33.7 C
Chandauli
Sunday, July 12, 2026

Buy now

मृतक मजदूर के परिजनों से मिलेंगे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय

- Advertisement -


चंदौली। मुगलसराय में सड़क चौड़ीकरण के दौरान मां काली मंदिर को हटाने की कार्रवाई के समय हुए हादसे में की मजदूर मौत के बाद उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय सोमवार को मृतक के परिजनों से मुलाकात करेंगे। पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वाराणसी प्रभारी समन्वयक धर्मेन्द्र तिवारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अजय राय सोमवार सुबह 7ः30 बजे मृतक के आवास पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देंगे और अपनी संवेदनाएं व्यक्त करेंगे। कहा की सड़क चौड़ीकरण के दौरान मां काली मंदिर को तोड़े जाने की कार्रवाई में जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की कथित लापरवाही के चलते हादसा हुआ था। जिसमें एक संविदा कर्मी की जान चली गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। कांग्रेस इस मामले को गंभीरता से उठा रही है।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights