नौगढ। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के रामपुर चिकनवां गांव मे शनिवार की देर रात भूमि के पट्टे की पैमाईश कराने से काफी नाराज मनबढों ने घर में घुसकर कुल्हाड़ी व लाठी से मार कर एक महिला व उसके बेटी को गंभीर रूप से घायल कर झाड़ियो में फेंक दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुचे ग्राम प्रधान ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी औऱ अपने निजी साधन से दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने इलाज़ के दौरान महिला को मृत घोषित कर दिया। वही बेटी की हालत चिंताजनक देख जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में कर आगे की कार्यवाई में जुट गई।
बताते है कि चकरघट्टा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बजरडीहा अन्तर्गत रामपुर चिकनवां गांव निवासी बिफनी देबी 55 वर्ष पत्नी बुद्धिराम चेरो को लगभग 40 वर्ष पूर्व कांग्रेस के शासन काल में नसबंदी कराने के एवज में ग्राम समाज के आधिपत्य वाली 10 बिस्सा भूमि पट्टा आवंटित हुआ था। तब से अब तक उस भूमि पर गांव के ही मनबढ दबंगों का दखल रहा। बीते माह ब्लाक सभागार में आयोजित नौगढ़ दिवस मे मौजूद जिलाधिकारी संजीव कुमार सिंह को प्रार्थना पत्र देकर के बिफनी ने अपनी भूमि का पैमाईश कराए जाने की विनती की थी। गुरूवार को गांव के लेखपाल जावेद ने मौके पर जाकर के पट्टे की भूमि का सीमांकन कर उसको कब्जा दखल कराया था। मृतका के पुत्र अनिरुद्ध चेरो ने बताया कि शनिवार को देर शाम घर पर पुरूष सदस्यों की गैरमौजूदगी मे गांव के ही रामबहाल अरबिन्द सुदामा रबीन्द्र व रघुनाथ ने एकजुट होकर काफी गाली गलौज देते हुए जमीन छोड़ने को कहा।जिनकी बातों को नही मानने पर कुल्हाड़ी व लाठी डंडे से बिफनी देबी को काफी मारपीट कर मौत के घाट उतार कर के शव को समीप स्थित झाड़ी मे फेंक दिया। जिसे देख समीप मे ही घर बनाकर के रह रही मृतका की पुत्री संभा पत्नी हूबलाल ने विरोध किया तो उसे भी मारपीट कर अधमरा करके सभी भाग गए।
अपर पुलिस अधीक्षक सुखराम भारती ने बताया जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के मारपीट में एक महिला की मौत हो गयी। घटना में आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाई की जा रही है।
चंदौली जमीनी विवाद में मनबढ़ों ने महिला को उतारा मौत के घाट
लाभार्थियों को नहीं दिया पायल व बिछिया तो निलंबित हुए एडीओ समाज कल्याण, हटाए गए बीडीओ चंदौली
Young Writer, चंदौली। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत बीते 10 जून को सदर विकास खण्ड में सम्पन्न कराये गये सामूहिक विवाह के लाभार्थियों को पायल व बिछिया नहीं दिये जाने सम्बन्धी शिकायत को संज्ञान में लेते हुए डीएम ने कार्यवाही की है। उन्होंने मीडिया व समाचार पत्रों में प्रकाशित होने पर प्रकरण की जांच उपजिलाधिकारी सदर एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा करायी गयी। उपजिलाधिकारी सदर एवं समाज कल्याण विभाग की जांच आख्या में अरूण कुमार छात्रावास अधीक्षक, प्रभारी सहायक विकास अधिकारी (समाज कल्याण) चंदौली के विरुद्ध आरोप सही पाये गए। इस पर डीएम ने सहायक विकास अधिकारी अरुण कुमार को निलंबित करने की संस्तुति की है। साथ ही कार्य में घोर लापरवाही एवं शिथिलता पर्यवेक्षण के कारण तारकेश्वर तिवारी खण्ड विकास अधिकारी चंदौली को पद से हटाते हुए स्पष्टीकरण प्राप्त किया गया है। संतोषजनक उत्तर प्राप्त न होने की दशा में इनके विरूद्ध भी कार्यवाही हेतु संस्तुति की जायेगी। इनके स्थान पर सतीश चन्द्र त्रिपाठी खण्ड विकास अधिकारी, चन्दौली के पद पर तैनात किया गया।
चंदौली जिला अस्पताल में तीमारदारों से पैसे लेते हैं कर्मचारी
अस्पताल में तीमारदार से पैसे लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Young Writer, चंदौली। पंडित कमलापति त्रिपाठी, जिला अस्पताल चंदौली एक बार फिर सुर्खियों में है। अस्पताल को यह सुर्खियां अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने की बजाय तीमारदारों के जेब पर कर्मचारियों के डाका डालने की वजह से मिल रही है। जी हां! यहां ब्लड बैंक चंदौली में तैनात एक संविदाकर्मी द्वारा मरीज के परिजनों से पैसे लेने का वीडियो वायरल हो रहा है जिसे जबरिया रिटायर्ड आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने ट्वीट कर सीएम, डीएम व यूपी पुलिस से आवश्यक कार्यवाही की आवश्यकता जताई है। इस मामले सीएमएस डा. उर्मिला सिंह ने इसकी जांच कराने की बात कही है।
सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में जिला अस्पताल के जांच केंद्र में मौजूद एक कर्मचारी बिना लिखा-पढ़ी के तीमारदारों से पैसे लेते हुए दिख रहा है। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने और अमिताभ ठाकुर के ट्वीट के बाद चर्चाएं तेज हो गई हैं। मामला पटल पर आते ही जिला अस्पताल के कर्मचारियों व वहां अवैध तरीके से अपना पैर जमाए आउटसाइडरों में हड़कंप की स्थिति मच गयी। कुछ मरीजों ने बताया कि पूरे अस्पताल में आउटसाइडरों का कब्जा है जो निःशुल्क सेवाओं के लिए मरीजों की जेब पर डांका डाल रहे हैं और जिम्मेदार चिकित्साधिकारी मौन साधे हुए हैं। उक्त मामला संज्ञान में आने के बाद जिला अस्पताल की सीएमएस डा. उर्मिला सिंह ने कहा कि उक्त कर्मी ब्लड बैंक में संविदाकर्मी के तौर पर नियुक्त है। ऐसे में वह किस तरह से जिला अस्पताल के जांच केंद्र में ड्यूटी कर रहा था, यह जांच का विषय है। इसको लेकर ब्लड बैंक प्रभारी को पत्र भेजकर जवाब मांगा जाएगा। वहीं जांच केंद्र प्रभारी से भी जवाब-तलब किया जाएगा। उन्होंने सोमवार को अपना जवाब देने की बात कही है।
नौगढ़ में लाभार्थियों से 500 मांगने वाली आशा को बर्खास्त करने के निर्देश
नौगढ़ में समाधान दिवस के दौरान डीएम ने सुनी फरियाद
Young Writer, चंदौली। जिलाधिकारी संजीव सिंह की अध्यक्षता में नौगढ़ तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संपन्न हुआ। इस दौरान कुल 89 शिकायत प्रार्थना पत्र प्राप्त हुई जिसमें 14 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। साथ ही अन्य शिकायती प्रकरणों को संबंधित अधिकारी को हस्तगत कराते हुए तत्काल निष्पक्षता पूर्ण समय से उचित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ में कार्यरत आशा देवी पत्नी मन्नालाल के द्वारा डिलीवरी के बाद सरकार द्वारा दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि को भेजने के लिए 500 का मांग किए जाने की शिकायत पर जांच कर कठोर कार्रवाई करते हुए बर्खास्त करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने वरासत से संबंधित प्रकरणों को तत्काल समुचित निस्तारण के निर्देश दिये। कहा कि वरासत के सभी अविवादित मामले तय अवधि से अधिक समय से लंबित पाये जाएंगे तो संबंधित के खिलाफ कठोर कार्यवाही सुनिश्चित होगी। प्राथमिक विद्यालय मलेवर में अवैध कब्जा की शिकायत पर जांच कर पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीम बनाकर भेजने के निर्देश उप जिलाधिकारी नौगढ़ को दिए। लालतापुर में जर्जर विद्युत तार काफी दिनों से नीचे लटकाने की शिकायत होने के बावजूद भी जेई द्वारा शिथिलता बरतने पर जिलाधिकारी ने कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। कहा जर्जर लटका तार दुर्घटना को कभी भी दावत दे सकता है संज्ञान में बता आने के बावजूद भी उचित कार्रवाई नहीं होना घोर लापरवाही मानी जाएगी ऐसी लापरवाही भविष्य में संज्ञान आई तो तत्काल कठोर कार्रवाई सुनिश्चित होगी। विशेषपुर में मुख्य पक्की सड़क पर गोबर मिट्टी का ढेर लगाकर रास्ता को अवरुद्ध करने की शिकायत पर राजस्व व पुलिस टीम को मौके पर जाकर अतिक्रमण हटाते हुए रास्ता को अवरोध मुक्त कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे अपने-अपने विभागों योजनाओं व कार्यक्रमों की स्वयं समीक्षा करते हुए अपेक्षित प्रगति लाया जाना सुनिश्चित करें। संपूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल उपस्थित थे।
किसान उपज बढ़ाने के लिए सागरिका और नैनो यूरिया का करे प्रयोग: शिवम तिवारी
चंदौली। मुख्यालय स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में शनिवार को कृषि वैज्ञानिक एसपी सिंह के अध्यक्षता में पोषण अभियान व पौध रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। और उपस्थित किसानों को इफको के अन्य उत्पादों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी।
इस दौरान इफको क्षेत्रीय प्रबंधक शिवम तिवारी किसानों को बताया कि किसान अपनी उपज बढ़ाने के लिए सागरिका और नैनो यूरिया का प्रयोग अवश्य करें जिससे कम लागत में अधिक मुनाफा मिल सके और किसानों को रोग कीट प्रबंधन के बारे में जागरूक किया। कृषि वैज्ञानिक एसपी सिंह ने किसानों को मशरूम की खेती के बारे में जानकारी दी। किसान की आय बढ़ाने के लिए साल भर मशरूम की खेती करने पर भी जोर दिया। और किसानों को मृदा स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए अपनी आय को दोगुना करने के लिए एकीकृत कृषि प्रणाली को अपनाने पर जोर दिया। रासायनिक उर्वरकों को कम करने के लिए जैविक कृषि पर भी जोर दिया। उन्होंने किसानों से कहा कि जैविक खेती करके वे अपनी आय बढ़ा सकते हैं और मिट्टी के स्वास्थ्य को बनाए रख सकते हैं। जो कि रासायनिक उर्वरकों के अनुचित उपयोग के कारण वर्तमान समय में प्रमुख चिंता का विषय है। उन्होंने फसलों की अधिक उपज से अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए गुणवत्तापूर्ण बीज उत्पादन पर जोर दिया। इस दौरान मृदा वैज्ञानिक डा. हनुमान पांडेय,अमित सिंह,सहित भारी संख्या में किसान मौजूद रहे।
आगे आने वाले अवसरों व चुनौतियों के लिए तैयार रहें युवा
राजकीय आईटीआई कालेज में छात्र-छात्राओं में बंटा सर्टिफिकेट
Young Writer, चंदौली। राजकीय आईटीआई कालेज रेवसा में शनिवार को प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कालेज से विभिन्न ट्रेड से पढ़ाई पूरी कर चुके छात्र-छात्राओं को सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। प्रमाण-पत्र पाकर छात्र-छात्राएं गदगद नजर आईं। प्रधानाचार्य अरूण कुमार यादव ने छात्र-छात्राओं का उत्सावर्धन करते हुए कालेज से सीखे हुए हूनर और कौशल को इस्तेमाल करते हुए नौकरी व स्वरोजगार से जुड़कर खुद को स्वावलंबी बनने का आह्वान किया।
इस दौरान अतिथि संतोष गुप्ता ने कहा कि कौशल प्राप्त करके इंसान कुशल बन सकता है। विद्यार्थियों ने कालेज में शिक्षकों के मार्गदर्शन में बहुत कुछ सीखा है और उस सीखे हुए से निरंतर अपने हूनर को निखारने का काम करें। आप सभी ने अपने शैक्षणिक सत्र में कौशल प्राप्त करने के लिए जो मेहनत की है आज उसका प्रतिफल आप सभी को दिया जा रहा है। साथ ही शिक्षक आपके बेहतर भविष्य के लिए सीख देकर आप सभी को विदा कर रहे हैं, ताकि आप आगे आने वाले अवसरों व चुनौतियों के लिए खुद को तैयार रखें। कहा कि यदि आप हूनरमंद है तो आपको सफल होने और उपलब्धियों को अर्जित करने से कोई नहीं रोक सकता है। यहां मौजूद युवाओं के पास बहुत से विकल्प हैं। वह चाहे तो खुद का रोजगार स्थापित कर सकते हैं। इससे उनकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। साथ ही वह आगे चलकर दूसरों के लिए रोजगार के अवसर सृजित कर सकते हैं। इस मौके पर फैशन डिजाइनिंग ट्रेड में अव्वल रही प्रतिमा के साथ-साथ द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली अमीशा जायसवाल और तृतीय स्थान प्राप्त शिवानी सिंह को प्रमाण प्रदान कर उनका हौसला बढ़ाया। इसके अलावा बेसिक कासमेटोलाजी में प्रीति मोदनवाल प्रथम, रीना द्वितीय व निधि तृतीय रहीं। ड्रेस डिजाइनिंग ट्रेड में आकांक्षा तिवारी प्रथम, मोनिका द्वितीय व सीमा विश्वास तीसरे स्थान पर रहीं। इस अवसर पर आनंद कुमार श्रीवास्तव, सुनील कुमार, मनीष गुप्ता, संतोष पाल, साजिदा बानो, शशि, सीमा मैडम, रवि विवेक यादव, प्रदीप, राजेंद्र गौतम, गनेश प्रसाद आदि उपस्थित रहे।
चंदौली हॉट मिक्स प्लांट में पाइप लाइन लीकेज होने से लगी आग, 50 लाख का नुकसान
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के उकनीबीरम राय गांव में शनिवार को मेसर्स जय हनुमान हॉट मिक्स में आग लगने से हड़कंप मच गया। लोगो की सूचना पर पहुची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मस्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। लेकिन आग लगने से 50 लाख का सामान जलकर राख हो गया।
बताते है कि उकनीवीरम राय गांव में मेसर्स जय हनुमान हॉट मिक्स प्लांट संचालित है । जहां दोपहर 1:30 बजे करीब तारकोल को गर्म करते समय पाइपलाइन में लीकेज होने के कारण डामर में आग लग गई । और देखते ही देखते डामर ने आग का विकराल रूप धारण कर लिया। इससे तारकोल धू धूकर जलने लगा। जिसके कारण 50 लाख से अधिक का तारकोल सहित अन्य सामान डामर व अन्य सामान जल कर राख हो गयाम लोगो की सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने अथक प्रयास करके किसी तरफ आग पर काबू पाया। अगलगी की घटना से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया |
दो पक्षों के मारपीट में चली गयी युवक की जान, परिजनों में मचा कोहराम
सकलडीहा थाना क्षेत्र के नौरंगाबाद दुहिया स्थित मंदिर पर साफ सफाई को लेकर दो पक्षों में मार पीट में एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज़ के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार नौरंगाबाद डूहिया निवासी लालमन उर्फ बाचा 32 वर्ष पुत्र भिरगु रोज की भांति शुक्रवार की सुबह नौ बजे काली जी के मन्दिर पर साफ़ सफ़ाई करने पहुंचे। पहले से कुछ किशोर मन्दिर परिसर में थे। आपस में वाद विवाद होने लगा। जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। जिसमें लालमन उर्फ वाचा घायल हो गया। परिजनों द्वारा इलाज़ के लिए निजी चिकित्सालय ले जाया गया। चिकित्सक द्वारा हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर सकलडीहा कोतवाल विनोद कुमार मिश्र पुलिस कर्मियों के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि परिजनों द्वारा तहरीर नहीं मिली है फिर भी आरोपियों के खिलाफ धर पकड़ की जा रही है। किसी भी हाल में किसी को बक्सा नहीं जाएगा।अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है ।
त्योहार में खलल डालने वालों पर होगी कार्यवाई:एसडीएम
चंदौली। आगामी त्योहार दुर्गापूजा व मोहर्रम चहल्लुम को देखते हुए शुक्रवार को एसडीएम अजय मिश्रा के नेतृत्व में सदर कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक आयोजित कि गयी जिसमे नगर के सम्मानित नागरिकों व ग्राम प्रधानों को अपने अपने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए अपील किया गया।
इस बाबत एसडीएम अजय मिश्रा ने कहा कि आगामी त्योहार दुर्गापूजा चहल्लुम में सभी आयोजन परंपरागत तरीके से किया जाएगा। किसी कमेटी द्वारा त्योहार में कोई भी नया काम नही किया। जाएगा। दुर्गापूजा अथवा चहल्लुम के जुलूस में किसी प्रकार के शस्त्र प्रदर्शन नही किया जाएगा। ऐसा करने पर पुलिस कड़ी कार्यवाई करेगी। कहा कि त्योहार में किसी प्रकार का ख़लल डालने वालो को किसी भी हाल में बख्सा नही जाएगा। पुलिस अराजकतत्वों व संदिग्ध व्यक्तियो पर विशेष नजर रखेगी। उन्होंने ग्राम प्रधानों व सम्मानित नागरिकों से अपील किया कि अपने- अपने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखे यदि कोई व्यक्ति द्वारा किसी त्योहार में ख़लल डालने का प्रयास किया जाएगा। तो तत्काल पुलिस को सूचित करें ऐसे लोगो के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्यवाई करेगी। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर रामवीर सिंह, सदर कोतवाल संतोष सिंह, नगर अध्यक्ष रबिन्द्र नाथ,सभासद अशोक मोदनवाल,सभासद रौशन यादव मधु राय अर्चना देवी, आदि लोग उपस्थित रहे।
नीमा का वार्षिक चुनाव मुकम्मल‚ डा. एसके यादव बने अध्यक्ष
चुनाव बाद नीमा के नवनिर्वाचित पदाधिकारीगण।
Young Writer, डीडीयू नगर न्यूज। नीमा कार्यालय में साधारण सभा की बैठक में हुई। इसमें चुनाव अधिकारी वरिष्ठ सदस्य डा.गोपाल सिंह के देखरेख में सर्वसम्मति से चुनाव सम्पन्न हुआ। नीमा के सदस्यों ने अपने पिछले कार्यकाल के पदाधिकारियों पर भरोसा जताया। कहा कि कार्यकारिणी के सदस्यों ने हमेशा नीमा के सदस्यों के हित के लिए संघर्षरत रहे। साथ ही शासन के मंशा के अनुरूप मिलकर मुख्य चिकित्साधिकारी के दिशा निर्देश पर जागरूकता अभियान, ब्लड डोनेशन कैम्प, हाइजीन किट वितरण कार्यक्रम एवं निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित कार्यक्रम में हमेशा सहयोग किया। चुनाव अधिकारी डा.गोपाल सिंह ने डा. एसएन उपाध्याय, डा.आनन्द विद्यार्थी व डा.स्वामी नाथ यादव को संरक्षक घोषित किया। इसके अलावा डा एसके यादव को अध्यक्ष, डा. आरके शर्मा को सचिव, डा.मृत्युंजय प्रसाद उपाध्यक्ष को कोषाध्यक्ष, डा. एससी श्रीवास्तव, डॉ केके सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा संयुक्त सचिव संजय त्रिपाठी, डा. हरेंद्र यादव, डा. वीके मिश्रा, डा. सुरेन्द्र यादव डिविजनल सेक्रेटरी, डा. बलराम गुप्ता, डा. पीएन तिवारी, डा. एसएन तिवारी, डा.अनिल पांडेय, डा. रमेश चंद्र शर्मा, साइंटिफिक डा आशुतोष सिंह, आडिटर डा. एसके शर्मा, सदस्य डॉ मुमताज, डा. राम मनोहर तिवारी, डा. ओएन सिंह, डा. आरके पांडेय को बनाया गया। इस अवसर पर सदस्यों ने चुने गए पदाधिकारी को माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर डा. पीएन तिवारी, डा.संजय त्रिपाठी, डा.अनिल पांडेय, डा.एसएन तिवारी, डा. हरेंद्र यादव, डा.आरके पांडेय, डा.मुस्तकीम, डा.दीपू सोनी, डा.सतीश चौहान, डा.डीएल चौहान आदि मौजूद थे।











