24.9 C
Chandauli
Tuesday, October 13, 2026

Buy now

Home Blog Page 448

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य के लिए हो रही दुआएं-प्रार्थनाएं

मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य में सुधार के लिए दुआ करता नन्हा उमैर पठान।
मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य में सुधार के लिए दुआ करता नन्हा उमैर पठान।

Young Writer, चंदौली। समाजवादी पार्टी की नींव रखने वाले मुलायम सिंह यादव के चाहने वाले इन दिनों उनकी सलामती के लिए प्रार्थनाएं व दुआएं कर रहे हैं। उनकी व्यक्तित्व इतना विराट है कि हर धर्म, संप्रदाय, क्षेत्र व उम्र के लोग आज उनकी सेहत बिगड़ते से व्यथित और व्याकुल है। इसी क्रम में धानापुर निवासी नन्हा समाजवादी उमैर पठान भी सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के लिए लगातार दुआएं कर रहा है। उमैर उम्र में काफी छोटा है लेकिन उन्होंने समाजवाद व मुलायम सिंह यादव के व्यक्तित्व में इतना कुछ सुना की उनकी जीवनी व व्यक्तित्व से प्रभावित हो गए। समाजवादी विचारधारा व समाज में समानता लाने के मुलायम सिंह यादव के प्रयासों ने दबे-कुचले और असहाय वर्ग को मुलायम सिंह यादव से इस कदर जुड़ा कि समय के साथ उनके प्रति उनका लगाव-जुड़ाव व आस्था मजबूत होता गया। आज जब वे खुद अपने स्वास्थ्य के कारण अस्पताल में जीवन के लिए संघर्ष कर रहे थे तो इस विषम परिस्थिति में उनके चाहने वाले उनके शीघ्र स्वस्थ होने व दीर्घायु होने की कामनाएं, प्रार्थनाएं व दुआओं का दौर चल रहा है। जनपद चंदौली में भी जगह-जगह लोगों ने मुलायम सिंह यादव के लिए प्रार्थनाएं व दुआएं की।

मेदांता अस्पताल में मुलायम सिंह का हाल जानने पहुंचे चंदौली के सपाई।
मेदांता अस्पताल में मुलायम सिंह का हाल जानने पहुंचे चंदौली के सपाई।

मुलायम सिंह यादव का हाल जानने मेदांता पहुंचे चंदौली के सपाई
चंदौली। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य में आयी गिरावट व उनके मेदांता अस्पताल में भर्ती होने की सूचना पर जनपद के कई दिग्गज सपा नेता मेदांता पहुंचे। वहां मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ एवं दीघार्यु होने की मंगल कामना भी की।
विदित हो कि मुलायम सिंह यादव की तबियत बिगड़ने के बाद यूपी सहित पूरे देश में उन्हें मानने, जानने व चाहने वाले लोग उनके लिए दुआएं कर रहे हैं। प्रार्थनाओं का दौर पूरी शिद्दत से चल रहा है ताकि सपा संरक्षक जल्द से जल्द स्वस्थ होकर अपने कार्यकर्ताओं व लोगों के बीच फिर से पहुंच सके। इसी क्रम में जनपद चंदौली से पूर्व सांसद रामकिशुन यादव व सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव, जिलाध्यक्ष सत्यनरायन राजभर, पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार, नफीस अहमद गुड्डू, पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव समेत अन्य दिग्गज नेता मेदांता पहुंच गए हैं। सपा संरक्षण का हाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। सपा संरक्षक व संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने 30 साल पहले चार अक्टूबर 1992 में समाजवादी पार्टी का गठन किया था। तब से अब तक सपा कई बार प्रदेश की सत्ता पर काबिज रही। पार्टी का मंगलवार को 30वां स्थापना दिवस है। मुलायम सिंह यादव कई बार सांसद विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री के साथ पूर्व रक्षा मंत्री भी रहे इन दिनों समाजवादी पार्टी के संरक्षक हैं। वही मेदांता हॉस्पिटल में देखने के लिए सपा नेताओं के साथ कई प्रमुख दलों के नेता भी पहुंच रहे हैं। यही नहीं जगह जगह पूजा पाठ भी किए जा रहे हैं।

आपदा के समय प्रशासन को सहयोग व समाज की सेवा करेंगे पूर्व सैनिक

चंदौली कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी ईशा दुहन से मुलाकात करते पूर्व सैनिक।
चंदौली कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी ईशा दुहन से मुलाकात करते पूर्व सैनिक।

Young Writer, चंदौली। भूतपूर्व सैनिक वेटरन्स एसोसिएसन इंडिया का प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को जिलाधिकारी ईशा दुहन से मिला। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने बुके देकर जिलाधिकारी का स्वागत किया। साथ ही भविष्य में किसी भी आपदा या आवश्यकता पड़ने पर प्रशासन व समाज को सहयोग देने की बात कही, जिसका डीएम ने स्वागत एवं सराहनीय की।
इस दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता और किसान नेता मणि देव चतुर्वेदी ने कहा कि किसी भी आपदा या जरूरत पड़ने पर भूतपूर्व सैनिकों का दल शासन-प्रशासन के साथ हर वक्त तैयार है। जिलाध्यक्ष मनीष यादव ने कहा कि हम सैनिकों ने पहले देश के सरहदों पर तैनात होकर सेवा करने का काम किया और अब रिटायर होकर समाज की सेवा कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष मिर्जापुर बशर खान ने कहा कि जिला प्रशासन के साथ भूतपूर्व सैनिक कदम से कदम मिलाकर चलेंगे। पूरी टीम ने जिलाधिकारी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिलाधिकारी ने भूतपूर्व सैनिकों का शुक्रिया अदा किया और कहा कि जब जरूरत पड़ेगी, आप भूतपूर्व सैनिकों की सेवा ली जाएंगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष मनीष यादव, जिलाध्यक्ष मिर्जापुर बशर खान, मोहम्मद अलीम, अरविंद यादव, जिला उपाध्यक्ष चंदौली नसीम अहमद, जेपी यादव आदि उपस्थित रहे।

चंदौली- श्रद्धालुओं की सुविधा व पूजा पंडालों की सुरक्षा के लिए पुलिस बाजारों में कर रही चक्रमण

चंदौली। भदोहीं जनपद के औराईं में दुर्गा पूजा पंडाल में अगलगी की घटना को देखते हुए प्रशासनिक अमला पूरी तरह से सतर्क है। डीएम ईशा दुहन और एसपी अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर सभी उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी पूजा पंडालों का निरीक्षण कर रहे हैं। इस दौरान दुर्गा पूजा समिति के लोगों से सुरक्षा के दृष्टिगत अग्निशमन यंत्र सहित अन्य इंतजाम किए जाने का निर्देश दिया जा रहा है। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा व भीड़ नियंत्रण के लिए पंडालों में प्रवेश द्वार और बाहन निकलने के लिए दूसरा द्वार बनाने की नसीहत दी जा रही है।  
डीएम ईशा दुहन ने बताया कि भदोही घटना को लेकर पूरी तरह से सावधानी बरती जा रही है। जनपद में सभी पूजा पंडाल समितियों के लोगों के साथ शांति समिति की बैठक की जा चुकी है। इस दौरान सभी से पंडालों में सुरक्षा का इंतजाम करने को निर्देशित किया गया है। इसमें अग्निशमन यंत्रों के अलावा आसपास पानी की व्यवस्था, बालू आदि रखने की हिदायत दी गई है। ताकि किसी भी अप्रिय घटना होने से उसे निपटा जा सके। उन्होंने कहा कि जनपद के सभी तहसील क्षेत्रों में एसडीएम, सीओ को पंडालों का निरीक्षण कर रिपोर्ट से अवगत कराने का निर्देश दिया गया है। वहीं थाना प्रभारियों के अलावा अन्य राजस्व व पुलिस कर्मियों को भ्रमण कर पंडालों में सुरक्षा व शांति व्यवस्था बनाए जाने की हिदायत दी गई है। वही श्रद्धालुओं के सुविधा व पूजा पंडालो की सुरक्षा के लिए सदर कोतवाल संतोष सिंह भारी पुलिस बल के साथ बाजार में चक्रमण करते दिखे

पूर्वांचल कम्प्यूटर सेंटर में कम्प्यूटर व नर्सिंग ट्रेड के प्रशिक्षण का हुआ आगाज

प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर किट प्रदान करते मुख्य अतिथि।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर किट प्रदान करते मुख्य अतिथि।

उपायुक्त उद्योग ने पूर्वांचल कम्प्यूटर संस्थान में किया शुभारंभ

Young Writer, चंदौली। अनुसूचित जाति एवं जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ  सोमवार को पूर्वांचल कम्प्यूटर कैम्पस में मुख्य अतिथि उपायुक्त उद्योग वीके कौशल द्वारा प्रशिक्षण किट वितरित करके किया गया।
इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण में अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लिए कम्प्यूटर ट्रेड में कुल में 90 प्रशिणार्थियों प्रशिक्षण प्रदान किया। इसके अतिरिक्त अन्य पिछड़ा वर्ग के 37 प्रशिक्षार्थियों को मेडिकल नर्सिंग ट्रेड में को चार मासिक प्रशिक्षण निःशुल्क कराया जायेगा, जिसमें प्रशिक्षण के दौरान उद्यमिता से सम्बन्धित जानकारी तथा विभागीय जानकारियों से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी प्रदान किया गया।  विभाग द्वारा वर्तमान में जरूरत के हिसाब सें ट्रेड को चयनित करके प्रशिक्षण कराया जा रहा है ताकि अधिकाधिक प्रशिक्षित युवक व युवतियों को रोजगार से जोड़ा जाय। सफल प्रशिक्षित युवकों को मानदेय व प्रमाण पत्र वितरित किया जायेगा। यूपिकान के जिला समन्यवक, रामचन्द्र द्वारा बताया गया कि यूपिकान द्वारा विभिन्न ट्रेड के अनुभवी कुशल प्रशिक्षक द्वारा निःशुल्क प्रशिक्षण कराया जायेगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम व्यवहारिक व सैद्वान्तिक प्रशिक्षण के साथ उद्यमिता विकास तथा सम्बन्धित विभागीय जानकारियों को भी विभागीय अधिकारियों तथा बैक व वित्तीय विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत जानकारियां प्रदान की जायेगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में विजय कुमार, सहायक प्रबन्धक, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, राममनोहर, श्रीकान्त, अवधेश कुमार, सुनील कुमार, आनन्द, राहुल तिवारी, केशव , कौशलकान्त, सौरभ सिंह व शिखा की उपस्थिति सराहनीय रही।

होर्डिंग लगाते समय हुआ हादसा‚ हाईटेंशन करेंट की जद में आया युवक

होर्डिंग लगाते समय हादसा

Young Writer, डीडीयू नगर। नगर पालिका परिषद के आगामी चुनाव को लेकर प्रत्याशियों के बीच बिजली व अन्य खंभों पर होर्डिंग, बैनर टांगने की होड़ मच गई है। रविवार की देर शाम गल्ला मंडी मोड़ पर होर्डिंग लगाते समय एक युवक ट्रांसफार्मर पर चढ़ गया, जिससे वह हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। बिजली करेंट के झटका लगने से युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
नगर पालिका चुनाव को देखते हुए क्षेत्र के लगभग सभी बिजली व अन्य विभाग के खंभों पर बैनर पोस्टर होडिंग तेजी से लगाया जा रहा है। रविवार की रात गल्ला मंडी तिराहे पर ट्रांसफार्मर पर चढ़कर बीस वर्षीय हर्षित जायसवाल होर्डिंग लगा रहा था। इस दौरान उसका ध्यान 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार से हट गया। होर्डिंग लगाते समय करंट की जद में आ गया।यह संयोग ही रहा कि करंट लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा। अन्यथा बड़ी घटना घटित हो सकती थी। उसके नीचे गिरते ही उसके अन्य साथी होर्डिंग फेंककर भाग गये।

डिवाइडर पर  होर्डिंग लगाना बन सकते हैं जानलेवा
डीडीयू नगर। दुर्गापूजा, दीपावली, छठ पूजा पर्व के साथ निकाय चुनाव को देखकर संभावित अपना अपना पोस्टर बैंनर होर्डिंग लगाना शुरु कर दिया। नगर के जीटी रोड के डिवाइडर के बीच में लगे बिजली के खंभों पर लोहे के फ्रेम गली होर्डिंग्स टांगना शुरू कर दिया है।
पोल पर होर्डिंग्स काफी नीचे और लोहे के फ्रेम के लगाए गए हैं। जो डिवाइडर से काफी बाहर फ्रेम के निकले होने कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। बाइक, साइकिल सवार के लिए होर्डिंग्स कभी भी जानलेवा साबित हो सकती है। साथ ही तेज हवा चलने के दौरान होडिंग बिजली को तारों को छूने लगती है। ऐसे में शार्ट सर्किट के कारण बिजली के तारों के टूटने का खतरा भी रहता है। इस बाबत नगर पालिका के ईओ नगर कृष्णचंद्र का कहना है कि नगर में बिजली के खंभों, डिवाइडर पर बिजली और लाइटों के पोल पर लगी होर्डिंग्स को हटवाया जाएगा।

चंदौली-भदोही जिले की घटना को लेकर पुलिस महकमा सतर्क, कोतवाल ने पंडालो का किया निरीक्षण

चंदौली। भदोही जिले में हुई घटना को लेकर जिले की पुलिस महकमा हरकत में है। अधिकारियों के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल क्षेत्रीय सहित नगर में बने पूजा पंडालों में पहुचकर समिति के सदस्यों से सावधानी बरतने की हिदायत दी साथ ही निर्देश दिया कि पंडालों के आस पास अग्नि सम्मन यंत्र लगाए। ताकि अनहोनी होने पर स्थिति को काबू किया जा सके। इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नही की जाएगी। सोमवार को सदर कोतवाल संतोष सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ नगर सहित क्षेत्रीय पंडालों का निरीक्षण किया। और वहा मौजूद कमेटी के लोगो को निर्देश देते हुए कहा कि पंडालों के अंदर अग्नि सम्मन यंत्र व कैमरा जरूर लगाएं। इससे आग की सुरक्षा के साथ संदिग्ध लोगो पर नजर रखी जा सके।

कहा कि दुर्गापूजा त्योहार में गुड़दंग करने वाले किसी भी हाल में बख्से नही जागेंगे। पुलिस के साथ साथ कमेटी के लोगो का भी दायित्व बनता है। कि पंडालों के अंदर हो रही समस्या को पुलिस से अवगत कराएं। इससे उसका समाधान समय से किया जा सके। कहा की मेले में संदिग्ध व्यक्ति व अराजकतत्वों पर विशेष नजर रखी जायेगी। त्योहार में माहौल खराब करने वाले लोगो पर पुलिस कड़ी कार्यवाई करेगी। पंडालों की आस- पास कोई भी संदिग्ध व्यक्ति व अराजकतत्व दिखाई दे तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दे पुलिस ऐसे लोगो के खिलाफ कड़ी कार्यवाई करेगी।

क्राइमः आवाजापुर में रिटायर्ड फौजी का रुपयों से भरा बैग बदमाशों ने छिना

छिनैती की घटना के बाद मौके पर छानबीन करती धानापुर पुलिस।
छिनैती की घटना के बाद मौके पर छानबीन करती धानापुर पुलिस।

धानापुर स्टेट बैंक से पेंशन निकालकर जा रहे थे घर

Young Writer, धानापुर। थाना क्षेत्र के आवाजापुर गांव के पास से सोमवार को अपरान्ह लगभग 1 बजे बाइक सवारों ने रिटायर्ड फौजी से 39 हजार की छिनैती कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सहित प्रभारी निरीक्षक धानापुर मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गए।
बताया जाता है कि आवाजापुर निवासी रिटायर्ड फौजी रामाश्रय तिवारी, 83 वर्ष धानापुर स्टेट बैंक से अपना पेंशन निकालकर बस द्वारा घर वापस जा रहे थे। बस से उतर कर वह जैसे ही घर के लिए चले, कुछ ही दूरी पर पहुंचे ही थे कि पीछे से एक युवक ने उनका झोला जिसमें 39 हजार रुपया, आधार कार्ड और बैंक पासबुक रखा था छीनकर बाइक से सकलडीहा के तरफ भाग निकला। भुक्तभोगी शोर करते हुए कुछ दूर तक पीछा किया, लेकिन तब तक छिनैती करने वाले युवक भाग गए। घटना की जानकारी होते ही प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह उच्चाधिकारियों को सूचना देते हुए मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार राय सहित पुलिस बल पहुंच गयी। पूछताछ करते हुए जांच में जुट गए। इस दौरान उन्होंने पेट्रोल पंप और बैंक शाखा में लगे सीसी कैमरा का गहनता से जांच किया। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले को जांच की जा रही है जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

प्रभूपुर की घटना को लेकर केंद्रीय मंत्री डा.महेंद्रनाथ पांडेय ने जताई संवेदना

डा.महेंद्रनाथ पांडेय।
डा.महेंद्रनाथ पांडेय।

डीएम से वार्ता में की पीड़ित परिजनों को हरसंभव सरकारी मदद दिलाने की बात

Young Writer, चंदौली। केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री व सांसद डा.महेंद्रनाथ पांडेय ने एक अक्टूबर को जनपद के प्रभूपुर में हुई घटना को दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए दुख व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए समस्त सरकारी सहयोग प्रदान कराने की बात कही। उन्होंने इस बाबत जिलाधिकारी ईशा दुहन से टेलीफोनिक बातचीत की और आश्रित परिवारों को हरसंभव सहयोग प्रदान करने की आवश्यकता जताई।
इस बाबत भाजपा जिला उपाध्यक्ष व सांसद केंद्रीय मंत्री मीडिया प्रभारी हरिवंश उपाध्याय ने बताया कि सांसद केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने टेलीफोन से जिलाधिकारी ईशा दुहन से सकलडीहा तहसील अंतर्गत एक अक्टूबर को प्रभुपुर गांव निवासी संदीप यादव के पुराने मकान के गहरी नींव खोदाई कर पुराने ईंट निकालने के वजह से बगल के मकान का दीवार गिरने के कारण जो बड़ी घटनाएं घटित हुई, उसका पूरा विवरण लिया एवं जिलाधिकारी द्वारा इस अत्यंत दुखद दुर्घटना के विषय में उनके स्तर से की गयी। जिलाधिकारी द्वारा दिखाई गई तत्परता की सराहना करते हुए उच्च स्तर पर ऊपर शासन से वार्ता किया। साथ ही कहा कि इसमें हताहत हुए ग्राम-अमिलाई निवासी पूर्व प्रधान चंद्रशेखर के भाई समेत तीन श्रमिकों की दबकर मृत्यु हो गई। उसके प्रति दुःख एवं संवेदना व्यक्त करता हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि गरीब परिवार के परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान हों। साथ ही यह भरोसा दिया कि दलित वर्ग के सभी मृतक श्रमिकों चंद्रभूषण, संदीप, एवं राजेश के स्वजनों आश्रितों को सहायता प्रदान किया जाएगा।

विद्यालय प्रबंधक संघ चंदौली के पुनः अध्यक्ष बने आशीष विद्यार्थी

विद्‍यालय प्रबंधक संघ के नवनियुक्त पदाधिकारीगण।

राजू इकबाल कोषाध्यक्ष व कुमार रवि बनें महामंत्री

Young Writer, चंदौली। विद्यालय प्रबंधक संघ, जनपद चंदौली की बैठक रविवार को दीनदयाल नगर स्थित होटल स्प्रिंग स्काई में हुई। इस दौरान अगले सत्र के लिए जिला इकाई का गठन किया गया। प्रदेश संयोजक डॉ विनय कुमार वर्मा की उपस्थिति में चुनाव अधिकारी जोनल प्रभारी हाजी वसीम अहमद की देखरेख में सर्वसम्मति से निवर्तमान अध्यक्ष आशीष विद्यार्थी को पुनः जिलाध्यक्ष चुन लिया गया। उनके साथ निवर्तमान कोषाध्यक्ष राजू इकबाल व महामंत्री के कुमार रवि को भी पुनः कोषाध्यक्ष व महामंत्री चुना गया। तीन दिन के भीतर जिला कार्यसमिति का गठन किया जाएगा। इस अवसर पर डा. विनय कुमार वर्मा कहा विद्यालय प्रबंधक संघ निजी विद्यालयों के हितों के संरक्षण के लिए निरंतर सक्रिय व कार्यरत है। नए पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन बखूबी करें।
प्रदेश संयोजक ने राजीव सिन्हा को वाराणसी का जिला संयोजक व ऋषभ सिंह को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया। नवीन सदस्यता व गठन के लिए प्रभारी बजारी सिंह का आभार प्रकट किया गया। जिला संयोजक खान मुहम्मद अनीस ने संगठन के आगामी योजनाओं के बारे में बताया।

सड़क सुरक्षा अभियान: एसपी ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

चंदौली। विशेष सड़क सुरक्षा अभियान सुरक्षा के तहत रविवार को जागरूकता रैली का आयोजन किया गया रैली के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा जागरूकता के बारे में जानकारी दी गई और उन्हें सड़क के नियमों के पालन करने की अपील की गई इसका शुभारंभ एसपी अंकुर अग्रवाल ने पुलिस लाइन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस दौरान एसपी ने कहा कि सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत लोगों को नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस जागरूकता में सभी का सहयोग बहुत जरूरी है। सड़क के नियमों को पालन करके ही हम अपने जीवन को सुरक्षित रख सकते हैं सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन न करने के कारण आए दिन दुर्घटनाओं के लोग शिकार होते हैं कहीं न कहीं इसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार है सड़क के नियमों का पालन किया जाए तो दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है और जान जोखिम पर भी अंकुश लग सकता है। यह रैली पूरे नगर का भ्रमण करते हुए अन्य जगहों के लिए रवाना हुई।इस दौरान एआरटीओ प्रशासन प्रवण झा, क्षेत्राधिकारी रघुराज, यातायात प्रभारी श्याम जी यादव एलबी पांडेय शामिल रहे।

Chandauli
overcast clouds
24.9 ° C
24.9 °
24.9 °
80 %
0.6kmh
100 %
Mon
25 °
Tue
31 °
Wed
32 °
Thu
32 °
Fri
32 °
Verified by MonsterInsights