24.1 C
Chandauli
Tuesday, October 13, 2026

Buy now

Home Blog Page 451

धानापुर पठान टोली में रास्ते पर बह रहा नाबदान का पानी‚ आमजन को हो रही परेशानी

धानापुर पठान टोली में रास्ते पर जमा नाबदान के पानी से होकर गुजरता साइकिल सवार।
धानापुर पठान टोली में रास्ते पर जमा नाबदान के पानी से होकर गुजरता साइकिल सवार।

पैदल, साइकिल व बाइक चालकों को आवागमन में हो रही दिक्कत

Young Writer, धानापुर। शहीदी धरती धानापुर लम्बे समय से गंदगी व जलजमाव की चपेट में है। कस्बा स्थित पठान टोली के जाने वाला रास्ता जल निकासी का समुचित प्रबंध नहीं होने के कारण नाले में तब्दिल हो गया है। स्थानीय लोग आने-जाने में हो रही दिक्कत, दुर्गंध व अन्य दैनिक दुश्वासियों को देखते हुए जिम्मेदार अफसरों व जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई। लेकिन समस्या के प्रति किसी ने भी गंभीरता नहीं दिखाई।
धानापुर पठान टोली से होकर गुजरे मुख्य मार्ग पर लम्बे समय से नाबदान का पानी बह रहा है, जिससे अक्सर लोग साइकिल सवार व पैदल राहगीर गिरकर चोटिल होते रहते हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत महिलाओं व स्कूली बच्चों के साथ ही वृद्धजनों को होती है। इसके अतिरिक्त नमाजियों को भी उसी गंदे पानी भरे रास्ते से गुजरना पड़ता है। क्योंकि मस्जिद तक जाने का कोई और रास्ता नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल निकासी का समुचित प्रबंध कर दिया जाए तो इस समस्या से काफी निजात मिल जाएगी। निरंतर जलजमाव होने से अब रास्ता भी क्षतिग्रस्त हो गया है, जो अब आवागमन योग्य नहीं रहा। यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो पठान टोली के साथ ही आसपास के लोगों और दिक्कत होगी। प्रधान रामजी कुशवाहा का कहना है कि उक्त समस्या के समाधान के लिए मशीन से सफाई कराई गई थी, लेकिन समस्या हल नहीं हुई। इसका प्रस्ताव भेजा गया है स्वीकृति मिलते ही नाली व सड़क दोनों का निर्माण करा दिया जाएगा।

जनहित में नौरंगाबाद-अकबालपुर मार्ग का जल्द कराए निर्माणः अंजनी सिंह

अंजनी सिंह।

Young Writer, कमालपुर। जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह ने विधायक सुशील सिंह का ध्यान आकृष्ट कराते हुवे मांग किया कि क्षेत्र के नौरंगाबाद से अकबालपुर तक सड़क कि स्थिती काफी जर्जर हो चुकी है जिसपर आए दिन राहगीर गिर कर घायल हो जा रहे हैं। कवई पहाड़पुर, अकबालपुर, हेतमपुर, करजौरा, मिर्जापुर जीयनपुर सहित अन्य कई गांवों के क्षेत्रीय ग्रामीण इस रास्ते प्रतिदिन आवागमन करते हैं जिससे महिलाओं बुजुर्गों युवाओं सभी का इस रास्ते आवागमन करना काफी मुश्किल हो गया है।
उन्होंने कहा कि जनहित को ध्यान में रखते हुए विधायक शासन से धन अवमुक्त कराकर सम्बंधित विभाग के जरिए तत्काल सड़क निर्माण कराने का कार्य करें, ताकी क्षेत्रीय जनता को राहत मिल सके। साथ ही ग्रामीणों को आवागमन में सुगमता हो सके। मांग किया कि धानापुर नौरंगाबाद मार्ग में धानापुर से अकबालपुर तक सात किलोमीटर सड़क प्रधानमंत्री सड़क योजना अंतर्गत निर्मित हुई है जिसमें शेष बचा हुआ अकबालपुर से नौरंगाबाद तक लगभग दो किलोमीटर मार्ग को भी प्रधानमंत्री सड़क योजना अंतर्गत स्वीकृति दिलाने का कार्य करें, ताकी सड़क की गुणवत्ता बढ़ सके और क्षेत्रीय जनता के हित में बेहतर विकास कार्य हो सके।

चंदौली में पर्यटन को दें बढ़ावा‚ होगी आर्थिक प्रगति बढ़ेगा रोजगार

चंदौली कलेक्ट्रेट में पर्यटन को लेकर अफसरों के साथ बैठक करती डीएम।
चंदौली कलेक्ट्रेट में पर्यटन को लेकर अफसरों के साथ बैठक करती डीएम।

जनपद में टूरिज्म के विकास को लेकर गंभीर दिखीं जिलाधिकारी 

Young Writer, चंदौली। जिलाधिकारी ईशा दुहन की अध्यक्षता में जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को हुई। बैठक में अनुपस्थित रहने पर यूपी आरएनएन के प्रोजेक्ट मैनेजर को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए। कहा कि जनपद में टूरिज्म विकास पर विशेष फोकस रहेगा इससे आर्थिक प्रगति के साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार भी उपलब्ध होगा। 

जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए उसी के अनुरूप पर्यटन विभाग कार्ययोजना बनाये, ताकि सरकार को भेजा जा सके। उन कार्ययोजनाओं को सरकार से मंजूरी मिलने के बाद जिले को पर्यटन के दृष्टिकोण से विकसित किया जाएगा, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिल सके। जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया है कि छात्र-छात्राओं को पर्यटन एवं सांस्कृतिक विकास एवं संरक्षण के सम्बन्ध में जागरूक करने के लिए शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम तैयार कराया जाए। उसकी सूची पर्यटन विभाग को उपलब्ध कराते हुए बच्चों को भ्रमण कराने हेतु कार्यक्रम भी आयोजित किये जाएं, ताकि जिले के छात्र-छात्राओं को जिले में स्थित ऐतिहासिक एवं पौराणिक,प्राकृतिक पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी मिल सके। उन्होंने राजदरी-देवदरी में अधूरे कार्यों को जिलाधिकारी ने सीएनडीएस कार्यदाई संस्था को निर्देशित करते हुए एक सप्ताह में प्रत्येक दशा में कार्य को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाए। इको टूरिज्म के अंतर्गत वन विभाग द्वारा प्रस्तावित राजदरी में ग्लास स्काई ब्रिज स्थापना की कार्यवाही में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही नेचर ट्रेल, पर्यटकों के खाने-पीने के लिए दुकानें, सांस्कृतिक बेहतर गतिविधियां आदि का प्लान किए जाने के निर्देश दिए। जनपद में प्रमुख स्थानों पर स्ट्रीट लाइट का प्रपोजल बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए। जनपद की झीलों व तालाबों में वाटर स्पोर्ट, वोटिंग आदि के प्रपोजल बनाए जाए। जनपद में टूरिस्ट सर्किट बनाने हेतु जिलाधिकारी ने निर्देशित किया। कहा कि औरवांटाड, छानपातरदरी आदि का पर्यटन विकास एवं अन्य सभी प्रस्तावों पर बेहतर रणनीति बनाकर प्रपोजल तैयार करने के निर्देश दिए। कहा कि सभी प्रस्ताव को शासन को भी प्रेषित किया जाए।जनप्रतिनिधि गण जनपद में ऐसे स्थलों को चिन्हित करें जो पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है उस सभी पर्यटन की दृष्टि से उनको विकसित किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अजीतेंद्र नारायण उपस्थित रहे। बैठक का संचालन पर्यटन सूचना अधिकारी नितिन द्विवेदी ने किया। 

सलाहः नियमित दिनचर्या से अपने दिल व सेहत का रखें ख्याल

विश्व हृदय दिवस

जब दिल रहेगा सुरक्षित रहेगा, तभी व्यक्ति रह पाएगा स्वस्थः डा. आरबी शरण

Young Writer, चंदौली। प्रत्येक वर्ष 29 सितंबर का दिन विश्व हृदय दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसका उद्देश्य है लोगों को दिल से जुड़ी बीमारियों के प्रति जागरूक करना हैं। इस बार की थीम ”हर दिल के लिए दिल का इस्तेमाल करें। क्योंकि जब दिल सुरक्षित रहेगा, तभी हम स्वस्थ रह पाएगे। उक्त बातें अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर बी शरण ने कही।

उन्होने कहा कि आज युवाओं में खाने- पीने सोने-जगाने की अनियमित आदतें बढ़ रही है, जिससे उन्हें दिल की बीमारी का खतरे का दायरा बढ़ता जा रहा है। आज के दौर में 35 से ज्यादा उम्र के युवाओं में खाने-पान और सोने-जगाने की खराब आदतों के कारण दिल की बीमारी होने का खतरा बढ़ रहा है। दिल से जुड़ी बीमारियां काफी घातक होती हैं और ये अंदर ही अंदर मरीज पर अटैक करती हैं। आमतौर पर लोग जानते हैं कि जब सीने में दर्द होता है, तभी हार्ट अटैक आने का खतरा हो सकता है लेकिन हृदय रोग के कई और संकेत भी होते है, जिन्हें जानना और उससे सतर्क रहना बेहद जरूरी है। डा. शरण ने बताया कि वर्तमान जीवनशैली, गलत खानपान, मोटापा, तनाव, नशा आदि कारणों से बहुत सारे लोग कई गंभीर बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। हृदय संबंधी बीमारियां भी इन्हीं में से है, जिस कारण बहुत सारे लोगों की मौत हो जाती है। पहले जहां उम्रदराज लोगों में हृदय रोग की समस्या देखी जाती थी, अब कम उम्र में भी दिल से जुड़ी बीमारियां शुरू हो चुकी है। बताया कि हृदय रोग का सबसे मुख्य कारण होता है शरीर में कोलेस्ट्राल का बढ़ना। आज के समय में शारीरिक श्रम कम होने वजह से मोटापा भी बड़ी समस्या के रुप में उभरा हैद्य ज्यादा वजन बढ़ने से भी हृदय संबंधित बीमारी का खतरा बढ़ा है। यह कम उम्र के युवाओं को भी अपनी चपेट में ले रहा है। जिसका मुख्य कारण युवाओं में बढ़ते धूम्रपान की आदत,मानसिक तनाव के कारण रोग कई गुना ज्यादा बढ़ा रहा है। साथ ही जंक फूड का सेवन जिसके कारण शरीर में जरुरत से ज्यादा नमक की मात्रा पहुचंती है। नमक में पाया जाने वाला मुख्य कंपाउंड सोडियम होता है, जिससे उच्च रक्त चाप की शिकायत हो जाती है।

…ये हैं हृदय रोग का लक्षण
चंदौली। डा.आर बी शरण ने बताया कि सीने में बेचौनी या दर्द सांस फूलना तकलीफ होना आम लक्षण है। लेकिन अगर कुछ सीढ़ियां चढ़ते ही थक जाना, सांस लेने में दिक्कतें पैदा होना, बैठने पर भी आपको तकलीफ होती है तो यह संकेत दिल की बीमारी का हो सकता है। थकान महसूस होना बगैर किसी मेहनत या काम के अगर थकान हो रही है तो दिल की बीमारी का संकेत है। अगर आपको दिन में कई बार चक्कर आ रहा है, उल्टी जैसा महसूस हो रहा है। पीठ के ऊपरी हिस्से में दर्द है, तो यह हृदय रोग के संकेत हो सकता है। भूख कम लगने लगना, बार-बार पेशाब आना और साथ ही दिल भी बहुत तेजी से धड़कना इन लक्षणों को भी लोग नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यह दिल की बीमार होने का संकेत हो सकते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान
चंदौली। नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए। शरीर के वजन को सतुलित बनाए रखना चाहिए । दिल की बीमारी से बचने के लिए तेल-घी से तला-भूना खाने से बचना चाहिए। दिल को स्वस्थ रखने के लिए अखरोट, बादाम, सोयाबीन और मछली का सेवन करे। संबधित किसी भी तरह की दिक्कत होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और बिना डॉक्टर की सलाह के दवा का सेवन न करें। धूम्रपान का सेवन बिल्कुल बंद कर दें। स्वस्थ शरीर और स्वस्थ दिल के लिए भरपूर नींद लें।

चंदौली-नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में तीन घायल,डिवाइड से टकराई बाइक


चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के बिछिया गांव के समीप बुधवार को नेशनल हाईवे के ओवरब्रिज पर बाइक अनियंत्रित डिवाइडर से टकरा गई। बाइक पर बैठे दो महिला सहित बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर जुटे आस पास के लोगो ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी घटना स्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल घायलों को अपने निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुचाया जहा उनका इलाज़ चल रहा है।
जानकारी के अनुसार मुगलसराय थाना क्षेत्र के धपरी गांव निवासी प्रेमचंद 35 वर्ष अपने भाभी पर्वत देवी व बेटी अर्पिता 15 वर्ष को लेकर जिला अस्पताल में एक्सरे कराने ले कर जा रहा था। वही एनएचएआई द्वारा ओवरब्रिज पर काम चलने के कारण हाइवे को वनवे कर दिया गया है। जैसे ही तीनो बिछिया गांव के समीप नेशनल हाइवे ओवरब्रिज पर पहुचे की किसी बड़े वाहन ने उसकी बाइक से पास लिया इससे बाईक उसकी अनियंत्रित हो कर डिवाइडर से टकरा गई। घटना में तीनों सड़क किनारे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना स्थल पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दिए मौके पर पहुची पुलिस ने तत्काल घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा उनका इलाज चल रहा है।
ग्रामीणों ने बताया की पीछे से कोई भारी वाहन आता तो किसी बड़े दुर्घटना से इनकार नही किया जा सकता था।

बड़ा हादसाः सेन्ट जान्स स्कूल जा रही जीप पलटी‚ एक दर्जन स्कूली बच्चे घायल

Young Writer, चन्दौली। क्षेत्र का प्रतिष्ठित सेंट जान्स स्कूल जा रही खटारा जीप मंगलवार को नहर में पलट गयी। जिस वक्त यह हादसा हुआ जर्जर हो चुके जीप में चालक के अतिरिक्त कुल 30 बच्चे सवार थे। जैसा कि जिला अस्पताल में उपचार के दौरान बच्चों ने बताया। फिलहाल घटना के बाद चालक वाहन छोड़ भाग निकला। दुर्घटना में दो दर्जन बच्चों के घायल हो की जानकारी सामने आ रही है। वहीं आसपास के ग्रामीणों ने बच्चों को वाहन से बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस को सूचना देने के साथ ही परिजनों को भी इसकी जानकारी दी। इस घटना से जहां जिला अस्पताल के आकस्मिक चिकित्सा वार्ड में परिजनों की भारी भीड़ जमा हो गयी। चिकित्सकों व कर्मियों ने बच्चों का उपचार किया। वहीं स्कूल प्रशासन व परिवहन विभाग इस मामले में अभी कुछ भी कहने को तैयार नहीं है।
बताते हैं कि बच्चों को स्कूल लेकर जा रही नीले रंग की जीप यूपी 65 एच के आगे के नंबर गायब थे। जीप के आगे और पीछे दोनों तरफ नियमानुसार अब हाई सिक्यूरिटी नंबर प्लेट होनी चाहिए, लेकिन वहां तो नंबर प्लेट ही गायब थ। साथ ही जीप का बाहरी हिस्सा पूरी तरह से जंग खाकर जर्जर हो चुका था। सेंट जान्स स्कूल के 30 बच्चों को बैठाकर रवाना हुई और जैसे ही कटसिला नहर मोड़ के पास पहुंची अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में चली गयी। घटना के बाद मौके पर चींख-पुकार मच गयी और आसपास मौजूद लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने किसी तरह बच्चों को बाहर निकाला। जानकारी होते ही करणी सेना के लोग भी वहां पहुंचे और उन्होंने भी राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया। बच्चों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा था। जानकारी होते ही परिजन भागते हुए जिला अस्पताल पहुंच गए। फिलहाल इस घटना से अभिभावकों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है। उनका कहना है कि परिवहन के पूरे पैसे लेने के बाद भी उनके बच्चों को ठूंस कर स्कूल से लाने व ले जाने का काम किया जा रहा है। जो उनकी सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है।

बच्चों के सेहत के प्रति डीएम ने जताई चिंता

Young Writer, चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के कटसिला गांव के पास स्कूली बच्चों से भरी जीप पलटने के बाद जनपद में हड़कंप मच गया। आनन फानन लोगों ने घायल बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन चार ही गंभीर रूप से घायल थे संयोग अच्छा रहा की इस दुर्घटना में 30 बच्चों में 26 बच्चे बाल-बाल बच गए। इसकी जानकारी जैसे ही जिलाधिकारी ईशा दुहन को भी वैसे ही उन्होंने सीएमओ युगल किशोर राय और सीएमएस डॉक्टर उर्मिला सिंह और सर्जन डॉक्टर अनिल सुमन बच्चों के इलाज कार्य में जुट गए। यही नहीं जिलाधिकारी ने सीएमओ को भेचकर बच्चों के परिजनों से मोबाइल पर बात की और कहा कि किसी भी प्रकार की कोई भी दिक्कत हो मुझे अवगत कराएं। बच्चों के प्रति स्नेह स्नेह और प्यार देखकर सभी लोग जिलाधिकारी के इस रवैया से गदगद रहे परिजनों ने उनकी तारीफ की और कहा कि ईश्वर की कृपा है कि बच्चों को ज्यादा छोटे नहीं आई तीन बच्चों को इलाज करने के बाद छोड़ दिया गया वहीं एक को भर्ती किया गया है जिसमें जमुनीपुर गांव निवासी अर्नव 11 वर्ष और उसकी बहन अनन्या 13 वर्ष घायल थी लेकिन अनन्या की हालत ठीक होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया। वही सर्जन डॉक्टर अनिल सुमन में धनउर और निवासी आदित्य राज 13और विगत निवासी दिव्यांश 12 वर्ष का उपचार किया। इसी दौरान जिलाधिकारी ने फोन करके दोनों बच्चों के परिजनों से बात की। वही अर्नव 11 वर्ष से बात करो उसके सेहत का हाल जाना और चिकित्सकों को निर्देश दिया कि बच्चों के उपचार में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए।

बड़ा हादसाः सेन्ट जान्स स्कूल जा रहा वाहन पलटा, एक दर्जन स्कूली बच्चे घायल

Young Writer, चन्दौली। क्षेत्र का प्रतिष्ठित सेंट जान्स स्कूल जा रही खटारा जीप मंगलवार को नहर में पलट गयी। जिस वक्त यह हादसा हुआ जर्जर हो चुके जीप में चालक के अतिरिक्त कुल 30 बच्चे सवार थे। जैसा कि जिला अस्पताल में उपचार के दौरान बच्चों ने बताया। फिलहाल घटना के बाद चालक वाहन छोड़ भाग निकला। दुर्घटना में दो दर्जन बच्चों के घायल हो की जानकारी सामने आ रही है। वहीं आसपास के ग्रामीणों ने बच्चों को वाहन से बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस को सूचना देने के साथ ही परिजनों को भी इसकी जानकारी दी। इस घटना से जहां जिला अस्पताल के आकस्मिक चिकित्सा वार्ड में परिजनों की भारी भीड़ जमा हो गयी। चिकित्सकों व कर्मियों ने बच्चों का उपचार किया। वहीं स्कूल प्रशासन व परिवहन विभाग इस मामले में अभी कुछ भी कहने को तैयार नहीं है।
बताते हैं कि बच्चों को स्कूल लेकर जा रही नीले रंग की जीप यूपी 65 एच के आगे के नंबर गायब थे। जीप के आगे और पीछे दोनों तरफ नियमानुसार अब हाई सिक्यूरिटी नंबर प्लेट होनी चाहिए, लेकिन वहां तो नंबर प्लेट ही गायब थ। साथ ही जीप का बाहरी हिस्सा पूरी तरह से जंग खाकर जर्जर हो चुका था। सेंट जान्स स्कूल के 30 बच्चों को बैठाकर रवाना हुई और जैसे ही कटसिला नहर मोड़ के पास पहुंची अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में चली गयी। घटना के बाद मौके पर चींख-पुकार मच गयी और आसपास मौजूद लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने किसी तरह बच्चों को बाहर निकाला। जानकारी होते ही करणी सेना के लोग भी वहां पहुंचे और उन्होंने भी राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया। बच्चों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा था। जानकारी होते ही परिजन भागते हुए जिला अस्पताल पहुंच गए। फिलहाल इस घटना से अभिभावकों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है। उनका कहना है कि परिवहन के पूरे पैसे लेने के बाद भी उनके बच्चों को ठूंस कर स्कूल से लाने व ले जाने का काम किया जा रहा है। जो उनकी सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है।

मुगलसराय तहसीलदार ने अभियान चलाकर बकाएदारों से वसूले सात लाख 87 हजार

बकाया वसूली के लिए पेट्रोल पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम।
बकाया वसूली के लिए पेट्रोल पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम।

Young Writer, चंदौली। पीडीडीयू नगर तहसील प्रशासन ने मंगलवार को पांच बकायेदारों से सात लाख 87 हजार 35 रुपए की वसूली की। तहसीलदार विराग पांडेय के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम की ओर से की गई कार्रवाई से बकाएदारों में हड़कम्प मचा रहा।

तहसीलदार विराग पांडेय के नेतृत्व में टीम सबसे पहले अलीनगर पहुंची। जहां परिवहन विभाग के बकाएदार हिसामुद्दीन से टीम ने 11 लाख 87 हजार के सापेक्ष 7 लाख की वसूली की। वहीं टीम परिवहन विभाग के दो अन्य बकाएदारों शमीम व नसीम खान के घर पर भी धमकी। लेकिन बकाएदार मौके पर नहीं मिले। तत्पश्चात टीम पटपरा गांव में पहुंची। जहां विद्युत कर के बकाएदार राजेश चौहान से 72 हजार 35 रुपए की वसूली की गई। उसके बाद राजस्व टीम पटनवा पहुंची जहां दिगम्बर झा से दस हजार व सुनील से पांच हजार रुपए की वसूली हुई। राजस्व विभाग के टीम की इस कार्रवाई से बकाएदारों में हड़कंप मचा रहा। इस बाबत तहसीलदार विराग पांडेय ने बताया कि बकाएदारों के खिलाफ वसूली अभियान जारी रहेगा। राजस्व टीम में अखिलेश मिश्रा, अनिल पांडेय, दयाराम, रामदुलार, चनरधन प्रसाद, वीरेंद्र पासवान आदि शामिल रहे।

चंदौली-दुर्गा पूजा पर हुड़दंग करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा:संतोष सिंह


चंदौली। आगामी त्योहार नवरात्र दुर्गा पूजा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह व सीओ रामवीर सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ नगर में पैदल मार्च किया।और लोगो से आगामी त्योहार में शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील किया।
इस दौरान उन्होंने नगर में बन रहे पंडालों का जायजा लिया और कहा कि त्योहार में सौहार्द बिगड़ने वालो पर पुलिस सख्ती से निपटेगी सभी लोग अपने निर्धारित जगह पर ही मूर्ति स्थापित करेंगे। और पंडालों के अंदर व बाहर सीसी टीवी कैमरा अवश्य से लगाएंगे। इससे संदिग्ध व्यक्तिओ व अराजकतत्वों पर नजर रखी जा सके। कहा कि पंडालों के आस पास अगर कोई व्यक्ति संदिग्ध दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचित करें दुर्गा पूजा के दौरान पंडाल में किसी प्रकार का तीव्र ध्वनि बजाने पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। भीड़-भाड़ वाली जगहों पर पुलिस बल की भी तैनाती की जाएगी । सदर कोतवाल संतोष सिंह ने कहा कि दुर्गा पूजा के मौके पर हुड़दंग करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। पूजा समिति को भी इस बात का ख्याल रखना होगा जिससे पूजा पंडाल में किसी प्रकार की परेशानी ना हो इस दौरान एसआई धर्मेंद्र शर्मा, सहिपाल यादव,राम नक्षत्र सिंह,रूप नारायण, आदि मौजूद रहे।

…बेलावर स्कूल में बच्चों को गाली देते हैं गुरुजी‚ नहीं देते खेल सामग्री

बेलावर स्कूल में जांच अधिकारी से शिकायत दर्ज कराते स्कूली बच्चे।
बेलावर स्कूल में जांच अधिकारी से शिकायत दर्ज कराते स्कूली बच्चे।

जांच अधिकारी के सामने खुलकर बोले बच्चे‚ शिक्षकों की कार्य प्रणाली से कराया अवगत

Young Writer, इलिया। कम्पोजिट विद्यालय बेलावर पर एक सप्ताह से एमडीएम नहीं बनायें जाने की शिकायत पर मंगलवार को जांच पहुंची। विद्यालय पर जांच में आमजन की शिकायत सही पायी गयी। वहीं विद्यालय के छात्रों ने इंचार्ज प्रधानाध्यापक संतोष त्रिपाठी पर गंभीर आरोप लगाये। बच्चों ने शिक्षकों की ओर इशारा करते हुए जांच अधिकारी को बताया कि गुरुजी हरे–तरे करने के साथ ही फुहर–फुहर गाली देते हैं और खेलने के लिए सामान भी नहीं देते। छात्रों के शिकायत सुन अधिकारी परेशान हो उठे। उन्होंने छात्रों की शिकायत को उच्चाधिकारियों को अवगत कराने की बात कहीं। विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों के अभिभावकों ने बीएसए चंदौली के यहां शिकायत दर्ज कराया था कि कम्पोजिट विद्यालय पर एक सप्ताह से बच्चों को मध्यान्ह भोजन नहीं दिया जा रहा है। वहीं खेलकूद के सामान भी खेलने को नहीं देते। छात्रों को प्रधानाध्यापक द्वारा परेशान भी किया जाता है। बीएसए के निर्देश पर शिकायत की जांच करने बीईओ बरहनी अवधेश कुमार राय व बीईओ सदर रामटहल ने पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू किया। जहां विद्यालय में एमडीएम नहीं बनाने की जानकारी मिली। वही कक्षाओं में जाकर छात्रों से पूछताछ किया तो सहाना व अरमान ने सहायक अध्यापक चन्द्र प्रकाश पर आरोप लगाते बताया कि पढ़ने या खेलकूद का सामान मांगने पर अपशब्द बोलते हैं। जांच टीम ने एमडीएम का बर्तन व कैम्पस गंदा देख कड़ी नाराजगी ब्यक्त करते हुए फटकार लगाई। इस दौरान खण्ड शिक्षाधिकारी अजय कुमार, इंचार्ज प्रधानाध्यापक संतोष कुमार पाण्डेय, प्रत्युष कुमार, यूनुस खान, उपस्थित रहे।

Chandauli
overcast clouds
24.1 ° C
24.1 °
24.1 °
82 %
1.9kmh
100 %
Tue
31 °
Wed
32 °
Thu
32 °
Fri
32 °
Sat
31 °
Verified by MonsterInsights