28.5 C
Chandauli
Tuesday, October 13, 2026

Buy now

Home Blog Page 455

जेल के अंदर से डीएम-एसपी को मेल करने वाला शातिर हिस्ट्रीशटर गिरफ्तार

हिस्ट्रीशीटर

हाईकोर्ट के जजों के नाम से फर्जी जीमेल बनाकर चंदौली डीएम व एसपी को करता था मेल

Young Writer, चंदौली। सदर कोतवाली पुलिस ने बलुआ थाने के शातिर हिस्ट्रीशीटर आकाश सिंह को मंगलवार को कचहरी के पास से गिरफ्तार कर लिया। आकाश पर हत्या का प्रयास सहित आधा दर्जन गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। यह रैया गांव निवासी डाक्टर अपहरण कांड का मुख्य आरोपी भी रह चुका है। जेल में रहने के दौरान हाईकोर्ट के जज के नाम से फर्जी जी-मेल एकाउंट बनाकर चंदौली डीएम और एसपी से अपने पट्टीदारों की शिकायत करता था और कार्रवाई के निर्देश भी देता था। जेल से छूटने के बाद अपहरण कांड से जुड़े मामले को लेकर कचहरी आया था, जहां पुलिस ने उसे धर दबोचा।

सदर कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि बलुआ थाना अंतर्गत हुदहुदीपुर निवासी रामविलास सिंह का पुत्र आकाश सिंह एक शातिर बदमाश है जो बलुआ थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। अपने साथियों के साथ मिलकर फिरौती के लिए अपहरण करता है। पूर्व में गांव की ही महिला को विवाद के दौरान गोली भी मार चुका है। विगत वर्ष रैया गांव निवासी चिकित्सक का अपहरण किया था। पुलिस ने डाक्टर को सकुशल छुड़ा लिया और आकाश और उसके साथी जेल चले गए। कुछ दिन वाराणसी जेल में रहने के बाद इसे गाजीपुर जेल भेज दिया गया। जेल में रहने के दौरान ही अपने पट्टीदारों को परेशान करने के लिए हाईकोर्ट के जज मनोज मिश्रा और महेश त्रिपाठी के नाम से फर्जी जीमेल एकाउंट बनाया और अपने बड़े पिता के ईंट भट्ठे शिकायत कर दी। यही नहीं एक दफा न्यायाधीश महेश त्रिपाठी के नाम से चंदौली डीएम और एसपी को मेल भेजा कि मेरी गाड़ी को इनोवा कार सवारों ने ओवरटेक किया और गाली गलौच की। उसने इनोवा कार का नंबर भी भेज दिया। इनोवा कार आकाश के चचेरे भाई की थी। हाईकोर्ट के जज से जुड़ा मामला होने के कारण पुलिस महकमे में खलबली मच गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू किया तो पता चला कि जीमेल एकाउंट फर्जी है। इसके बाद पुलिस मामले की तह तक पहुंचने में जुट गई। सर्विलांस और अन्य माध्यमों से पता चला कि मेल गाजीपुर जेल से किया गया था। पुलिस ने कड़ी से कड़ी को जोड़ा और शातिर आकाश तक पहुंच गई। आकाश ने पूछताछ में बताया कि वह चाहता था कि पट्टीदारों का ईंट भट्ठा सीज हो जाए। उक्त भट्ठे में उसकी भी हिस्सेदारी है, लेकिन बड़े पिता उसे उसका हिस्सा नहीं देते हैं। आकाश के पिता रामविलास के खिलाफ भी एक दर्जन गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। बहरहाल आकाश विगत अप्रैल माह में जेल से छूटा और दोबारा अपराध में सक्रिय हो गया था, लेकिन मंगलवार को पुलिस ने उसे एक बार फिर पकड़कर जेल भेज दिया।

डीडीयू मंडल के कुम्हऊ स्टेशन के पास बेपटरी हुई मालगाड़ी, रेल यातायात बाधित

बिहार के रोहतास में मालगाड़ी के बीस वैगन बेपटरी, गया- डीडीयू रेल खंड पर परिचालन ठप, अप-डाउन की 14 ट्रेनें डायवर्ट

Young Writer, डीडीयू नगर। गया रेल खण्ड रूट पर बुधवार की सुबह मालगाड़ी पटरी से उतर गई। घटना की सूचना पर रेलवे के आला अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद इस रूट पर ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई है, जिससे नई दिल्‍ली से हावड़ा तक की ट्रेनों का संचालन ठप हो गया है। फिलहाल मालगाड़ी के बेपटरी हुए डिब्बों को पटरी पर लाकर यातायात को बहाल करने का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है।

डीडीयू नगर-गया रेल मार्ग पर बिहार के रोहतास जिले में कुम्‍हऊ रेलवे स्टेशन के पास सुबह करीब साढ़े छह बजे एक मालगाड़ी के कुल बीस डिब्बे डीडीयू- गया रेल मार्ग पर पटरी से उतर गए। वहीं इस हादसे के बाद हावड़ा -नई दिल्ली रेल मार्ग के गया- डीडीयू रेल खंड पर परिचालन ठप हो गया है। इस बाबत डीआरएम डीडीयू की ओर से हादसे की जानकारी देते हुए यातायात जल्‍द बहाल करने के लिए प्रयास शुरू करने की जानकारी दी है।
रेल मंडल के डीडीयू नगर-गया ग्रैंड कॉर्ड रेलखंड के कुम्हऊ स्टेशन पर बुधवार की तड़के 06.35 बजे एक मालगाड़ी के 20 वैगन पटरी किन्‍हीं वजहों से उतर गए। इस दौरान तीनों लाइन (अप, डाउन एवं रिवर्सल) पूरी तरह से बाधित हो गई। पीडीडीयू मंडल और हाजीपुर (पटना) मुख्यालय से अधिकारियों की टीम घटनास्थल पर रवाना होने के साथ ही तीनों लाइन पर बिखरे वैगन के रिस्टोरेशन का काम शुरू हो गया है। हादसे के कारण कई पैसेंजर गाड़ियां डीडीयू जंक्शन पर खड़ी हैं।

दुस्साहसः शोरूम के बाहर खड़े ट्रेलर का पहिया खोल ले गए चोर

Young Writer, चंदौली न्यूज। अलीनगर थाना क्षेत्र के गोधना गांव के समीप सोमवार की रात नेशनल हाईवे दो पर स्थित वीई कमर्शियल व्हीकल लिमिटेड के शो रूम के सामने खड़े ट्रेलर के दो जोड़ी पहिए चोर खोल ले गए। जाते–जाते चोर पहिए के साथ जैक लिफ्ट की हैंडल भी चुरा लिया। सुबह चोरी की घटना की जानकारी होने पर शोरूम के मैनेजर चंद्रशेखर गुप्ता ने घटना की तहरीर अलीनगर थाने में दी। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छानबीन की जा रही है। चोरी की इस वारदात से कर्मचारी सकते में हैं। अभी तक क्षेत्र में इस तरह चोरी की दुस्साहसिक वारदात सुनने को नहीं मिली थी। लोगों का कहना है कि पुलिस रात्रि में प्रभावी गश्त नहीं कर रही, जिससे चोरों के हौसले बुलंद हैं। – Young Writer

धानापुर में लंपी वायरस से बचाव के मवेशियों का हुआ टीकाकरण

Young Writer, धानापुर। लंपी वायरस से गोवंशीय पशुओं के बचाव को लेकर धानापुर क्षेत्र में टीकाकरण आरंभ कर दिया गया है। हालांकि विकास खंड क्षेत्र में अभी इस संक्रामक बीमारी का एक भी मामला सामने नहीं आया है। मवेशियों को बीमारी से सुरक्षित रखने को लेकर मंगलवार तक कुल 13 से मवेशियों को वैक्सीन लगाए गए हैं। अभियान चलाकर राजकीय पशु चिकित्सालय के टीम गोआश्रय स्थलों के साथ साथ रामपुर दिया, प्रसहटा, नौघरा बुद्धपुर गांवो में मवेशियों को टीके लगाने का काम किया। गोवंशीय मवेशियों को लंपी वायरस से बचाव को लेकर एहतियातन टीके लगा रहा है। राजकीय पशु अस्पताल के पशु चिकित्सक डा.फकरुद्दीन अंसारी ने बताया कि  लंपी वायरस से पशुओं के बचाव को गांव गांव जाकर टीकाकरण किया जा रहा है। अब तक 1300 पशुओं को टीके लगाए जा चुके है। अभी कहीं भी किसी मवेशी के इस बीमारी से ग्रसित होने की कोई खबर नहीं है। इस इस अभियान में डा. एसके सिंह सहित राकेश यादव, सुरेंद्र यादव, शैलेंद्र सिंह, नरेंद्र, संदीप, दिनेश, सच्चिदानंद आदि लोग शामिल थे। -Young Writer, Dhanapur

चंदौली जनपद में मिशन शक्ति-3 को सफल बनाएं अफसर व पुलिस कर्मी

चंदौली पुलिस लाइन सभागार में मिशन शक्ति-3 की बैठक करते एसपी अंकुर अग्रवाल।
चंदौली पुलिस लाइन सभागार में मिशन शक्ति-3 की बैठक करते एसपी अंकुर अग्रवाल।

Young Writer, चंदौली। एसपी अंकुर अग्रवाल ने जनपद के प्रत्येक थानों पर गठित एंटी रोमियो विशेष दल व थानों के महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला पुलिसकर्मियों संग पुलिस लाइन स्थित सभागार में बैठक की। इस दौरान सभी महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी को ‘मिशन शक्ति फेज-3’ के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन अभियान के प्रति स्कूल व कालेजों आदि स्थानों पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम करने पर जोर दिया। 

साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं में सशक्तिकरण व विश्वास व भरोसे का वातावरण बनाने के उद्देश्य से थानों पर नियुक्त महिला बीट अधिकारियों तथा एंटी रोमियो टीम को गांवांे, स्कूल-कालेजों, भीड़भाड़ वाले स्थानों आदि जगह पर जाकर छात्राओं, बालिकाओं व महिलाओं को 1090-वूमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076-मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइऩ, 102-स्वास्थ्य सेवा संचालित योजनाओं आदि के बारे में लगातार जागरूक करें। थानों पर महिला शिकायतकर्ता की सहायता के लिए स्थापित “महिला हेल्प डेस्क” के बारे में भी विस्तार से जानकारी दें। उपस्थित महिलाओं व बालिकाओं की समस्याओं और शिकायतों को शालीनता पूर्वक सुनने तथा सम्बन्धित को अवगत कराते हुए गुणवत्तापूर्ण समाधान कराए जाने हेतु निर्देशित दिया। कहा कि किसी भी व्यक्ति को सार्वजनिक तौर पर कदापि भी अपमानित न किया जाए। थाना स्तर पर एक रजिस्टर बनाया जाए, जिसमें प्रतिदिन किए गए कार्यवाही का विवरण अंकित किया जाए तथा सम्बन्धित थाना प्रभारी प्रतिदिन उसका निरीक्षण करें।

शराब की दुकान बंद कराने के लिए मुखर हुई वनभीषमपुर की महिलाएं

शराब की दुकान

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को समझा बुझा शांत कराया

Young Writer, इलिया। क्षेत्र के वनभीषमपुर व ढोढनपुर गांव सीमा पर दलित व मुसहर बस्ती के पास देशी शराब की दुकान संचालित होने से शराबियों द्वारा आते दिन किये जा उत्पात से परेशान ग्रामीणों में रोष बढ़ता जा रहा है। इसी नाराजगी के कारण मंगलवार को दर्जनों की संख्या में ठेका पर पहुंची महिलाओं ने विरोध प्रर्दशन करते हुए ढोढ़नपुर गांव के पास सड़क जाम कर दिया।इसकी वजह से करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को किसी तरह समझा-बुझा र उन्हें शांत कराया। महिलाओं ने कहा कि बस्ती के पास देशी शराब की दुकान संचालित हो रही है। मदिरा का सेवन करने से पुरुष व युवक आए दिन तांडव कर रहे हैं। जिससे महिलाओं को जहां असहनीय पीड़ा सहनी पड़ रही है। वही मारपीट की नौबत आ जा रही है। स्थानीय युवक शराब की लत के कारण अपना कैरियर भी खराब कर रहे हैं।शाम ढलते ही दुकान पर शराबियों का जमावड़ा होना शुरु हो जाता है। शराब के नशे में धुत्त नशेड़ी आए दिन लोगों से विवाद कर रहे हैं। महिलाओं ने शराब की दुकान पर जमकर हंगामा करते हुए ठेका बंद कराने की मांग किया। वही मौके की नजाकत को भांपते हुए ठेका संचालक फरार हो गया। मामला संज्ञान में आते ही चकिया कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार यादव के निर्देश पर उप निरीक्षक अभिषेक शुक्ला पहुंचकर महिलाओं को समझाकर किसी तरह शांत करा दिया। इस मौके पर ग्राम प्रधान राम अशीष मौर्य, पारस राम,लाल बहादुर छोटई सुरेंद्र, राजबली, विनोद, नरेंद्र सरोजा देवी, राधिका देवी, फूला देवी, बिंदा देवी, गीता देवी,सुनीता देवी समेत बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष बने झन्मेजय सिंह

जगदीशसराय में आयोजित स्वागत एवं सम्मान समारोह‚ प्रांतीय नेताओं का हुआ भव्य स्वागत

Young Writer, चंदौली। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना का स्वागत एवं सम्मेलन मंगलवार को जगदीशसराय स्थित लक्ष्मी लान में आयोजित हुआ। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह रघुवंशी ने संगठन को पूर्वांचल में सशक्त एवं गतिशील बनाने के लिए चंदौली के पुरवां गांव निवासी अधिवक्ता झन्मेजय सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष व धरौली निवासी विजयी सिंह को वरिष्ठ संरक्षक बनाने पर माल्यार्पण स्वागत एवं सम्मानित किया। प्रदेश अध्यक्ष ने नए पदाधिकारियों को संगठन के दायित्वों का बोध कराया। साथ ही अपने सक्रिय सामाजिक गतिविधियों से संगठन को मजबूत बनाने उम्मीद किया।

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष झन्मेजय सिंह ने करणी सेना का आभार जताते हुए दायित्वों के निर्वहन का भरोसा दिया। कहा कि आम आवाम का सामाजिक संरक्षण राजपूतों का इतिहास रहा है। हम सभी को मिलकर अन्याय, अधर्म के खिलाफ बिगुल फूंकना होगा। कहीं भी किसी भी व्यक्ति के साथ अन्यायपूर्ण कृत्य होता है तो उसकी पुरजोर खिलाफत की जाएगी। वहीं वरिष्ठ संरक्षक विजयी सिंह ने संगठन को जोड़े रखने में अपने सहयोग देने का आह्वान किया। कार्यक्रम के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष राकेश रघुवंशी पूर्व प्रमुख चंदौली विरेंद्रनाथ सिंह से भी मुलाकात कर उनका आशीष प्राप्त किया। पूर्व प्रमुख वीरेंद्र सिंह व विजयी सिंह द्वारा करणी सेना को अपना मार्गदर्शन देने का भरोसा दिया गया। विदित हो कि अधिवक्ता झन्मेजय सिंह अपने आंदोलन व मुखर व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं। चंदौली जिला मुख्यालय पर न्यायालय निर्माण सहित उसे सुविधा व संसाधनयुक्त बनाने की लड़ाई को अपने संघर्षों के बूते पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ाते चले आ रहे हैं। इसके अलावा क्षेत्रीय जन की समस्याओं के निराकरण में भी हमेशा अग्रिम पंक्ति में खड़े रहते हैं। अधिवक्ता होने के साथ ही इनका सामाजिक जीवन काफी सशक्त और शानदार है। डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन में लगातार तीन बार उपाध्यक्ष रहने के साथ ही महामंत्री का दायित्व निभा चुके हैं। इसके अलावा अपने गांव पुरवां से निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्वाचित हो चुके हैं। इससे यह समझा जा सकता है कि इनके समाज के साथ-साथ इनके गांव-गिरांव के लोग भी इन्हें खूब पसंद करते हैं। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख संजय सिंह बबलू, संदीप सिंह गुड्डन, जोगी सिंह, सुनील सिंह लादू, अंकित सिंह, टुनटुन सिंह, भोलू सिंह, बंटी सिंह, छोटू सिंह आदि उपस्थित रहे।

चंदौली एसपी आफिस गेट पर महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास, पुलिसकर्मियों में मचा हड़कंप


चकिया कोतवाली पुलिस से आहत थी सैदूपुर निवासी महिला
चंदौली। पुलिस अधीक्षक कार्यलय गेट पर सोमवार को जमीनी विवाद में एक महिला ने मिट्टी का तेल छिड़क कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। इसके बाद में पुलिस कर्मियो में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में महिला पुलिस के साथ पहुंचे सदर कोतवाल संतोष सिंह ने महिला पुलिस कर्मियों के साथ उक्त महिला को पकड़ लिया और किसी तरह समझ बुझाकर मामले को शांत कराया।
बताते हैं कि चकिया कोतवाली क्षेत्र के सैदूपुर गांव निवासी लल्लन मौर्या की पत्नी अनिता देवी आपसी बटवारे को लेकर कई दिनों से चकिया कोतवाली का चक्कर काट रही थी। चकिया थानाअध्यक्ष द्वारा एक पक्ष की सुनवाई से नाराज होकर अनिता सोमवार को मिट्टी तेल लेकर पुलिस लाइन गेट पर पहुंच गई और अपने ऊपर छिड़क कर आत्यहत्या करने का प्रयास करने लगी। घटना को देख वहा मौजूद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पुलिस लाइन गेट पर पहुंचे सदर कोतवाल संतोष सिंह ने महिला पुलिसकर्मियों से सुनीता के हाथ से मिट्टी का तेल छीन कर किसी तरह शांत कराया और समझा बुझाकर कोतवाली ले गए। इस बाबत पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने बताया कि चकिया कोतवाली अंतर्गत अनिता पत्नी लल्लन मौर्य प्रतिवादी हीरालाला मौर्य निवासी सैदूपुर के बीच आपसी बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। अनिता द्वारा एनसीआर-38/222, धारा-323, 504 के विरुद्ध हीरालाल मौर्य आदि पंजीकृत कराया गया था। प्रतिवादी हीरालाल द्वारा तत्समय जमीन पर कब्जा करना चाहता था। जिसे तत्काल मौके से हटवा दिया गया था और शांति भांग व धारा-107, 116 की एक पक्षीय कार्यवाही की गई थी। दोनों पक्षों को आपसी बंटवारा के सम्बन्ध में वाद दाखिल कर कार्यवाही करने के लिए कहा गया है। प्रकरण की जांच क्षेत्राधिकारी चकिया को दी गई गयी है

चंदौली जाम छुड़ाने सड़क पर उतरी कोतवाली पुलिस, छोटी पुलिया में फसकर घंटो हलकान हुए लोग

चंदौली। मुख्यालय स्थित पुलिस चौकी के समीप छोटी पुलिया में सोमवार की शाम भीषण जाम लग गया इससे बाइक सवार पैदल आने जाने वाले लोग पुल के अंदर फस कर घंटो परेशान हुए। भीषण जाम को देखते हुए कोतवाली पुलिस को सड़क पर उतरना पड़ा पुलिस कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह जाम पर काबू पाया तब जाकर लोग अपने गंतव्य को रवाना हुए
विदित हो कि सदर तहसील के पास सर्विस रोड एनएचएआई द्वारा सर्विस रोड बनाने के लिए गड्ढा खोद दिया गया है। इसी दौरान बारिश होने के कारण सड़क में लबालब पानी भर गया है।। जिसे निर्माणाधीन स्थित में छोड़ दिया गया है। रूट डायवर्जन होने के कारण पुलिस चौकी के समीप छोटी पुलिया में लोग जाम में फसकर घंटो हलकान हो रहे हैं। पुलिया के अंदर जाम में फसकर बच्चे व महिलाएँ परेशान हो जा रही है। वही उसके अंदर लोगो को पैदल चलना भी दूभर हो जा रहा है। जिसके कारण लोगो को तीन किमी दूर तय करना पड़ रहा है। सोमवार की शाम पुलिया में भीषण जाम लग गया जिसमें कोतवाली पुलिस घंटो परेशान रही।

चंदौली जाम छुड़ाने सड़क पर उतरी कोतवाली पुलिस, छोटी पुलिया में घंटो फसकर हलकान हुए लोग

चंदौली। मुख्यालय स्थित पुलिस चौकी के समीप छोटी पुलिया में सोमवार की शाम भीषण जाम लग गया इससे बाइक सवार पैदल आने जाने वाले लोग पुल के अंदर फस कर घंटो परेशान हुए। भीषण जाम को देखते हुए कोतवाली पुलिस को सड़क पर उतरना पड़ा पुलिस कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह जाम पर काबू पाया तब जाकर लोग अपने गंतव्य को रवाना हुए


विदित हो कि सदर तहसील के पास सर्विस रोड एनएचएआई द्वारा सर्विस रोड बनाने के लिए गड्ढा खोद दिया गया है। इसी दौरान बारिश होने के कारण सड़क में लबालब पानी भर गया है।। जिसे निर्माणाधीन स्थित में छोड़ दिया गया है। रूट डायवर्जन होने के कारण पुलिस चौकी के समीप छोटी पुलिया में लोग जाम में फसकर घंटो हलकान हो रहे हैं। पुलिया के अंदर जाम में फसकर बच्चे व महिलाएँ परेशान हो जा रही है। वही उसके अंदर लोगो को पैदल चलना भी दूभर हो जा रहा है। जिसके कारण लोगो को तीन किमी दूर तय करना पड़ रहा है। सोमवार की शाम पुलिया में भीषण जाम लग गया जिसमें कोतवाली पुलिस घंटो परेशान रही।

Chandauli
broken clouds
28.5 ° C
28.5 °
28.5 °
60 %
0.6kmh
57 %
Tue
31 °
Wed
32 °
Thu
32 °
Fri
32 °
Sat
33 °
Verified by MonsterInsights