमण व निरीक्षण कर दिखावा किया गया है। जबकि बाढ़ग्रस्त इलाके में लोगों को तमाम तरह की दिक्कतें है बावजूद इसके उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है, जो ठीक नहीं है।

ग्रामीणों का कहना था कि केंद्रीय मंत्री डा.महेंद्रनाथ पांडेय द्वारा बाढ़ ग्रसित गांव बहादुरपुर, मढ़िया, कुंडा खुर्द व रतनपुर आदि गांवों का मंगलवार निरीक्षण किया गया। साथ ही बहादुरपुर में राहत सामग्री का वितरण किया। सोशल मीडिया भी इसका प्रसारण किया गया, लेकिन बाढ़ग्रस्त इलाके की वास्तविकता उनके दावों से काफी अलग है। यहां जिलाधिकारी कुछ दिन पूर्व आए थे क्षेत्रीय विधायक रमेश जायसवाल भी आए थे। आश्वासन दिया और चले गए। स्थिति यह है कि बाढ़ में ग्रामीणों का सबकुछ डूब चुका है। आम जनमानस के साथ-साथ पशुओं को खाने के लिए चारे की व्यवस्था भी उपलब्ध नहीं हो पा रही है। प्रशासन की ओर से मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था लेकिन किसी भी वस्तु का ना ही वितरण किया गया और ना ही कोई भी व्यवस्था की गई। चेताया कि यदि ग्रामीणों की बातों पर ध्यान नहीं दिया गया तो हम सभी उग्र प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर विशाल सिंह, शशिकांत साहनी, गोपाल पटेल, पहलवान बेचू पटेल, नवीन यादव, विजय तिवारी, शेखर पटेल, सरवन गुप्ता, विक्की पटेल, रामजन्म पटेल, नंदलाल पटेल, करण गुप्ता, जितेंद्र पटेल, सत्यम, पृथ्वी सोनकर, हरसेवक राय, राजू, सेठ गोपाल विजय तिवारी इत्यादि उपस्थित रहे।

लल्लन आर तिवारी ने लिया बटुक की शिक्षा का जिम्मा

बटुक अभिषेक को प्रवेश पत्र फार्म देते प्रबंधक आनन्द तिवारी।

Young Writer, चहनियां। गंगा सेवा समिति के बटुक अभिषेक निषाद की पढ़ाई का जिम्मा पंडित रामआधार जे तिवारी कालेज आफ पालटेक्निक के संस्थापक लल्लन आर तिवारी ने लिया है। बालक को यह तोहफा गंगा सेवा समिति द्वारा गंगा की सेवा व आरती में लगातार सेवा करने के लिए मिला है। 

गंगा सेवा समिति के द्वारा बिगत 15 वर्षों से लगातार गंगा की सेवा, गंगा महोत्सव, देव दीपावली व समय समय पर कार्यक्रम कर गंगा को स्वच्छ रखने की अपील की जाती है। समिति के बटुकों द्वारा भव्य आरती प्रतिदिन किया जाता है। समिति के एक बटुक अभिषेक निषाद के कार्याें को देख पंडित रामआधार जे तिवारी कालेज आफ पालटेक्निक के संस्थापक लल्लन आर तिवारी ने पालटेक्निक के निशुल्क पढ़ाई का जिम्मा लिया है। इस दौरान लल्लन आर तिवारी ने बताया कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट नमामि गंगे कार्यक्रम में सराहनीय योगदान रहा है। बटुक के निस्वार्थ सेवा को देखकर पढ़ाई का जिम्मा लिया हूं। वहीं समिति के अध्यक्ष दीपक जायसवाल ने इस कार्य के लिए धन्यबाद दिया। मौके पर प्रबंधक आनन्द तिवारी, बृजेश साहनी, अंकित जायसवाल, अखिलेश पासवान आदि मौजूद थे।

दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल–बाल बची नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस

लीलापुर के पास हादसे के बाद राजधानी के इंजन के बीच पड़ा लोहे का गार्डर।
लीलापुर के पास हादसे के बाद राजधानी के इंजन के बीच पड़ा लोहे का गार्डर।

चंदौली जनपद के लीलापुर के पास रेलवे ट्रैक पर पड़े लोहे के गार्डर से टकराई ट्रेन

Young Writer, चंदौली। नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस-12302 (New Delhi – Howrah Rajdhani Express) मंगलवार की मध्य रात्रि के बाद दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बची। चालक की सूझबूझ ने राजधानी को क्षेत्र के लीलापुर गांव के समीप दुर्घटनाग्रस्त होने से बचा लिया। चालक समय पर इमरजेंसी ब्रेक नहीं लगाता तो पूरी की पूरी राजधानी पलट जाती। हादसे के बाद राजधानी डाउन रेलवे ट्रैक पर रात्रि 02ः15 से 02ः28 बजे तक खड़ी रही। मौके पर पहुंचे डीडीयू जंक्शन के साथ ही चंदौली स्टेशन पर तैनात रेल कर्मियों व सुरक्षा कर्मियों ने ट्रेन का मुआयना किया, तब जाकर राजधानी गंतव्य के लिए रवाना हुई। 

रेल महकमे के सूत्रों के मुताबिक रात्रि 02ः10 बजे के आसपास नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस (New Delhi – Howrah Rajdhani Express) चंदौली मझवार रेलवे स्टेशन को पार कर बिहार की ओर आगे बढ़ी। जैसे ही ट्रेन लीलापुर गांव के समीप पहुंची रेलवे ट्रैक पर कुछ लोग लोहे का गार्डर लेकर पार करते हुए नजर आए। राजधानी ट्रेन को आता देख उक्त कतिपय ग्रामीण गार्डर को रेलवे ट्रैक पर ही छोड़कर भाग निकले। यह राजधानी के चालक ने सूझबूझ का परिचय दिया और तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाया दिया। बावजूद इसके राजधानी का इंजन लोहे के गार्डर को करीब एक किलोमीटर दूर तक घसीटते हुए ले गया। अचानक ब्रेन लगने से ट्रेन में सफर कर रहे यात्री गहरी नींद से जाग गए। स्थिति यह रही कि ब्रेन का झटका लगने से यात्रियों में हड़कंप की स्थिति रही और हर कोई उसकी वजह जानने को परेशान नजर आया। वहीं चालक की सूचना पर तत्काल चंदौली मझवार रेलवे स्टेशन पर तैनात रेल अधिकारी, कर्मचारी व आरपीएफ के साथ जीआरपी पहुंच गए और थोड़ी ही देर में डीडीयू जंक्शन से भी अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंच गयी। रेल कर्मियों ने राजधानी के इंजन में फंसे लोहे के गार्डर को बाहर निकाला। इसके बाद तकनीकी टीम ने इंजन व राजधानी की बोगियों का मुआयना किया, तब जाकर ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। इस दरम्यान राजधानी करीब 20 मिनट तक डाउन रेलवे ट्रैक पर खड़ी रही। सूत्रों की माने तो यदि चालक ने समय रहत  ब्रेक नहीं लगाई होती तो पूरी की पूरी ट्रेन पलटने की आशंका थी, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल रेलवे सुरक्षा कर्मी इस बात का पता लगा रहे हैं कि रात के अंधेरे लोहे का गार्डर कौन पार करा रहे थे, जिनकी वजह से बड़ा हादसा होते-होते रह गया। 

खराब मौसम के कारण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का चंदौली दौरा हुआ रद्द

बाल्मिकी इंटर कालेज में बाढ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित करते जनप्रतिनिधि।
बाल्मिकी इंटर कालेज में बाढ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित करते जनप्रतिनिधि।

Young Writer, चहनियां। जिले में बाढ़ग्रस्त इलाकों का मुख्यमंत्री के दौरा करने का कार्यक्रम निरस्त हो गया है। वह गाजीपुर से सीधे वाराणसी निकल गए। इसकी पुष्टि डीएम संजीव सिंह ने की। सीडीओ ने बताया कि सुबह हुई बारिश और मौसम खराब होने के चलते उनका दौरा निरस्त हुआ है।
डीएम ने मुख्यमंत्री का संदेश सुनाया। कहा कि सीएम ने कहा है कि बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ उनकी सहानभूति और संवेदनाएं है। सभी पीड़ितों को शासन और जिला प्रशासन की ओर से पूरी मदद की जाएगी। इसमी रिपार्ट भी जिला प्रशासन से प्रतिदिन ली जा रही है। इस दौरान विधायकों और जनप्रतिनिधियों ने शेयर में रह रहे लोगो को राहत सामग्री की किट वितरित की। डीएम ने कहा कि 128074 हेक्टेयर में फैले जिले के 324 गांवों में 120 गांव गंगा, 185 गांव कर्मनाशा, 44 गांव गडंई, 85 गांव चन्द्रप्रभा नदी से प्रभावित है। उन्होंने बताया कि सकलडीहा के दो गांव मुकुन्दपुर व प्रसहटा के विस्थापित 125 परिवारों के लिए भोजन, 304 पशुओं के लिए 67 कुन्तल भूसा आदि की व्यवस्था की गई है। डीएम ने कहा कि जिला व तहसील स्तरीय सभी अधिकारियों को मुख्यमंत्री का स्पष्ट निर्देश है कि बाढ से कोई जनहानि न हो और सभी बाढ पीड़ितों की धर्म जाति से ऊपर उठकर हर सम्भव मदद की जाय।

जनप्रतिनिधियों ने बाढ़ प्रभावित लोगों में बांटी राहत सामग्री

Young Writer, चहनियां। जिले में आई बाढ़ प्रभावित गांवों और वहां के हालतों का जायजा लेने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सकलडीहा तहसील के बलुआ पहुंचने वाले थे, किन्तु वाराणसी में आयोजित समीक्षा बैठक के कारण जिलाधिकारी के माध्यम से भेजे सन्देश में जनप्रतिनिधियों के द्वारा जिले के सभी बाढ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित कराने का निर्देश दिया।
बलुआ सराय के गुलशन मेमोरियल कालेज में उनका हेलीकॉप्टर उतारने के लिए सुबह से ही कारीगरों की टीम लगी हुई थी। शाम पौने पांच बजे जिलाधिकारी संजीव सिंह द्वारा मंच से मुख्यमंत्री का सन्देश पढ़ते हुए यह बताया गया कि अतिव्यस्तता के कारण मुख्यमंत्री जी नही आ पाएंगे। जिसके बाद उपस्थित लोगों में निराशा का भाव उत्पन्न हो गया और लोग अपने अपने घरों को चल दिए। तभी मंच पर उपस्थित विधायकों व प्रशासनिक अधिकारियों ने दर्जन भर लाभार्थियों को बाढ राहत सामग्री लाई, रिफाइन, तेल, आलू, मशाला, आटा, चावल, बाल्टी, मग, झोला सेनेटरी पैड सहित अन्य दैनिक जीवनोपयोगी सामान वितरित किया। इसके बाद अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर जिले में बाढ़ का हालात को जाना। सीएम के दौरे को लेकर इंतजाम चाक चौबंद रहे और गंगा किनारे में एनडीआरएफ समेत पीएसी और पुलिस टीम तैनात रही। इस मौके पर राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह, विधायक कैलाश आचार्य, सैयदराजा विधायक सुशील सिंह‚ विधायक रमेश जायसवाल, जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, अनिल सिंह, सर्वेश कुशवाहा, राणा प्रताप सिंह, जितेंद्र पांडेय, सुरेंद्र सिंह, राजेन्द्र पाण्डेय, सूर्यमुनी तिवारी, आनन्द तिवारी सोनू, शायरा बानो, अमृत चौरसिया, चन्दन जायसवाल, संकठा राजभर उपस्थित रहे। इसके अलावा डीएम संजीव सिंह, एसपी अंकुर अग्रवाल, सीडीओ अजितेंद्र नारायण, एडीएम उमेश मिश्रा, एसडीएम अविनाश कुमार, एसडीएम मनोज पाठक मौजूद रहे। संचालन सीडीओ अजितेन्द्र नारायण ने किया।

मंदिर में पूजा करने पर बनवासी को पीटा‚ चंदौली थाने पर डंटे ग्रामीण व भाकपा माले

चंदौली कोतवाली गेट पर प्रदर्शन व नारेबाजी करते बनवासी समाज के लोग व भाकपा माले कार्यकर्ता।
चंदौली कोतवाली गेट पर प्रदर्शन व नारेबाजी करते बनवासी समाज के लोग व भाकपा माले कार्यकर्ता।

भाकपा माले नेता बोले‚ बनवासी समाज के साथ हो रहा अन्यायः भाकपा माले

Young Writer, चंदौली न्यूज। भाकपा माले के नेतृत्व में बुधवार को ग्रामीणों की भारी भीड़ कोतवाली पहुंची। इस दौरान ग्रामीणों ने काली मंदिर पर मधुबन बहोरीकपुर निवासी बनवासी रामचंद्र की बीते 28 अगस्त को ब्राह्मणों द्वारा पिटाई किए जाने के मामले से खफा नजर आए। बनवासी समुदाय के लोगों ने शिकायती प्रार्थना-पत्र देकर रामचंद्र बनवासी की पिटाई करने वाले आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग की।
इस दौरान भाकपा माले नेता शशिकांत सिंह ने कहा कि मधुबन बहोरीकपुर बनवासी बस्ती के रामचंद्र बनवासी 28 अगस्त रात्रि अपनी अस्वस्थ भाभी को दवा लेने के लिए पिपरी गए थे। दवा ना मिलने पर अपने गांव के काली मंदिर में प्रार्थना करने चले गए। यह देख गांव के ब्राम्हण आग बबूला हो गए और गालियां देने लगे विरोध करने पर ब्राह्मणों ने रामचंद्र बनवासी को जमकर लाठी-डंडे से पिटाई की और 112 नंबर डायल कर पुलिस बुला लिया। इसके बाद रामचंद्र को चोरी करने का इल्जाम लगाया। आरोप लगाया कि अगले दिन रामचंद्र बनवासी अपना मुकदमा दर्ज कराने के लिए गांव की जनता के साथ थाने जा रहे थे, लेकिन ब्राह्मणों ने बीच रास्ते से गिरफ्तार करवा कर बंद करा दिया, जहां पर पुलिस ने थाने में दोनों भाइयों के साथ मारपीट की। इसके साथ ही धारा-151 में चालान कर दिया। कहा कि इस मामले में बनवासी समाज के साथ अन्याय हो रहा है। पुलिस को एफआईआर दर्ज कर आरोपियों के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। कहा कि मामले में उचित कार्यवाही नहीं हुए तो बहोरीकपुर में जनसभा कर आंदोलन का बिगुल फूंका जाएगा, जिसकी पूरी जवाबदेही जिला प्रशासन की होगी। प्रतिनिधिमंडल में कामरेड रमेश राय, कृष्णा राय, उमानाथ चौहान, सारनाथ राय, अक्षयबर वनवासी सहित विशाल चौहान, मनीष बनवासी, शशि कला, राधिका, सुशीला देवी उपस्थित रहे।

गिरफ्तारीः पुलिस ने 11 मवेशियों के साथ सात तस्करों को दबोचा

चंदौली कोतवाली में पकड़े गए पशु तस्करों संग पुलिस टीम।
चंदौली कोतवाली में पकड़े गए पशु तस्करों संग पुलिस टीम।

Young Writer, चंदौली। कोतवाली पुलिस ने गौ तस्करी के खिलाफ चलाए गए अभियान में बीते मंगलवार को नेशनल हाइवे-2 पर चेकिंग के दौरान आरती मिल के पास से दो पिकअप व चार मैजिक में लदे 11 मवेशियों को बरामद किया। मवेशियों को क्रूरतापूर्वक वाहनों पर लादा गया था, जिसे वध हेतु बिहार ले जाने की योजना थी। इस कार्यवाही में पुलिस ने सात पशु तस्करों को धर-दबोचा।
बताते हैं कि कोतवाली पुलिस मंगलवार को थाना क्षेत्र के प्रमुख स्थानों पर संदिग्ध व्यक्ति, वाहन, वस्तु की चेकिंग में व्यस्त थी। इसी क्रम में अखण्ड प्रताप सिंह हमराहियों संग क्षेत्र एवं गश्त पर थे, तभी जरिए मुखबिर सूचना मिला कि दो पिकअप व चार मैजिक में गोवध हेतु गोवंशों को लादकर बिहार ले जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस द्वारा आरती मिल के पास हाइवे पर वाहन की चेकिंग करना शुरु दी गई। कुछ ही देर में मवेशी लदे वाहन आते दिखाई दिए। पुलिस ने वाहनों को रोककर चेक किया तो उस पर ठूंसकर मवेशी लगे हुए मिले। पुलिस ने उपरोक्त वाहन को नवीन मंडी पुलिस चौकी ले जाकर उसपर लदे गोवंशों को उतारा गया तथा अभियुक्तगण को मौके से गिरफ्तार कर थाना चंदौली ले गयी। गिरफ्तार अभियुक्तों रवि कुमार गौतम पुत्र राजेन्द्र प्रसाद गौतम, निवासी गड़ा बागराय थाना बक्सा जिला जौनपुर, राय साहब यादव पुत्र महाबीर यादव निवासी अलहदिया थाना बक्सा, संदीप कुमार पुत्र अरुण कुमार निवासी ताराजिवनपुर थाना अलीनगर, संतोष विश्वकर्मा पुत्र रामकृत विश्वकर्मा निवासी धरवासपुर थाना महराजगंज जिला जौनपुर, दीपक कुमार, निवासी ग्राम उटरुखुर्द थाना बक्सा जिला जौनपुर, 6. अरविन्द कुमार पाल, निवासी कुरैत थाना लोहता, राजेश पाल, निवासी ग्राम कुरैत, थाना लोहता शामिल हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में अखण्ड प्रताप सिंह, अभिषेक प्रताप सिंह, अमरचन्द्र, योगेश प्रताप, शब्बीर अहमद, ओमप्रकाश, सूरज गुप्ता शामिल रहे।

राज्य कहानी सुनाओ प्रतियोगिता में वंदना वर्मा को मिला पुरस्कार

पुरस्कार प्राप्त करती शिक्षक वंदना वर्मा।
पुरस्कार प्राप्त करती शिक्षक वंदना वर्मा।

Young Writer, चंदौली। 30 अगस्त को राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद द्वारा आयोजित तृतीय, चतुर्थ एवं पंचम राज्य स्तरीय कहानी सुनाने की प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। जिसमें चंदौली से नियामताबाद ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय मवई कला की सहायक अध्यापिका वन्दना वर्मा को तृतीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु निदेशक सर्वेन्द्र विक्रम बहादुर सिंह द्वारा सम्मानित किया गया।
वंदना वर्मा ने बताया कि जिले स्तर पर चयनित होने के बाद प्रत्येक जिले से एक प्राथमिक स्तर से और एक उच्च प्राथमिक स्तर से शिक्षक को प्रतिभाग करना था। उत्तर प्रदेश के 75 जिलों से शिक्षकों ने प्रतिभाग किया था, जिसमें से 40 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस सम्मान से पूरा शिक्षा विभाग गदगद है। इस दौरान बीएसए सतेंद्र कुमार सिंह और खण्ड शिक्षाधिकारी मनोज कुमार यादव ने खुशी जाहिर की।

-Story, Larence Singh

नेगुरा गांव के नहर में धाराओं के बीच बहता मिला महिला का शव, ग्रामीणों में मचा हड़कंप

चंदौली कोतवाली

चंदौली सदर कोतवाली क्षेत्र के नेगुरा गांव में बुधवार को बड़ी पुलिया के समीप नहर के बीच धारा में 3 5वर्षीय महिला का शव बहता देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया मिलने से सनसनी फैल गयी। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से युवती के शव को पानी से बाहर निकाला और उस को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
इस बाबत कोतवाल संतोष सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना मिली की एक महिला का शव जसुरी नहर में बह रहा है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो महिला का शव धाराओं में नेगुरा गांव में पहुच चुका था। पुलिस नेगुरा गांव में पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया जिसकी शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Chandauli
overcast clouds
37 ° C
37 °
37 °
36 %
4.1kmh
100 %
Tue
42 °
Wed
42 °
Thu
39 °
Fri
30 °
Sat
35 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights