36.7 C
Chandauli
Wednesday, July 15, 2026

Buy now

Home Blog Page 464

सिवान में आकाशीय बिजली का कहर‚ तीन की मौत से मचा कोहराम

केरायगांव में आकाशीय बिजली से मजदूर की मौत के बाद मौके पर जुटी भीड़ व पुलिस।
केरायगांव में आकाशीय बिजली से मजदूर की मौत के बाद मौके पर जुटी भीड़ व पुलिस।

जनपद चंदौली के केरायगांव के सिवान में रोपाई करते समय हुआ हादसा 

Young Writer, चंदौली। शहाबगंज क्षेत्र के केरायगांव के सिवान खेत में काम कर रहे मजदूर पर मंगलवार को आकाशीय बिजली गिर गई। इस हादसे में हरिराम पुत्र जोखू राम की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं बसंत राम नामक दूसरा मजदूर झुलस गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में हड़कम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि झुलसे व्यक्ति का प्राथमिक उपचार अस्पताल में कराया गया।

बताते हैं कि केरायगांव के जगन यादव अपने खेत की रोपाई करा रहे है। खेत की फरसवाही कराने के लिए पड़ोस के गांव नरसिंहपुर से बसंत राम व हरीराम को बुलाये थे। दोपहर के समय बरसात के साथ गरज तड़क होने लगी। इसी समय तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली हरीराम के उपर गिर पड़ी, जिससे घटना स्थल पर ही मौत हो गयी जबकि बसंत राम झुलस गये। खेतों में काम कर रहे अन्य मजदूर। आकाशीय बिजली की चपेट में हरीराम के झुलसने की सूचना पर अन्य मजदूर दौड़ पडे़। मौत की सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों में हड़कम मच गया। वहीं शव देख हरीराम की पत्नी सुशिला देवी  बच्चें पवन कुमार 22 वर्ष, सुभाष 12 वर्ष, पुत्री निशा 17 वर्ष, सपना 12 वर्ष व अलका 8वर्ष का रो-रोकर बुरा हाल था। परिवार पर आए इस आचानक विपत्ति पर दुखों का पहाड़ टूट गया। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी राजेश कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।

महुअर कला में किशोर की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन।
महुअर कला में किशोर की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन।

चहनिया। बलुआ थाना क्षेत्र के महुअर कला गांव में मंगलवार की दोपहर में धान की खेत मे रोपाई कर रहे 15 वर्षीय बालक किशन यादव की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गयी। आसपास खेत मे धान रोप रहे दहशत के कारण भाग खड़े हुए। परिजन उसे चहनियाँ स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराये किन्तु डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

बताते हैं कि महुअर कला गांव के किशन यादव फलाहारी बाबा इंटर कालेज कैथी में कक्षा 11 में पढ़ता है। इसी वर्ष हाईस्कूल में 85 प्रतिशत लाया था। पिता धनु यादव किसान है। मंगलवार की दोपहर में करीब दो बजे अपने खेत मे धान की रोपाई कर रहा था। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किशन की मौत हो गयी। आसपास के खौफ से खेत मे से भाग खड़े हुए । कुछ देर के बाद लोग उसे चहनियाँ स्थित प्रथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया । मौत की खबर से परिजनों में हाहाकार मच गया। पिता धनु यादव,माँ गुंजा देवी ,छोटा भाई शांतनु का रोकर बुरा हाल रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आकाशीय बिजली की चपेट में आकर वृद्ध महिला की मौत

चकिया। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के परसिया कला गांव निवासी कलुई देवी 65 सोमवार की देर शाम गांव के सिवान में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। ग्राम प्रधान की सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल ने मौका मुआयना किया। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को जिला चिकित्सालय भेज दिया। परसिया कला गांव निवासी शिवमुरत वियार की पत्नी कलुई देवी शनिवार की देर शाम शौच के लिए गांव के सिवान की ओर गई थी। अचानक आकाशीय बिजली की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गई जिससे उनकी मौत हो गई। ग्राम प्रधान अरविंद पटेल की सूचना पर सोमवार को क्षेत्रीय लेखपाल में पहुंचकर घटना की जानकारी ली। ग्राम प्रधान ने पीड़ित परिजनों को दैवीय आपदा के तहत मुआवजा दिलाने की तहसील प्रशासन से मांग की है।

चंदौली सावधान: तेज़ी से बढ़ने लगा गंगा का जलस्तर दर्जनों गांव के लोगो मे दहशत


चहनियां गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी से आस पास के किसानों व ग्रामीणों में दहशत का माहौल कायम हो गया है। वही गंगा के लगातार बढ़ोत्तरी से घाट पर बनी मंदिर व सीढ़िया पानी मे समाहित हो चुकी है। सोमवार को रात में 12 सेंटीमीटर जलस्तर बढ़ने से बलुआ घाट पर लगा गंगा आरती के सामानों को लोग सुबह से ही हटाने में लगे रहे ।
बता दे कि पिछले एक सप्ताह में करीब 15 फ़ीट जलस्तर बढ़ा है। बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनीं गंगा घाट पर बना मन्दिर का कुछ ही हिस्सा डूबने से बचा है। घाट पर गंगा आरती के लिए मंच,लाइट्स,स्पीकर आदि समान को गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक जायसवाल ने हटाकर सुरिक्षत स्थान पर रखवा दिया।

गंगा तट के किनारे बसे गांव कांवर,महुअरिया,बिसुपुर,महुआरी खास,सराय,बलुआ,डेरवा,महुअर कला,हरधन जुड़ा,बिजयी के पूरा,गणेश पूरा, टाण्डाकला,बड़गांवा,तीरगांवा, हसनपुर,नादी निधौरा आदि गांवो के किसानों व ग्रामीणों को गंगा कटान से दहशत हो रहा है।अब तक दर्जन भर गांवो के किसानों की हजारो एकड़ उपजाऊ जमीन गंगा में समाहित हो चुकी है ।

चंदौली आकाशीय बिजली से छात्र की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

चहनिया। बलुआ थाना क्षेत्र के महुअर कला गांव में मनलवार को में धान की खेत मे रोपाई कर रहे 15 वर्षीय बालक किशन यादव की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गयी । आसपास खेत मे धान रोप रहे दहशत के कारण भाग खड़े हुए । परिजन उसे चहनियाँ स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।
महुअर कला गांव के किशन यादव फलाहारी बाबा इंटर कालेज कैथी में कक्षा 11 में पढ़ता है। इसी वर्ष हाईस्कूल में 85 प्रतिशत लाया था। पिता धनु यादव किसान है। मंगलवार की दोपहर में करीब 2 बजे अपने खेत मे धान की रोपाई कर रहा था । आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किशन की मौत हो गयी । किशन के मौत से परिजनों में हाहाकार मच गया । पिता धनु यादव,माँ गुंजा देवी ,छोटा भाई शांतनु का रोकर बुरा हाल रहा । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

सिंचाई समस्या को लेकर सपा जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव ने दिखाई गंभीरता‚ डीएम से मिलकर समाधान पर की चर्चा

Ramesh Yadav

Young Writer, चंदौली। सदर ब्लाक के सेक्टर-4 से जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव अपने क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी संजीव सिंह से मिले। इस दौरान उन्होंने कर्मनाशा नदी पर स्थापित हलुआ, कोनिया, सुदांव पंप कैम्प के मरम्मत व उनके जीर्णोद्धार की आवश्यकता जताई। साथ ही कांटा गांव के सामने बने क्षतिग्रस्त साइफन के मरम्मत की भी आवश्यकता जताई। 

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव ने बताया कि क्षेत्र के हलुआ पम्प कैनाल जिसकी क्षमता 10 क्यूसेक है पानी सप्लाई के लिए लगाई गयी 100 फीट लोहे की पाइप जर्जर हो चुकी है, जिससे कैनाल का आधा से अधिक पानी पुनः कर्मनाशा नदी में चला जाता है। यहां नए पम्प कैनाल की स्थापना 250 केवीए के विद्युत ट्रांसफार्मर व 100 मीटर 400 एमएम की विद्युत केबिल के अभाव में नहीं किया जा रहा है, जिससे क्षेत्रीय किसानों को सिंचाई की समस्या से जूझना पड़ रहा है। कहा कि कोनिया में 7.5 क्यूसेक का पम्प कैनाल स्थापित है। जिसका पैंटून जर्जर हो चुका है। जिससे बरसात के मौसम में स्टार्टर एवं मोटर के जलने की आशंका है। साथ ही कोनिया पंप कैनाल से बाढू प्रजापति के घर तक लगभग 720 मीटर जर्जर हो चुके माइनर के मरम्मत की जरूरत है। सुदांव में 15 क्यूसेक का पम्प कैनाल स्थापित किया गया है। नया पम्प कैनाल स्टार्टर और 15 मीटर विद्युत केबल के अभाव में पम्प कैनाल स्थापित नहीं हो पा रहा है। जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव ने बताया कि कांटा गांव के सामने बना साइफन विगत कई वर्षों से क्षतिग्रस्त है। इस कारण चंद्रप्रभा नहर से सिंचाई के लिए प्राप्त होने वाला पानी साइफन के क्षतिग्रस्त हिस्से से चंद्रप्रभा नदी में बहकर बर्बाद हो जा रहा है, जबकि क्षेत्र के लगभग 150 बीघा खेतों की सिंचाई खासकर रबी के मौसम में गेहूं की फसल में अत्यधिक पानी लग जाने से फसल बर्बाद हो जाती है। चंद्रप्रभा प्रखंड के अफसरों को साइफन एवं चकिया-चंदौली मार्ग के क्षतिग्रस्त हो चुके हिस्से की मरम्मत करने का आदेश देने की कृपा करें, ताकि क्षेत्रीय किसानों की लम्बे समय से चली आ रही समस्या का निदान हो सके। 

Naugarh Police ने जमसोती के जंगल से बरामद किया 236 मवेशी

नौगढ़ पुलिस द्वारा जमसोती जंगल से बरामद मवेशी।
नौगढ़ पुलिस द्वारा जमसोती जंगल से बरामद मवेशी।

Naugarh Police ने जंगल में की छापेमारी‚ मवेशियों को छोड़कर भागे तस्कर

Young Writer, नौगढ़। एसपी अंकुर अग्रवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध अंकुश लगाने के क्रम में थानाध्य़क्ष Naugarh दीन दयाल पाण्डेय द्वारा सोमवार को जमसोती जंगल से सुबह 04.00 बजे 236 ऱाशि गोवंश बिहार ले जाते समय बरामद किया गया। बरामद 236 राशि गोवंश के सम्बन्ध में थाना में गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही मे जुट गई।
बताते हैं कि थानाध्यक्ष Naugarh देखभाल क्षेत्र, तलाश वांछित अपराधी संदिग्ध व्यक्ति में ग्राम लौवारीकलां में मौजूद थे तभी मुखबिर खास द्वारा सूचना मिली कि पशु तस्कर जामवंत यादव उर्फ जामा यादव अपने साथी छांगुर यादव पुत्र स्व0 मेल्हू, मुन्ना पुत्र रामनाथ, सारंगी यादव, पारस पुत्र सिधारी, कमला पुत्र बसंत आदि गोवध हेतु गांव से मवेशियों को सस्ते मूल्य पर खरीद कर जंगल के रास्ते बिहार ले जाकर ऊंचे मूल्य पर बेचते है फिर वहां से गोवंश बध हेतु पश्चिम बंगाल चले जाते है। आज इन लोगांे द्वारा गोवंशो को गोवध हेतु जमसोती जंगल के रास्ते बिहार ले जाने वाले है। सूचना के आधार पर जमसोती जंगल से 236 राशि गोवंश बरामद किया गया। इस दौरान तस्कर अंधेरे व वर्षा का फायदा उठाकर भाग गये जिनकी गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा।

चंदौली अनियंत्रित बाइक से गिरकर युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम


चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के जसुरी गांव के समीप रविवार की रात बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। इससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। आसपास के जुटे लोगों ने तत्काल घायलावस्था में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सदर कोतवाली के पड़या गांव निवासी 35 वर्षीय किसान शिवानन्द यादव रविवार की रात जिला मुख्यालय से बाइक से अपने घर जा रहे थे। तभी जसुरी गांव के समीप अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे बाइक सवार सड़क पर गिर कर घायल हो गया। घटना के तत्काल बाद ही आसपास के लोग इकठ्ठा हो गए। ग्रामीणों ने घटना से पुलिस को अवगत कराया। साथ ही घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। लेकिन इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसकी जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में परिजनों के साथ ही काफी संख्या में ग्रामीण पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। इससे वहां का माहौल पूरी तरह से गमगीन बना रहा। इस संबंध में सदर कोतवाल संतोष सिंह ने बताया कि बाइक अनियंत्रित होने से हादसा हुआ है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

चंदौली आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, खेत रोपते वक़्त हुआ हादसा


चन्दौली । बबुरी थाना क्षेत्र के हसनपुर कम्हरिया गांव के  सिवान में सोमवार की शाम धान की रोपाई कर रही एक महिला की अकाशीय बिजली की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
बताते है कि कम्हरिया हसनपुर गांव निवासी उर्मिला (पत्नी वीरेंद्र) 45 वर्ष सोमवार की शाम खेत मे धान रोपाई का कार्य कर रही थी। इसी दौरान बरसात होने लगी । बारिश होने के बाद भी उर्मिला धान की खेत में अन्य लोगो के साथ रोपाई करती रही । तभी अचानक तेज गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिर पड़ी तथा उर्मिला उसके चपेट में आ गई जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी । घटना होते ही खेतों में कार्य कर रहे मजदूरों में अफरा तफरी मच गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी।  जानकारी मिलते ही  परिजन रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंच गए तथा इसकी सूचना बबुरी पुलिस को दी । सूचना पर पहुंचे बबुरी थानाध्यक्ष अतुल कुमार शव को अपने कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गये । 

एक दिन की बारिश से त्राहि–त्राहि‚ फिर डूबे कई सरकारी दफ्तर

चंदौली जिला अस्पताल के ओपीडी गेट के बाहर जमा बारिश का पानी।
चंदौली जिला अस्पताल के ओपीडी गेट के बाहर जमा बारिश का पानी।

चंदौली जिला अस्पताल परिसर के अलावा चंदौली एसपी दफ्तर, कोतवाली व अन्य सरकारी परिसर में जलजमाव

Young Writer, चंदौली। जनपद में रविवार की रात व सोमवार की भोर में हुई तेज बारिश के चलते कई जगहों पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गयी है। चंदौली जिला मुख्यालय पर भी इस समस्या से अछूता नहीं रहा। यहां सबसे गंभीर समस्या जिला अस्पताल परिसर में देखने को मिली, जहां स्वास्थ्य विभाग की एक-एक बिल्डिंग बारिश के पानी से घिरी रही। यहां तक की सीएमओ दफ्तर, जिला अस्पताल भवन व मातृ एवं शिशु विंग अस्पताल चौतरफा पानी से घिरे रहे।
इसके अलावा चंदौली जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन और कोतवाली परिसर में बारिश का पानी एकत्र होने से झील जैसा दृष्य देखने को मिला। हालांकि समस्या के निस्तारण के लिए आए फरियादी मजबुरी में गंदे पानी से गुजरने के बाद अफसरों तक पहुंचे। कार्यालय के सामने लबालब पानी भरने से एसपी ने मीटिंग हाल में बैठकर लोगों की समस्याओं को सुना। जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन और सदर कोतवाली परिसर में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है। इससे हल्की बारिश के बाद भी परिसर लबालब भर जाता है। हालांकि पुलिस विभाग के तमाम उच्चाधिकारियों का इसी परिसर में कार्यालय है। उधर, रिहायशी इलाकों में भी जलजमाव की समस्या देखने को मिली और लोग बारिश के पानी से होकर आने-जाने को विवश रहे। लोगों का कहना था कि निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से एक दिन की बारिश में आमजन को परेशानी उठानी पड़ रही है।

मंकी पॉक्सः मानव से मानव में फैलता है यह खतरनाक बीमारी

Monkeypox

Young Writer, News DDU Nagar: नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ भाजपा के सह सयोंजक डा. ओपी सिंह ने स्वास्थ्य गोष्ठी में बताया कि कोरोना अभी ठीक से खत्म नहीं हुआ है कि अब मंकी पॉक्स (Monkeypox) की दस्तक ने लोगों को एक नए खौफ में डाल दिया है। मंकी पॉक्स एक ऐसा वायरस है जो मानव से मानव में फैलता है। यानी अगर कोई किसी संक्रमित के संपर्क में आता है तो उसे भी तुरंत पकड़ लेता है। मंकी पॉक्स ने केंद्र और राज्यों की सरकारों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं।
कई राज्यों में तो सरकारों ने खास गाइडलाइंस भी जारी कर दी हैं। यूरोप और अफ्रीकी देशों से इसके काफी मामले सामने आए हैं। यह वायरस काफी खतरनाक बताया जा रहा है जो फैल जाए तो कोरोना जैसी महामारी लोगों को देखने को मिल सकती है। यह वायरस चार स्टेजों में फैलता है जिसमें हर स्टेज पर अलग-अलग लक्षण देखने को मिलते हैं। पहली स्टेज पर कोई व्यक्ति अगर संक्रमित होता है तो वह लक्षण महसूस करना शुरू कर देता है। लक्षण अपर रेस्पिरेटरी सिस्टम से जुड़े होते हैं और काफी हद तक बुखार जैसे लगते हैं। पहली स्टेज के लक्षणों में आपको बुखार, शरीर में दर्द और थकान महसूस हो सकती है। मंकी पॉक्स की दूसरी स्टेज में बुखार जैसे लक्षण तो रहते ही हैं साथ ही स्किन पर थोड़ी संख्या में कुछ गांठ दिखनी शुरू हो जाती हैं। मंकी पॉक्स की तीसरी स्टेज पर लिम्फैडेनोपैथी हाथों, पैरों, चेहरे, मुंह या प्राइवेट पार्ट्स पर होने वाले दानों या चकत्ते में बदल सकती है। मंकी पॉक्स की चौथी यानी आखिरी स्टेज पर ये दाने या चकत्ते उभर कर बडे़ दाने हो जाते हैं या कुछ ऐसे पस्ट्यूल में बदल जाते हैं जिनमें मवाद भरी होती है।

चंदौली गंगा में नहाने गए छात्र का एक दिन बाद मिला शव,परिजनों में मचा कोहराम


पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत रविवार को रौना गांव स्थित गंगा घाट में नहाने गए 3 छात्रों में से एक छात्र की डूब जाने की सूचना पर मुगलसराय कोतवाली पुलिस गोताखोर की मदद से मौके पर पहुंचकर छात्र के शव की बरामदगी करने हेतु जुटी रही, मगर उसका शव बरामद नहीं हुआ। सोमवार को कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि कुरहना गांव में स्थित गंगा घाट पर किसी युवक का शव मिला है। जिसकी सूचना पर कूड़ा बाजार चौकी प्रभारी रमेश यादव मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेते हुए अग्रिम कार्रवाई करने में जुट गए। बताया जाता है कि उक्त शव उसी छात्र का था। जो रौना गांव स्थित नदी में डूब गया था। जिसकी शिनाख्त मुगलसराय के पटेल नगर निवासी आदित्य चौहान 16 वर्षीय के रूप में हुई। बालक की मौत पर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा था। परिजन अपने पुत्र के सदमे से उबर ही नहीं पा रहे थे।

Chandauli
overcast clouds
36.7 ° C
36.7 °
36.7 °
40 %
3kmh
90 %
Wed
40 °
Thu
40 °
Fri
33 °
Sat
34 °
Sun
33 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights