21 C
Chandauli
Thursday, October 29, 2026

Buy now

काली माता मंदिर ध्वस्तीकरण हादसे में मृत श्रमिक के परिजनों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय

- Advertisement -


चंदौली। मुगलसराय स्थित काली माता मंदिर ध्वस्तीकरण के दौरान हुए हादसे में श्रमिक बलदेव यादव के असमय निधन पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सोमवार को पड़ाव क्षेत्र के डांडी स्थित उनके आवास पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने परिजनों को सांत्वना देते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया और दुख की इस घड़ी में कांग्रेस पार्टी के साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया।
अजय राय ने घटना को बेहद दुखद और हृदय विदारक बताते हुए कहा कि एक गरीब मजदूर का रोज़ी-रोटी कमाने के दौरान इस प्रकार हादसे का शिकार होना अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने कहा कि यदि इस घटना में किसी स्तर पर प्रशासनिक लापरवाही रही है तो उसकी निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने राज्य सरकार से मांग की कि मृतक श्रमिक के परिवार को तत्काल सम्मानजनक मुआवजा दिया जाए तथा परिवार के भरण-पोषण के लिए एक आश्रित को सरकारी नौकरी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता और मजबूती से खड़ी है तथा न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर आवाज उठाएगी। इस दौरान वाराणसी प्रभारी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी, शहर अध्यक्ष बृजेश गुप्ता, पूर्व शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता, आनंद शुक्ला, हीरालाल शर्मा, प्रदीप मिश्रा, दयाराम पटेल, नवीन पांडेय, माधवेंद्र मूर्ति ओझा, शाहिद तौसीफ, सैयद आले अब्बास, संतोष तिवारी, डॉ. सुल्तान खान, राममूरत गुप्ता, रामानंद यादव, राजकिशोर सिंह, निखिल राय, राकेश पाठक, गुफरान अली उपस्थित रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights