27 C
Chandauli
Tuesday, October 13, 2026

Buy now

Home Blog Page 465

चेतावनीः मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन करेंगे चंदौली के रोजगार सेवक

चंदौली ब्लाक में बीडीओ तारकेश्वर तिवारी को ज्ञापन देते रोजगार सेवक।
चंदौली ब्लाक में बीडीओ तारकेश्वर तिवारी को ज्ञापन देते रोजगार सेवक।

Young Writer, चंदौली। उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ ब्लाक चंदौली के ग्राम रोजगार सेवकों ने शुक्रवार मुख्यमंत्री के नाम संबोधित 10 सूत्रीय ज्ञापन खंड विकास अधिकारी सदर तारकेश्वर तिवारी को सौंपा।
इस ब्लाक अध्यक्ष पवन गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के डिफेन्स एक्स्पो ग्राउण्ड में आयोजित समारोह में घोषित सुविधाओं को प्रदान किए जाने की मांग की। कहा कि सुविधाओं में विशेषतः मानव संसाधन नीति बनाने तथा विगत कई वर्षों से ईपीएफ की जा रही कटौती को संबंधित कार्मिकों के खाते में जमा न किए जाने पर रोष व्यक्त किया। साथ ही शीघ्र समुचित कार्यवाही न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। रवि प्रकाश पांडेय ने रोजगार सेवकों के हितों को ध्यान में रखते हुए मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए उसे पूरा किए जाने की आवश्यकता जताई। कहा कि रोजगार सेवक ग्राम पंचायतों के विकास में अहम भूमिका अदा कर रहे है। ऐसे में हम सभी की उपेक्षा ठीक नहीं है। इस अवसर पर आलोक सिंह, प्रमोद, सलीम, रजनीश, श्री प्रताप, योगेंद्र, शमशेर, असलम, अंजुला, सरिता, रूबी सिंह, अरविंद, श्रवण, अभिलेन्दु, गायत्री, राकेश, रफीक आदि उपस्थित रहे।

हादसाः आकाशीय बिजली की जद में आने से युवक की मौत

आकाशीय बिजली से युवक की मौत के बाद विलाप करते परिजन।
आकाशीय बिजली से युवक की मौत के बाद विलाप करते परिजन।

Young Writer, चंदौली। जनपद के अलग-अलग हिस्सों में शुक्रवार की दोपहर झमाझम बारिश हुई। इस दौरान क्षेत्र के कांटा साइफन के समीप पिकअप वाहन को तिरपाल से ढक रहा युवक आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद आसपास के लोग जमा हो गए और युवक के परिजनों को घटना की सूचना दी। जानकारी के बाद मृतक के घरवाले मौके पर पहुंचे और विलाप करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने शव लेने से रोक दिया और पीड़ित परिजनों को उचित मुआवजा राशि दिए जाने की मांग की।

बताते हैं कि सैयदराजा थाना क्षेत्र के कांटा गांव निवासी छन्नू गुप्ता मालवाहक पिकअप वाहन पर बतौर खलासी का काम करता था। शुक्रवार को उक्त पिकअप कांटा साइफन के पास चंदौली-चकिया मार्ग किनारे खड़ी थी, तभी अचानक बारिश होने लगी। पिकअप पर लदे सामान को भींगने से बचाने के लिए छन्नू पिकअप को तिरपाल से ढंक रहा था। तभी तेज आवाज के साथ गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया। जब तक आसपास के ग्रामीण कुछ कर पाते गंभीर रूप से झुलने के कारण उनकी मौत हो चुकी थी। जानकारी होते ही परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। उधर, दूसरी ओर स्थानीय थाना पुलिस व लेखपाल भी मौके पर पहुंच गए। लेकिन परिजनों व ग्रामीणों ने पुलिस को शव लेने से रोक दिया। ग्रामीण पीड़ित परिजनों को मुआवजा राशि देने का मांग कर रहे थे। अफसरों द्वारा मुआवजा देने के आश्वासन पर ग्रामीण माने, तब जाकर पुलिस ने शव का पंचनामा कर अंत्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज आगे की कार्यवाही में जुट गयी। मृतक अपने परिवार का कमाऊ सदस्य था जिसकी मौत से परिजनों पर आर्थिक संकट गहरा गया है।

बड़ा हादसाः मैजिक सवार ने दो पुलिस वालों संग बाइक सवार को मारी टक्कर

Young Writer, चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के नगर स्थित अटल सेतु ब्रिज पर गुरुवार की देर शाम बड़ा हादसा होते–होते रह गया। तेज रफ्तार मैजिक वाहन ने दो बाइक सवार को पुलिस वालों को टक्कर मार दिया। इसमें बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मैजिक वाहन कब्जे में लेने के साथ ही चालक को पकड़कर कोतवाली ले आयी। हादसे मेें पुलिस की बाइक के परखचे उड़ गए।

बलुवा गांव निवासी मैजिक चालक संतोष कुमार मैजिक वाहन लेकर अपने ससुराल फुटिया ग्राम जा रहा था। इस बीच नगर स्थित अटल सेतु ब्रिज पर सामने आ रहे चैनपुरवा गांव निवासी लक्ष्मीकांत यादव 27 की बाइक मेंं टक्कर मार दी। इसके बाद अनियंत्रित मैजिक पीछे चल रहे एसआई मंजेश शंकर द्विवेदी की मोटरसाइकिल में भी टक्कर मार दिया। इस दुर्घटना में बाइक सवार एसआई व पीछे बैठा ट्रैफिक पुलिस का कांस्टेबल आशीष कुमार व व दूसरा बाइक सवार लक्ष्मीकांत घायल हो गए। आसपास के जुटे लोगों ने घटना से पुलिस को अवतग कराया। घटना की जानकारी होते ही सदर कोतवाल संतोष सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तत्काल दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मैजिक वाहन समेत चालक को कोतवाली ले आए। उधर जिला अस्पाल के इमरजेंसी में तैनात मेडिकल आफिसर डा. संजय कुमार ने बताया कि कांस्टेबल आशीष कुमार की दाहिने पैर की हड्डी टूट गई है। वही लक्ष्मीकांत को कमर में चोट आई है। फिलहाल दोनों का इलाज चल रहा है।

चंदौली अनियंत्रित मैजिक ने एसआई की बाइक में मारी टक्कर, दो गंभीर


चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के नगर स्थित अटल सेतु ब्रिज पर गुरुवार की देर शाम तेज रफ्तार मैजिक वाहन ने दो बाइक सवार को टक्कर मार दिया। हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगो की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मैजिक वाहन कब्जे में लेने के साथ ही चालक को पकड़कर कोतवाली ले आयी

घायल का इलाज़ करते चिकित्सक


बताते हैं कि बलुवा गांव निवासी मैजिक चालक संतोष कुमार मैजिक वाहन लेकर अपने ससुराल फुटिया ग्राम जा रहा था। इस बीच नगर स्थित अटल सेतु ब्रिज पर सामने आ रहे चैनपुरवा गांव निवासी लक्ष्मीकांत यादव 27 और की बाइक मेंं टक्कर मार दी। इसके बाद अनियंत्रित मैजिक पीछे चल रहे एसआई मंजेश शंकर द्विवेदी की मोटरसाइकिल में भी टक्कर मार दिया। इसमें बाक पर पीछे बैठा ट्रैफिक पुलिस का कांस्टेबल आशीष कुमार व व दूसरा बाइक सवार लक्ष्मीकांत घायल हो गए। आसपास के जुटे लोगों ने घटना से पुलिस को अवत कराया।

घटना स्थल मैजिक वाहन को कोतवाली भेजवाते कोतवाल संतोष सिंह

घटना की जानकारी होते ही सदर कोतवाल संतोष सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तत्काल दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मैजिक वाहन समेत चालक को कोतवाली ले आए। उधर जिला अस्पाल के इमरजेंसी में तैनात मेडिकल आफिसर डा. संजय कुमार ने बताया कि कांस्टेबल आशीष कुमार की दाहिने पैर की हड्डी टूट गई है। वही लक्ष्मीकांत को कमर में चोट आई है। फिलहाल दोनों का इलाज चल रहा है।

रतनपुर में मुगलसराय विधायक ने बाढ़ प्रभावितों बांटी राहत सामग्री

रतनपुर में बाढ़ प्रभावित लोगों में राहत सामग्री बांटते विधायक रमेश जायसवाल।
रतनपुर में बाढ़ प्रभावित लोगों में राहत सामग्री बांटते विधायक रमेश जायसवाल।

Young Writer, पड़ाव। रतनपुर ग्राम सभा के ग्रामीणों द्वारा बुधवार के दिन धरना प्रदर्शन का असर गुरुवार को देखने को मिला। मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल जिला प्रशासन ने मिलकर राहत सामग्री बाटी। विदित हो की एक दिन पूर्व बुधवार को रतनपुर के आक्रोशित ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधिओ व जिला प्रशासन खिलाफ लामबंद होकर राहत सामग्री न मिलने से धरना प्रदर्शन किया था जैसे इस बात की सुचना जनप्रतिनिधिओ व जिला प्रशासन को हुई गुरुवार की सुबह बाढ़ से प्रभावित लोगों में विधायक रमेश जायसवाल ने बाढ़ चौकीओं पर जाकर बहादुरपुर मढ़िया और रतनपुर पीड़ित परिवारों को दो सौ से ज्यादा राहत सामग्री वितरण किया और तहसीलदार व लेखपाल को निर्देश दिया की अगर कोई भी परिवार जिनका घर बाढ़ से प्रभावित है और अपना घर छोड़ कर अन्य जगह रह रहे उन्हें चिन्हित कर उन्हें राहत सामग्री उपलब्ध कराये इस मौके पर विधायक रमेश जायसवाल तहसीलदार विराग पाण्डेय लेखपाल मनीष सिंह रतनपुर प्रधान सीमा पटेल प्रमोद पटेल दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।

बाढ़ राहत शिविर में पीड़ितों के दर्द को बांटने का हो रहा प्रयास

मारूफपुर क्षेत्र में रिहायशी इलाकों से घट रहा बाढ़ का पानी।
मारूफपुर क्षेत्र में रिहायशी इलाकों से घट रहा बाढ़ का पानी।

Young Writer, चहनियां न्यूज। गंगा के जलस्तर में गिरावट के बाद गांवों व खेतों में जमा पानी धीरे धीरे खिसकने लगा है। लेकिन बाढ के पानी से बेघर हुए लोगों की दुश्वारियां व फसलें डूब जाने से किसानों में उपजी दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रही है। माडल बाढ राहत चौकी के रूप में मारूफपुर में स्थापित बाढ चौकी के माध्यम से मुकुन्दपुर के 130 परिवारों के लिए भोजन व 214 मवेशियों के लिए चारे की व्यवस्था विगत तीन दिनों से की जा रही है। 

गंगा में पिछले सप्ताह से आयी बाढ के कारण चहनियां क्षेत्र के मुकुन्दपुर, चकरा, सरैया, बोझवा सहित आधा दर्जन रिहायशी आबादी वाले गांव व रौना, कुरहना, कांवर, बिसुपुर, महुआरीखास, महुआरी, बलुआ, डेरवा, महुअर, पूरा गणेश, पूरा विजयी, हरधन जूड़ा, मठिया,सर्फुद्दीनपुर, सोनबरसा, टांडाकला, चकबुलन, मुस्तफाबाद  हसनपुर, भूसौला, नैढी, बड़गांवा, निधौरा, नादी, सैफपुर, रईया, रामगढ, बैराठ सहित अन्य कई गांवों के फसलयुक्त खेत बाढ की चपेट में आ गये थे। जिससे उक्त क्षेत्र की खरीफ की फसले पूरी तरह चौपट हो गई है। बाढ़ की चपेट से विस्थापित लोगों के लिए मारूफपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में बनी बाढ़ चौकी के माध्यम से लोगों को भोजन व पशुओं के लिए भूसा आदि दिया जा रहा है। साथ ही मुख्यमंत्री के निर्देश पर सक्षम अधिकारियों द्वारा बाढ राहत किट वितरीत करके लोगों की दुश्वारियों को कम करने का प्रयास किया जा रहा है। 

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया दवा का वितरण 

चहनियां। बाढ़ग्रस्त क्षेत्र के विस्थापित लोगों को प्राथमिक विद्यालय परिसर मारूफपुर में स्थापित माडल बाढ राहत चौकी पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.वाईके राय के दिशा-निर्देश पर चहनियां एमवाईसी डा.संदीप के नेतृत्व में डा.विजय व एएनएम दीपा पांडेय द्वारा बाढ राहत शिविर में रह रहे लोगों का रूटीन हेल्थ चेक अप करके आवश्यक दवा व चर्म रोग रोधी मरहम का वितरण किया गया। साथ ही लोगों को मच्छरों से बचने व स्वच्छ जल का सेवन करने के लिए जागरूक किया गया। आशा, बहुओं से बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में क्लोरीन की गोली वितरित करने व ब्लीचिंग पावडर का छिड़काव करने का निर्देश दिया गया। इस दौरान बाढ चौकी इंचार्ज एडीओ कॉपरेटिव संजीव सिंह, एडीओ समाज कल्याण सौरभ सिंह, प्रधानाध्यापक सूबेदार यादव, अमीन विजेन्द्र सिंह, लेखपाल संजय कुमार, अशोक यादव, प्रमोद कुमार, विद्या यादव, एएनएम गंगाजली देवी, अनुराधा सिंह, मिन्ता देवी, अम्बिके गौड़, आशा संगिनी रेखा यादव उपस्थित रही। 

लेखपाल ने अधिवक्ता पर तानी रिवाल्वर‚ गुस्साए अधिवक्ताओं ने एसडीएम को घेरा

मुगलसराय तहसील में लेखपाल के खिलाफ प्रदर्शन व नारेबाजी करते अधिवक्ता।
मुगलसराय तहसील में लेखपाल के खिलाफ प्रदर्शन व नारेबाजी करते अधिवक्ता।

नाराज अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन, एसडीएम का किया घेराव

Young Writer, नियामताबाद। मुगलसराय बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने लेखपाल द्वारा अधिवक्ता पर बीते दिनों रिवाल्वर तानने व जान से मारने की धमकी से आक्रोशित होकर गुरुवार को तहसील में विरोध प्रदर्शन किया। वही एसडीएम अविनाश कुमार का घेराव कर विरोध जताते हुए लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
इस दौरान अधिवक्ताओं ने कहा कि बीते बुधवार को अधिवक्ता निजामुद्दीन किसी कार्य से पीडीडीयू नगर के लाट नंबर दो स्थित एक लेखपाल के निजी कार्यालय पर गए थे, जहां लेखपाल प्रियरंजन भी मौजूद थे। किसी बात को लेकर अधिवक्ता निजामुद्दीन व लेखपाल प्रियरंजन के बीच बहस होने लगी। आरोप लगाया कि इसी बीच लेखपाल ने अधिवक्ता पर रिवाल्वर तान दी। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। अधिवक्ताओं ने मांग किया कि लेखपाल के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हुए निलंबित किया जाए। साथ ही उचित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किए जाने की अनुमति दी जाए। इस पर एसडीएम ने अधिवक्ताओं को लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। विरोध प्रदर्शन करने वालों में अध्यक्ष संजय सिंह, महामंत्री प्रमोद यादव, स्वामीनाथ पाठक, भोला पाल, अरविंद यादव, जयप्रकाश यादव, धर्मेंद्र सिंह, निजामुद्दीन, वसीम, निखिल आदि शामिल रहे।

सेहतः बारिश के मौसम में अपनी त्वचा को संक्रमण से बचाएं

त्वचा को संक्रमण से बचाएं

Young Writer, चंदौली। बारिश और उमस भरे मौसम में त्वचा पर फंगल और बैक्टीरियल संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। संक्रमण से हाथ-पैर, कोहनी, पंजे और जांघ में काफी परेशानी होती है। ऐसे मौसम में त्वचा को स्वस्थ रखना अतिआवश्यक है। उक्त सुझाव कमला पति त्रिपाठी जिला संयुक्त चिकित्सालय के त्वचा रोग विशेषज्ञ डा.अनुज सिंह ने लोगों को दी है। 

उन्होंने बताया कि सामान्य तरीके से अपनी त्वचा की देखभाल की जा सकती है लेकिन त्वचा में होने वाले संक्रमण के लिए चिकित्सक की सलाह व उपचार लेना आवश्यक है। बताया कि एक महीने में फंगल संक्रमण के लगभग 2000 से ज्यादा मरीजों का इलाज किया जा चुका है। बारिश के मौसम में कभी धूप तो कभी बारिश कि वजह से गीले कपड़ों और पसीने के कारण समस्या भी हो रही है। इसमें पैरों में चकत्ते पड़ना, दर्द होना और एलर्जी जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। देर तक भीगे रहने से त्वचा पर लाल रंग के धब्बे पड़ जाते हैं। साथ ही खुजली, फंगल इंफेक्शन, पैर की उंगलियों में इंफेक्शन, मुंहासे और एक्जिमा, खुजली, सूजन, आदि त्वचा संबंधी अनेक समस्या उत्पन होती हैं। जैसे लाल रंग के दाने में उत्पन्न होने वाली यह समस्या पसीने से होती है। खुजलाने से इंफेक्शन बढ़ता है, इसलिए कोशिश करें कि हल्के कॉटन सूती के कपड़े पहनें। खुजली आने पर साफ सूती कपड़े से हल्के हांथों का इस्तेमाल करें।

बारिश में बरतें सावधानी 

चंदौली। डा. अनुज ने बताया कि बारिश के मौसम में कई बार नेल इन्फेक्शन हो जाता है। लिहाजा बड़े नाखून रखने से बचें, क्योंकि इस मौसम में नाखून में गंदगी बैठती है, जिससे फंगल इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। पैरों में फिट न आने वाले जूते पहनने से कई बार फंगल इन्फेक्शन हो जाता है। बारिश के मौसम में प्लास्टिक, लेदर या कैनवस जूते पहनने से बचें। इनकी जगह चप्पल या फ्लिप-फ्लॉप पहनना चाहिए, जिससे आपके पैरों को हवा लग सके। फंगल इंफेक्शन एक व्यक्ति से दूसरे को हो जाती है। ऐसे में यदि एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति के कपड़े, तौलिया, चप्पल या साबुन आदि इस्तेमाल करता है तो उसे भी यह संक्रमण हो जाता है। यह संक्रमण एक ही परिवार के सभी लोगों को भी हो सकता है। हाथ, पैर की सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए।  पैरों को साफ और सूखा रखें और धुले हुए कॉटन के मोजे पहनें। पेय पदार्थों जैसे चाय, कॉफी और तले-भुने खाद्य पदार्थों के सेवन से बचें। इनसे त्वचा बेजान और रुखी होती है।

GST में अपना पंजीकरण अवश्य करा लें चंदौली के व्यापारी

GST पंजीयन शिविर को संबोधित करते अधिकारी।
GST पंजीयन शिविर को संबोधित करते अधिकारी।

Young Writer, Chandauli News: छोटे बड़े व्यापारी अपना GST पंजीकरण करा लें, जिससे उन्हें शासन से मिलने वाली योजनाओं का लाभ मिल सके। उक्त बातें एडिशनल कमिश्नर एसआईबी मिथिलेश कुमार शुक्ला ने स्थानीय जीटी रोड स्थित अग्रवाल सेवा संस्थान में माल एवं सेवा कर के अंतर्गत पंजीयन हेतु विशेष जागरूकता अभियान एवं व्यापारिक समस्या के समाधान हेतु आयोजित मेगा सेमिनार में कही।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में व्यापारियों के लिए जीएसटी में रजिस्ट्रेशन की बहुत सुविधाएं मिल गई है अब कोई व्यक्ति ऑनलाइन इस सेवा का उपयोग उपयोग कर सकता है। अब किसी भी व्यापारी को कार्यालय आने की जरूरत नहीं है। व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए विभाग सदैव तत्पर रहता है। ज्वाइंट कमिश्नर अमित कुमार पाठक ने कहा कि GST को लागू हुए 5 वर्ष हो गए हैं जबकि इसके बावजूद भी हमारे जनपद में रजिस्टर्ड व्यापारियों की संख्या बहुत ही कम है। ज्वाइंट कमिश्नर अनिल कुमार ने कहा कि जीएसटी रजिस्टर्ड होने पर व्यापारी को किसी भी दुर्घटना में उसके परिवार को दस रुपए तक की सुविधाएं मिलती है। कहा कि व्यापार बढ़ेगा तो आपका इनकम भी बढ़ेगा और जब इनकम बढ़ेगा तो सरकार की आय बढ़ेगी और उस आय से देश का विकास होगा। इसलिए सभी छोटे बड़े व्यापारियों को जीएसटी में रजिस्ट्रेशन करा लेना चाहिए। सेमिनार में पूर्व चेयरमैन राजकुमार जयसवाल, मंसूर आलम, चंदेश्वर जायसवाल, लक्ष्मीकांत जायसवाल ने व्यापारियों की समस्याओं से विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि व्यापारियों के किसी भी समस्या के लिए विभाग सदैव तत्पर रहेगा। इस मौके पर एडीशनल कमिश्नर प्रवीण कुमार, मनोज मिश्रा, केके गुप्ता, अमित पाठक, रमेश कुमार, शशि प्रकाश, अरुण मिश्रा, हरिओम शरण श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार, कैलाश जायसवाल, मनोज केसरी, इंद्रदेव गुप्ता, अवतार सिंह, इरशाद अहमद आदि लोग उपस्थित रहे।

पड़ाव के बाढ़ग्रस्त इलाकों तक नहीं पहुंची राहत सामग्री

बाढ़ग्रस्त गांव रतनपुर में प्रदर्शन करते नाराज ग्रामीण।
बाढ़ग्रस्त गांव रतनपुर में प्रदर्शन करते नाराज ग्रामीण।

गुस्साए ग्रामीणों ने रतनपुर में किया प्रदर्शन प्रशासन व सांसद पर साधा निशाना

Young Writer, पड़ाव। क्षेत्र के रतनपुर गांव के आक्रोशित ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के खिलाफ लामबंद होकर बुधवार को नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सांसद महेंद्रनाथ पांडेय द्वारा बाढ़ग्रस्त इलाके की समस्याओं को दूर करने की बजाय मात्र भ्रमण व निरीक्षण कर दिखावा किया गया है। जबकि बाढ़ग्रस्त इलाके में लोगों को तमाम तरह की दिक्कतें है बावजूद इसके उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है, जो ठीक नहीं है।

ग्रामीणों का कहना था कि केंद्रीय मंत्री डा.महेंद्रनाथ पांडेय द्वारा बाढ़ ग्रसित गांव बहादुरपुर, मढ़िया, कुंडा खुर्द व रतनपुर आदि गांवों का मंगलवार निरीक्षण किया गया। साथ ही बहादुरपुर में राहत सामग्री का वितरण किया। सोशल मीडिया भी इसका प्रसारण किया गया, लेकिन बाढ़ग्रस्त इलाके की वास्तविकता उनके दावों से काफी अलग है। यहां जिलाधिकारी कुछ दिन पूर्व आए थे क्षेत्रीय विधायक रमेश जायसवाल भी आए थे। आश्वासन दिया और चले गए। स्थिति यह है कि बाढ़ में ग्रामीणों का सबकुछ डूब चुका है। आम जनमानस के साथ-साथ पशुओं को खाने के लिए चारे की व्यवस्था भी उपलब्ध नहीं हो पा रही है। प्रशासन की ओर से मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था लेकिन किसी भी वस्तु का ना ही वितरण किया गया और ना ही कोई भी व्यवस्था की गई। चेताया कि यदि ग्रामीणों की बातों पर ध्यान नहीं दिया गया तो हम सभी उग्र प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर विशाल सिंह, शशिकांत साहनी, गोपाल पटेल, पहलवान बेचू पटेल, नवीन यादव, विजय तिवारी, शेखर पटेल, सरवन गुप्ता, विक्की पटेल, रामजन्म पटेल, नंदलाल पटेल, करण गुप्ता, जितेंद्र पटेल, सत्यम, पृथ्वी सोनकर, हरसेवक राय, राजू, सेठ गोपाल विजय तिवारी इत्यादि उपस्थित रहे।

Chandauli
overcast clouds
27 ° C
27 °
27 °
61 %
0.8kmh
94 %
Tue
28 °
Wed
31 °
Thu
32 °
Fri
32 °
Sat
33 °
Verified by MonsterInsights