चंदौली सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को जनपद के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे साथ ही बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरण करेंगे। इसके अलावा जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ बाढ़ के सम्बन्ध में बैठक करेंगे।प्रोटोकॉल के मुताबिक सीएम योगी दोपहर 03:20 बजे बलुआ के गुलशन मेमोरियल कालेज स्थित हेलीपैड पहुचेंगे। जिसके बाद बाल्मीकि इंटर कालेज पहुँचकर वहां आयोजित बाढ़ प्रभावित व्यक्तियों को राहत सामाग्री का वितरण करेंगे। जिसके बाद जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ बाढ़ के सम्बन्ध में बैठक करेंगे।सीएम योगी प्रेस वार्ता के बाद 4.20 बजे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करते हुए वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे।
चंदौली जनपद दौरे पर रहेंगे सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जाने क्या है प्रोटोकॉल
लापरवाहीः राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल के चिकित्सक नदारद
Young Writer, इलिया। शहाबगंज ब्लाक क्षेत्र के वनभिषमपुर में संचालित राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय में चिकित्सक आते ही नहीं हैं। इसके चलते मरीजों को उपचार के लिए भटकना पड़ता है। इस बाबत जब संबंधित विभाग के डीएचओ डॉ. इन्दु विश्वकर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि चिकित्सकों के गैर हाजिरी की जानकारी नहीं है। अगर चिकित्सक अस्पताल नहीं पहुंचते हैं तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विदित हो कि वनभिषमपुर के इस अस्पताल की कुछ वर्ष पहले तक अलग पहचान थी। यहां मुसाखाड़, ढोढनपुर, ताला तेनुई, छित्तमपुर व यूपी बॉर्डर से सटे बिहार के रामगढ़ आदि के गावों के मरीज अपना इलाज कराने आते थे। यहां डॉक्टर नियमित मरीज देखते थे। लेकिन कुछ साल से इस अस्पताल की पहचान धूमिल हो गई है। वजह यह कि यहां डॉक्टर ही नहीं आ रहे हैं। लोग आते हैं और डॉक्टर के न रहने पर बिना ईलाज कराए ही लौट जाते हैं। यह क्रम लंबे समय से बरकरार है, जिससे लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि उच्चाधिकारियों द्वारा कभी भी होम्योपैथिक अस्पताल का निरीक्षण कर वहां की सुविधाओं व संसाधनों का मुआयना कर उसे बेहतर करने का प्रयास नहीं किया गया। यही वजह है कि अस्पताल अब शोपीस बनकर रह गया है। वहीं चिकित्सक भी लगातार लापरवाही बरत रहे हैं।
सीओ सदर ने नगर में किया पैदल गस्त,व्यापारियों से मिलकर सुनी समस्या
चंदौली। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर मंगलवार की शाम सीओ सदर रामवीर सिंह ने कोतवाल संतोष सिंह के साथ नगर में पैदल गश्त किया। पुलिस के पैदल गश्त को देखकर लोग सन्न रह गए। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों से मिलकर सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया। ।
सीओ सदर रामवीर सिंह ने कोतवाली से निकलर पुरानी बाजार गंगा रोड शंकर मोड़ होते हुए चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाया वही गश्त के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी देखा और व्यापारियों से मिलकर उनकी समस्या सुनी और उनके परेशानियों को जाना। आव्हान किया कि सभी व्यपारी अपने दुकान के सामने सीसी टीवी कैमरा जरूर लगाएं और समय समय पर उसको साफ करते रहे। इससे संदिग्धों पर नजर रखी जा सके व्यापारियों को कोई भी समस्या हो वो तत्काल पुलिस को सूचित करें कहा कि बाजार अथवा चट्टी चौराहों पर अराजकता फैलाने वालो पर पुलिस कड़ी कार्यवाई करेंगी।इस एसआई धर्मेंद्र शर्मा, सहिपाल यादव,शेखर यादव सुनील तिवारी आदि उपस्थित रहे।
गंगा कटान रोकने के लिए प्रशासन करें मुकम्मल व्यवस्थाः डा.महेंद्रनाथ
बहादुरपुर बाढ़ चौकी पर Dr. Mahendra Nath Pandey ने पीड़ितों में बांटी राहत सामग्री
Young Writer, News Chandauli: केंद्रीय मंत्री व सांसद महेंद्रनाथ पांडेय (Dr. Mahendra Nath Pandey) ने मंगलवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। साथ ही बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री बांटी। विदित हो कि बाढ़ के कारण कुंडा खुर्द के मलैया बस्ती जाने वाला मार्ग अपना अस्तित्व खोने के कगार पर है।
केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय (Dr. Mahendra Nath Pandey) ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। कटान के बाद बाबत जब केंद्रीय मंत्री ने जवाब-तलब किया तो प्रशासनिक अफसरों ने बताया कि 20 करोड़ की लागत से जिओ ट्यूब कटर लगाकर उक्त कटान को रोकने के लिए शासन ने व्यवस्था किया है जिसमें 9 करोड़ रुपए की लागत से 19 जिओ ट्यूब कटर लगाया जा चुका है और 20 जिओ ट्यूब कटर लगाया जाना शेष है। जिस पर संतोष जताते हुए मंत्री ने कहा की जिस हिसाब से कटान हो रहा है अगर व्यवस्था नहीं की गई होती तो अब तक पूरा रास्ता कटकर गंगा में समाहित हो गया होता, जबकि इससे पूर्व कुंडा खुर्द की महिलाओं ने केंद्रीय मंत्री से एक अलग से सड़क बनाने की मांग की जिस पर मंत्री ने अपनी सहमति देते हुए संबंधित विभाग को निर्देश दिया। एनडीआरएफ टीम के साथ नाव द्वारा पूरे तटीय क्षेत्र का निरीक्षण किया। तत्पश्चात बहादुरपुर बाढ़ राहत चौकी पर पहुंचकर डीएम संजीव सिंह के साथ बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री बांटी। इसके बाद उन्होंने दीनदयाल की प्रतिमा पर नमन करने के बाद बखरा स्थित कार्यालय पर रूके। वहां भाजपा नेता शिवशंकर पटेल समेत स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं को बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए तत्पर रहने के लिए प्रेरित किया। Dr. Mahendra Nath Pandey ने कहा कि आमजन की समस्याओं को दूर करना हम सभी की प्राथमिकता है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, जिला मंत्री प्रमोद पटेल, अनुराग मौर्य, सतीश चौहान महिला, सीता पटेल, संतोष जायसवाल, सर्वेश कुशवाहा, संदीप पटेल मौजूद रहे।
मनरेगा योजना के तहत बिना बोर्ड लगाए कार्यों का हो रहा भुगतान!
प्रधान व मनरेगा कर्मियों की मिलीभगत से नियम विरूद्ध तरीके से हो रहा कार्य
Young Writer, इलिया। क्षेत्र शहाबगंज के पहाड़ी क्षेत्रों में मनरेगा का कार्य कराने में मनरेगा गाइडलाइन का खुला उल्लंघन किया जा रहा है। वहीं मनरेगा कर्मचारियों की मिलीभगत से सरकारी धन का जमकर दोहन भी हो रहा है। इसी तरह का मामला बनभीषमपुर ग्रामपंचायत में देखने को मिला। जहां एक दर्जन कार्य मनरेगा द्वारा किया गया है। जिसमें मुख्य रुप से बरियाडीह बस्ती से राजेश के घर तक नाला खुदाई, अमवाडीह बस्ती से बैरियाडीह तक नाला खुदाई, नहर की खुदाई व डौला निर्माण कार्य, बादल के खेत से नदी तक चकरोड निर्माण कार्य, पम्प कैनाल से मुंसी के खेत तक नाली निर्माण, राजेंद्र के खेत के पास बंधी निर्माण कार्य फाइल पर पूर्ण हो चुका है।
हालांकि जमीन पर इसका अता-पता नहीं है। जबकि अधिकतम कार्यों का भुगतान मनरेगा द्वारा हो गया है। मनरेगा गाइडलाइन में बिना तीन वर्ष हुए उक्त कार्य स्थल पर पुनः कार्य नहीं होगा। जहां कार्य प्रारम्भ होगा उस स्थल का जियो टैग करने के साथ ही बोर्ड लगाना अनिवार्य है। बोर्ड पर वर्क आईडी, कार्य स्थल का नाम, लागत मूल्य व श्रमांश इंगित करना होगा। तकनीकी सहायक, सचिव के साथ ग्राम प्रधान व बीडीओ का नाम भी बोर्ड पर दर्ज होगा। उसके बाद ही कार्य प्रारंभ होगा। कार्य के दौरान 19 मजदूर होने पर आफलाइन मस्टरोल पर हाजिरी भरी जायेगी। उससे अधिक होने पर मोबाइल मानिटरिंग सिस्टम से हाजिरी मनरेगा मजदूरों की होगी। भुगतान के समय मनरेगा फाइल पर कार्यस्थल पर लगे बोर्ड का फोटो अनिवार्य रूप से होना चाहिए, जिससे पता चले की जिस कार्य का भुगतान किया जा रहा है वही है। लेकिन ग्राम प्रधान व तकनीकी सहायक के मिलीभगत से कार्यस्थल पर बोर्ड लगे बिना ही कार्यालय में बैठकर एमबी कर भुगतान करा लिया जा रहा है। गांव के रामप्यारे, रामजी, रवि कुमार, संकठा व राजेन्दर बताया कि गांव में कुछ स्थानों पर मनरेगा से कार्य हुआ है। लेकिन कितना कार्य कराना था। उस बारे में जानकारी नहीं है। कार्यस्थल पर बोर्ड भी नहीं लगा है। बीडीओ दिनेश सिंह ने बताया कि कार्य प्रारंभ होने से पूर्व वहां बोर्ड अनिवार्य रूप से लगा होना चाहिए। यदि बिना बोर्ड लगायें ही भुगतान कराया गया है तो इसकी जांच कर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जायेगी।
उदासीनताः बाढ़ प्रभावित गांवों में नहीं हो रहा राहत सामग्री का वितरण
Young Writer, सकलडीहा। पिछले एक सप्ताह से जिले में बाढ़ के कारण किसान से लेकर गंगा के तटवर्ती इलाके के लोग परेशान और सहमे हुए है। जिलाधिकारी से लेकर एसडीएम व तहसीलदार और जनप्रतिनिधि बाढ़ क्षेत्र का निरीक्षण में जुटे हुए है। लेकिन बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ राहत सामाग्री वितरण को लेकर कोई निर्देश नही मिल पा रहा है। जिसे लेकर तटवर्ती इलाकों में आक्रोश पनपने लगा है।
बाढ़ के कारण चहनिया और धानापुर क्षेत्र के मुकुंदपुर, नादी निधौरा, सैफपुर, शेरपुर शरैया सहित कुल 54 गांव प्रभावित है। जहां सबसे ज्यादा फसल बर्बाद हुई है। बाढ़ से आठ आबादी वाले गांव के लोग परेशान है। पिछले एक सप्ताह से अधिकारी से लेकर जनप्रतिनिधि गांव गांव भ्रमण कर रहे है। पशुओं को छोड़ बाढ़ प्रभावित वाले गांव के लोगों को बाढ़ राहत सामाग्री वितरण तक नहीं हो पाया है। जिसे लेकर किसान और तटवर्ती इलाके के लोग परेशान है।इस बाबत तहसीलदार सतीश कुमार ने बताया कि बाढ़ को देखते हुए तहसील प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। बाढ़ राहत सामाग्री तहसील पहुंच गया है। उच्चाधिकारियों के निर्देश मिलने पर वितरण शुरू कराया जायेगा। – Sakaldiha News
गरीब बच्चों को निःशुल्क शिक्षा दे रहे कठौरी के युवा
Young Writer, नियामताबाद। क्षेत्र के कठौरी ग्राम सभा में सुरेश कुमार की देखरेख में करीब 100 बच्चों को निःशुल्क रूप से शिक्षा देकर शिक्षित करने का प्रयास किया जा रहा है। कक्षा-1 से लेकर 8 तक के बच्चों को शिक्षित किया जा रहा है।
आपको बताते चले कि कठौरी गांव में युवाओं ने शिक्षा का जो अलख जगाया है। क्षेत्र में उसकी चहुओर प्रशंसा हो रही है प्रतिदिन सुबह दो घंटा का समय निकालकर गांव के बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक कर रहे है। इस बाबत सुरेश कुमार से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि गांव के मनोज कुमार, धनवंती कुमारी और पूजा कुमारी की देखरेख में गरीब व स्कूल जाने से वंचित बच्चों को एकत्रित करके उनको निःशुल्क शिक्षित करने का प्रयास किया जा रहा है। बच्चों को अंग्रेजी भाषा का ज्ञान अर्जित करने के लिए विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जा रहा है। हम सभी मिलकर गरीब बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए काम कर रहे हैं। बताया कि तमाम बच्चे गरीबी के चलते शिक्षा से वंचित रह जाते हैं, लेकिन हमारा प्रयास है कि शिक्षा को समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचाने का कार्य शिक्षकों द्वारा किया जाय। वहीं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कमलेश कुमार बिंद ने बताया कि गरीब बच्चों को शिक्षित करने का जो प्रयास सुरेश कुमार द्वारा उठाया गया है। वह सराहनीय है अच्छे कार्यों के लिए हमारा भी प्रयास है कि जितनी मदद संभव हो जाए किया जाएगा।
सकलडीहा पुलिस की घेराबंदी में गांजा के साथ सिपाही गिरफ्तार
Young Writer, सकलडीहा। सीओ अनिरूद्ध सिंह के निर्देशन में मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने तुलसी आश्रम के समीप से एक मादक पदार्थ तस्कर सिपाही उपाध्याय को अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के इस कार्रवाई से अवैध मादक पदार्थ तस्करों में खलबली मची है। कोतवाल विनोद मिश्रा और एसआई भैरोनाथ के साथ वारंटी के धरपकड़ अभियान में निकले हुए थे। इसी बीच मुखबीर की सूचना पर तुलसी आश्रम स्टेशन के समीप एक संदिग्ध व्यक्ति दिखायी दिया। पुलिस को देखते हुए युवक भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को दबोच लिया। पकड़ा गया युवक सिपाही उपाध्याय धीना थाना के भरहुलिया गांव निवासी बताया गया है। पुलिस ने विभिन्न धारा के तहत युवक को जेल भेज दिया। गिरफ्तारी टीम में कोतवाल विनोद मिश्रा, एसआई भैरोनाथ यादव, रामनिहाल व मानवेन्द्र सिंह मौजूद रहे।
पांच किलो गांजा संग तस्कर गिरफ्तार
डीडीयू नगर। मुगलसराय प्रभारी निरीक्षक बृजेश चंद तिवारी को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। उन्होंने पड़ाव चौराहे से एक व्यक्ति को मुखबिर के निशानदेही पर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्ति के पास पांच किलो गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त सागर डोम, काली महाल मुगलसराय का निवासी है। पुलिस संबंधित धारा लगाते हुए अग्रिम कार्रवाई करने में जुट गई।
कार्यवाहीः खंड शिक्षा अधिकारी चकिया को चेतावनी पत्र जारी
जिलाधिकारी चंदौली ने कलेक्ट्रेट सभागार में कायाकल्प योजना की बैठक की
Young Writer, चंदौली। बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा हेतु जिलाधिकारी संजीव सिंह की अध्यक्षता में जिला अनुश्रवण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। उन्होंने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की शिक्षा के स्तर के उन्नयन एवं मूलभूत सुविधाओं के विकास हेतु शासन द्वारा संचालित कार्यक्रमों का पूरी गंभीरता के साथ अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। विभागीय कार्यक्रमों में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति सुनिश्चित रहे।
इस दौरान परिषदीय विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत कराए जाने वाले निर्धारित कार्यों को मानक के अनुसार अविलंब पूर्ण कराने के निर्देश जिलाधिकारी ने उपस्थित खंड विकास अधिकारियों, खंड शिक्षाधिकारियों एवं सहायक विकास अधिकारियों (पंचायत) को दिया। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद अभी तक ऑपरेशन कायाकल्प की अपेक्षित प्रगति नहीं हुई है। यह स्थिति अत्यंत संतोषजनक है। चेताया कि अगली बैठक से पूर्व निर्धारित मानकों पर लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत विद्यालयों को संतृप्त करा लिया जाए। जिन विद्यालयों में बाउंड्री वाल नहीं है उन्हें मनरेगा के अंतर्गत लेते हुए अभिलंब पूर्ण कराया जाए। जिलाधिकारी ने कायाकल्प के कार्यों में शिथिलता बरतने पर खंड विकास अधिकारी एवं एडीओ पंचायत नौगढ़ के खिलाफ चेतावनी पत्र निर्गत करने के निर्देश दिये। कहा कि ऑपरेशन कायाकल्प के तहत पूर्ण किए जा रहे कार्यों की रिपोर्ट के साथ फोटोग्राफ्स भी अवश्य उपलब्ध कराया जाए। जिलाधिकारी ने विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता एवं आवश्यक बिंदुओं के सत्यापन हेतु जिला एवं विकास खंड स्तरीय अधिकारियों को लक्ष्य के सापेक्ष विद्यालयों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालयों में शिक्षकों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। विद्यालयों में निर्धारित मेन्यू के अनुसार गुणवत्ता युक्त मिड डे मील के साथ ही चिन्हित आउट ऑफ स्कूल बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन कराने के निर्देश दिए। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता के साथ ही समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखे जाने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी चकिया की शिथिल कार्यशैली पर उनके खिलाफ चेतावनी पत्र दिए जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अजितेंद्र नारायण, जिला पूर्ति अधिकारी, प्रभारी बीएसए, खंड विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।
चंदौली किदवई नगर वार्ड में बंदरों के आतंक से दहशत में लोग,राहगीरों को बना रहे निशाना
Young Writer, चंदौली। बंदरों के उत्पात से नगरवासियों का जीना मुहाल हो गया है। वार्ड नंबर सात किदवई नगर में स्थित रिलायंश टावर परिसर विगत कई वर्षों से बंदरों का बसेरा बना हुआ है। यह रहने वाले उत्पादी बंदरों के आतंक से पूरा मोहल्ला परेशान है। बंदर उत्पाद मचाते रहते है। घरों में घुसकर अंदर रखे खाने-पीने का सामान उठा ले जा रहे हैं। वहीं कीमती सामान तोड़फोड़ कर नष्ट कर दे रहे हैं, जिससे वार्डवासियों को काफी नुकसान हो रहा है। वार्डवासियों ने बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।
स्थिति यह है कि किदवई नगर में दर्जनों की संख्या में बंदर रास्ते मे चल रहे महिलाओं और बच्चों को अकेला देखकर उन पर धावा बोल दे रहे हैं। वही सड़क पर खेलते बच्चों को अकेले देख उन्हें काट लेते हैं। बंदरों का उत्पात इस कदर बढ़ा हुआ है कि नगर में अब तक कई लोग जख्मी हो गए हैं। नगर पंचायत के किदवई नगर मोहल्लों की स्थिति ऐसी है कि घरों के दरवाजे और खिड़कियां खुली देखते ही बंदर घर में घुस जा रहे हैं। मुसीबत यह है कि बंदर अकेले नहीं बल्कि झुंड में आते हैं। इस वजह से लोग उनके सामने हार मान जा रहे हैं। महिलाओं की माने तो कपड़ा, बर्तन खाने का सामान सब उठा कर ले जा रहे है। स्थानीय लोग बताते हैं कि बंदर कई बार खाने के सामान बर्बाद करने के साथ-साथ लोगों को काटकर जख्मी भी कर दे रहे हैं। स्थानीय लोगों ने कई बार बंदरों के आतंक की खबर नगर पंचायत को दी है। आग्रह किया है कि इन बंदरों को पकड़ा जाए। इस संबंध में रेंजर अमरनाथ सिंह ने बताया कि बंदरों को पकड़े लिए दो जाल गांव में लगाए गए है जो खाली होते ही सर्वे कराकर किदवई नगर में लगा दिए जाएंगे। बताया कि विभाग के पास संसाधनों की कमी है जो संसाधन उपलब्ध है उन्हीं से काम चलाया जा रहा है।











