29.8 C
Chandauli
Tuesday, October 13, 2026

Buy now

Home Blog Page 459

दो हजार लोग सप्लाई के पानी से वंचित, दिया आंदोलन की चेतावनी


चंदौली। नगर पंचायत अंतर्गत शास्त्री नगर वार्ड नंबर दो कैली रोड पर पानी सप्लाई का पाइप फट जाने के कारण चार दिन से पानी आपूर्ति बाधित हो गया है। इससे वार्डवासियों को पानी के लिए किल्लत उठानी पड़ रही है। वार्डवासियों ने नगर पंचायत से जल्द उसको ठीक कराने का मांग किया है।
इस दौरान लोगो ने बताया कि वार्ड में पानी सप्लाई का पाइप फट जाने के कारण लोगो को पानी नही मिल रहा है। इस वार्ड में करीब दो हजार आबादी बसती है। जिसके घरों में पानी पीने से साथ- साथ घर के काम काज प्रभावित हो रहे है। इसकी शिकायत नगर पंचायत के अधिकारियों से किया गया कई बार किया गया। बावजूद इसके नगर पंचायत के अधिकारी मौन साधे हुए है। और चार दिन बीत जाने के बाद भी उसको ठीक नही किया गया। यदि जल्द ही पानी सप्लाई संचालित नही किया तो वार्डवासी आंदोलन को बाध्य होंगे।
इस बाबत नगर पंचायत अध्यक्ष रबिन्द्र नाथ गोंड ने बताया कि किसी भारी वाहन के आवागमन से पानी सप्लाई का पाइप फट गया है। जिसको जल्द ही ठीक करा दिया जाएगा।

वन विभाग ने चकिया में चीता के महत्व के बारे में छात्रों को किया जागरूक

चीता के महत्व के बारे में छात्राओं को किया गया जागरूक
चीता के महत्व के बारे में छात्राओं को किया गया जागरूक

Young Writer, चकिया। नगर के वार्ड नंबर 1 में स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम में बुधवार की दोपहर काशी वन्यजीव प्रभाग के चकिया और राजपथ रेंज के संयुक्त सौजन्य से बाघ के महत्व के बारे में छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया और जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत निबंध‚ चित्रकला और वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें निबंध प्रतियोगिता में आंचल और चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभा शर्मा वही वाद विवाद प्रतियोगिता में जगदंबा ने प्रथम स्थान पाया। विजेता छात्र-छात्राओं को वन विभाग की तरफ से पुरस्कार वितरित किया गया। चकिया रेंजर अकबाल बहादुर सिंह ने कहा कि चीता हमारे देश के राष्ट्रीय पक्षी के रूप में माना जाता है लेकिन हमारे देश में इन की प्रजातियां विलुप्त होती नजर आ रही थी जिसको देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से अफ्रीका के जंगलों से चीता लाए जा रहे हैं, और उनको देश के विभिन्न चिड़िया घरों में उनके रखरखाव की व्यवस्था की जाएगी ताकि उनकी वंशज हमारे देश में भी बने रहेंगे। आयोजित प्रतियोगिता में कक्षा-3‚ 4 और 5 के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसमें निबंध प्रतियोगिता में कक्षा पांच की छात्रा आंचल ने प्रथम रितु मौर्य ने द्वितीय और जगदंबा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वही चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा पांच की छात्रा प्रतिभा शर्मा ने प्रथम, प्रिंस कुमार ने द्वितीय और आकाश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा वाद विवाद प्रतियोगिता में जगदंबा ने प्रथम और प्रतिभा शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्र-छात्राओं को वन विभाग द्वारा प्रमाण पत्र के साथ ही पुरस्कार दिया गया। इस दौरान राजपथ रेंजर पीआर रावत,चंद्रप्रभा रेंजर विनोद पांडेय, डिप्टी रेंजर आनंद दुबे, प्रशिक्षु रेंजर लव कुमार और धर्मेंद्र कनौजिया, शिक्षक राजेश पटेल, चंद्रभान, डीडी सिंह, लाल बहादुर सहित तमाम वन कर्मी मौजूद रहे।

चंदौली जनपद में 30 सितंबर तक चलेगा आयुष्मान पखवाड़ा‚ निःशुल्क बनेगा कार्ड

आयुष्मान पखवाड़ा में आयुष्मान कार्ड बनाने में सहयोग करते कर्मचारी।

चंदौली जिले में 539000 आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य है

Young Writer, चंदौली। जिले में आयुष्मान पखवाड़ा 30 सितंबर तक आयुष्मान पखवाड़े का आयोजन किया जाएगा।  इस दौरान आयुष्मान भारत -प्रधानमंत्री जन आरोग्य एवं मुख्यमंत्री जन अभियान से आच्छादित पात्र परिवारों को योजना का लाभ दिलाने के लिए लाभार्थी परिवार के प्रत्येक सदस्य के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। 23 सितंबर को योजना के चार वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं उसके उपलक्ष्य में जनपद में विशेष अभियान चलाया जाएगा। यह जानकारी जिलाधिकारी संजीव कुमार सिंह ने दी हैं।

इस दौरान डीएम ने कहा कि जनपद कि सभी ग्राम पंचायतों में सभी पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाये जाने के लिए राशन कार्ड वितरण स्थल कोटेदार कार्यालय, ग्राम पंचायत में स्थित जनसेवा केंद्र व पंचायत भवन, प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर विशेष आयुष्मान कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। कैम्प का आयोजन 15 से 30 सितंबर तक निर्धारित रोस्टर के अनुसार संचालित किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वाई के राय ने कहा कि सभी अंत्योदय कार्ड धारक, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के लाभार्थियों से अपील है यदि अभी तक जिनका आयुष्मान कार्ड नहीं बना है।ऐसे लाभार्थियों को उनके ग्राम की आशा, कोटेदार एवं ग्राम पंचायत में स्थित जन सेवा केंद्र के माध्यम से 15 से 30 सितंबर तक आयुष्मान कार्ड बनाए जायेंगे। विशेष अभियान के तहत आयुष्मान बनाने की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई गई है। जिले में 539000 आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य है जिले में अब तक करीब 296000 कार्ड बनाए जा चुके है। 23000 से भी ज्यादा लोगों को लाभ मिल चुका है जिसके तहत लगभग 20 करोड रुपये का भुगतान किया गया है। पखवाड़े को सफल बनाने के लिए सभी जनप्रतिनिधियों का सहयोग लिया जा रहा है। आशाओं को लक्षित अभ्यर्थियों की सूची उपलब्ध करा दी गई है। कैम्प में आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड और राशन कार्ड ले जाना जरूरी है। – Ayushman Card

मामूली विवाद को लेकर दो छात्रो में मारपीट,एक छात्र ने दूसरे छात्र के चाचा के ऊपर चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला हालत गंभीर


बबुरी। थाना क्षेत्र के अशोक इंटर कॉलेज के बाहर बुधवार को दो छात्रों मे किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। सुलह समझौता करने गए एक छात्र के चाचा के ऊपर दूसरे छात्र ने चाकू से हमला कर दिया। घटना से आस पास के लोगो मे हड़कंप मच गया। वही घायल सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया। मौके पर जुटे आस पास के लोगो ने तत्काल घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने हालत चिंताजनक देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
दरअसल अशोक इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले दो छात्रों के बीच पिछले कई दिनों से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार को अशोक इंटर कॉलेज के बाहर दोनों छात्र आपस में मारपीट करने लगे वहीं परिजनों को सूचना मिली तो एक छात्र के चाचा ने सुलह समझौता कराने अशोक इंटर कॉलेज के पास पहुंच गए। तभी दूसरे छात्र ने गुस्से में आकर उसके चाचा के ऊपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना उनके के शरीर पर दर्जनभर जगह चोटे आयी इससे वो सड़क पर गिर कर लहूलुहान हो गए। मौके पर जुटी आसपास के लोगों ने तत्काल उनको जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत चिंताजनक के ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया वहीं दूसरी ओर मामले को लेकर बबुरी पुलिस छानबीन में जुट गई है।

पिंडदान कर घर लौट रहा था परिवार सड़क हादसे में एक कि मौत आधा दर्जन घायल


चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के नवीन मंडी पुलिस चौकी अंतर्गत बाजिदपुर गांव के समीप बुधवार की देर रात कार और ट्रक की टक्कर हो गयी। हादसे में एक कार सवार एक वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गयी वही 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल 108 एम्बुलेंस की सहायता से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुचाया जहा उनका इलाज़ चल रहा।
बताते हैं कि एमपी जिले के दाहोद गांव निवासी शिवप्रसाद विश्वकर्मा 75 वर्ष अपने परिवार के साथ बौद्ध गया पिंडदान करने गए थे। उनके पूरा परिवार पिंडदान कर वापस घर लौट रहा था। जैसे ही वो बाजिदपुर गांव के समीप पहुचे सामने चल रहे ट्रक में कार ने टक्कर मार दी दुर्घटना में कार में बैठे शिवप्रसाद की मौके पर ही मौत हो गयी। अनीता विश्वकर्मा 40 वर्ष प्रशांत विश्वकर्मा 25 वर्ष रुपरानी विश्वकर्मा 55 वर्ष साधना विश्वकर्मा 45 वर्ष जय विश्वकर्मा 22 वर्ष शैलेंद्र विश्वकर्मा 35 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर जुटे आस पास के लोगो ने तत्काल घायलों को एम्बुलेंस द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा उनका इलाज़ चल रहा है।
इस बाबत सदर कोतवाल संतोष सिंह ने बतया की बोधगया से लौट रहे कार की ट्रक से टक्कर हो गई जिसमें एक वृद्ध की मौत हो गई।अन्य घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

तेज़ रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक-युवती को मारी टक्कर, जिसने अस्पताल में कराया भर्ती उसी को ले गयी पुलिस


सैयदराजा थाना क्षेत्र के बरठी कमरौर के समीप मंगलवार को दो बाइक सवार युवक युवती को ट्रक ने टक्कर मार दिया। बाइक सवार अनियंत्रित होकर एक कार से टकरा गए। इस दुर्घटना में दोनों सड़क किनारे गिरकर लहूलुहान हो गया कार चालक ने तत्काल दोनों युवक- युवती को अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान युवक को मृत घोषित कर दिया वहीं पुलिस ने कार चालक को ही गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई
बताते है कि बिहार प्रान्त के बक्सर गांव निवासी गुड्डू 33 वर्ष अपने रिस्तेदार शबाना के साथ दवा लेकर सैयदराजा से अपने घर जा रहा था। जैसे ही दोनों बराठी गांव के समीप पहुचे की अचानक तेज रफ़्तार ट्रक ने गुड्डू की बाइक को टक्कर मार दिया। और मौके से फरार हो गया। वही गुड्डू की बाइक अनियंत्रित हो कर एक कार से टकरा गई।इस दुर्घटना में दोनों सड़क किनारे गिर कर लहूलुहान हो गए। कार चालक ने तत्काल अपनी वाहन से दोनों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने इलाज़ के दौरान गुड्डू को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर लगते ही गुड्डू के परिजनों में कोहराम मच गया। लोग रोते बिलखते पोस्टमार्टम हाउस पहुच गए।
इस बाबत एसआई संजय सिंह ने बताया कि कार चालक को पूछताछ के लिए लाया गया है। परिजनों के तहरीर पर कार्यवाही की जाएगी।

प्रमुख सचिव समाज कल्याण ने नौगढ़ में देखी आश्रम पद्धति विद्यालयों का व्यवस्थाएं

नौगढ़ में आश्रम पद्धति विद्‍यालयों का जायजा लेते प्रमुख सचिव समाज कल्याण।
नौगढ़ में आश्रम पद्धति विद्‍यालयों का जायजा लेते प्रमुख सचिव समाज कल्याण।

Young Writer, चंदौली। प्रमुख सचिव, समाज कल्याण विभाग एवं निदेशक जनजाति विकास यूपी के नोडल अधिकारी डा.हरिओम जनपद भ्रमण के दूसरे दिन राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय चकिया, निर्माणाधीन अनुसूचित जाति एवं जनजाति छात्रावास महर्षि बाल्मीकि सेवा संस्थान नौगढ़, राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय गोलाबाद, नौगढ़ का निरीक्षण किया गया। राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय चकिया में सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्वलित किया गया। प्रमुख सचिव द्वारा कक्षाओं में जाकर छात्रों से पठन-पाठन से संबंधित जानकारियां ली। छात्र-छात्राओं से भोजन व नाश्ते की जानकारी ली। इसके अलावा किचन रूम में भोजन की गुणवत्ता भी स्वयं परखी। कहा कि मानक के अनुरूप साफ-सफाई के साथ नाश्ता एवं भोजन बनाया जाए। उन्होंने परिसर में आम का पौधरोपण भी किया। निरीक्षण के दौरान जर्जर हो गई भवनों के ध्वस्तीकरण के लिए विभागीय कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कक्षा 10 के छात्र हार्दिक प्रजापति द्वारा प्रमुख सचिव का स्क्रैच फोटो बनाकर सौंपा। जिस पर प्रमुख सचिव ने छात्र के आर्ट की बेहतर प्रतिभा को देखकर काफी प्रभावित हुए और उपहार स्वरूप 2000 रुपये भी दिया। निरीक्षण के दौरान शिक्षकों की कम तैनाती एवं कंप्यूटर लाइब्रेरी की बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराते हुए कंप्यूटर लाइब्रेरी को संचालित करने एवं बेहतर पठन पाठन हेतु निर्देशित किया। इस दौरान जिलाधिकारी संजीव सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अजीतेंद्र नारायण उपस्थित हुए रहे।

पड़ाव पर केदारनाथ धाम का स्वरूप ले रहा दुर्गा पूजा पंडाल

पड़ाव पर कारीगरों द्वारा पड़ाव पर तैयार किया जा रहा दुर्गा पूजा पंडाल।
पड़ाव पर कारीगरों द्वारा पड़ाव पर तैयार किया जा रहा दुर्गा पूजा पंडाल।

Young Writer, पड़ाव। दो वर्ष बाद एक बार फिर दुर्गा पूजा के लिए एक माह पहले से ही पंडाल बनना और सजना शुरू हो गया है। स्थानीय चौराहे के पास दुर्गा पूजा समिति पड़ाव चंदौली द्वारा विमल यादव की अध्यक्षता में बड़े पैमाने पर दुर्गा पूजा का कार्यक्रम होता है। दशकों से हर वर्ष जगह जगह के मंदिरों का झांकी पंडाल के रूप में तैयार कर मां दुर्गा का सप्तमी वाले दिन मूर्ति स्थापित कर विधि विधान से पूजा पाठ किया जाता है।
इस वर्ष बंगाल के कुशल कारीगरों द्वारा उत्तराखंड स्थित केदारनाथ मंदिर का स्वरूप पंडाल के रूप में किया जा रहा है जिसमें 800 बल्ली और बास 60 बंडल कपड़ायुक्त रस्सी का इस्तेमाल होगा। विदित हो कि कोरोना की वजह से सन 2020 और 2021 दुर्गा पूजा नहीं मनाया गया था जबकि 2019 में श्रीराम मंदिर का पंडाल बना था इस बार केदारनाथ धाम मंदिर बनाया जा रहा है उक्त संस्था के अध्यक्ष विमल यादव ने बताया कि पड़ाव ट्रक एंड ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के सौजन्य से एक अक्टूबर को पंडाल में मूर्ति स्थापित किया जाएगा, जबकि इससे पूर्व नवरात्र के प्रथम दिन ही कलश की स्थापना कर पूजा पाठ आरंभ कर दिया जाएगा। मूर्ति स्थापित के बाद प्रसाद के रूप में सूजी का हलवा वितरित किया जाएगा, जो मूर्ति विसर्जन तक वितरण होगा।

भाकियू लड़ेगा सच और झूठ की लड़ाई‚ जेल से बाहर आए भाकियू नेता मणिदेव का स्वागत!

जेल से बाहर आए भाकियू नेता मणिदेव व अन्य साथियों का स्वागत करते किसान नेता।
जेल से बाहर आए भाकियू नेता मणिदेव व अन्य साथियों का स्वागत करते किसान नेता।

बैठक कर भाकियू ने आर-पार की लड़ाई का किया ऐलान

Young Writer, चंदौली। वाराणसी कारागार में निरूद्ध भाकियू प्रवक्ता मणिदेव चतुर्वेदी मंगलवार को जमानत पर बाहर आए तो उनके साथियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। साथ ही इस कड़ी में आर-पार की लड़ाई का ऐलान भी किया। आरोप लगाया कि क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध सिंह के दबाव में आकर थानाध्यक्ष बबुरी द्वारा भाकियू मंडल प्रवक्ता मणि देव चतुर्वेदी और कार्यकर्ता ओमवीर सिंह पर 10 सितंबर को फर्जी मुकदमा दर्ज कर जिला कारागार वाराणसी भेजा गया। संगठन ने जब दबाव बनाया तो शासन प्रशासन ने आनन-फानन में रात को जेल से रिहा किया।
विदित हो कि 11 सितंबर को भारतीय किसान यूनियन के भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कड़े शब्दों में चंदौली पुलिस को चेतावनी दिया था कि जल्द से जल्द फर्जी मुकदमे में बंद किए गए लोगों को पुलिस प्रशासन रिहा करें। इस वीडियो पर भारतीय किसान यूनियन के शीर्ष नेतृत्व ने संज्ञान में लेते हुए मंडल प्रवक्ता से जेल में मुलाकात की। रिहा होने पर जिला कार्यालय सकलडीहा में मंडल प्रवक्ता और कार्यकर्ता का स्वागत किया गया। साथ ही सभा का आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप तिवारी ने कहा कि हम इस सच और झूठ की लड़ाई आर-पार लड़ेंगे। जिलाध्यक्ष सतीश सिंह चौहान ने कहा कि यह लोकतंत्र को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है हमारे यूनियन के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को पुलिस गिरफ्तार कर झूठे मुकदमों में फंसाने का कार्य कर रही है। इसके विरोध हम तब तक करेंगे की जब तक यह फर्जी मुकदमा वापस नहीं ले लिया जाता। इस मौके पर प्रेम नारायन मौर्या, रंकज सिंह, रामआसरे प्रजापति, सोमनाथ राय, रमेश यादव, सुरेंद्र यादव, लालमन चौहान, छोटू चौहान, भूलई चौहान, जीतपाल, हरीश चंद यादव, गोविंद राय आदि उपस्थित रहे।

बीसी सखियों ने बैठक कर सरकार से मांगा नियमित मानदेय 

चहनियां क्षेत्र स्थित लच्छू ब्रह्म मन्दिर परिसर लक्ष्मणगढ़ में बैठक करती बीसी सखियां।
चहनियां क्षेत्र स्थित लच्छू ब्रह्म मन्दिर परिसर लक्ष्मणगढ़ में बैठक करती बीसी सखियां।

Young Writer, चंदौली न्यूज। चहनियां क्षेत्र के लक्ष्मनगढ़ स्थित लच्छू ब्रह्म मन्दिर परिसर में बीसी सखियों ने बैठक करके कार्य करने के दौरान आ रही समस्याओं के बाबत चर्चा की। इस दौरान बीसी सखियों ने सरकार द्वारा प्रत्येक बीसी सखी को दिये गए लोन को माफ करने व नियमित मानदेय देते हुए राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग उठाई। 

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने व प्रत्येक गांव को बैकिंग प्रणाली से जोड़ने के सरकार के संकल्प के तहत प्रत्येक गांव में बीसी सखी रखी गयी है। जिनको कार्य शुरू करने के लिए सरकार द्वारा 75000 रूपये का लोन स्वीकृत किया गया था साथ ही 4000 रूपये मासिक मानदेय निर्धारित किया गया था। जो छह महीने तक मिला। सखियों ने कहा कि बैंकों द्वारा लोन को अदा करने के लिए बीसी सखियों पर दबाव बनाया जाने लगा और मानदेय भी नियमित नहीं हुआ, जिससे नाराज बीसी सखियों ने बैठक करके प्रत्येक बीसी सखियों को सरकार द्वारा दिए गये 75000 के लोन को माफ करने, मानदेय को नियमित करते हुए राज्य कर्मचारी का दर्जा दिलाए जाने की मांग की। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी को पत्र भेजने का निर्णय किया गया। मांग पूरी न होने पर धरना-प्रदर्शन करने पर भी विचार विमर्श हुआ। बैठक में निशा देवी, मिन्ता खरवार, संगीता, चन्द्रज्योति, सोनी, प्रमिला, शकुन्तला, मन्जू, रीता, अनीता सहित कई बीसी सखिया उपस्थित रही।

बीसी सखियों ने डिवाइस की जगह लैपटाप देने की मांग

शहाबगंज। कस्बा स्थित पंचायत भवन पर बीसी सखी महिला उत्थान समिति के तत्वावधान में मंगलवार को बीसी सखी की समस्याओं को लेकर बैठक की गयी। बैठक में बीसी सखी को दी गयी डिवाइस, मानदेय व पंचायत भवन में बैठने को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया।इस दौरान बीसी सखियों ने कहा कि शासन द्वारा प्रत्येक बीसी सखी को 75000रुपया प्रदान किया गया। जिसमें से 32570 रुपया डिवाइस खरीदने के लिए मणिपाल प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया। लेकिन कम्पनी ने मेड इन चाइना डिवाइस दे दिया।जो महीने के 10-15 दिन खराब ही रहता है। जिसके कारण सखियों को काफी समस्या हो रही है। लेनदेन नहीं होने के कारण ग्रामीण मायूस होकर घर वापस चले जाते हैं। डिवाइस को बदलकर लैपटाप देने की मांग किया। राष्ट्रीय महासचिव निशा कुमारी  ने कहा कि सरकार ने बीसी सखियों को पंचायत भवन पर ही बैठकर कार्य करने का आदेश दिया है। लेकिन ग्राम प्रधान व सचिव द्वारा पंचायत भवन में जगह उपलब्ध कराने में हीलाहवाली की जा रही हैं। वही सरकार द्वारा प्रदान की गरी 75000 रुपये की धनराशि को माफ करने, प्रदान की जा रही मानदेय को स्थाई करने,सभी सखियों को हेल्थ इंश्योरेंस कराने व डिवाइस की जगह लैपटाप देने की मांग किया। जिससे बीसी सखियों का कार्य सुचारू रुप से चलता रहे। बैठक में बन्दना जायसवाल,निधि तिवारी,प्रिया सिंह,पूजा पाल सहित आदि बीसी सखी उपस्थित रहीं। बैठक का संचालन पूजा तिवारी ने किया।

Chandauli
clear sky
29.8 ° C
29.8 °
29.8 °
53 %
1.9kmh
0 %
Tue
30 °
Wed
32 °
Thu
32 °
Fri
32 °
Sat
33 °
Verified by MonsterInsights