चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के इलिया मोड़ के समीप बुधवार को चेकिंग के दौरान सदर कोतवाली पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने एक डीसीएम शराब के साथ तस्कर को धर दबोचा औऱ उसको गिरफ्तार कर कोतवाली ले आयी। इसका खुलासा देर शाम संयुक्त रूप से सदर कोतवाली पुलिस व क्राइम ब्रांच ने किया।
शराब तस्कर हरियाणा से शराब लेकर बिहार जा रहा था। जैसे ही इलिया मोड़ के समीप पहुचा की मुखबिर की सूचना पर क्राईम ब्रांच की टीम व चंदौली पुलिस ने नेशनल हाईवे पर घेरे बंदी कर ट्रक के शराब तस्कर को धर दबोचा और तलासी के दौरान पुलिस ने डीसीएम में लदे 365 पेटी इम्पीरियल ब्यू शराब बरामद किया। जिसकी कीमत 65 लाख बतायी जा रही है। पुलिस ने मय वाहन शराब तस्कर को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आयी। दबिश टीम में सदर कोतवाल संतोष सिंह,अजित कुमार सिंह, सतेंद्र विक्रम, सहिपाल यादव,राणा प्रताप सिंह, अखंड प्रताप सिंह,अमर चंद्र मौजूद रहे।
पीडीडीयूनगर। जंक्शन पर प्रसव पीड़ा से कराह रही एक गर्भवती महिला की डीडीयू आरपीएफ मेरी सहेली ने मदद कर उसे राजकीय महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। अब जच्चा और बच्चा दोनों स्वास्थ्य हैं। महिला के पति ने आरपीएफ मेरी सहेली टीम को धन्यवाद दिया।
डीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या-2 पर गस्त के दौरान “May I Help you Booth” के पास आरपीएफ ने एक महिला को दर्द से कराहते देखा। महिला के साथ उसका पति धर्मेंद्र शाह भी था। आरपीएफ द्वारा पूछताछ के दौरान धर्मेंद्र ने बताया कि यह मेरी पत्नी है। जिसका नाम प्रीतम है। उसने बताया कि हम दोनों ट्रेन संख्या 12368 विक्रमशिला एक्सप्रेस से कोच संख्या S-7 में आनंद विहार से आरा तक के लिए सफर कर रहे थें। इसी बीच मेरी पत्नी को अचानक प्रसव पीड़ा सुरु हो गई। जिसके कारण हम दोनों डीडीयू जंक्शन पर ही उतर गए।
वहीं आरपीएफ ने तत्काल इसकी सूचना स्टेशन अधीक्षक डीडीयू को और रेलवे लोको हॉस्पिटल डीडीयू को दी गई। तथा मौके पर मेरी सहेली टीम से आरक्षी अनामिका विश्वास को भी बुलाया गया। बाद रेलवे लोको हॉस्पिटल डीडीयू से डॉक्टर आरपी सिंह मौके पर पहुंच कर महिला की जाँच की। जिसके बाद पीड़ित महिला को राजकीय महिला अस्पताल ले जाने हेतु रेफर किया गया। पीड़ित महिला के साथ उनके पति और महिला आरक्षी अनामिक विश्वास को भी महिला देखरेख हेतु राजकीय महिला अस्पताल भेजा गया। जहाँ कुछ देर बाद पीड़ित महिला द्वारा एक बच्ची को जन्म दिया गया। अब जच्चा तथा बच्चा दोनो स्वस्थ है। आइपीएफ द्वारा की गई सहायता से दंपति बेहद खुश थें। पति ने आरपीएफ टीम का आभार व्यक्त करते हुए “Thank You RPF Team” कहा। इस संबंध में आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि प्लेटफार्म नंबर 2 के मि आई हेल्प यू के पास एक महिला प्रसव पीड़ा थे से कराह रही थी जिसे आरपीएफ की मेरी सहेली टीम ने राजकीय महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया डॉक्टरों के अनुसार जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
चंदौली। शासकीय कार्यों में लापरवाही व उदासीनता बरतने पर डीपीआरओ ब्रम्हचारी दुबे में बरहनी विकास खंड में तैनात ग्राम पंचायत सचिव रामदुलार को निलंबित कर दिया गया है। डीपीआरओ ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए उसे बरहनी ब्लाक से समबद्ध कर दिया। वहीं एडीपीआरओ को जांच अधिकारी नामित किया है। साथ ही एक पक्ष के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया है। इस दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि बरहनी विकास खंड में कार्यरत ग्राम पंचायत अधिकारी रामदुलार बिना किसी सूचना के लापता है। इससे उनको आवंटित कलस्टर की ग्राम पंचायतों में विकास कार्य बाधित है। जनप्रतिनिधियों ने भी अवगत कराया है। कि उक्त सचिव के आएदिन अनुपस्थित रहने से जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे शासकीय कार्यों के प्रति उदासीनता एवं लापरवाही बरतने व उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना किये जाने के आरोप में अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
सैयदराजा। थाना क्षेत्र के बनसिंगपुर गांव में मंगलवार को पारिवारिक विवाद से तंग आकर 25 वर्षीय युवक ने फंदे से लटकर अपनी ई लीला समाप्त कर लिया। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। आस पास के लोगो की सूचना पर पहुची पुलिस ने युवक को शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया
बताते हैं कि सैयदराजा थाना क्षेत्र के बनसिंगपुर गांव के केदार त्रिपाठी के 35 वर्षीय पुत्र सुमित त्रिपाठी द्वारा पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जैसे ही इसकी सूचना परिजनों को हुई परिजनों में कोहराम मच गया। इस घटना की सूचना सैयदराजा पुलिस को दी गई ।मौके पर पहुंचे सैयदराजा थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस ने शव को पंखे से उतार कर आगे की कार्यवाही में जुट गए। । वहीं परिजनों ने पुत्र को इस हालत को देखकर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। इस संबंध में सैयदराजा थाना प्रभारी शेषधर पांडेय ने बताया कि सुमित त्रिपाठी 35 पुत्र केदार त्रिपाठी की 5 वर्ष से शादी हुई थी। और पत्नी के विवाद व पारिवारिक कलह के चलते आत्महत्या कर ली । जिसका शव पंखे के सहारे लटकता हुआ मिला। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
चंदौली। बिछिया धरना स्थल पर मंगलवार को ग्राम रोजगार सेवकों ने 10 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दिया। नाराज रोजगार सेवकों ने जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कलेक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम उमेश मिश्रा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि 4 अक्टूबर को सरकार द्वारा की गई घोषणाओं पर कोई उचित निर्णय नहीं लिया गया है जबकि संगठन द्वारा कई बार ज्ञापन व विभिन्न स्तरों पर अवगत कराया गया था। वर्तमान समय में ग्राम रोजगार सेवकों की मानदेय 7788 रुपया प्रति माह मिल रहा है। लेकिन 2218 रुपए विगत 10 माह बाद भी इपीएफ के यूएएन के खाते में जमा नहीं किया गया है। जिससे किसी भी मनरेगा कर्मी की मृत्यु पर उसके परिजनों को कोई लाभ नहीं मिली पाता है। रोजगार की मृत्यु होने पर मृतक आश्रित को उसी के पद पर समायोजन भी कराया जाए और रोजगार सेवकों से मूल ग्राम पंचायतों के साथ-साथ रिक्त पंचायतों में भी कार्य लिया जाना चाहिए। कहा कि मानव संसाधन नीति के संबंध में 25 मई को शासन को प्रस्ताव प्रेषित किया जा चुका है। ग्राम रोजगार सेवकों पर फर्जी कार्यवाही न किया जाए। यदि जल्द ही हमारी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो ग्राम रोजगार सेवक संघ उग्र आंदोलन को बाध्य होगा। इस दौरान कन्हैया लाल, संतोष पांडेय, रामअवतार चौहान, श्याम बिहारी, सतीश चौहान, बिहारी राम, कमलेश यादव, मुकेश कुमार सिंह, अमरीश कुमार, अभिषेक कुमार तिवारी, विनीत कुमार, सावित्री सिंह, आरती यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
केंद्रीय सड़क मंत्री नितिन गडकरी के साथ डा. महेंद्रनाथ पांडेय।
Young Writer, चंदौली। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एनएच-19 वाराणसी से औरंगाबाद पर चंदौली ज़िला मुख्यालय पर ब्लाइंड ओवरब्रिज रोड को पिलर द्वारा उठाये जाने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी। अब मुख्यालय में इस एलिवेटेड रोड बन जाने से खुलापन आ जाएगा और दुकानदारों, कारोबारियों एवं आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा।
वाराणसी एवं चंदौली दोनों जनपदों के अंदर एनएच-31, एनएच-233, एनएच-19, और एनएच-56 पर विभिन्न जगह पर जनहित की सुविधा के लिए 15 फूट ओवरब्रिज बनाये जाने पर मंगलवार को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने स्वीकृत किया है। इसके साथ ही एनएच-19 पर सिंधिताली, गोधना मोड़, पचफेड़वा, चंदौली मुख्यालय तथा सैयदराजा और एनएच-31 पर संदहा चौराहा से चन्द्रावती बाज़ार, कैथी में श्री मार्कण्डेय तीर्थस्थल वाले ओवरब्रिज और चौबेपुर अंडर पास, एनएच 233 पर दानगंज और चोलापुर के पास लाइटिंग को मंज़ूरी सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने दिया है। इतना ही नहीं सैयदराजा जमनिया से बक्सर आरा को 4 लेन बनाए जाने की स्वीकृती भी मंत्रालय की तरफ से मिल गई है। इसके अलावा वाराणसी में शिवपुर और अजगरा के अंदर अनेक सड़कों तथा गंगा नदी पर कैथी-टांडा एवं नगवाँ-चोचकपुर पक्का पुल बनाए जाने पर और वाराणसी में सीआरआईएफ के अंदर तथा अन्य मदों से महत्वपूर्ण सकारात्मक कदम उठाने का आश्वासन भी मिला। निश्चित तौर पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी जी की तरफ से जौ सौगात क्षेत्र के लोगों को मिला है उससे उनके जीवन में बदलाव आयेगा और सहूलियत बढ़ेगी।
बड़गांवा गांव में विकास कार्यों का लोकार्पण करते छत्रबली सिंह।
छत्रबली सिंह ने अधूरे कार्यों को पूर्ण कराने का दिया आश्वासन
Young Writer, शहाबगंज। ग्राम पंचायत बड़गांवा में ग्राम पंचायत द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों का लोकार्पण पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह ने फीता काटकर किया। इस दौरान लोगों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। वहीं उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा कि गांव के विकास में जो भी कार्य अधूरे रहेंगे उनको जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत के सहयोग से पूर्ण कराने का कार्य किया जाएगा।उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि प्रत्येक गांव स्वच्छ और सुंदर दिखे। सभी लोगों को स्वास्थ्य शिक्षा के अलावा शासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही योजनाओं का लाभ सभी जरूरतमंद लोगों को मिले। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान द्वारा सराहनीय कार्य पूर्ण किया जा रहा है।इस दौरान शिवदास के घर से माइनर तक ड्रेन कवर इंटरलॉकिंग का कार्य,राधेश्याम के घर से माइनर तक ड्रेन कवर इंटरलॉकिंग का कार्य, अफसाद खां के घर से माइनर तक ड्रेन कवर व इंटरलॉकिंग के कार्यों का लोकार्पण कर उनका स्थलीय निरीक्षण किया।गांव में बचे हुए मेन गली का निर्माण जल्द से जल्द कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर प्रधान संघ अध्यक्ष गुलफाम अहमद मिक्कू, प्रधान सजाउद्दीन, मुनीराज यादव, रोजगार सेवक संजय कुमार, अंजूम लड्डू, रेहान अहमद शेरु, राजेश कुमार, अखिलेश कुमार सहित आदि उपस्थित रहे।
चकिया।कोतवाली क्षेत्र के शिकारगंज चौकी अंतर्गत शहामतपुर गांव में सोमवार की देर रात एक 21 वर्षीय महिला ने कमरे के अंदर रस्सी के सहारे फांसी लगाकर अपनी ई लीला समाप्त कर ली इससे परिजनों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्यवाई में जुट गई।
बताते हैं कि सोनभद्र जनपद निवासी पिंकी मौर्या 21 वर्ष की शादी विगत दो साल पहले शहामतपुर गांव निवासी रंजीत मौर्य से हुई थी । सोमवार की रात घर के सभी सदस्य खाना खाकर सोने चले गए। इसी दौरान पिंकी ने घर के ही कमरे में रस्सी के सहारे फांसी लगा ली । सुबह काफी देर होने के बाद परिजनों में दरवाजा खुलवाया तो अंदर से कोई जवाब नही मिला अनहोनी की आसंका जताते हुए परिजनों ने खिड़की के सहारे देखा तो पिंकी रस्सी के सहारे लटक रही थी। घटना को देख परिजनों में कोहराम मच गया । आप पास के लोगो ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को सूचना दी । मौके पर पहुचे शिकारगंज चौकी प्रभारी प्रशांत सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया । इस दौरान उन्होंने बताया कि मामल संदिग्ध है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Young Writer, चहनियां। देश के पहले उपराष्ट्रपति व दूसरे राष्ट्रपति सरस्वती के मानस पुत्र डाक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस पर पूरे क्षेत्र में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विद्यालयों में खास सजावट के साथ साथ केक काटा गया और डाक्टर राधाकृष्णन के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
मारूफपुर स्थित आदर्श मां गायत्री बाल विद्या मंदिर में शिक्षक दिवस मनाते प्रधानाध्यापक दुर्गेश पांडेय व अन्य।
शिक्षक दिवस के अवसर पर आदर्श मां गायत्री बाल विद्या मंदिर एवं जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाध्यापक दुर्गेश पांडेय ने डाक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया और केक काटा। इस दौरान उन्होंने छात्र छात्राओं के बीच राधाकृष्णन के कृतित्व व व्यक्तित्व पर विस्तार से चर्चा किया। छात्र छात्राओं ने शिक्षकों को उपहार भेंट करके आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान अरविन्द यादव, गीता मौर्या, देवीशंकर पांडेय, संजीव त्रिपाठी, शैलेश श्रीवास्तव, अतुल यादव, माया यादव, बन्टी मौर्य उपस्थित रहे। राहुल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल महुअर कला में प्रबंधक आनन्द तिवारी सोनू व प्रिंसिपल बृजेश कुमार सिंह ने केक काटकर डाक्टर राधाकृष्णन के तैल चित्र पर माल्यार्पण करके बच्चों को सम्बोधित किया। मारूफपुर स्थित जटाधारी महाविद्यालय में निदेशक डा. शिवप्रकाश सिंह व प्रिंसिपल डाक्टर अनिल सिंह व जटाधारी इण्टर कॉलेज में प्रधानाचार्य सत्यनारायण यादव ने डाक्टर सर्वपल्ली के तेल चित्र पर माल्यार्पण करके उनके व्यक्तित्व व कृतित्व को याद किया।
लोकनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शिक्षक दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। संस्थापक प्रबन्धक धनंजय सिंह ने मां सरस्वती व डा.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलन किया और केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। प्रबंधक धनंजय सिंह ने डॉ राधकृष्णन के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए एक कुशल सफल और सुयोग्य शिक्षक बनने की शुभकामनायेँ और प्रेरणा दिया। इस अवसर पर डॉ अभय कुमार, डा.सुनील कुमार, सिद्धार्थ शंकर ओझा, विवेक सिंह अमित सिंह, जयप्रकाश, श्यामसदन, आदि लोग उपस्थित रहे।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुआ कार्यक्रम में शिक्षिका को सम्मानित करते डीएम।
चंदौली कलेक्ट्रेट में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण को लोगों ने देखा
Young Writer, चंदौली। शिक्षक दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक रमेश जायसवाल रहे। शिक्षक दिवस के अवसर पर लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में राज्य शिक्षक पुरस्कार 2021 हेतु चयनित उत्तर प्रदेश के 10 उत्कृष्ट अध्यापकों को प्रमाण पत्र, मां सरस्वती की प्रतिमा, अंगवस्त्रम तथा 25 हजार रूपये का चेक प्रदान किया गया।
कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा व सुना गया। जिलाधिकारी व विधायक द्वारा जनपद के 56 उत्कृष्ट अध्यापकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। उक्त के अतिरिक्त 9 प्रधानाध्यापकों को भी एनसीईआरटी से प्राप्त प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। जिन्होंने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता परीक्षा में अपने विद्यालय से 5 या 5 से अधिक बच्चों को उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी। इस मौके पर राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित कम्पोजिट विद्यालय हृदयपुर के शिक्षक नन्द कुमार शर्मा को जिलाधिकारी संजीव सिंह व विधायक रमेश जायसवाल ने सम्मानित किया। विद्यालयों के कायाकल्प और शिक्षा व्यवस्था में अच्छा कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। डीएम ने कहा कि आज हम जो कुछ है वह गुरु की वजह से ही है। किसी भी व्यक्ति के लिए सर्वप्रथम गुरु मां होती है। कहा कि शिक्षकों द्वारा जनपद में छात्रों के नामांकन में बहुत सराहनीय कार्य किया गया है। इस प्रकार के कार्य अन्य क्षेत्रों में भी जारी रखी जाए। कहा कि पंजीकृत सभी विद्यार्थी नियमित रूप से विद्यालय आएं तथा वे प्रॉपर ड्रेस में आए यह सुनिश्चित किया जाय। विद्यालय में शिक्षक समय से पहुंचे, शिक्षण कार्य की गुणवत्ता बेहतर हो। जिलाधिकारी ने शिक्षा की क्वालिटी बेहतर करने के लिए शिक्षकों को बधाई दिया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अजीतेंद्र नारायण, मुख्य कोषाधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, वित्त लेखाधिकारी मौजूद रहे।