बलुआ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के निर्देश पर रविवार को वाराणसी मंडल के जोन इंर्चाज डा. मदन राम जिले के बसपा नेताओं के साथ मृतक मजदूरो के घर पहुंच कर उनके परिजनो से मिले और उनको ढांढस बंधाया इस दौरान उन्होंने परिजनो को आर्थिक सहायता के साथ हर संमभव मदद का आसवासन दिया। कहा की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री मायावती घटना के बाबत पल पल की जानकारी ले रही है। इस दौरान मंडल प्रभारी राम चंद्र गौतम, अमित जोगी, अमरजीत गौतम, पूर्व जिलाध्यक्ष घंनश्याम प्रधान राजनकांत छोटू भारती आदि मौजूद रहे।
अमिलाई गांव में छाया मातम, मजदूरों के शव को बलुआ घाट पर किया गया अंतिम संस्कार
चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के प्रभुपुर गांव में घटना के बाद दूसरे दिन गांव में मातम छाया हुआ है। घटना को लेकर मृतकों के परिजनो व बच्चों का रो रो बुरा हाल है। परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए उनके घर पर ग्रामीणों की भीड़ लगी हुई है। तीनो मजदूरों के शव का अंतिम संस्कार बलुआ घाट पर किया गया। जहां घाट पर हजारो की संख्या में ग्रामीण व आसपास के लोग अंतिम संस्कार में मौजूद रहे। ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को जिला प्रशासन से नौकरी दिलाने की मांग की है।
विधित हो की प्रभुपुर गांव निवासी संदीप यादव नये घर के निर्माण के लिए नींव खुदवा करा रहे थे। जिसके लिए एक सप्ताह पूर्व से नींव खुदाई कार्य चल रहा था। पूरब दिशा की नींव पूरी तरह खोद कर मजदूर शनिवार को उत्तर दिशा की नींव खोद रहे थे। नींव में कुछ ईंट होने पर संदीप यादव ने मजदूरों से नींव को और गहरी करके सारी ईंट बाहर निकालने के लिए कहा। जिसपर मजदूर दोपहर बाद करीब दो बजे नींव को गहरा करके ईंट निकालने लगे कि बगल में चन्द्रभान दुबे के मकान से लगायत करीब पांच वर्ष पूर्व निर्मित 70 फीट लम्बी 10 फीट ऊंची चहारदिवारी अचानक दक्षिण दिशा में पलट गयी। जिससे ईंट निकाल रहे तीन मजदूर राजेश कुमार 28 वर्ष सन्दीप राम 28 वर्ष चन्द्रभूषण राम 32 वर्ष चहारदिवारी की ईंट से पूरी तरह दब गये। दीवार गिरने की भयंकर आवाज से किसी अनहोनी की आशंका से दौड़कर मौके पर पहुंचे ग्रामीण स्थिति देखकर सन्न रह गये। उन्हांेने तत्काल पुलिस को सूचना देते हुए दबे मजदूरों को निकालने का प्रयास करने लगे। इतने में पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे मोहरगंज चौकी प्रभारी शिवमणि त्रिपाठी ने ग्रामीणों के साथ मिलकर मजदूरों को बाहर निकाला लेकिन घटना में तीनो मजदूर दम तोड़ चुके थे। घटना की सूचना पाकर मृत मजदूरों के गांव अमिलाई से पहुंचे परिजन और ग्रामीणों का करूण क्रंदन लोगों को बेहाल कर रहा था। मामले की गंभीरता देखकर नींव खुदवा रहा संदीप यादव सहित उसके सभी परिवार जन घर छोड़कर फरार हो गये थे । घटना की जानकारी होने पर जिलाधिकारी ईशा दुहन व पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गये। ग्रामीणों ने डीएम ईशा दुहन को घटना से अवगत कराया। डीएम के निर्देश पर खूदी नींव के पूरब तरफ स्थित भोला तिवारी के मकान में रह रहे लोगों को तत्काल बाहर निकाला गया और उन्हें अन्य जगह रहने के सुझाव दिया गया। क्योंकि खुदी नींव के कारण पुरा मकान खतरे की जद में आ चुका था। घटना के दूसरे दिन अमिलाई गांव में मातम छाया हुआ है । शव का पोस्टमार्टम होने के बाद बलुआ घाट पर तीनो मजदूरों का अंतिम संस्कार हुआ । ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को नौकरी दिलाने की मांग की ।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के विचारों से लेनी चाहिए प्रेरणा:डीएम
चंदौली। जनपद के विभिन्न कार्यालयों व पार्टी कार्यालयों पर रविवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई।इसी क्रम में कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी ईशा दुहन द्वारा झंडारोहण के पाश्चात् राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि हमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के विचारों से प्रेरणा लेनी चाहिए। समाज एवं राष्ट्र के लिए उनके द्वारा किए गए महान योगदान त्याग से हमें सीखने की जरूरत है।

उन्होंने व्यक्तिगत जीवन की अपेक्षा जनहित एवं राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा महात्मा गांधी ने अहिंसा ,सत्य ,एवं प्रेम का संदेश पूरी दुनिया को दिया। अहिंसात्मक ढंग से आंदोलन करते हुए उन्होंने देश को अंग्रेजी हुकूमत से स्वतंत्रता दिलाई। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने देश की तत्कालीन विषम परिस्थितियों में भी धैर्य एवं साहस का अभूतपूर्व परिचय देते हुए देश के सम्मान एवं खुशहाली के लिए जय जवान जय किसान का नारा बुलंद किया। उन्होंने देश में हरित क्रांति एवं श्वेत क्रांति की शुरुआत की। आज की तिथि इन दोनों महान विभूतियों के जीवन एवं कृतित्व को स्मरण करने एवं उनको अपने जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा देती है। इस दौरान अपर जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ कोषाधिकारी तथा उप जिलाधिकारी ने भी महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन एवं कृतित्व पर अपने विचार रखे। इसके तत्पश्चात जिलाधिकारी द्वारा जनपद स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया एवं वृद्धजनों को फल का वितरण किया गया। पंडित कमलापति राजकीय चिकित्सालय में पहुंच कर जिलाधिकारी द्वारा जिला अस्पताल के विभिन्न वार्डों आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। वहीं भर्ती मरीजों से मिलकर उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ कर जानकारी ली एवं मरीजों में फल का वितरण किया गया। उन्होंने अस्पताल में बेहतर साफ सफाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा अस्पताल की व्यवस्थाओं से संतुष्टि जाहिर की गई। जिलाधिकारी ने बाल विकास विभाग द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं को पोषण सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान सीएमओ युगल किशोर राय,सीएएएस डॉक्टर उर्मिला सिंह, डॉ जेपी सिंह, डॉक्टर ए के सिंह, सतीश सिंह चिकित्सक उपस्थित रहे।
एसपी ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए पुलिसकर्मियों को दिलाई शपथ
चंदौली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 153वीं जयंती के अवसर पर रविवार को पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने पुलिस लाइन ध्वजारोहण किया।इसके बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा का अनावरण कर माल्यार्पण करते हुए सलामी दी। वहीं राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी व लाल बहादुर शास्त्री के जीवन चरित्र तथा उनके द्वारा दिखाये गये सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलने, उनके आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने हेतु प्रेरित किया। वहीं उपस्थित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी को राष्ट्रीय एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने एवं सत्यनिष्ठा के साथ कर्तव्य निर्वहन की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अंगवस्त्र वितरित कर सम्मानित किया गया।
पुलिस अधीक्षक कहा कि हमें स्वच्छता को अपने जीवन में अपनाना होगा जो घर,आंगन तक ही सीमित न रहकर हमारे मन व कर्म मे भी हो। गरीब व असहाय लोगों के प्रति उदारता एवं सहानुभूति के साथ उनका आदर सत्कार करें। ईश्वर नें हम सबको यह अवसर दिया है कि हम सब ऐसे सभी लोगों की सेवा कर सकें, यह वर्दी हम सबकी शान है और सदैव इसकी गरिमा को बरकरार रखना हम सबका प्रथम कर्तव्य है। हमें अपने कर्तव्य को सर्वोपरि रखते हुए पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी से प्रत्येक व्यक्ति की सहायता व सहयोग करना है। ऐसे महान व्यक्तित्व का सपना तभी पूर्ण होगा जब हम सब शांति, अहिंसा, सत्य, समानता, महिलाओं के प्रति सम्मान जैसे आदर्शों पर चलेंगे।
दुर्गा पूजाः दुल्हन की तरह सजी नगर की सड़कें एक अलग छंटा बिखेर रही रौशनी
चंदौली। दुर्गा पूजा की उमंग और आकर्षण पूजा पंडालों के साथ नगर की सड़कें भी जगमग हो गई हैं। सड़कों पर लगी रंग बिरंगी झालर की रोशनी शाम होते ही अपनी एक अलग छंटा बिखेर रही है। सप्तमी को दोपहर बाद मां दुर्गा की प्रतिमाओं व पंडालों को भक्त अंतिम रूप देने में जीजान से लगे रहे ।
नगर के पुरानी बाजार गंगा रोड शंकर मोड श्री राम मठ मंदिर सहित सभी मुख्य सड़कें झालरों और लाइटों से सज गई हैं।

वहीं नगर में बने भव्य पंडाल लोगो के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। भक्तो ने पूरे नगर को दुल्हन की तरह सजाया है। पुरानी बाजार से लेकर शंकर मोड़ तक सड़क के दोनों किनारे लगा झालर देख लगा रहा है। पूरा नगर दुल्हन की तरह सजा हुआ है। सप्तमी से मेला शुरु होते ही लोगों की भीड़ बाज़ार में अचानक बढ़ गई है। वही लोगों की सुरक्षा के लिए सदर कोतवाल संतोष सिंह भरी पुलिस बल के साथ बाजार में चक्रमण करते रहे सुरक्षा को लेकर पुलिस की चप्पे-चप्पे पर नजर है।
अहिंसा व सत्यनिष्ठा के प्रतिमूर्ति थे महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री
अधिवक्ताओं ने महात्मा गांधी व शास्त्री जी को दी श्रद्धांजलि
Young Writer, चंदौली। डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन की ओर से रविवार को बार सभागार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती समारोहपूर्वक मनायी गयी। इस दौरान अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह व महामंत्री शमशुद्दीन समेत तमाम अधिवक्ताओं ने देश के दोनों महान शख्सियत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके योगदान पर प्रकाश डाला।
इस दौरान अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि आज जिन महापुरूषों की जयंती है उनका जीवन एक विचारधारा है। इन महापुरूषों के संघर्ष की बदौलत ही पूरी दुनिया में सत्य व अंहिसा के बल पर देश आजाद हो सका। सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र राय ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने अपनी सत्यनिष्ठा के बदौलत देश मान व गौरव पूरे विश्व में बढ़ाने का काम किया। उन्होंने जय जवान, जय किसान का नारा देकर देश में किसानों को शक्तिशाली व आर्थिक सम्पन्नता प्रदान की। कहा कि आज हम सभी को इन दोनों महापुरूर्षों के जीवन संघर्ष, त्याग व देश के लिए दिए गए समर्पण को आत्मसात करते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने की जरूरत है तभी हमारा देश सही मायने में तरक्की कर सकेगा। इस अवसर पर सिविल बार महामंत्री संजीव श्रीवास्तव, श्रीप्रकाश सिंह, नन्दलाल, सुल्तान अहमद, अनिल कुमार सिंह, विनय सिंह, विजय कुमार व विनय कुमार आदि उपस्थित रहे। संचालन महामंत्री शमशुद्दीन ने किया।
तहसील दिवस का लेखपालों ने किया बहिष्कार,चेताया उत्पीड़न बंद नहीं किया तो उग्र होगा आंदोलन
चंदौली। सदर तहसील परिसर में शनिवार से लेखपालों ने कार्य बहिष्कार कर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। इस दौरान अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चेताया कि उत्पीड़न बंद नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। चेताया कि लेखपाल राकेश यादव पर की गई निलंबन की कार्रवाई वापस नहीं ली गई तो धरना जारी रखा जाएगा।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि लेखपाल तहसील स्तर पर शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं का निष्पादन पूरी निष्ठा से कर रहे हैं। हर लेखपाल एक से अधिक क्षेत्रों व पटलों पर कार्य कर रहा है। इसके बाद भी तहसील स्तर के अधिकारियों की ओर से लेखपालों का शोषण व उत्पीड़न किया जा रहा है। अधिकारी लेखपालों को अनुचित तरीके से निलंबित कर रहे हैं और जांच अधिकारी के नाम पर अवैध रूप से धन वसूल किया जा रहा है। वर्तमान में समस्त तहसीलों में लेखपालों के निलंबन की कार्रवाई की गई है। इस क्रम में सदर तहसील में कार्यरत लेखपाल राकेश कुमार को अनुचित तरीके से गलत रिपोर्ट लगाने का दबाव बनाया गया। साथ ही निलंबित करने का काम किया गया। लेखपालों में भय का माहौल बनाकर कार्रवाई कर अवैध वसूली की जा रही है। कहा कि आय, जाति, निवास, डोंगल व डाटा चार्ज का पैसा प्रदेश के अन्य जिलों में कई बार मिल चुका है। किन्तु अभी तक जनपद में एक बार भी उक्त धनराशि का वितरण नहीं किया गया। जबकि लेखपाल लगातार आनलाइन कार्य कर रहे हैं। चेताया कि 31 अक्तूबर तक उक्त भुगतान नहीं किया गया तो आनलाइन कार्य रोकने को बाध्य होना पड़ेगा। चेताया कि यदि तीन दिन में निलंबन वापस नहीं लिया गाया तो सभी लेखपाल अधिकारिक वाट्अप ग्रुप छोड़ने को विवश होंगे। साथ ही आंदोलन को जारी रखा जाएगा। इस मौके पर सदर अध्यक्ष संदीप, मंचानन्द त्रिगुण, अजय प्रजापति, मनीष सिंह, रविंद्र कुमार, नीरज सिंह, बच्चाराम, शिवपूजन यादव, धर्मेंद्र यादव, शशिकला, माधुरी पांडेय, रूपा जायसवाल, प्रतिमा, शबनम खान, प्रियंका, नम्रता सिंह, नेहा सिंह, आनन्द राव, प्रद्युम्न सिंह, संजय यादव सहित अन्य मौजूद रहे।
लापरवाही:बेसिक शिक्षाधिकारी ने अनुशासनहीनता पर प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापिका को किया निलंबित
चंदौली। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने शिक्षण कार्य में लापरवाही पर सकलडीहा विकास खंड के सेवखर कम्पाजिट विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापिका को निलंबन कर दिया है। उन्होंने नियामताबाद बीईओ को जांच अधिकारी बनाया है।
बीएसए ने बताया कि सेवखर कम्पोजित विद्यालय पर कार्यरत प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज कुमार सिंह तथा सहायक शिक्षिका साधना पर शैक्षणिक कार्य में रूचि न लेने, अनुशासनहीनता और विद्यालय में कार्यरत शिक्षक के साथ दुर्व्यवहार करने, सेवा नियमों का उल्लंघन करने की शिकायत मिली है। इसपर दोनों के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की गई है। दोनों को धानापुर और चहनियां बीआरसी पर सम्बद्ध किया गया है। नियामताबाद खंड शिक्षाधिकारी को जांच का दायित्व दिया गया है। इससे शिक्षकों में हडकम्प मचा रहा।
पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने चन्दौली हादसे पर जताया दुख,
चंदौली – जनपद के बलुवा थाना क्षेत्र के प्रभूपुर गांव में दीवार गिर जाने से तीन मजदूरों की मौत के इस हृदयविदारक घटना को लेकर सूबे की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने मृतकों व उनके परिजनों के प्रति शोक संवेदना प्रकट करते हुए दुख जताया है, और सरकार से पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता राशि देने का आव्हान किया है.
विदित हो कि प्रभूपुर गांव निवासी संदीप यादव की नींव से ईट निकालने में चंद्रभान दुबे कि दीवार गिरने से राजकुमार 27 वर्ष,संदीप राम 27 वर्ष,चंद्रभूषण 40 वर्ष की मौत हो गयी. जिसे पुलिस ने रेस्क्यू कर कड़ी मस्कत के बाद मृतकों को बाहर निकाला. घटना से पूरे गांव में हड़कंप की स्थिति बनी बनी रही. पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया. वही मौत की खबर सुनकर मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया.
वहीं घटना को लेकर जिलाधिकारी ईशा दुहन व पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने मौके पर पहुच कर जायजा लिया, और मृतकों के प्रति शोक संवेदना प्रकट किया. जिलाधिकारी ईशा दुहन ने कृषक दुर्घटना बीमा योजना के तहत मृतकों के परिवार को 5-5 लाख, देने का घोषणा किया. साथ ही निराश्रित पेंशन योजना सहित अन्य योजनाओं से भी लाभान्वित कराने के लिए मृतकों के परिजनों को आश्वासन दिया है.
चंदौली-दीवाल गिरने से तीन मजदूरों की मौत के मामले में भू स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
चन्दौली। बलुआ थाना क्षेत्र के प्रभूपुर गांव में दीवार गिरने से दबकर 3 लोगों मौत के मामले को लेकर पुलिस ने मृतक चंद्रभूषण के भाई चंद्रशेखर के तहरीर पर भू स्वामी संदीप यादव के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और निर्माण कार्य के दौरान हादसे में मौत के धारा में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।
बता दे कि प्रभुपुर गांव निवासी संदीप यादव के घर की नींव खोदने का कार्य चल रहा था । और मजदूर नींव से ईंट निकाल रहे थे। तभी अचानक पड़ोस के चंद्रभान द्विवेदी की पक्की दीवार भरभरा कर गिर पड़ी । घटना में तीन मजदूर दीवार के मलबे में दब गए । काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों और पुलिस ने मलबे में दबे तीन शवों को बाहर निकाला । घटना में पुलिस ने भू स्वामी संदीप यादव के खिलाफ आईपीसी की धारा 288 और 304 A के तहत मुकदमा दर्ज आगे की कार्यवाई में जुट गई है।











