28.5 C
Chandauli
Tuesday, October 13, 2026

Buy now

Home Blog Page 456

हल्की सी बारिश में जलमग्न हुआ चंदौली का गंगा रोड, घुटने भर पानी मे आने जाने को मजबूर हुए लोग


चंदौली। नगर में हल्की सी बारिश ने पूरे नगर पंचायत की पोल खोल दी है। सोमवार की शाम बारिश में पूरा गंगा रोड जलमग्न हो गया। और लोगो के घरों में पानी घुसने लगा। जहा स्थानीय लोगो को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। वही राहगीर घुटने भर पानी मे आने जाने को मजबूर हुए।
स्थानीय लोगो ने बताया कि नगर पंचायत द्वारा काफी दिनों से नालियो की सफाई नही कराया गया है। बरसात होने पर नाली में जमा गंदा कचरा व गंदगी पानी के साथ घरों में घुसने लगता है। जो कई संक्रामक बीमारियों को दावत देते हैं। जिसकी शिकायत नगर पंचायत कर्मियों से कई बार किया गया। लेकिन सब आश्वासन देकर शांत हो जाते हैं। बताया कि एनएचएआई द्वारा सर्विस रोड के किनारे जगह-जगह नाली बनाकर आधा अधूरा छोड़ दिया गया है। इससे पानी निकासी की समस्या हो रही है। वही नाली के अंदर से निकलते जहरीले गैस व पनपती गंदगी लोगो की सेहत के लिए घातक बन रहे है। चेताया कि अगर नगर पंचायत द्वारा जल्द ही पानी निकासी की उचित व्यवस्था नही किया गया। तो हम लोग आंदोलन को बाध्य होंगे।

जन कल्याणकारी योजनाएं पात्रों जन तक पहुंचाना प्राथमिकताः ईशा दुहन

Chandauli DM

नवागत डीएम ईशा दुहन ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर कार्यभार संभाला

Young Writer, चंदौली। अतिपिछड़े जनपदों में नीति आयोग की डेल्टा रैकिंग में सुधार कर उसे उपर ले जाने के साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्रों तक पहुंचाना प्राथमिकता में रहेगा। परियोजनाओं को समय से और गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराया जाएगा। उक्त बातें नवागत जिलाधिकारी ईशा दुहन ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार में पदभार ग्रहण कर मीडिया से बातचीत में कही।

चंदौली कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार में कार्यभार ग्रहण करती डीएम।
चंदौली कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार में कार्यभार ग्रहण करती डीएम।

2014 बैच की आईएएस ईशा दुहन मूल रूप से हरियाणा के पंचकूला की रहने वाली हैं। जनपद में डीएम पद पर उनकी पहली तैनाती है। इससे पहले राजा तालाब में एसडीएम और वाराणसी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष रह चुकी हैं। वह बुलंद शहर मेरठ में सीडीओ का दायित्व निभा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि गांवों के लोगों को समस्याओं के लिए मुख्यालय पर आना न पडे। इसका विशेष ध्यान रहेगा। जनता के द्वार पर ही समस्याएं निपटायी जाएंगी। कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला कल्याण सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव में अंतिम पायदान पर बैठे पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। खनन माफिया और अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। जरूरत हुआ तो वाराणसी की तर्ज पर इस जिले में भी बुल्डोजर चलाया जाएगा। ब्लैक राइस को अच्छा मार्केट दिलाने के लिए कार्ययोजना बनायी जाएगी। यहां पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पर्यटन के क्षेत्र में विकास करना भी प्राथमिकता में होगा। इस मौके पर एडीएम उमेश मिश्रा, सीडीओ अजितेंद्रनारायण, मुख्य कोषाधिकारी पवन द्विवेदी सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

तीरंदाजी में नरायनपुर के इंद्र कुमार ने कांस्य पर साधा निशाना

कांस्य पदक के साथ इंद्र कुमार।
कांस्य पदक के साथ इंद्र कुमार।

उत्तराखंड के हरिद्वार में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मिली सफलता

Young Writer, चंदौली। धान के साथ-साथ चंदौली में खेल प्रतिभाओं की फसल खूब लहलहा रही है। ग्रामीण इलाके में पले-बढ़े खिलाड़ी आज प्रांतीय, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने हूनर का लोहा मनवा रहे हैं। ऐसे ही एक खिलाड़ी हैं नरायनपुर गांव के तीरंदाज इंद्र कुमार। जी हां! चंदौली के एकलव्य इंद्र कुमार आर्थिक तंगी व संसाधनों के अभाव के बावजूद उत्तराखंड के हरिद्वार में आयोजित ओपन सीनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में उम्दा खेल का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीत कर प्रदेश व जिले का नाम रौशन किया है उसकी इस सफलता से परिवार समेत पूरा गांव गदगद है।
तीरंदाजी संघ हरिद्वार की ओर से उत्तराखंड के हरिद्वार में राष्ट्रीय तीरंदाजी चैम्पियनशीप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें देश भर के तीरंदाजों ने प्रतिभाग किया। इसमें चंदौली जनपद के ग्राम पंचायत नारायनपुर के बुझारत की मड़ई मौजा निवासी सुदर्शन यादव के पुत्र इंद्र कुमार ने प्रतिभाग किया और लक्ष्य पर निशाना साधकर कांस्य पदक प्राप्त करने में सफल रहे। उनकी जीत कई मायनों में अहम एवं महत्वपूर्ण है। क्योंकि संसाधनों व धनाभाव के कारण वह नियमित अभ्यास व उचित प्रशिक्षण नहीं मिला पाता है। बावजूद इसके उन्होंने तीरंदाजी के प्रति अपने हुनूर और हौसले को कभी कम नहीं होने दिया और उन्हें जब भी जितना सीखने को मिला पूरी शिद्दत के साथ उन्होंने तीरंदाजी की एक-एक बारीकियों को सीखते चले आ रहे हैं। उनकी सफलता पर जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव ने खुशी जाहिर करते हुए टेलीफोनिक बातचीत के दौरान बधाई दी। कहा कि गांव के नौजवान पढ़ाई-लिखाई के साथ खेलकूद के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा के बूते अपनी मिट्टी और अपने परिवार का मान और नाम दोनों रौशन करते चले आ रहे हैं।

जिला अस्पताल में लाइट बनाते वक्त करेंट की जद में आया आपरेटर, बुरी तरह झुलसा


चंदौली। मुख्यालय स्थित पंडित कमला पति त्रिपाठी जिला चिकित्सालय में सोमवार को लाइट बनाते वक्त करेंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर जुटे अस्पताल के स्टाफ ने तत्काल उसको इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया जहा उसका इलाज़ चल रहा है।
बताते हैं कि अरबिंद कुमार 25 वर्ष पंडित कमला पति चिकित्सालय में जगरेटर ऑपरेटर के पद पर तैनात है। जो अस्पताल परिसर में लाइट बनाते समय शार्ट सर्किट होने से अचानक करेंट की चपेट में आ गया। घटना में उसका चेहरा व शरीर बुरी तरह झुलस गया। शोर गुल सुनकर आनन फानन में पहुचे जिला अस्पताल के स्टाफों ने तत्काल उसको उठाकर इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया जहा उसका इलाज़ चल रहा है।

इमाम हुसैन की याद का पर्व है चेहल्लूमः रतीश कुमार

फोटो-07 बड़गांवा में अखाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ करते अतिथिगण।
फोटो-07 बड़गांवा में अखाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ करते अतिथिगण।

मुहर्रम के चालीसवां पर अखाड़े में युवाओं ने दिखाए करतब

Young Writer, शहाबगंज। क्षेत्र के बड़गांवा गांव में मुहर्रम के चालीसवां पर अंजुमन गरीब नवाज कमेटी की तरफ से सोमवार को चेहल्लूम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सोहदवार, फत्तेपुर व तकिया महड़ौर के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर हैरतअंगेज खेल दिखाया। इसका उद्घाटन पूर्व जिला पंचायत सदस्य रतीश कुमार, प्रधान संघ अध्यक्ष गुलफाम अहमद मिक्कू व प्रधान मुनिराज यादव ने फीता काटकर व अखाड़े के उस्तादों को साफा बांधकर खेल का शुभारम्भ कराया।

इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि इमाम हुसैन की याद का पर्व मुहर्रम का चेहल्लूम है। एकता कि मिसाल इस मुहर्रम का चेहल्लूम पर्व में ही देखने को मिलता है, वहीं प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष गुलफाम अहमद मिक्कू ने कहा कि मैदाने कर्बला में शहीद हुए इमाम हुसैन व उनके 71 अनुयायियों की शहादत के चालीस दिन बाद चेहल्लूम मनाया जाता है। यह आयोजन एक आपसी मिल्लत व भाई-चारा का संदेश देता है। प्रतियोगिता में रविवार की रात को अंजुमन अजमुल्ला पंजतन सुदांव, अंजुमन सोहदाए हुसैन नक्टी व अंजुमन गुलजारे पंजतन ऐलहीं ने चौक पर नौहा खानी कर खिराजे अकीदत पेश किया। वहीं सोमवार को दिन में शाही अंजुमन सोहदवार, अंजुमन फिदाए हुसैनी फत्तेपुर व अंजुमन हैदरिया तकिया महड़ौर की टीम ने लकड़ी, बनेठी, बंदिश, बाना, झूमर आदि औजारों से कला का प्रदर्शन किया। इसे देखने के लिए गांव के साथ ही आसपास गांव के काफी संख्या में लोग जुटे रहे। इस दौरान अध्यक्ष महताब अहमद, अल्तजा हुसैन, इबरार अहमद, सद्दाम, सोनू, तसलीम ईल्लू, राकिब, अनीज, शेरू बाब, सलाहुद्दीन, साबिर, आमिर, अतीक, सैफ, आदिल आदि अंजुमन मौजूद थे।

पैसा प्रकरणः चंदौली ब्लड बैंक व एक्सरे विभाग को नोटिस जारी

चंदौली सीएमएस डा. उर्मिला सिंह।
चंदौली सीएमएस डा. उर्मिला सिंह।

चंदौली सीएमएस बोलीं, उच्च स्तरीय कमेटी प्रकरण की कर रही जांच

Young Writer, चंदौली। जिला अस्पताल के एक्सरे विभाग में संविदा कर्मी द्वारा पैसे लेने के मामले में सीएमएस डा. उर्मिला सिंह ने गंभीरता से लिया है। सोमवार को उन्होंने ब्लड बैंक चंदौली व एक्स-रे विभाग के प्रभारी को नोटिस जारी कर जवाब तबल किया है। नोटिस के जरिए दोनों विभागों से इस प्रकरण के बारे में जानकारी मांगी गयी है। साथ ही जांच कमेटी गठित कर दी गयी है जो प्रकरण में ब्लड बैंक में तैनात कर्मचारी के एक्सरे विभाग में बैठकर तीमारदारों से पैसे लेने के मामले की जांच करेगी।

इस दौरान सीएमएस ने कहा कि उच्च स्तरीय कमेटी इस बात की जांच करेगी कि किसके कहने व किसकी वजह से ब्लड बैंक में तैनात कर्मचारी, एक्सरे विभाग में बैठकर कार्य कर रहा था और किसके कहने पर किसके लिए पैसे की वसूली कर रहा था। विदित हो कि बीते शनिवार को पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल के एक्सरे विभाग में एक कर्मचारी तीमारदारों से पैसे लेते हुए वीडियो वायरल हुआ था, जिसे रिटायर्ड आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने वीडियो को ट्विट कर आवश्यक कार्यवाही की बात कही। देखते ही देखते उक्त वायरल वीडियो चंदौली के एक-एक मोबाइल तक पहुंच गए और चर्चाओं का बाजार गर्म हुआ, जिससे चंदौली के स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया और जिला स्तरीय अफसरों के फोन घनघनाने लगे। तत्परता दिखाते हुए मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी। प्रकरण के पटल पर आते ही स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल में दलालों की सक्रितया व आमजन की जेब पर डाका डालने जैसे आरोप लगाए। सोमवार को सीएमएस डा. उर्मिला सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो में मौजूद कर्मचारी ब्लड बैंक चंदौली में कार्यरत है। इस प्रकरण की जांच के लिए उच्च स्तरीय कमेटी गठित की गयी है। इसके अतिरिक्त एक्सरे विभाग और ब्लड बैंक से नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया गया है। जैसे ही इस प्रकरण में कोई तथ्य सामने आता है उसके अनुसार कार्यवाही करते हुए तथ्यों को पटल पर रखा जाएगा। किसी भी हाल में जिला अस्पताल चंदौली की छवि खराब नहीं होने दी जाएगी।

देश में बढ़ती बेरोजगारी को दूर करे सरकारः डा. सुनील कुमार मौर्या

जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपते जन अधिकार पार्टी के पदाधिकारी।
जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपते जन अधिकार पार्टी के पदाधिकारी।

जन अधिकार पार्टी के प्रशासनिक अमले को सौंपा ज्ञापन

Young Writer, चंदौली। जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा के आह्वान पर सोमवार को मंडल उपाध्यक्ष शिवपूजन मौर्य के नेतृत्व में जाति जनगणना कराने व नई शिक्षा नीति का विरोध सहित कई महत्वपूर्ण मांगों को लेकर पार्टी के नेताओं ने जिला मुख्यालय चंदौली पर प्रशासनिक अधिकारी से मुलाकात की और राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान जिलाध्यक्ष डा. सुनील कुमार मौर्य ने कहा कि सरकार पूरे देश में एक समान पाठ्यक्रम लागू करे। देश में बेरोजगारी की समस्या तेजी से बढ़ रही है, जिसे देखते हुए सरकार बेरोजगारी को कम करने व रोजगार की व्यवस्था को सुनिश्चित करे। इसके अलावा किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए खाद, बीज एवं कीटनाशक दवाओं को उचित मूल्य पर उपलब्ध कराए, ताकि किसानों को महंगाई से राहत मिल सके। कहा कि सभी जातियों को उनकी जनसंख्या के आधार पर उचित प्रतिनिधित्व देने के लिए जाति आधारित जनगणना का कार्य सरकार कराए। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रामचंद्र त्यागी, बशिष्ठ मौर्य, हिरामन पाल, जिला सचिव रामभजन मौर्य, शिव नारायण मौर्य, विवेक वर्मा, निहाल सिंह, संजय सिंह, भरत बिन्द, अजय मौर्य आदि मौजूद रहे। 

चंदौली कचहरी के पास सर्विस रोड को खोदकर भूल गया महकमा‚ लोगों की बढ़ी परेशानी

सदर तहसील के समीप सर्विस रोड पर खोदा गया गड्ढा।
सदर तहसील के समीप सर्विस रोड पर खोदा गया गड्ढा।

Young Writer, चंदौली। मुख्यालय स्थित सदर तहसील के समीप एनएचएआई द्वारा सर्विस रोड पर चार दिन से गड्ढा खोद कर छोड़ दिया गया है। इससे बबुरी रोड सहित आस पास के लोगो को आवागमन में बड़ी कठिनाइयों के सामना करना पड़ रहा है। और दिन भर  जाम से जूझना पड़ रहा है। जिससे लोगो मंे आक्रोश व्यप्त हैं।

विदित हो कि सर्विस रोड पर गड्डा होने के कारण एनएचएआई द्वारा सर्विस रोड गड्ढा युक्त करने के लिए खोद दिया गया था। इसी दौरान बारिश होने के कारण सड़क में लबालब पानी भर गया। जिसे निर्माणाधीन स्थित में छोड़ दिया गया है। इससे सबसे ज्यादा परेशान बबुरी रोड निवासियों को हो रहा है। जो आय दिन गिर का चोटिल हो रहे है। यही नही रूट डायवर्जन होने के कारण पुलिस चौकी के समीप छोटी पुलिया में लोग जाम में फसकर घंटो हलकान हो रहे हैं। पुलिया के अंदर जाम में फसकर स्कूली बच्चे व महिलाएँ परेशान हो जा रही है वही उसके अंदर लोगों को पैदल चलना भी दूभर हो जा रहा है। जाम से बचने के लिए लोगो को तीन किमी दूर तय करना पड़ रहा है। नगरवासियों ने कहा की बरसात के दिनों में ही सड़क को खोद कर छोड़ दिया जाता है। जो परेशानियों का सबब बनते है। लेकिन जिले के अधिकारी इस पर ध्यान नही देते हैं। जिस कारण लोगो को बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस बबत कंटेक्शन मैंनेजर विनय कुमार ने बताया की रात में ढलाई कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा जल्द ही उक्त सड़क पर आवगमन शुरू कर दिया जाएंगा।

चंदौली पत्नी ने पति के ऊपर फेका खौलता तेल,दो बार पहले भी कर चुकी है जान लेने की कोशिश


चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के बिसौरी गांव में रविवार को पत्नी ने गुस्से में आकर अपने ही पति के ऊपर ही खौलता तेल फेंक दिया। घटना में पति का चेहरा व शरीर बुरी तरह जल गया। परिजनों ने आनन-फानन में तत्काल युवक को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहा उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। युवक के पिता ने बहु के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
बताते हैं कि बिसौरी गांव निवासी महेंद्र सिंह के बेटे मंजीत सिंह 34 वर्ष की शादी एक साल पहले गाजीपुर के सेवराई गांव में हुई थी। मंजीत के पिता महेंद्र सिंह ने बताया की बहू ने चिप्स छानने के बहाने तेल मंगाया। इस पर मैंने दुकान से लाकर उसको तेल दे दिया । चिप्स छानने से पहले उसने तेल को कड़ाही में डालकर गर्म किया । और मौका देख बेड पर सो रहे बेटे मंजीत के ऊपर खौलता तेल डाल दिया। इससे उसका चेहरा व शरीर बुरी तरह जल गया। जिसे जिला अस्पताल के बर्न यूनिट भर्ती कराया गया है।जहा उसकी हालत चिंताजनक बना हुआ है। इससे पहले भी बहू मेरे बेटे की दो जान लेने की कोशिश कर चुकी है । इस बाबत सदर कोतवाल संतोष सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर मिली है मंजीत के पत्नी पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाई की जा रही है।

14 आईएएस अफसरों का हुआ तबादला, चन्दौली की नई डीएम बनी ईशा दुहन

Chandauli DM

14 आईएएस अफसरों का हुआ तबादला चन्दौली की नई डीएम बनी ईशा दुहन,

चंदौली। उत्तर प्रदेश शासन की तरफ से 14 आईएएस अफसरों के तबादला हुआ है। जिनमें वाराणसी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष ईसा दुहन को जिलाधिकारी चंदौली बनाया गया है। वहीं जिलाधिकारी संजीव सिंह को अभी तैनाती नही मिली है।

ईशा दुहन 2014 बैच की आईएएस है। जिन्होंने में ऑल इंडि‍या में 59 रैंक हासिल किया था। मूल रूप से हरियाणा के पंचकूला की निवासी है। ईशा दुहन अपने तेज तर्रार कार्यशैली को लेकर चर्चित है उनकी गिनती कड़क और ईमानदार महिला आईएएस के रूप में की जाती है।

Chandauli
broken clouds
28.5 ° C
28.5 °
28.5 °
60 %
0.6kmh
57 %
Tue
31 °
Wed
32 °
Thu
32 °
Fri
32 °
Sat
33 °
Verified by MonsterInsights