29.8 C
Chandauli
Tuesday, October 13, 2026

Buy now

Home Blog Page 458

आंगनबाड़ी केंद्रों पर नौनिहालों को दें प्राथमिक शिक्षाः कैलाश खरवार

भोड़सर में आंगनबाड़ी केंद्र का शिलापट्ट अनावरण करते विधायक चकिया कैलाश खरवार।
भोड़सर में आंगनबाड़ी केंद्र का शिलापट्ट अनावरण करते विधायक चकिया कैलाश खरवार।

भोड़सर में आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण के लिए हुआ भूमिपूजन

शहाबगंज। क्षेत्रीय विधायक कैलाश खरवार ने शुक्रवार को भोड़सर गांव में आंगनबाड़ी केंद्र का भूमि पूजन कर शिलापट्ट का अनावरण किया। इसी के साथ आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया। क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बन जाने से नौनिहालों को केंद्र पर जाकर प्राथमिक शिक्षा प्राप्त करने में मदद मिलेगी। वही गांव की महिलाओं, बच्चियों को शासन द्वारा प्रदान की जा रही योजनाओं का लाभ भी केंद्र से मिलेगा। गांव में एक केन्द्र अपने भवन में जहां चल रहा है। वही दूसरा केन्द्र किराये के मकान में था, लेकिन अब बाल विकास विभाग और ग्राम प्रधान सोनी मौर्य के प्रयास से आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया। दो लाख रूपया बाल विकास विभाग,पांच लाख रुपया मनरेगा व एक लाख छह हजार रुपया ग्राम पंचायत अपने वित्त से खर्च करेगा। भूमि पूजन व शिलापट्ट के अनावरण के बाद केंद्र का निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया। इस दौरान बीडीओ दिनेश सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी आशीष कुमार वर्मा, प्रधान प्रतिनिधि सत्येंद्र सिंह, आशुतोष सिंह, अखिलेश पाण्डेय, सुमंत मौर्य, रिंकू विश्वकर्मा उपस्थित रहे।

आंगनवाड़ी केंद्र का किया शिलान्यास

चकिया। विकासखंड के बलिया कला गांव के प्राथमिक विद्यालय डेढ़ौना परिसर में शुक्रवार की दोपहर ब्लाक प्रमुख शंभूनाथ सिंह यादव ने आंगनवाड़ी केंद्र का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र के बनने से गांव को सहूलियत मिलेगी। बच्चों के पोषण एवं सुरक्षा के लिए आंगनबाड़ी केंद्र पर व्यापक प्रबंध करने के साथ ही गर्भवती महिलाओं, धात्री महिलाओं एवं किशोरियों के लिए भी पोषण एवं सुरक्षा के प्रबंध जाएंगे।। इस दौरान खंड विकास अधिकारी रविंद्र प्रताप सिंह यादव, सीडीपीओ राकेश बहादुर, ग्राम प्रधान छोटेलाल, मुख्य सेविका तारा देवी सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।

कंदवा पुलिस पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी ककरैत से गिरफ्तार

कंदवा पुलिस द्वारा पकड़ा गया मारपीट का आरोपी।
कंदवा पुलिस द्वारा पकड़ा गया मारपीट का आरोपी।

Young Writer, कन्दवा। थाना क्षेत्र के कोदई गांव में दो पक्षों में मारपीट के सूचना पर पहुंची पुलिस पर पथराव में शामिल मुख्य आरोपी को शुक्रवार को ककरैत से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इस मामले में 23 नामजद व 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। मुख्य आरोपी के पास से एक तमंचा, दो कारतूस, टार्च व दो लाठी बरामद हुआ है।

विदित हो कि कोदई गांव निवासी प्रदीप कुमार का ढाई साल का बेटा पीयूष का शव तालाब में मिला था। मासूम के परिजनों व पट्टीदारों में घटना को लेकर विवाद चल रहा है। बीते दिनों दोनों पक्षों में मारपीट की सूचना पर पहुंचे पुलिस पर एक पक्ष के पथराव से घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को घटना में शामिल मुख्य आरोपी कोदई निवासी प्रदीप पासवान को ककरैत गांव के समीप से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस टीम में रामपुर चौकी प्रभारी मनोज पांडेय, कन्दवा थाना उपनिरीक्षक अजय यादव, हेड कांस्टेबल वीरेंद्र कुमार, अनिल कुमार आदि रहे। इस सम्बंध में कन्दवा थानाध्यक्ष राजेश कुमार सरोज ने बताया कि घटना में शामिल मुख्य आरोपी को ककरैत से गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों के गिरफ्तार के लिए प्रयास किया जा रहा है।

चंदौली जिला न्यायालय व मुख्यालय के लिए आंदोलन करेंगे अधिवक्ता

चंदौली कचहरी में न्यायालय व मुख्यालय के लिए चर्चा करते अधिवक्ता।
चंदौली कचहरी में न्यायालय व मुख्यालय के लिए चर्चा करते अधिवक्ता।

बैठक कर अधिवक्ताओं ने बनाई रणनीति, प्रेसवार्ता कर तय करेंगे रूपरेखा

Young Writer, चंदौली। सिविल बार एसोसिएशन व डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन की संयुक्त बैठक शुक्रवार को बार भवन में हुई। इस दौरान अधिवक्ताओं ने दीवानी न्यायालय भवन निर्माण में जिलाधिकारी चंदौली के उदासीन रवैया के कारण विलंब होने का आरोप लगाया। साथ ही जिला स्तरीय प्रमुख कार्यालयों व स्टेडियम को तहसील मुख्यालय के बाहर नियम विरुद्ध तरीके से ले जाने के प्रस्ताव पर विरोध दर्ज कराया। नाराज अधिवक्ताओं ने पूरे दिन कार्य बहिष्कार जारी रखा और शनिवार को भी हड़ताल जारी रखते हुए प्रेसवार्ता करेंगे। 

इस दौरान अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी व स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर जनपद मुख्यालय के विकास में भेदभाव करने का आरोप लगाया। कहा कि मद्धूपुर में पूर्व पारित प्रस्ताव के विपरीत स्टेडियम का धरहरा सकलडीहा में स्थापित करने का प्रयास पूरी तरह से गलत है जिसका अधिवक्ता पूरी तरह से विरोध करते हैं। कहा कि विकास भवन, पुलिस लाइन, जिला जेल का निर्माण जिला बनने के लगभग 25 साल बाद भी आज तक नहीं किया गया जिसकी वजह से जनपद चंदौली अपने मूर्तरूप में स्थापित नहीं हो सका है। इसके लिए जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधियों की उदासीनता जिम्मेदार है। जिले के विकास व जनहित की लड़ाई में अधिवक्ता शुरू से ही अग्रिम पंक्ति में खड़ा होकर उठाता हा है। लेकिन आज शासन-प्रशासन पर कोई असर नहीं हुआ। न्यायालय में भी सीमित संसाधन व इन्फ्रा स्ट्रक्चर के अभाव में फरियादियों को त्वरित न्याय नहीं मिल पा रहा है जिसकी परिकल्पना संविधान में की गयी है। 

चंदौली में बड़ा हादसा:अनियंत्रित ट्रक ने स्कोर्पियो और बस को मारी टक्कर,आधा दर्जन यात्री घायल

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के फुटिया गांव के समीप शुक्रवार को अनियंत्रित ट्रक ने बस और स्कोर्पियो में टक्कर मार कर फरार हो गया। घटना में मौके पर चीख पुकार मच गई। वही बस और स्कोर्पियो ने बैठर आधा दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटे आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा उनका इलाज़ चल रहा है।
बताते हैं कि बिहार से बस यात्रियों को लेकर वाराणसी जा रही थी।

और स्कोर्पियो सवार गाजीपुर से वाराणसी जा रहे थे। जैसे ही दोनों फुटिया गांव के समीप पहुचे की तेज़ रफ़्तार अनियंत्रित ट्रक ने बस और स्कोर्पियो में टक्कर मार दिया औऱ मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में दोनों वाहन में बैठे आधा दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। और मौके पर चीख पुकार मच गया मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल सभी घायल को छतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाला औऱ जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा उनका इलाज़ चल रहा है।

टेबल फैन हटाते वक्त करेंट की जद में आया वृद्ध मौके पर मौत


धानापुर। थाना क्षेत्र के पुरवा गांव में शुक्रवार को टेबल फैन में करेंट उतने से एक 50 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गयी। घटना को लेकर परिजनों में हड़कंप मच गया। इसकी लिखित तहरीर मृतक के पुत्र ने थाने में दी है।
बताते हैं कि पगही (पुरवा) गांव निवासी हंसराज गौतम 50 वर्ष सो कर जगे तो टेबल फैन चल रहा था। वो उसको हटाने लगे तभी अचानक फैन में करेंट उतर गया और वो करेंट के चपटे में आ गए। शोर गुल सुनकर आनन फानन में मौके पर पहुचे परिजनों ने देखा तो वो जमीन पर पड़े हुए थे।और उनकी मौत हो चुकी थी। घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया। और वो दहाड़े मार कर रोने लगे। इसकी लिखित तहरीर मृतक हंसराज के पुत्र अंशु कुमार ने थाने में दी है।

गरीबी के कारण मलेरिया पीड़ित महिला ने तोड़ा दम

नौगढ़। गरीबी व आर्थिक तंगी से लाचार कल्लू मुसहर की पत्नी उर्मिला 35 वर्ष की मलेरिया रोग से ग्रसित होने के कारण ईलाज के अभाव में बुधवार को मौत हो गई। जानकारी मिलते ही उपजिलाधिकारी डा.अतुल गुप्ता के निर्देश पर तहसीलदार सुरेश चन्द्र ने निर्धन कल्लू मुसहर को खाद्यान्न मुहैया कराया।

बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के मलेवरिया गांव निवासी कल्लू मुसहर पुत्र अर्जुन का नाम तो गांव की मतदाता सूची में दर्ज है लेकिन आधार कार्ड जांब कार्ड आयुष्मान कार्ड सहित कोई भी सरकारी प्रमाण बना ही नहीं है। जलावनी लकड़ी काटकर उसे खुले बाजार में बेचने पर थोड़ा बहुत होने वाली आय से अपना व परिवार का गुजारा करता है। खानपान की कमी से करीब दो माह पूर्व उसकी पत्नी उर्मिला शारिरिक दुर्बलता की गिरफ्त में आने से विभिन्न बीमारियों की चपेट में आ गई। जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नौगढ़ में दवा ईलाज के लिए भर्ती कराने पर हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया के लिए रेफर कर दिया। जहां पर भी उपचार नहीं कर डाक्टरों ने घर ले जाने की सलाह दे दिया। प्राइवेट झोलाछाप डाक्टरों से पत्नी का ईलाज कराने में जुटा कल्लू मुसहर ने अपने पैतृक झोपड़ी को भी औने पौने दामों पर बेच दिया और विनायकपुर जंगल में पहाड़ी के किनारे प्लास्टिक का तिरपाल लगाकर के छोटा सा आशियाना बना करके रहने लगा। बुधवार को सुबह उसकी पत्नी उर्मिला ने दम तोड़ दी। जिसे देख काफी बदहवास कल्लू मुसहर काफी स्तब्ध होकर अपने 10 वर्षीय दिब्यांग पुत्र शिवकुमार व 2 वर्षीय पुत्री सुशीला को निहारता रहा। निर्धन कल्लू की पत्नी का मौत हो जाने की सूचना पर तत्काल भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवान दास अग्रहरी ने मौके पर पहुंच कर ढांढस बंधाकर के उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। आरोप लगाया कि सरकारी तंत्र की शिथिलता से समाज के अंतिम ब्यक्ति तक जन हितकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाया है। जिसकी शिकायत शासन स्तर पर करके निर्धन कल्लू मुसहर को लाभान्वित कराया जाएगा। क्योंकि उसका तथा उसकी पत्नी का आधार कार्ड, जाब कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, बैंक खाता होता तो योजनाओं का लाभ मिलने से उसकी पत्नी का ईलाज के अभाव में मौत नहीं हुई होती। उसके बच्चों को शिक्षा मिलने के साथ ही उसे मुख्यमंत्री आवास भी दिया जाना चाहिए था। 

मेगा कन्सर्ट मंच पर जलवा बिखेरेंगी चंदौली की गायिका नीतू चंचल

एक मंच पर एक साथ होंगी उत्तर प्रदेश के 75 जिलों की महिला स्वर लोकगायिकाएं 

चंदौली। आजादी के 75 वीं वर्षगांठ पर मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के तहत संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश, संगीत नाटक अकादमी एवं बाईब्रेंट फोक आर्ट एंड कल्चरल सोसायटी लखनऊ द्वारा संत गाडगे महराज आडिटोरियम में 28 सितंबर को राज्य स्तरीय मेगा कन्सर्ट का आयोजन किया गया है। इसमें उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों के प्रत्येक जनपद से एक प्रतिष्ठित महिला गायिका का चयन कर आमंत्रित किया गया है। जिसमें जनपद चंदौली से आकाशवाणी दुरदर्शन, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार की प्रख्यात लोकगायिका नीतू चंचल का चयन कर आमंत्रित किया गया है।

यह जानकारी कार्यक्रम संयोजिका वाईब्रेंट फोक आर्ट कल्चर सोसायटी की निदेशक विख्यात लोकगायिका वन्दना मिश्रा ने देते हुए बताया कि प्रदेश का यह एक ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा जिसमें आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर 75 जिलों की 75 महिला गायिकाएं एक मंच पर अपने मधुर स्वरों से अपनी संस्कृति के संरक्षण के साथ-साथ  नारी शक्ति की छटा बिखेरेंगी। इस कार्यक्रम में सूबे की 18 से 90 वर्ष तक की महिला शास्त्रीय, उपशास्त्रीय व लोक गायिकाओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी, राज्यपाल व उपमुख्यमंत्रियों सहित कैबिनेट मंत्री भी शरीक होंगे। 

प्रमुख सचिव से शिकायत पर खफा शिक्षक ने छात्र को पीटा 

नौगढ़। राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय गोलाबाद के निरीक्षण पर आए प्रमुख सचिव समाज कल्याण डा.हरिओम से शिकायत करना दलित छात्र को भारी पड़ा। इससे खफा विद्यालय के शिक्षक डा घनश्याम कुशवाहा ने हाईस्कूल के छात्र शिवम की बेरहमी से पिटाई कर दी। जिसकी जानकारी मिलते ही परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नौगढ मे भर्ती कराया।जहां पर दवा उपचार किया जा रहा है। नौगढ़ पुलिस को दी गई तहरीर में अभिभावकों ने शिक्षक पर जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल व पिटाई का आरोप लगाया गया है। 

बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के देवखत गांव निवासी राजेंद्र का पुत्र शिवम जो कि पं.दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय गोलाबाद मे कक्षा 10 का छात्र है। दो दिनों पूर्व विद्यालय का निरीक्षण करने के लिए आए प्रमुख सचिव डा.हरिओम ने बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता परखने व.उपलब्ध सुविधाओं के बारे में किए जा परीक्षण के दौरान शिवम ने बताया था कि भोजन व नाश्ता में मानक व मीनू का पालन नहीं करके समुचित शिक्षा भी नहीं दी जा रही है। जिसे संज्ञान में लेते हुए प्रमुख सचिव ने जिम्मेदार शिक्षकों को फटकार लगाते हुए व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए थे। इस बात से विद्यालय में तैनात शिक्षक डा. घनश्याम बेहद खफा थे। आरोप है कि इस बात से गुस्साए शिक्षक डा.घनश्याम ने बुधवार को योगभ्यास के दौरान मौका पाकर छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दिया।

दो हजार लोग सप्लाई के पानी से वंचित, दिया आंदोलन की चेतावनी


चंदौली। नगर पंचायत अंतर्गत शास्त्री नगर वार्ड नंबर दो कैली रोड पर पानी सप्लाई का पाइप फट जाने के कारण चार दिन से पानी आपूर्ति बाधित हो गया है। इससे वार्डवासियों को पानी के लिए किल्लत उठानी पड़ रही है। वार्डवासियों ने नगर पंचायत से जल्द उसको ठीक कराने का मांग किया है।
इस दौरान लोगो ने बताया कि वार्ड में पानी सप्लाई का पाइप फट जाने के कारण लोगो को पानी नही मिल रहा है। इस वार्ड में करीब दो हजार आबादी बसती है। जिसके घरों में पानी पीने से साथ- साथ घर के काम काज प्रभावित हो रहे है। इसकी शिकायत नगर पंचायत के अधिकारियों से किया गया कई बार किया गया। बावजूद इसके नगर पंचायत के अधिकारी मौन साधे हुए है। और चार दिन बीत जाने के बाद भी उसको ठीक नही किया गया। यदि जल्द ही पानी सप्लाई संचालित नही किया तो वार्डवासी आंदोलन को बाध्य होंगे।
इस बाबत नगर पंचायत अध्यक्ष रबिन्द्र नाथ गोंड ने बताया कि किसी भारी वाहन के आवागमन से पानी सप्लाई का पाइप फट गया है। जिसको जल्द ही ठीक करा दिया जाएगा।

वन विभाग ने चकिया में चीता के महत्व के बारे में छात्रों को किया जागरूक

चीता के महत्व के बारे में छात्राओं को किया गया जागरूक
चीता के महत्व के बारे में छात्राओं को किया गया जागरूक

Young Writer, चकिया। नगर के वार्ड नंबर 1 में स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम में बुधवार की दोपहर काशी वन्यजीव प्रभाग के चकिया और राजपथ रेंज के संयुक्त सौजन्य से बाघ के महत्व के बारे में छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया और जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत निबंध‚ चित्रकला और वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें निबंध प्रतियोगिता में आंचल और चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभा शर्मा वही वाद विवाद प्रतियोगिता में जगदंबा ने प्रथम स्थान पाया। विजेता छात्र-छात्राओं को वन विभाग की तरफ से पुरस्कार वितरित किया गया। चकिया रेंजर अकबाल बहादुर सिंह ने कहा कि चीता हमारे देश के राष्ट्रीय पक्षी के रूप में माना जाता है लेकिन हमारे देश में इन की प्रजातियां विलुप्त होती नजर आ रही थी जिसको देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से अफ्रीका के जंगलों से चीता लाए जा रहे हैं, और उनको देश के विभिन्न चिड़िया घरों में उनके रखरखाव की व्यवस्था की जाएगी ताकि उनकी वंशज हमारे देश में भी बने रहेंगे। आयोजित प्रतियोगिता में कक्षा-3‚ 4 और 5 के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसमें निबंध प्रतियोगिता में कक्षा पांच की छात्रा आंचल ने प्रथम रितु मौर्य ने द्वितीय और जगदंबा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वही चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा पांच की छात्रा प्रतिभा शर्मा ने प्रथम, प्रिंस कुमार ने द्वितीय और आकाश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा वाद विवाद प्रतियोगिता में जगदंबा ने प्रथम और प्रतिभा शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्र-छात्राओं को वन विभाग द्वारा प्रमाण पत्र के साथ ही पुरस्कार दिया गया। इस दौरान राजपथ रेंजर पीआर रावत,चंद्रप्रभा रेंजर विनोद पांडेय, डिप्टी रेंजर आनंद दुबे, प्रशिक्षु रेंजर लव कुमार और धर्मेंद्र कनौजिया, शिक्षक राजेश पटेल, चंद्रभान, डीडी सिंह, लाल बहादुर सहित तमाम वन कर्मी मौजूद रहे।

Chandauli
clear sky
29.8 ° C
29.8 °
29.8 °
53 %
1.9kmh
0 %
Tue
30 °
Wed
32 °
Thu
32 °
Fri
32 °
Sat
33 °
Verified by MonsterInsights