36.3 C
Chandauli
Wednesday, July 15, 2026

Buy now

Home Blog Page 471

नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले जालसाजी धराया

चंदौली पुलिस ने चंदौली रेलवे स्टेशन के पास से ठग को धर-दबोचा

Young Writer, चंदौली। सदर कोतवाल के नेतृत्व में मंगलवार को चलाए गए अभियान में पुलिस ने एक जालसाज को धर-दबोचा। पीड़ित राकेश कुमार द्वारा पुलिस को बजरिए दूरभाष सूचना दी गयी कि विनोद कुमार सागर नामक व्यक्ति ने उसे फोन करके चंदौली मझवार रेलवे स्टेशन पर भारतीय खाद्य निगम विभाग में नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र देने हेतु बुलाया। सूचना के बाद हरकत में आयी कोतवाली पुलिस ने उक्त जालसाज को धर-दबोचा। तलाशी के दौरान पुलिस को उसके कब्जे से पांच कूटरचित नियुक्ति पत्र भी बरामद हुआ है, जिसे गिरफ्तार कर पुलिस अग्रिम कार्यवाही कर रही है। 

पुलिस पूछताछ में पिपरी निवासी आरोपी विनोद कुमार सागर ने बताया कि वह लोगों का नौकरी के नाम पर ठगी करने का एक गिरोह का सदस्य है जिसमें रामपाल, अमर सिंह, सुनीता वर्मा आदि सक्रिय है जिनके साथ मिलकर भारतीय खाद्य निगम विभाग मे नौकरी दिलाने के नाम पर किसी से पाँच लाख, किसी से सात लाख, किसी से नौ लाख रूपया लेकर हम लोग पहले उसे गेट ड्यूटी पास देते है उसके बाद और पैसा लेकर उसे कूटरचित नियुक्ति पत्र देकर ठगी करते है। ठगी के इस धंधे में वह लम्बे समय से है और अब तक कई लोगों को नौकरी के नाम पर ठग भी चुका है। इसके द्वारा बताये गये अपने दो अकाउंट को चेक कराया गया तो वर्ष 2020 से 2022 तक कुल सत्ताइस लाख रुपये का क्रेडिट एवं डेबिट किये जाने का विवरण प्राप्त हुआ जिसके सम्बन्ध में आगे विवेचना और साक्ष्य संकलन किया जा रहा। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई सहिपाल यादव, संजय कुमार सिंह शामिल रहे।

उपलब्धिः काशी की रामलीला पर शोध करने वाले धर्मेंद्र बने असिस्टेंट प्रोफेसर

असिस्टेंट प्रोफेसर धर्मेन्द्र यादव
असिस्टेंट प्रोफेसर धर्मेन्द्र यादव

Young Writer, चंदौली। प्रसिद्ध रामनगर की रामलीला पर अंग्रेजी में शोध करने वाले जिले के बरहनी विकासखण्ड के बरडीहा गांव निवासी डॉ धर्मेंद्र यादव उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में सफलता हासिल कर असिस्टेंट प्रोफेसर बने हैं। इससे जनपदवासियों में खुशी है।

बरहनी विकासखण्ड के बरडीहा गांव निवासी धर्मेंद्र के पिता स्व. रामसकल सिंह बबुरा स्थित जनता इंटर कालेज में प्रवक्ता थे। जबकि उनकी मां शिवबचानी देवी गृहिणी है। धर्मेंद्र की प्रारंभिक शिक्षा गांव के प्राथमिक विद्यालय से हुई। ततपश्चात उन्होंने अमड़ा स्थित प्रगतिशील उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से हाईस्कूल व बरहनी के किसान इंटर कालेज से इंटरमीडिएट किया। उसके बाद काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी से अंग्रेजी मुख्य विषय के साथ 2010 में स्नातक व 2012 में स्नातकोत्तर की उपाधि ली। 2015 में बीएचयू की रेट परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद उन्होंने पीएचडी में प्रवेश लिया। इसीबीच उन्होंने 2019 में यूजीसी-नेट में सफलता पायी। वहीं 2022 में बीएचयू से पीएचडी की उपाधि हासिल की। इससे पूर्व 2020-21 में ये अमेरिका के चैपल हिल स्थित नार्थ कोरोलीना विश्वविद्यालय में ‘द स्टोरी ऑफ राम इन इंडिया’ विषय पर ऑनलाइन ब्याख्यान देने के लिए अतिथि प्रवक्ता नियुक्त हुए। वर्तमान में पिछले चार माह से सिगरा स्थित मुकुल अख्यम महाविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय बीएचयू के प्रो. अर्चना, प्रो. संजय कुमार, व राजकुमार को दिया है। उनके चयन से भाई अधिवक्ता वीरेंद्र प्रताप सिंह, अनिल यादव, उपेंद्र यादव आदि ने खुशी जताई है।

जीआरपी ने चार शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, 3 लाख के आभूषण व 17 मोबाइल बरामद

डीडी यूनगर, Young Writer: जीआरपी पुलिस ने चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से लगभग 3 लाख के आभूषण व 17 मोबाइल के साथ ही आठ हजार नगदी बरामद किया गया है। आरोपितों के खिलाफ जीआरपी पुलिस वैधानिक कार्यवाई कर उन्हें जेल भेज दिया। गिरफ्तार चारो शातिर चोर धानापुर थाना क्षेत्र के बताए गए।

जीआरपी डीडीयू ने चेकिंग के दौरान चार शातिर चोरों को जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 1/2 के पश्चिमी छोर से गिरफ्तार किया है। जिनके पास से लगभग 3 लाख के आभूषण व विभिन्न कंपनियों के 17 मोबाइल बरामद किए गए। इसके अलावा आरोपितों कपास से आठ हजार नगदी ही बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही कर उन्हें जेल भेज दिया गया।

बताया गया कि जब ट्रेनों को प्लेटफार्म पर जगह नहीं मिलती है। उस दौरान वह ट्रेनें आउटर पर खड़ी कर दी जाती हैं। उसी दौरान यह शातिर चोर एसी कोच में चढ़ जाते है, और यात्रियों को सोता देख उनका मोबाइल, बैग व अन्य कीमती सामान चुरा कर भाग जाते थें। चोरों के पास से बरामद कीमती आभूषण एवं मोबाइल जीआरपी डीडीयू में दर्ज हैं।

इस संबंध में सीओ जीआरपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार शातिर चोर अपने महंगे शौक को पूरा करने के लिए ये चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। उन्होंने बताया कि इसमें मुख्य आरोपी शशिकांत यादव उर्फ ” मुत्तन ” बेहद शातिर चोर है। जिससे उसके गांव के आसपास के लोग भी बहुत परेशान हैं। इसके अलावा अन्य आरोपी राजा माली, विवेक चौहान व शुभम यादव के रूप में पहचान हुई है। सभी चंदौली जनपद के धामपुर थाना क्षेत्र के निवासी हैं। आरोपितों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाई कर जेल भेजा जा रहा है। इस चेकिंग अभियान में मुख्य रूप से जीआरपी प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह,सब इंस्पेक्टर अजय प्रताप यादव, संतोष ओझा, अरविंद भारद्वाज, अतुल सिंह, प्रेम सिंह, हरिमोहन, नीरज कुमार मिश्रा, गौरव कुमार राय आदि लोग उपस्थित रहे।

चंदौली विपरीत दिशा से जा रहे दो बाइक सवार ने ट्रक में मारी टक्कर, मौत


पड़ाव। मुगलसराय क्षेत्र के तड़वा बीर बाबा मंदिर के समीप मंगलवार को जीटी रोड पर विपरीत दिशा से आ रहे दो बाइक सवार ट्रक से टकरा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना स्थल पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुची पुलिस ने दोनों युवक को तत्काल रामनगर के लालबहादुर चिकित्सालय अस्पताल में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
बताते है कि इलाहाबाद थाना क्षेत्र के फूलपुर कनेटी गांव निवासी सुर्यबली 40 वर्ष व वाराणसी क्षेत्र के पंचकोशी निवासी बुद्धू चौहान 25 वर्ष दो युवक मुगलसराय से वाराणसी अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही दोनों तड़वा बाबा मंदिर के पास पहुचे की किन्ही कारणों से दोनों सड़क के विपरीत दिशा में जा कर बाइक चलाने लगे औऱ ट्रक में जा भिड़े दुर्घटना में दोनों युवक सड़क पर कुछ दूर घिसटाते हुए कुछ दूर चले गए। और बीच सड़क पर गिर कर दोनों लहूलुहान हो गए घटना स्थल पर पहुचे आस पास के लोगो ने तत्काल घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दि मौके पर पहुची पुलिस ने दोनों युवकों को तत्काल रामनगर के लाल बहादुर चिकित्सालय में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। वही पुलिस ने बाईक के नंबर प्लेट से जानकारी प्राप्त कर मृतक के परिजनों को सूचित किया और ट्रक व चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

चंदौली सड़क के विपरीत दिशा से जा रहे दो बाइक सवार ने ट्रक में मारी टक्कर, मौत


पड़ाव। मुगलसराय क्षेत्र के तड़वा बीर बाबा मंदिर के समीप मंगलवार को जीटी रोड पर विपरीत दिशा से आ रहे दो बाइक सवार ट्रक से टकरा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना स्थल पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुची पुलिस ने दोनों युवक को तत्काल रामनगर के लालबहादुर चिकित्सालय अस्पताल में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
बताते है कि इलाहाबाद थाना क्षेत्र के फूलपुर कनेटी गांव निवासी सुर्यबली 40 वर्ष व वाराणसी क्षेत्र के पंचकोशी निवासी बुद्धू चौहान 25 वर्ष दो युवक मुगलसराय से वाराणसी अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही दोनों तड़वा बाबा मंदिर के पास पहुचे की किन्ही कारणों से दोनों सड़क के विपरीत दिशा में जा कर बाइक चलाने लगे औऱ ट्रक में जा भिड़े दुर्घटना में दोनों युवक सड़क पर कुछ दूर घिसटाते हुए डिवाइडर से टकरा गए। और बीच सड़क पर गिर कर दोनों लहूलुहान हो गए घटना स्थल पर पहुचे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दि मौके पर पहुची पुलिस ने दोनों युवकों को तत्काल रामनगर के लाल बहादुर चिकित्सालय में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। वही पुलिस ने बाईक के नंबर प्लेट से जानकारी प्राप्त कर मृतक के परिजनों को सूचित किया और ट्रक व चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

शराब सेल्समैन से बदमाशों ने लुटे 30 हजार

शहाबगंज। क्षेत्र के मसोई गांव के समीप शनिवार को रात्रि दस बजे के करीब भुसीकृतपुरवां गाँव के नाम से आवंटित सरकारी देशी शराब की दुकान बन्द कर घर जाते बरांव गांव निकासी सेल्समैन चन्द्रबली यादव 45 वर्ष को अज्ञात बदमाशों ने मारपीट कर घायल कर दिया। तथा दुकान की बिक्री का रूपया,दुकान की चाभी व स्कैनर मशीन लेकर भाग गये। घायल का इलाज स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर किया गया। जानकारी होते ही पुलिस जांच में जुट गयी। सेल्समैन के अनुसार प्रतिदिन की तरह शनिवार को रात्रि दस बजे के करीब दुकान बंद कर मसोई गांव के दुकान के मालिक सतीष सिंह को दुकान की बिक्री का रुपया व चाभी देने जा रहा था। जैस ही मसोई गांव के पास बने शव स्थल के पास पहुंचा ही था कि तीन-चार की संख्या में अज्ञात लोग लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर झोले में रखा तीस हजार रूपया, स्कैनर मशीन व दुकान की चाभी लेकर भाग गए। घायल सेल्समैन का इलाज स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कराया गया। जानकारी होते ही पुुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार राय,थाना प्रभारी राजेश कुमार ने पूछताछ कर आवश्यक कार्यवाही में लग गए।

सपा संगठन भंग होने से चन्दौली में गरमाई राजनीति,


नए नेताओं को मौका मिलने व पुराने नेताओं के सम्मान की बढ़ी संभावनाएं
चंदौली। हालिया चुनाव में समाजवादी पार्टी को लगातार मिली हार और असफलताओं की गाज रविवार को संगठन के अहम ओहदे पर बैठे पदाधिकारियों पर गिरी। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय, राज्य व जिला के साथ महानगर इकाईयों को भंग कर दिया है। अब संगठन का गठन नए सिरे से होगा। सपा का प्रयास होगा कि संगठन को नए सिरे से गठित कर फिर से पार्टी को सशक्त एवं संगठित बनाया जाए। फिलहाल अखिलेश यादव के फैसले से पूरे संगठन में उथल-पुथल, उहापोह व चर्चाओं का बाजार गर्म है। कुछ जहां संगठन में पद प्राप्त करने के अपने प्रयासों को पंख देने में जुटे हैं, वहीं पहले से संगठन की बागडोर संभाले लोग अपने ओहदे को बनाए व बचाए रखने की भूमिका गढ़ने व रचने में जुट गए है। फिलहाल पार्टी के इस निर्णय से नए चेहरों को महत्वपूर्ण पद एवं दायित्व मिलने की संभावनाएं प्रबल हुई है, वहीं कुछ पुराने नेताओं का कद और ओहदा भी बढ़ाए जाने की चर्चाएं संगठन में शुरू हो गयी है।
विदित हो कि सकारात्मक माहौल के बावजूद समाजवादी पार्टी विधानसभा चुनाव-2022 में सत्ता वापसी करने में विफल रही। इसके बाद से ही समाजवादी पार्टी हाईकमान चुनाव में मिली हार की वजह और संगठन में लगातार हो रही सेंधमारी को तलाशने में जुट गयी। इसी बीच एमएलसी चुनाव में भी समाजवादी पार्टी को करारी हार झेलनी पड़ी। जिसमें कई नेताओं के संगठन विरोधी कृत्य भी पटल पर आए। ऐसी स्थिति में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने संगठन की ओवरहालिंग के अपने निर्णय पर रविवार को अंतिम मुहर लगा दी। राजनीतिक जानकारों की माने तो आज नहीं तो कल सपा को यह फैसला लेना ही था। फिलहाल सभी इकाइयों के भंग होने की खबर जैसे ही चंदौली जनपद की सरहद में पहुंची एक अशांत करने वाली खलबली संगठन के लोगों में मची। हालांकि यह खलबली आपसी चर्चाओं व पार्टी के इस निर्णय को पुष्ट करने तक ही सीमित रहा और पटल तक नहीं आ सका। संगठन के लोगों की माने तो अब संगठन अपने राजनीतिक कौशल व नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए पद प्राप्ति की लालसा पाले नेताओं के लिए अवसर सृजित हुआ है, वहीं पुराने नेता भी अपनी कुर्सी को बचाए रखने में अपने राजनीतिक पकड़ व अनुभव के सदुपयोग में जुट गए हैं। फिलहाल नए संगठन का सृजन व उसका ढांचा कैसा होगा यह समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्णय के उपरांत ही स्पष्ट हो पाएगा। लेकिन फिलहाल समाजवादी पार्टी में इस वक्त चर्चाएं जोरों पर है। 

दुस्साहसः खखड़ा में ट्रांसफार्मर चोरी का प्रयास विफल


जाग हो जाने के बाद ग्रामीणों को आता देख मौके से भाग खड़े हुए चोर
इलिया। जनपद में चोर अब हौसला बुलंद ही नहीं दुस्साहसिक होते जा रहे हैं। इसके पीछे कानून का खौफ चोरों में कम होना और अन्य बहुत से कारण हो सकते हैं। लेकिन इलिया थाना क्षेत्र के खखड़ा गांव में चोरी के प्रयास का जो प्रकरण सामने आया। उससे यह साफ जाहिर है कि चोर अब हौसला बुलंदी की पराकाष्ठा को पार कर दुस्साहसिक हो चुके हैं। फिलहाल चोरों का विद्युत ट्रांसफार्मर को चोरी का प्रयास असफल रहा। जाग हो जाने पर ग्रामीणों ने शोर मचाया तो चोर भाग खड़े हुए। इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दिया।


बताते हैं कि खखड़ा गांव में तीन चार की संख्या में पहुंचे चोरों ने ट्रांसफार्मर लगे विद्युत पोल को हथौड़ी से तोड़कर गिरा दिया। विद्युत पोल को धराशाई कर ट्रांसफार्मर चोरी की मंशा को चोर सफल बनाते इसके पहले ही। पोल गिरने की तेज आवाज सुनकर ग्रामीण पहुंचे तो चोर ट्रांसफार्मर चोरी के प्रयास को अधूरा छोड़कर मौके से फरार हो गये। वहीं घटनास्थल से कुछ दूरी पर खाली शराब की बोतल और गिलास बरामद हुआ। ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर चोरी की संभावना व्यक्त करते हुए स्थानीय पुलिस को सूचना दिया। जहां डायल 112 के पुलिस कर्मियों ने रात्रि में ही घटनास्थल का मुआयना किया। देर रात गए विद्युत पोल को गिराकर ट्रांसफार्मर चोरी के प्रयास की इस घटना की चर्चा रविवार को पूरे दिन क्षेत्र में रही। हालांकि चोरों के इस कृत्य के कारण संबंधित इलाके की बिजली गुल रही और रविवार को ग्रामीणों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। 

पड़ाव से लेकर टांडा कला तक जगह-जगह हुआ दर्शना सिंह का स्वागत


चंदौली। राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह रविवार को जनपद दौरे पर रहीं। इस दौरान जनपद के अलग-अलग स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं व उनके समर्थकों ने माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मान किया। साथ ही समर्थन में नारे भी लगाए। इस दौरान जनपद के पश्चिमी छोर पड़ाव स्थित पंडित दीनदयाल उपवन से दर्शना सिंह को दौरा शुरू हुआ, जो चहनियां क्षेत्र के रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम मठ पहुंचकर दर्शन-पूजन के साथ मुकम्मल हुआ। इस दौरान राज्यसभा सांसद को अपने समर्थकों का भरपूर स्नेह, सम्मान व प्यार मिला। दूसरी ओर दर्शना सिंह ने भी भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मान व उनके स्नेह को स्वीकार किया। साथ ही जनहित में कामकाज करने के अपने वादे व इरादे जाहिर किए।


इस क्रम में राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह सर्वप्रथम पड़ाव स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय को माल्यार्पण करने के साथ श्रद्धा-सुमन अर्पित किया गया। तत्पश्चात वेदव्यास मंदिर पर दर्शन पूजन किया गया। इसके बाद दुलहीपुर व दामोदर दास पोखरा पर कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। साथ ही अग्रवाल सेवा संस्थान स्वागत एवं सम्मान हुआ। इसके बाद उन्होंने डीडीयू नगर स्थित काली माता मंदिर में दर्शन पूजन किया गया। अलीनगर चौराहे व ताराजीवनपुर में स्वागत किया हुआ। इसके बाद उनका काफिला जैसे ही सकलडीहा तिराहे पर कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत कर उनके काफिले में शरीक हो गए। दूसरी ओर आगे चलकर चहनियां बाजार में तिराहे पर कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। तत्पश्चात बाबा कीनाराम के पावन धरती रामगढ़ में पहुंचकर बाबा कीनाराम का दर्शन पूजन की तत्पश्चात मारुफपुर व टांडा बाजार में भी उनके स्वागत एवं सम्मान में समर्थकों की भारी भीड़ जमा रही। इस दौरान दर्शना सिंह ने भाजपा संगठन व कार्यकर्ताओं के प्रति अपने समर्पण व प्रतिबद्धता को जाहिर किया। कहा कि भाजपा एक कुटुम्ब है और एक-एक कार्यकर्ता उसका सदस्य। सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान व उनकी सुरक्षा प्राथमिकता है। साथ ही जनहित के मुद्दे पर सक्रिय भूमिका अदा करने की अपने संकल्प को दोहराया। कहा कि जनता के भरोसे को मजबूत करने के लिए जन आकांक्षाओं पर खरा उतरना होगा। आज कार्यकर्ताओं के सम्मान में उनका स्नेह झलक रहा था, जो कार्यकर्ताओं व समर्थकों के अपनेपन को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम में सर्वेश कुशवाहा, देवेन्द्र सिंह, शिवशंकर पटेल, शिवराज सिंह, अवधेश सिंह, प्रमोद पटेल, अनुराग मौर्य, तेज प्रताप सिंह, सतीश चैहान, भानु तिवारी, राकेश सिंह, जगत तिवारी, जय सिंह, करन सिंह, राजेश द्विवेदी, संदीप सिंह, आशीष सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

संदिग्ध परिस्थिति में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव,परिजनों में मचा कोहराम


चंदौली।धानापुर थाना क्षेत्र के महराई गांव के समीप रविवार को संदिग्ध परिस्थिति में पेड़ से लटकते 23 वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज आगे की कार्यवाही में जुट गई।
बताते है कि रायपुर-बभनियांव ग्राम पंचायत के महराई गांव निवासी जोखू बिंद का बड़ा बेटा कमलेश बिंद 23 वर्ष घर के काम से निकला था। लेकिन उसका शव संदिग्ध परिस्थिति में गांव में पेड़ से लटका मिला। ग्रामीणों से कमलेश के मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। लोगो रोते बिलखते घटना स्थल पर पहुच गए। किन कारणों से कमलेश ने आत्महत्या किया है अभी तक इसकी वजह नही मालूम हो पाई है।

Chandauli
overcast clouds
36.3 ° C
36.3 °
36.3 °
41 %
5.1kmh
100 %
Wed
38 °
Thu
39 °
Fri
34 °
Sat
34 °
Sun
29 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights