29.6 C
Chandauli
Tuesday, October 13, 2026

Buy now

Home Blog Page 462

Crime: कंदवा में एक ही रात कई स्थानों पर हुई चोरी की वारदात

चोरी

Young Writer, चंदौली। कंदवा थाना क्षेत्र के रामपुर चौकी से सटे बरहनी गांव में आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही है, जिससे लोग खौफजदा हैं। वही पुलिस चोरों को पकड़ नहीं पा रही है। बुधवार की रात में चार अलग-अलग लोगों के मशीन पंप पर बने कमरे का ताला तोड़कर चोरी की घटना को चोरों ने अंजाम दिया। 

भुक्तभोगियों की सूचना पर गुरुवार की सुबह मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर जल्द ही चोरी के खुलासा का आश्वासन दिया गया। बरहनी गांव निवासी नवनीत सिंह, ऋषभ सिंह, बिंटेस सिंह, बंटी तिवारी का मशीन पंप बरहनी गांव के दक्षिण तरफ बरहनी परसियां मार्ग के किनारे है। बुधवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा नवनीत सिंह के मशीन पंप पर जहां ताला तोड़कर खेती किसानी में प्रयुक्त होने वाला पाइप चोरी कर लिया गया वहीं पास में ऋषभ सिंह के यहां चारा मशीन खोलकर ले जाने का असफल प्रयास किया गया था। हालांकि ऋषभ सिंह की मानें तो उनके यहां यह चोरी की तीसरी वारदात है। मशीन पंप पर रखा चावल चोर चुरा ले गए थे। यहां से कुछ दूरी स्थित विंटेज सिंह के यहां ताला तोड़कर मशीन पंप पर रखा उर्वरक चोर चुरा ले गए हैं, वहीं बंटी तिवारी का भी कुदाल फावड़ा सहित अन्य खेती गृहस्थी का सामान गायब हो चुका है। बरहनी गांव के ही हलचल सिंह, संजय सिंह के यहां भी पूर्व मे चोर चोरी को अंजाम दे चुके हैं। सूचना बावजूद चोर पुलिस की पकड़ से दूर हैं। कंदवा थाना प्रभारी राजेश सरोज का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है जल्द ही चोरी के खुलासा का प्रयास रहेगा।

चंदौली पुलिस ने नगर किया पैदल मार्च,व्यापारियों से कैमरा लगाने का किया आव्हान

चंदौली। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर सदर कोतवाली पुलिस ने कोतवाल संतोष सिंह ने पुलिस बल के साथ नगर में पैदल गश्त किया। वही भीड़-भाड़ वाली जगहों पर पहुंच कर कोतवाल ने नागरिकों को सुरक्षा-व्यवस्था का एहसास कराया।
कोतवाल संतोष सिंह ने पुलिसकर्मियों के साथ नगर के चांदनी मार्केट पुरानी बाजार गंगा रोड इलिया मोड़ व शंकर मोड़ होते सर्विस रोड पर पैदल मार्च किया। वही सड़क पर लग रहे ठेले खुमचे वालो को दुरुस्त कराया। और भीड़-भाड़ वाली जगहों तथा आभूषण की दुकानों पर व्यापारियों से बातचीत कर उनको दुकानों के सामने कैमरा लगाने का आव्हान किया। कहा कि किसी भी व्यापारी को कोई दिक्कत आए या किसी भी संदिग्ध वस्तु तथा गतिविधि होने की जानकारी मिले। तो तत्काल पुलिस सूचना दे जिससे पुलिस आवश्यक कदम उठा सके। इस दौरान एसआई सहिपाल यादव,सुनील तिवारी आदि मौजूद रहे।

चन्दौली में फ्लाई ओवर की मंजूरी मिलने पर व्यापार मंडल गदगद, मिठाई खिलाकर एक दूसरे को दी बधाई


चन्दौली। मुख्यालय पर फ्लाई ओवर बनाने की व्यापार मंडल की वर्षो पुरानी मांग पूरा होने की सूचना मिलते ही व्यापारियों में खुशी की लहर दौड़ गयी। गुरुवार को व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकान्त अग्रहरि ने व्यपारियो को मिठाई खिलाकर बधाई दी और सरकार के कार्य को सराहा
इस दौरान उन्होंने कहा कि आम नागरिक एवं व्यापार मंडल की वर्षो पुरानी माँग फ्लाई ओवर बनाने की थी। विगत कुछ वर्ष पूर्व नेशनल हाईवे का निर्माण दोनों तरफ दीवार बनाकर किया गया था। इस कारण मुख्य बाजार दो भागों में बँट गया था। जिससे व्यापारियों का व्यापार पूरी तरह से बिखर गया था।जनहित एवं व्यापार मंडल की माँग को देखते चंदौली सांसद एवं केंद्रीय मंत्री डॉ० महेंद्र नाथ पाण्डेय की पहल पर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने चन्दौली नेशनल हाइवे को फ्लाई ओवर पिलर पर बनाने की स्वीकृति प्रदान कर दी इससे नगर के आम नागरिक एवं व्यापारियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा और नगर का कायाकल्प भी होगा
इस दौरान प्रदीप कुमार मनोज कुमार,भरत गुप्ता,संजीव ओझा,विजय कुमार,शिव जायसवाल, पंकज कुमार,संतोष मौर्य,अमित यादव,जोगिंदर, अमित मौर्य,जयप्रकाश, शुभम गुप्ता, आदि लोग उपस्थित थे

चंदौली कचहरी में जलजमाव व गंदगी से बीमारियों का खतरा

चंदौली डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन सभागार में बैठक करते अधिवक्ता
चंदौली डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन सभागार में बैठक करते अधिवक्ता

नाराज अधिवक्ताओं एसडीएम व प्रशासन पर साधा निशाना

Young Writer, चंदौली। डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन की बैठक गुरुवार को कचहरी परिसर स्थित बार सभागार में हुई। इस दौरान कचहरी कैम्पस व कचहरी के सामने सड़क की पटरी व बड़ी पुलिया में व्याप्त गंदगी व जलजमाव की समस्या को लेकर चर्चा की गई। अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि इस वक्त तमाम संक्रामक बीमारियां तेजी से फैल रही है। बावजूद इसके कचहरी परिसर व उसके आसपास समुचित साफ-सफाई का बंदोबस्त नहीं किया जा रहा है।

उन्होंने बड़ी पुलिया में जलजमाव के साथ ही गंदगी लगी हुई है जिस कारण आम राहगीरों के साथ वादकारियों, अधिवक्ताओं व न्यायालय व यातायात व्यवस्था को संभालने में लगे सुरक्षा कर्मियों को दिक्कतें हो रही है। यदि गंदगी व जलजमाव की समस्या को दूर नहीं किया गया तो कभी भी संक्रामक रोग कचहरी परिसर में फैल सकता है, जिसे लेकर अधिवक्ता साथी चिंतित है। कहा कि जिला प्रशासन व जिम्मेदार अधिकारियों को सरकार के स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों को दृष्टिगत रहते हुए स्वच्छ चंदौली, स्वस्थ चंदौली की मुहिम को सफल बनाने में अपना योगदान देने की जरूरत है, जिसमें जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारी अभी तक विफल साबित हो रहे हैं। बताया कि इस प्रकरण को लेकर एसडीएम सदर से पहले भी मुलाकात की गयी थी, लेकिन उनके स्तर से लगातार समस्या की अनदेखी की जा रही है। महामंत्री शमशुद्दीन ने कहा कि यदि दो दिन के अंदर समस्या का समाधान नहीं किया गया तो अधिवक्ता सड़क पर उतरने को विवश होंगे। इस अवसर पर राजेंद्र प्रसाद, विद्याचरण सिंह, मुहम्मद अकरम, संतोष सिंह, हजारी सिंह, राकेश रत्न तिवारी, सुल्तान अहमद, जयप्रकाश, अभिनव आनन्द सिंह, योगेश सिंह आदि उपस्थित रहे।

सैयदराजा पुलिस ने ट्रक में पकड़ी 80 लाख की शराब, हरियाणा से बिहार जा रहा था ट्रक

सैयदराजा। थाना क्षेत्र के नौबतपुर नेशनल हाइवे पर गुरुवार को चेकिंग के दौरान सैयदराजा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक ट्रक शराब के साथ तस्कर को धर दबोचा और उसको गिरफ्तार कर थाने ले आयी। जिसका खुलासा थानाध्यक्ष शेषधऱ पांडेय ने थाना परिसर में किया।
बताया कि शराब तस्कर हरियाणा से शराब लेकर बिहार जा रहा था। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि तस्कर यूपी बॉर्डर पार करने वाला है। पुलिस ने तत्काल जीएसटी सचल दल व आबकारी पुलिस टीम के साथ मयसेल टैक्स यार्ड नौबतपुर हाइवे पर घेरे बंदी कर शराब तस्कर को धर दबोचा। जिसके पास से 450 पेटी अंग्रेजी शराब जिसकी 80 लाख बतायी जा रही है। पुलिस ने वाहन चालक राजेश व उसके मालिक पर मुकदमा पंजीकृत कर गैंगस्टर की कार्यवाई कर रही है। पुलिस टीम में जीएसटी सचल दल असिस्टेन्ट कमीश्नर अजय कुमार पाण्डेय राज्य कर अधिकारी विवेकमणि तिवारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह आबकारी निरीक्षक शरद कमार आबकारी निरीक्षक उमेश द्विवेदी आबकारी निरीक्षक जय प्रकाश पाण्डेय उ.नि. जमीलुद्दीन खाँन सुनील कन्हौजिया फुरकान अरुणेश चौधरी आदि मौजूद रहे।

जमीनी विवाद में लाठी-डंडे से पीटकर वृद्ध की हत्या, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज


चंदौली ।नौगढ़ थाना क्षेत्र के चिरवाटांड़ जंगल में बुधवार की रात जमीनी विवाद को लेकर 56 वर्षीय वृद्ध की लाठी डंडे से पीट कर हत्या कर दी गई। ग्रामीणों से सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची नौगढ़ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
बताते है कि कर्मा बांध गांव निवासी रामकेवल चौहान 65 वर्ष चिरवाटांड़ खसरा जंगल में झोपड़ी बनाकर जंगल की जमीन पर वर्षों से खेती करते थे। उसी जंगल की जमीन को लेकर उनके भाई राम भजन के बीच हमेशा कहासुनी होती रहती थी। बुधवार को राम केवल की भैंस खेत में चले जाने से रामकेवल और उनके भाई राम भजन के पुत्र राजू चौहान से कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई। घटना में भतीजे राजू चौहान और उसके साथियों ने दाहिने हांथ के विकलांग रामकेवल चौहान की लाठी डंडे से पीट कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही नौगढ़ थानाध्यक्ष दीनदयाल पांडेय पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में ले लिया। वही रामकेवल की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया लोगो का रो रो कर बुरा हाल है।
इस बाबत थानाध्यक्ष दीनदयाल पांडेय ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में ले लिया गया है। इस घटना में रामकेवल के पुत्र मंगल तहरीर दिया है।दो लोगो के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है ।शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दीया गया है।

चंदौली गांव में प्रधान के घर को लोगो ने लाठी डंडे के साथ घेरा 20 लोगो पर मुकदमा दर्ज, जाने क्या है मामला


चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के कटसीला गांव में बिजली कनेक्शन के विवाद को लेकर गांव के लोगों व ग्राम प्रधान में तु तू मैं मैं हो गयी। और कुछ ही देर में गांव के लोगो ने प्रधान को मारने के लिए लाठी डंडे से के साथ उनके घर को घेर लिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।
बताते है कि कटसिला गांव मे लाइनमैन ग्रामीणों की घरों का बिजली कनेक्शन लगा रहा था। तभी ग्राम प्रधान तथा कुछ लोगों का आपस में विवाद उत्पन्न हो गया। और कुछ ही देर बाद ग्राम प्रधान के घर को गांव के लोगों घेर लिया। और उनके दरवाजे पर चढ़ कर गली गलौज करने लगे।

ग्राम प्रधान निरंजन मौर्य ने किसी तरह गांव के लोगो के बीच भागते हुए। सदर कोतवाली में पहुचकर लिखित तहरीर दिया औऱ न्याय की गुहार लगाई।
इस दौरान सदर कोतवाल संतोष सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है 20 अज्ञात लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाई की जा रही।

धानापुर के 10 प्रधान व सेक्रेटरी को कारण बताओ नोटिस जारी

कारण बताओ नोटिस

Young Writer, धानापुर। खंड विकास अधिकारी विजय कुमार ने विकास क्षेत्र अंतर्गत 10 गांवों के प्रधान व सेक्रेटरी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। तीन दिवस में उनसे स्पष्टीकरण मांगा है। संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने की दशा में बीडीओ ने कठोर विभागीय कार्यवाई के संकेत दिए हैं। नोटिस मिलते ही सम्बंधित ग्राम प्रधानों एवं सचिवों में हड़कंप मच गया है।

विकासखंड के मनरेगा एवं राज्य वित्त से विकास खंड क्षेत्र के 21 अलग- अलग पंचायत भवन का निर्माण होना है। इनमें पपरौल, रमरेपुर, अवहीं, पांडेयपुर मिल्की, अमरा, जीयनपुर, इनायतपुर, कोहड़ा, किशुनपूरा सहित 9 गांवों में पंचायत भवन का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। जबकि 1 दर्जन गांवों में कार्य आरंभ नहीं हुआ है। संग्रामपुर, बघरी, चिलबिली, पगहीं, कादिराबाद, नेकनामपुर, सरस्वतीपुर, नौरंगाबाद आदि 9 गांवों में पंचायत भवन का निर्माण कार्य अधूरा है। वहीं गुरैनी और धरांव में अभी तक निर्माण कार्य आरंभ नहीं हो पाया है। जबकि इकबालपुर में पंचायत भवन के लिए अभी तक जमीन ही नहीं उपलब्ध हो पाई है। ऐसी स्थिति में ग्राम प्रधान एवं सेक्रेटरी की लापरवाही उजागर होने पर बीडीओ नाराज हैं। उन्होंने धरांव नेकनामपुर व गजेंद्रपुर के सेक्रेटरी त्रिलोकी सिंह, प्रेमाश्रयपुर के सेक्रेटरी विनोद कुमार, नौरंगाबाद व कादिराबाद के सेक्रेटरी मिथिलेश कुमार सिंह, चिलबिली के सेक्रेटरी तन्मय सिंह, संग्रामपुर एवं बघरीं के सेक्रेटरी अरुण कुमार सिंह, तथा सरस्वतीपुर के सेक्रेटरी अरविंद कुमार एवं उनके उनके ग्राम प्रधानों को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे तीन कार्य दिवस में जबाब तलब किया है।

चंदौली पुलिस घेरे बंदी कर नेशनल हाईवे पर पकड़ी 65 लाख की शराब


चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के इलिया मोड़ के समीप बुधवार को चेकिंग के दौरान सदर कोतवाली पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने एक डीसीएम शराब के साथ तस्कर को धर दबोचा औऱ उसको गिरफ्तार कर कोतवाली ले आयी। इसका खुलासा देर शाम संयुक्त रूप से सदर कोतवाली पुलिस व क्राइम ब्रांच ने किया।


शराब तस्कर हरियाणा से शराब लेकर बिहार जा रहा था। जैसे ही इलिया मोड़ के समीप पहुचा की मुखबिर की सूचना पर क्राईम ब्रांच की टीम व चंदौली पुलिस ने नेशनल हाईवे पर घेरे बंदी कर ट्रक के शराब तस्कर को धर दबोचा और तलासी के दौरान पुलिस ने डीसीएम में लदे 365 पेटी इम्पीरियल ब्यू शराब बरामद किया। जिसकी कीमत 65 लाख बतायी जा रही है। पुलिस ने मय वाहन शराब तस्कर को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आयी। दबिश टीम में सदर कोतवाल संतोष सिंह,अजित कुमार सिंह, सतेंद्र विक्रम, सहिपाल यादव,राणा प्रताप सिंह, अखंड प्रताप सिंह,अमर चंद्र मौजूद रहे।

प्रसव पीड़ा से कराह रही गर्भवती महिला को आरपीएफ मेरी सहेली टीम ने अस्पताल में कराया भर्ती

पीडीडीयूनगर। जंक्शन पर प्रसव पीड़ा से कराह रही एक गर्भवती महिला की डीडीयू आरपीएफ मेरी सहेली ने मदद कर उसे राजकीय महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। अब जच्चा और बच्चा दोनों स्वास्थ्य हैं। महिला के पति ने आरपीएफ मेरी सहेली टीम को धन्यवाद दिया।

डीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या-2 पर गस्त के दौरान “May I Help you Booth” के पास आरपीएफ ने एक महिला को दर्द से कराहते देखा। महिला के साथ उसका पति धर्मेंद्र शाह भी था। आरपीएफ द्वारा पूछताछ के दौरान धर्मेंद्र ने बताया कि यह मेरी पत्नी है। जिसका नाम प्रीतम है। उसने बताया कि हम दोनों ट्रेन संख्या 12368 विक्रमशिला एक्सप्रेस से कोच संख्या S-7 में आनंद विहार से आरा तक के लिए सफर कर रहे थें। इसी बीच मेरी पत्नी को अचानक प्रसव पीड़ा सुरु हो गई। जिसके कारण हम दोनों डीडीयू जंक्शन पर ही उतर गए।

वहीं आरपीएफ ने तत्काल इसकी सूचना स्टेशन अधीक्षक डीडीयू को और रेलवे लोको हॉस्पिटल डीडीयू को दी गई। तथा मौके पर मेरी सहेली टीम से आरक्षी अनामिका विश्वास को भी बुलाया गया। बाद रेलवे लोको हॉस्पिटल डीडीयू से डॉक्टर आरपी सिंह मौके पर पहुंच कर महिला की जाँच की। जिसके बाद पीड़ित महिला को राजकीय महिला अस्पताल ले जाने हेतु रेफर किया गया। पीड़ित महिला के साथ उनके पति और महिला आरक्षी अनामिक विश्वास को भी महिला देखरेख हेतु राजकीय महिला अस्पताल भेजा गया। जहाँ कुछ देर बाद पीड़ित महिला द्वारा एक बच्ची को जन्म दिया गया। अब जच्चा तथा बच्चा दोनो स्वस्थ है। आइपीएफ द्वारा की गई सहायता से दंपति बेहद खुश थें। पति ने आरपीएफ टीम का आभार व्यक्त करते हुए “Thank You RPF Team” कहा।
इस संबंध में आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि प्लेटफार्म नंबर 2 के मि आई हेल्प यू के पास एक महिला प्रसव पीड़ा थे से कराह रही थी जिसे आरपीएफ की मेरी सहेली टीम ने राजकीय महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया डॉक्टरों के अनुसार जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

Chandauli
broken clouds
29.6 ° C
29.6 °
29.6 °
60 %
0.8kmh
57 %
Tue
30 °
Wed
32 °
Thu
32 °
Fri
32 °
Sat
33 °
Verified by MonsterInsights