29.6 C
Chandauli
Tuesday, October 13, 2026

Buy now

Home Blog Page 461

बलुआ पुलिस की पहल पर साथ रहने को राजी हुए पति-पत्नी

बलुआ थाने में सुलह समझौता के बाद पुलिस संग पति पत्नी।
बलुआ थाने में सुलह समझौता के बाद पुलिस संग पति पत्नी।

Young Writer, चहनियां। आपसी तनातनी के बाद तलाक तक पहुंच चुके पति-पत्नी के विवाद को बलुआ इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह द्वारा हस्ताक्षेप करके समाप्त करने की पहल की गयी। पुलिस द्वारा उक्त दम्पत्ति की काउंसिलिंग करायी गई। जिसके बाद दोनों पति पत्नी हंसीखुशी एक साथ जीवन व्यतीत करने को राजी हो गए। साथ ही भविष्य में कोई विवाद ना करने की लिखित भरोसा भ्ज्ञी दिया। उपस्थित लोगों ने इंस्पेक्टर के पहल की सराहना करते हुए आभार जताया।
विदित हो कि बलुआ थाना क्षेत्र के बीसापुर गांव निवासी मैमुन्निशा ने बलुआ थानाध्यक्ष को तहरीर देकर वाराणसी के फूलपुर थानान्तर्गत पिण्डरा बाजार निवासी अपने पति कलीम अहमद पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर ने दोनों पक्ष को थाने पर बुलाकर बातचीत किया तो पता चला कि वादी मैमुन्निशा कलीम अहमद की दूसरी पत्नी है। पहली पत्नी की मृत्यु के बाद कलीम के दो सन्तान व बुजुर्ग माता-पिता की सेवा व पालन पोषण को लेकर ही दम्पत्ति में विवाद है। विवाद को समझकर इंस्पेक्टर द्वारा पति-पत्नी का काउंसिलिंग कराया। इसके बाद उक्त पति-पत्नी उपस्थित लोगों के समक्ष शेष जीवन एक दूसरे के साथ व्यतीत करने की कसमें खाते हुए भविष्य में कोई विवाद या मुकदमा न करने, पहली पत्नी से जन्में दोनों बच्चों व बुजुर्ग माता पिता की सेवा करने पर राजी होते हुए लिखित तहरीर इंस्पेक्टर बलुआ को दे दिए। जिसपर वहां उपस्थित लोगों ने बलुआ पुलिस के पहल की सराहना करते हुए इंस्पेक्टर के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

नमामि गंगे कार्यक्रम में बलुआ घाट पर हुई गंगा आरती

बलुआ घाट पर गंगा आरती करते गंगा सेवा समिति के बटुक।
बलुआ घाट पर गंगा आरती करते गंगा सेवा समिति के बटुक।

Young Writer, चहनियां। बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनीं गंगा तट पर नमामि गंगे अंतर्गत दो दिवसीय आजादी का अमृत महोत्सव के तहत राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन कार्यक्रम में शनिवार की देर शाम को गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक जायसवाल के नेतृत्व में भव्य गंगा आरती समिति के बटुकों द्वारा की गई। वन विभाग, बलुआ थाना के क्षेत्रीय प्रभारी उपस्थित रहे। देर रात को भजन संध्या व वेद पाठ हुआ। दूसरे दिन रविवार को प्रभातफेरी, नुक्कड़ नाटक दीपोत्सव, योग आदि कार्यक्रम आयोजित हुआ।

बलुआ गंगा घाट पर शिविर में योग की बारीकियों को बताते योगाचार्य।
बलुआ गंगा घाट पर शिविर में योग की बारीकियों को बताते योगाचार्य।

भारत सरकार की महत्वपूर्ण कार्यक्रम नमामि गंगे के अंतर्गत दो दिवसीय आजादी के अमृत महोत्सव के तहत राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन कार्यक्रम जिलाधिकारी चंदौली संजीव सिंह के निर्देश पर बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनीं गंगा तट पर पूरे दिन शपथ व गीत संगीत के कार्यक्रम के बाद शनिवार की देर शाम को प्रभागीय वनाधिकारी चंदौली दिनेश सिंह के निर्देशन में गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक जायसवाल के नेतृत्व में समिति के बटुकों द्वारा महागंगा आरती की गई। करीब एक घण्टे चले गंगा आरती में पूरा घाट हर हर गंगे की गूंज से गुंजायमान रहा। देर रात को कलाकारों द्वारा भजन संध्या व वेद पाठ हुआ। दूसरे दिन रविवार को कार्यक्रम की शुरुआत मां गंगा के पूजन अर्चन के साथ शुरू हुआ। सर्वप्रथम बच्चो को योग सिखाया गया। वही योगा में मां गंगा को स्वच्छ रखने को जागरूक किया। बच्चो ने अपने-अपने गांव में गंगा स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम को बृहद करने का संकल्प लिया। वही प्रभातफेरी, नुक्कड़ नाटक व गोष्ठी का आयोजन हुआ। इस दौरान क्षेत्रीय वन अधिकारी नित्यानन्द पाण्डेय, वन दरोगा राजेन्द्र सोनकर, वन रक्षक संजीव कुमार, जितेंद्र सिंह, अंकित जायसवाल, अजय साहनी, विशाल मोदनवाल, जुगनू पासवान, नीरज साहनी, मुकेश साहनी, आशीष कुमार, कन्हैया सेठ सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

आरोपः किसान नेता के खिलाफ षड्यंत्र रच रहे सीओ अनिरुद्ध सिंह

चंदौली एसपी आवास से मुलाकात करके लौटता किसानों का दल।
एसपी आवास से मुलाकात करके लौटता किसानों का दल।

Young Writer, चंदौली। भारतीय किसान यूनियन जिला इकाई के पदाधिकारियों एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को एसपी आवास पर पहुंचा। जहां प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने आरोप लगाया कि बबुरी थाने पर भाकियू (टिकैत) के मंडल प्रवक्ता मणिदेव चतुर्वेदी को हिरासत में रखा गया है। किसान नेता के खिलाफ सीओ अनिरुद्ध सिंह के द्वारा लगातार षड़यंत्र रचा जा रहा है। हालांकि एसपी से मुलाकात नहीं होने के बाद लोगों ने पीआरओ को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने चेताया कि अगर मणिदेव पर पुलिसिया कार्रवाई की गई तो किसान आरपार की लड़ाई लड़ने को तैयार है। इस दौरान खिचड़ू चौहान, छोटेलाल, मुलई चौहान, रामभजन मौर्य, लालमन चौहान, भोला, रामअवध, नथुनी चौहान, जितेंद्र, नखड़ू, दशरथ राम, उमरावती, गोपाल सिंह, राकेश सिंह, हरिश्चंद्र मौजूद रहे।

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवसः घरेलू झगड़े, तनाव व हताशा में न उठाए गलत कदम

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर रैली निकालते बच्चे व चिकित्साधिकारी।
विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर रैली निकालते बच्चे व चिकित्साधिकारी।

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर कार्यशाला आयोजित

Young Writer, चंदौली। विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर शनिवार को एनएलएस इंटर कॉलेज रंगौली में आत्महत्या रोकथाम पर कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिला मानसिक स्वास्थ्य की टीम द्वारा छात्र-छात्राओं को परामर्श दिया गया। इसमें 350 छात्र-छात्राओं एवं 15 शिक्षकों को आत्महत्या रोकथाम के बारे में बताया गया एवं जागरूकता रैली निकाली गयी।
जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम में नोडल अधिकारी डा.हेमंत कुमार ने बताया कि जीवन में जल्द से जल्द सब कुछ हासिल कर लेने की तमन्ना और एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ है जिस वजह से घरेलू झगड़े कर्ज गरीबी बेरोजगारी, प्रेम संबंध, तलाक आजकल लोग इन कारणों से बेवजह मानसिक तनाव का शिकार हो रहे हैं।

इसमें जरा सी नाकामयाबी अखरने लगती है और लोग अपनी जिन्दगी तक को दांव पर लगा देते हैं। इसी को देखते हुए हर साल 10 सितम्बर को विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस मनाया जाता है। इसे मनाने का मकसद आत्महत्या को रोकने के लिए लोगों में जागरूकता पैदा करना है। इसके जरिये यह सन्देश देने की कोशिश की जाती है कि आत्महत्या की प्रवृत्ति को रोका जा सकता है। मनोचिकित्सक डा. नितेश सिंह ने बताया कि आत्महत्या का मुख्य कारण लोगों में मानसिक तनाव, अवसाद व चिंता के अलावा सामाजिक कारण भी हैं। जैसे-घरेलू झगड़े, कर्ज, गरीबी बेरोजगारी, दहेज, प्रेम संबंध, तलाक, अनुचित गर्भधारण, शैक्षिक सार, वैवाहिक संबंधों में विच्छेद इत्यादि है। डा.नीतेश ने बताया कि 81 प्रतिशत खुदखुशी करने वाले लोग कुछ संकेत जरूर देते हैं। ऐसे लोग अक्सर उदास गुमसुम रहते हैं। अपने जीवन के प्रति लापरवाही बरतने लगते हैं और अपनी जान जोखिम में डालते है। क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट अजय कुमार ने बताया कि आजकल में मानसिक तनाव, अवसाद व चिंता का सहारा नशीले पदार्थों का सेवन ज्यादा करने लगते हैं। आत्महत्या करने वाले व्यक्तियों के लक्षण एवं संकेतों के आधार पर उनके भावनाओं को शांतिपूर्ण ढंग से सुनने का प्रयास करें तथा उनसे जुड़े कारणों को जानने का प्रयास करें। भावनात्मक रूप पॉजिटिव बातें करें और प्रेरित करें।
इनसेट—-
रोकथाम के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
चंदौली।
जिला चिकित्सालय के मानसिक रोग विभाग मन कक्ष के आत्महत्या रोकथाम हेल्पलाइन नंबर 7565802028 पर पिछले साल 2021 लगभग 250 लोगों की काउन्सलिंग एवं दवाओं के माध्यम से आत्महत्या जैसे विचारों से छुटकारा पाकर नई जिंदगी की शुरुआत कर चुके हैं। इलाज प्रत्येक दिन सोमवार बुधवार शुक्रवार को ओपीडी कमरा नंबर 40 में प्रतिदिन 100 से 150 लोगों की निदान किया जा रहा है। कार्यक्रम में मनोचिकित्सक डा. नितेश सिंह, क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट अजय कुमार एवं साइकाइट्रिक सोशल वर्कर डॉ अवधेश कुमार मौजूद रहे।

चंदौली जनपद के 25 आरक्षियों का एसपी ने किया ट्रांसफर

तबादला

Young Writer, चंदौली। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने शनिवार को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले के 25 आरक्षियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। पुलिस लाइन में तैनात रहे कई पुलिसकर्मियों को थाने में तैनाती दी है। वहीं थानों में तैनात आरक्षियों व मुख्य आरक्षियों का तबादला किया है। साथ ही आरक्षियों को तत्काल नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं ।
एसपी ने चकिया कोतवाली में तैनात अजय कुमार राय को मुगलसराय, कुलदीप सरोज को नौगढ़ से अलीनगर, चकरघट्टा से अनंत कुमार सिंह को अलीनगर, अलीनगर में तैनात अंशिका सिंह को प्रधान लिपिक कार्यालय, सुरेंद्र राम मिश्रा को बलुआ से मुगलसराय और सोनू सिंह को चकिया से रिट सेल भेजा गया है। इसी प्रकार पुलिस में रहे विनोद सिंह को मुगलसराय कोतवाली, उमेश कुमार सिंह को चकिया से मुगलसराय, अशोक यादव को मुगलसराय से यूपी-112 आर्थिक सहायता प्रकोष्ठ में तैनात शशिकांत को मानीटरिंग सेल, राजीव कुमार सिंह को सैयदराजा, अंशुमान सिंह का पुलिस लाइन से सदर कोतवाली में स्थानांतरण रद करते हुए विवेचना सेल में तैनाती दी गई है। अमरचंद को सदर कोतवाली से यातायात कार्यालय, सुनील त्रिपाठी को परिवहन शाखा, सुशील कुमार सिंह को परिवहन शाखा से सदर कोतवाली, शाहिद हाशमी का पुलिस लाइन से यातायात विभाग, विजय कुमार साहू सीसीटीएनएस से कंदवा थाना, माधुरी गौतम पुलिस लाइन से मुगलसराय, विजयशंकर को थाना बलुआ भेजा गया है। इसके अलावा रवि कन्नौजिया चकरघट्टा से मानीटरिंग सेल, सोपाल कुमार सिंह धीना थाना से विवेचना सेल, इंद्रजीत कुमार पुलिस लाइन से गोपनीय कार्यालय, अनिल कुमार शर्मा का गोपनीय कार्यालय से मुगलसराय, रविप्रकाश तिवारी को मानीटरिंग सेल से न्यायालय सम्मन सेल और शिवप्रसाद पांडेय सदर कोतवाली से गई है।

नौगढ़ः हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए नौगढ़ के वृंदावन में सड़क जाम किए ग्रामीण।
हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए नौगढ़ के वृंदावन में सड़क जाम किए ग्रामीण।

Young Writer, नौगढ़ न्यूज। आरक्षित वन भूमि पर कब्जा करने को लेकर हुए झगड़ा झंझट के बाद हुई मारपीट में गुरुवार की रात रामकेवल नामक अधेड़ की मौत हो गई। हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने से परिजनों ने गुरूवार को नौगढ़-चकिया मुख्य मार्ग पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बिन्द्रावन के सामने प्रदर्शन कर के सड़क जाम कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को काफी समझा बुझाकर आक्रोश को शांत कराया।

बताया जाता है कि कर्माबांद गांव निवासी दिव्यांग रामकेवल 56 वर्ष काफी दिनो से चिरवाटांड़ जंगल में खेती बारी करके समीप ही कच्चा मकान बनाकर रहता था। वहीं कुछ दूरी पर उसका भाई रामभजन चौहान तथा भांजा कोमल भी औरवाटांड़ नाला के किनारे घर बनाकर रहते हैं। काफी दिनो से बीमार चल रहे रामकेवल ने तांत्रिकों के कहने पर बुधवार को देर शाम कोमल व रामभजन के घर के करीब मौजूद पीपल के पेड़ में शराब चढाने के लिए गया था। जिसे देख उसका भांजा कोमल चौहान व भतीजा (रामभजन) का पुत्र राजू चौहान ने मना किया, जिससे कहासुनी होने पर कोमल चौहान व राजू चौहान ने  लाठी डंडा से रामकेवल की काफी पिटाई कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गुरुवार को परिजनों के ग्रामीणों ने नौगढ़-चकिया मुख्य मार्ग को जाम कर हत्या मे शामिल अभियुक्तों को गिरफ्तार करने की जिच पर अड़ गए। जिन्हें समझा-बुझाकर प्रदर्शन समाप्त कराया गया। थाना प्रभारी दीनदयाल पांडेय ने बताया कि अभियुक्तों की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर पुलिस की दबिश जारी है।

चंदौली के जिलाधिकारी ने डीडीओ, डीपीआरओ व परियोजना अधिकारी का वेतन रोका

चंदौली कलेक्ट्रेट सभागार में अफसरों संग बैठक करते डीएम।
चंदौली कलेक्ट्रेट सभागार में अफसरों संग बैठक करते डीएम।

डीएम ने जनपद के सभी एडीओ पंचायत को दी प्रतिकूल प्रविष्टि 

Young Writer, चंदौली। जिलाधिकारी संजीव सिंह की अध्यक्षता में आयोजित शासन की प्राथमिकताओ एवं विकास कार्यक्रमो के 37 बिंदु की समीक्षा बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं में घोर लापरवाही व शिथिलता बरते जाने पर परियोजना अधिकारी डीआरडीए, जिला विकास अधिकारी व जिला पंचायत राज अधिकारी का अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने के निर्देश दिए। साथ ही जनपद के सभी 9 ब्लाकों के खण्ड विकास अधिकारी एवं सभी 9 एडीओ पंचायत अधिकारियों का प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को दिए। 

जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर हीलाहवाली या लापरवाही कत्तई न बरती जाए। खराब प्रगति या किसी स्तर पर लापरवाही पाई जाने पर संबंधित की जवाबदेही तय करते हुए कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। मनरेगा योजना में जॉब कार्ड से आधार सीडिंग में नौगढ़, चकिया व चंदौली के खण्ड विकास अधिकारियों को कार्य में तेजी लाते हुए पूर्ण करने के निर्देश दिए। आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाए जाने की प्रगति अपेक्षित नहीं पाई गई जिस पर छूटे पात्र व्यक्तियों का गोल्डन कार्ड तेजी से बनवाए जाने के निर्देश दिए मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए। उज्जवला योजना एवं अंत्योदय योजना के लाभार्थियों का शत प्रतिशत गोल्डन कार्ड बनाया जाना सुनिश्चित हो। कायाकल्प योजना के अंतर्गत पंचायत भवनों के अनुरक्षण तथा परिषदीय विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों आदि के कायाकल्प की प्रगति अपेक्षित नहीं पाई गई। कहा कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में नाले नालियों की व्यापक साफ सफाई वह जलजमाव का समुचित निस्तारण सुनिश्चित हो। ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत लक्ष्य के सापेक्ष स्वयं सहायता समूहों का गठन सुनिश्चित हो। कहा कि सस्ते-गल्ले की निलंबित या निरस्त दुकानों का नियमानुसार अविलंब आवंटन सुनिश्चित किया जाए। मत्स्य पालन हेतु तालाबों का पट्टा समय से करा लिए जाने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि 102/108 एंबुलेंस की सेवा को निर्बाध रूप से शासन के मंशानुरूप संचालित किया जाय। वृद्धावस्था, दिव्यांगजन एवं निराश्रित महिला पेंशन की नए डाटा का सत्यापन कर अविलंब कार्यवाही सुनिश्चित किया जाय। जिलाधिकारी ने एआर कॉपरेटिव को निर्देशित करते हुए कहा कि खाद वितरण का सत्यापन कराएं। प्राथमिक विद्यालयों में विद्युत कनेक्शन का समय से भुगतान सुनिश्चित किया जाए। कहा कि समस्त विभाग बैठक के पूर्व अपने-अपने विभागों की स्वयं समीक्षा करके आएं। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अजीतेंद्र नारायण, मुख्य चिकित्साधिकारी डा.वाईके राय आदि उपस्थित रहे।

छोटी-बड़ी परियोजनाओं को समय से पूर्ण करें अधिकारी

चंदौली। जिलाधिकारी संजीव सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में 50 लाख से अधिक एंव कम लागत की परियोजना, मुख्यमंत्री के प्राथमिकता कार्यक्रम, क्रिटिकल गैप्स योजना एवं मुख्यमंत्री की घोषणाओं की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने जल निगम ग्रामीण व शहरी, लोक निर्माण विभाग, यूपी सिडको, आरईएस, पर्यटन, आवास विकास, राजकीय निर्माण निगम, सीएनडीएस कार्यदायी संस्थाओ द्वारा कराये जा रहे कार्याें की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य को मानक के अनुरूप एवं गुणवत्तापुर्ण कार्य कराने का निर्देश दिया। जनपद मे निर्माण के अधूरे कार्य जो धनाभाव के कारण रूके है की जानकारी ली तथा उच्चाधिकारी को पत्राचार करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने धनावंटन के बाद भी कम प्रगति वाले कार्याे पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्याे को गुणवत्तापूर्ण एवं मानक के अनुसार निर्धारित समय के अन्दर पूरा करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। मुख्यमंत्री की घोषणाओ के कार्याे को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए पूर्ण कराने का निर्देश दिया। कहा कि इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से की जाती है।

नौगढ़ सीएचसी अधीक्षक व चिकित्सकीय टीम पर अस्पताल संचालक ने तानी रिवाल्वर

नौगढ़ सीएचसी अधीक्षक द्वारा पुलिस थाना को लिखा गया पत्र।
नौगढ़ सीएचसी अधीक्षक द्वारा पुलिस थाना को लिखा गया पत्र।

बिना पंजीयन संचालित अस्पताल के निरीक्षण पर गई थी चिकित्सकीय टीम

Young Writer, चंदौली। नौगढ़ में बिना पंजीकरण के संचालित आशीर्वाद अस्पताल के निरीक्षण पर गए सीएचसी अधीक्षक डा. अवधेश सिंह समेत अपर मुख्य अधिकारी डा. विजय प्रकाश समेत चिकित्सकीय टीम पर मनबढ़ युवक ने रिवाल्वर तान दिया। आरोप है कि जांच दल के साथ अभद्रता, गाली-गलौज व गोली मारने की धमकी दी गयी। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा बीचबचाव किया गया, तब जाकर जांच के लिए आयी चिकित्सकीय टीम सामुदायिक अस्पताल नौगढ़ पहुंची और प्रकरण से नौगढ़ थाने को अवगत कराते हुए विभागीय उच्चाधिकारियों को जिलाधिकारी को पत्र लिखकर प्रकरण में उचित कार्यवाही की आवश्यकता जताई।

बताते हैं कि अपंजीकृत आशिर्वाद हास्पिटल के संचालन की बार-बार शिकायत मिल रही थी। इसे संज्ञान में लेते हुए जिला स्तरीय टीम डा. सीपी सिंह, उपमुख्य चिकित्साधिकारी डा.विजय प्रकाश, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी चंदौली शरद मिश्रा, जिला इपिडिमियोलाजिस्ट आईडीएसपी एवं डा.अवधेश सिंह के साथ सीएचसी अधीक्षक डा. अवधेश आशिर्वाद हास्पिटल पहुंचे। इस दौरान अस्पताल में लगभग पांच आपरेशन के मरीज पाये गए। जांच दल ने जब अस्पताल के कागजात मांगे तो संचालन कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाए ना ही कोई चिकित्सक मौके पर मौजूद मिला। अस्पताल संचालक से जांच दल ने अस्पताल को बन्द करने के लिए कही, तभी इसी बीच अमृतपुर निवासी सत्यनारायण यादव पुत्र रामकेर व सुजीत कुमार यादव उच्चाधिकारियों से बहस करने लगे। आरोप है कि दोनों ने गाली-गलौज करने के साथ ही कालर पकड़ कर हाथापाई की और रिवाल्वर निकालकर गोली मारने की धमकी भी दी। यह देख मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गयी। स्थानीय लोगों द्वारा बीचबचाव कर मामला शांत किया। इसके बाद चिकित्सकों की टीम के साथ सीएचसी अधीक्षक डा. अवधेशक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नौगढ़ आकर एसओ नौगढ़ को फोन करके सूचित किया। सरकारी काम में बाधा समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही किए जाने की मांग की। नौगढ़ थाना प्रभारी दीनदयाल पांडेय ने बताया कि दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गयी है।

चंदौली में जल्द शुरू करें न्यायालय भवन व पिलर पर पुल का निर्माण

चंदौली कचहरी स्थित बार सभागार में बैठक करते अधिवक्ता।
चंदौली कचहरी स्थित बार सभागार में बैठक करते अधिवक्ता।

चंदौली के अधिवक्ताओं ने बैठक कर विभिन्न प्रस्तावों पर की चर्चा

Young Writer, चंदौली न्यूज। डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन की बैठक शुक्रवार को अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान जिला न्यायालय निर्माण भवन के शिलान्यास, न्यायिक अधिकारियों एवं अधिवक्ता भवन को सुचारू रूप से बंदोबस्त किए जाने व अपंजीकृत अधिवक्ताओं को न्यायालय परिसर में प्रवेश से रोके जाने के साथ ही अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया।

इस दौरान अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने जिला जेल व पुलिस लाइन निर्माण कार्य को अविलंब शुरू किए जाने आवश्यकता जताई। कहा कि जमीन अधिग्रहण की कार्यवाही पूर्ण हो चुकी है लिहाजा नवरात्रि में निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया जाय। इसके लिए बारे एसोसिएशन की निगरानी कमेटी निर्माण कार्य प्रारंभ होने तक प्रतिदिन उच्चाधिकारियों से सम्पर्क कर पहल करेगी। अपंजीकृत अधिवक्ताओं को न्यायालय में प्रवेश रोकने के लिए प्रत्येक वकालतनामा पर अधिवक्ता पंजीयन संख्या व सीओपी नंबर लिखे बगैर वकालतनामा को स्वीकार न किया जाय। ऐसी व्यवस्था जिला जज द्वारा प्रत्येक न्यायालय में लागू कराएं। कहा कि प्रत्ताव पारित हुआ कि बार एसोसिएशन के पूर्व में बार एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मिलकर जो प्रस्ताव पारित हुआ था जिसमें चंदौली मुख्य मार्ग के बीचोबीच तथाकथित चीन की दीवार कायम की गयी है उसे पीलरयुक्त सड़क निर्माण कराए जाने व सांसद डा.महेंद्रनाथ की पहल को सराहा गया। कहा कि अविलंब पीरयुक्त ओरवब्रिज का निर्माण प्रारंभ किया जाए। इस अवसर पर पंचानन पांडेय, संजय मिश्रा, विद्याचरण सिंह, रमाकांत सिंह, राजेंद्र प्रसाद पाठक, अनिल कुमार सिंह, राकेश रत्न तिवारी, योगेंद्र सिंह, योगेश सिंह लड्डू, जय प्रकाश सिंह, अभिनव आनंद सिंह, आनंद सिंह, रीता भारती, सुनील सिंह आदि उपस्थित रहे।

चंदौली CMO ने डॉक्टर शुभम को नेशनल एक्रिडेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल्स एंड हेल्थ केयर ( NABH ) सर्टिफ़िकेट के साथ किया सम्मानित

चंदौली जिले में बेहतर स्वास्थ सेवा देने के लिए डॉ आर डी मेमोरीयल हॉस्पिटल को नेशनल एक्रिडेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल्स एंड हेल्थ केयर ( NABH ) से मान्यता प्राप्त किया । डॉ आर डी मेमोरियल हॉस्पिटल जिले का प्रथम हॉस्पिटल बन गया है। इसके साथ साथ हॉस्पिटल में उचतम निःशुल्क इलाज सभी आयुष्मान भारत धारकों को एवं हेल्थ इन्शुरन्स कार्ड धारकों को मिलेगा । हॉस्पिटल के उप प्रबंधक एवं मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ शुभम कुमार सिंह को CMO ने नेशनल एक्रिडेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल्स एंड हेल्थ केयर ( NABH ) सर्टिफ़िकेट के साथ स्वास्थ विभाग में उचतम सुविधा के लिए प्रमाण पत्र दिया।
हॉस्पिटल के प्रबंधक डॉ धनञ्जय सिंह ने बताया की हॉस्पिटल जिले में उचतम स्वास्थ देने के लिए तत्पर है। इस दौरान अमन सिंह प्रबंधन प्रमुख अमित सिंह मौजूद रहे।

Chandauli
broken clouds
29.6 ° C
29.6 °
29.6 °
60 %
0.8kmh
57 %
Tue
30 °
Wed
32 °
Thu
32 °
Fri
32 °
Sat
33 °
Verified by MonsterInsights