33.7 C
Chandauli
Sunday, July 12, 2026

Buy now

यथार्थ नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

- Advertisement -


चंदौली। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से यथार्थ नर्सिंग कॉलेज एंड पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट में वृक्षारोपण दिवस के अवसर पर यथार्थ नर्सिंग एव पैरामेडिकल कॉलेज में रविवार को भव्य पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं और शिक्षकों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के निदेशक डॉ. धनंजय सिंह, प्राचार्या डॉ. जेनेट जे., उप-प्राचार्य प्रो. प्रदीप सिंह एवं प्रो. धर्मेंद्र सिंह ने पौधारोपण कर किया। इसके बाद एएनएम, जीएनएम, बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग और एमएससी नर्सिंग के छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकों ने परिसर में छायादार एवं फलदार पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। निदेशक डॉ. धनंजय सिंह ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन और पर्यावरण के आधार हैं। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने की अपील की। वहीं प्राचार्या डॉ. जेनेट जे. ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस का अभियान नहीं, बल्कि इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना होगा। उन्होंने वृक्षारोपण को आने वाली पीढ़ियों के लिए सबसे बड़ा उपहार बताया। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने और पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने की शपथ ली। इस अवसर पर आकृति यादव, रिंकू मौर्य, अनुराधा प्रजापति, वंदना पाठक, अर्चना राज, स्नेहलता, रीता पाल, प्रियंका दुबे, सोनिका, अंजली पाल, आरती चौहान, आंचल वर्मा, गजाला नाजमीन, विजयलक्ष्मी, अभिनव यादव, नेहा भारती, प्रीति सिंह मौजुद रही।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights