25.3 C
Chandauli
Wednesday, October 14, 2026

Buy now

Home Blog Page 470

चंदौली संदिग्ध परिस्थिति में फंदे पर झूली नवविवाहिता,मौत


चंदौली। सैयदराजा क्षेत्र के कल्याणपुर ग्राम सभा के टेढिया गांव में गुरुवार को पारिवारिक कलह से तंग आकर एक नवविवाहिता ने फंदे पर झूलकर अपनी इहलीला समाप्त कर लिया। घटना को देख परिजनों में हड़कंप मच गया। आप पास के ग्रामीणों की सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज आगे की कार्यवाही में जुट गई।

बताते हैं कि अनिता 21 वर्ष की शादी 20 मई 2020 में टेढिया गांव के हरिओम मौर्या से हुई थी। अनिता पारिवारिक कलह से परेशान होकर दोपहर में अपने कमरे के छत से लगी कुंडी में दुपट्टे के सहारे फंदे पर झूल गई । जब काफी देर तक उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को चिंता होने लगी। काफी मशक्कत के बाद दरवाजे को खोला गया तो वहां नवविवाहिता फंदे से झूल रही थी। घटना को देख परिजनों में हड़कंप मच गया।थाना प्रभारी शेषधर पांडेय ने बताया कि परिजनों की तरह से तहरीर मिली है। पुलिस जांच में जुटी है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामला स्पष्ट होगा।

चंदौली को सूखाग्रस्त घोषित कर किसानों को मुआवजा व मदद दे सरकारः मनोज सिंह डब्लू

किसान पदयात्रा की अगुवाई करते सपा नेता मनोज कुमार सिंह डब्लू।
किसान पदयात्रा की अगुवाई करते सपा नेता मनोज कुमार सिंह डब्लू।

किसानों ने सपा नेता मनोज सिंह डब्लू के नेतृत्व में निकाली किसान पदयात्रा

Young Writer, चंदौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह डब्लू की अगुवाई में गुरुवार को असना से किसान पदयात्रा का आगाज हुआ। पदयात्रा शुरू होते ही क्षेत्रीय किसान उसमें जुड़ते गए और काफिला बढ़ता गया। जैसे-जैसे पदयात्रा आगे बढ़ी, जगह-जगह खड़े किसानों ने पदयात्रा की अगुवाई कर रहे मनोज सिंह डब्लू व किसानों का माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मान किया। साथ ही किसानों के हक में आयोजित पदयात्रा को अपना समर्थन प्रदान कर उसमें शामिल होते चले गए। पदयात्रा आधा दर्जन गांवों का भ्रमण करते हुए कंदवा पहुंचकर समाप्त हुई।

इस दौरान पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह डब्लू ने कहा कि धान का कटोरा चंदौली सूख रहा है। ऐसे में सिंचाई की समस्या से किसान हाल-परेशान हैं। किसानों को जो बिजली मिल रही है वह निष्प्रयोज्य साबित हो रही है। क्योंकि लो-बोल्टेज के कारण ट्यूबवेल चल नहीं पा रहे हैं। वहीं शिकायतों को अफसर संज्ञान में नहीं ले रहे है। ऐसे में जिन किसानों ने किसी तरह यतन करके धान की रोपाई की है, उनकी फसलें सूखकर बर्बाद होने के कगार पर हैं। सूखे की विभीषिका को देखते सरकार को एक माह पहले ही जनपद को सूखाग्रस्त घोषित कर देना चाहिए, लेकिन इसमें शिथिलता बरती गयी। मांग किया कि जनपद को सूखाग्रस्त घोषित करते हुए किसानों को प्रति हेक्टेयर 15 हजार रुपये मुआवजा दिया जाए। साथ ही किसानों के निजी नलकूपों का बिजली बिल सरकार मांग करें। किसानों से जुड़ी इन महत्वपूर्ण मांगों को पूरा करने के लिए 10 दिन का वक्त दिया जा रहा है। इसके बाद किसान आंदोलन की राह पर होंगे। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि सत्ताधारी दल का विधायक पदयात्रा करता है और सरकारी अफसर व महकमा उनकी नहीं सुनते तो यह उनके लिए दुर्भाग्य की बात है। ऐसी स्थिति में जनप्रतिनिधित्व की उनकी योग्यता पर सवाल उठना लाजिमी है। सपा जिलाध्यक्ष सत्यनरायन राजभर ने कहा कि पदयात्रा के जरिए किसानों की बात जिला प्रशासन व सरकार तक पहुंचाने का काम किया गया है। सरकार मुआवजा समेत नलकूप के बिल की माफी जैसी मांगों को पूरा कर सूखे की स्थिति में किसानों को राहत पहुंचाएं। चेतावनी के 10 दिन पूरे होने के बाद किसानों के आंदोलन को समाजवादी पार्टी आगे बढ़ाने का काम करेगी। इस अवसर पर रामजनम यादव, जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रशांत यादव पिन्टू, अंकित यादव, गुरुप्रकाश यादव, डब्लू राय, बबलू पाण्डेय, राजू सिंह, नंदलाल सिंह, मनीष सिंह, रामदयाल राम, अजोध्या गोड़, लालमनी पाल, नंदू गोंड, विजयमल बिन्द, रणधीर सिंह, सोलु सिंह, प्रशांत सिंह, सुबाष यादव, गणेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

किसान पदयात्रा के शंखनाद साथ बही अन्नदाताओं के पीड़ाओं की धारा

किसान पदयात्रा में किसानों को संबोधित करते मनोज कुमार सिंह डब्लू।
किसान पदयात्रा में किसानों को संबोधित करते मनोज कुमार सिंह डब्लू।

Young Writer, चंदौली। जनपद के असना में गुरुवार को किसान क्रांति का शंखनाद हुआ। इस दौरान किसानों ने पदयात्रा शुरू की तो अन्नदाताओं की पीड़ाओं की धारा पदयात्रा संग चल पड़ी। किसान दुखी है व्यथित है यह किसान पदयात्रा में शामिल किसानों के चेहरे साफ बयां कर रहे थे। मंच समाजवादी था, लेकिन पदयात्रा में राजनीतिक रंगत नगण्य थी। पदयात्रा निकली तो किसान जुड़ते गए और कारवां बढ़ता गया। राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप से इतर किसान अपनी बात व अपनी मांग पर केंद्रीत थे। पदयात्रा में चलते-चलते हो रहे चिंतन-मंथन व आपसी संवाद में किसान सरकार व सरकारी तंत्र से बेहद खफा नजर आ रहे थे।

किसान पदयात्रा की अगुवाई करते सपा नेता मनोज कुमार सिंह डब्लू।
किसान पदयात्रा की अगुवाई करते सपा नेता मनोज कुमार सिंह डब्लू।

उनका कहना था कि प्राकृतिक आपदा के बावजूद खेती-किसानी को संभाला जा सकता था लेकिन बड़बोली सरकार व बड़बोले अफसरों की शिथिलता, उनकी किसान हितों के प्रति उदासीनता ने सब पर पानी फेर दिया और किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने की सरकारी भारी-भरकम मशीनें बेकार व निष्क्रिय साबित हुई। किसानों के चेहरे पर एक तरफ जहां आक्रोश का ताप था तो दूसरी ओर उनकी पीड़ाएं और वेदनाओं की लहर हिलोरे मार रही थी। जिसे देखकर यह कहा जा सकता है कि पदयात्रा का माहौल बेहद संवेदनशील व नाजुक स्थिति में था। किसानों को देखकर यह लग रहा था कि कब किस मोड़ पर उनकी भावनाओं का ज्वालामुखी फूट पड़े। लेकिन पदयात्रा संतुलित थीं और पदयात्रा के हर चरण में लोकतांत्रिक मर्यादाओं का अनुपालन करती थी। उधर, इसके नेतृत्वकर्ता व कार्यक्रम के कर्ताधर्ता मनोज कुमार सिंह डब्लू जो स्वयं एक किसान परिवार से हैं और खेती किसानी में उनकी आत्मा बसती है। बेहद शांत व स्थित नजर आए। इस दौरान जब भी किसी गांव-गली व चैराहे पर किसानों व ग्रामीणों से मुलाकात और आपसी प्रेम व सम्मान का आदान प्रदान हो रहा था किसानों की पीड़ा झलक उठती। हालांकि हर मोड़ पर पदयात्रा को लेकर चल रहे किसान व सपा नेता मनोज कुमार सिंह डब्लू यह भरोसा देते गए कि सरकार उनकी बात सुनेगी और हरहाल में उसे किसानों की बातों को सुनना पड़ेगा। क्योंकि सरकार का यही तो काम है। वह धरती पुत्रों को ऐसे निराश व अकेला नहीं छोड़ सकती। सरकार ने किसानों को लेकर बड़े-बड़े वादे किए हैं अब ऐसी विषम स्थिति में किसानों को मुआवजा, उनके ट्यूबवे के बिल को माफ कर सरकार को बड़ा दिल करने का मौका है और मौके की यही मांग भी है। यदि सरकार ने इसमें हीलाहवाली की तो एक बार फिर किसान उसका विरोध करेंगे। उन तमाम लोकतांत्रिक अधिकारों के जरिए सरकार तक अपनी बात पहुंचाने का प्रयास करेंगे, जो अधिकार उन्हें संविधान देता है।

असना में मदद व मुआवजे का बिगुल फुकेंगे नरवन के किसान

Manoj Kumar Singh W

मनोज डब्लू के पदयात्रा में किसानों को मदद व मुआवजे की उम्मीद

Young Writer, चंदौली। देश की मिट्टी मां समान पूजनीय है और किसान धरतीपूत्र। अवर्षण के कारण आज यही किसान कलप और कराह रहा है। क्योंकि उसे दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। एक तरफ जहां प्राकृतिक प्रकोप से किसानों की मुश्किलें बढ़ी हैं, वहीं दूसरी ओर सरकारी तंत्र की शिथिलता, लापरवाही व किसानों के प्रति उदासीन रवैये ने उनकी मुश्किलों को इस कदर बढ़ा दिया गया है कि उन्हें बड़ी आर्थिक क्षति नुकसान होना लगभग तय है।

ऐसी विषम स्थिति में सत्ता से जुड़े स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उदासीनता किसानों का मनोबढ़ तोड़ रही है। लेकिन स्थानीय नेताओं में शुमार मनोज कुमार सिंह डब्लू के किसान पदयात्रा के आह्वान से नरवन के किसानों की उम्मीदें एक बार फिर जीवंत हो उठी है। उन्हें उम्मीद है कि उनके नुकसान पर मदद व मुआवजे का मरहम लगेगा। किसानों की माने तो नरवन क्षेत्र के सिवान की थाती में आई दरारों का दर्द किसानों की छाती सहन कर रही है। फसलें सूख जाने से किसानों की आंखें नम हो गयी है। क्योंकि किसानों के आर्थिक उत्थान की उम्मीदें टूटकर धुल-धुसरित होती नजर आ रही है। असना से निकलने वाले किसान व किसानी बचाओ पदयात्रा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, ताकि वे भी मनोज सिंह डब्लू के मंच से अपनी पीड़ाएं और व्यथाएं कह सके, जिसे क्षेत्रीय किसान व नौजवान मिलकर सरकार तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। उनके इस प्रयासों को मुकाम देने का ऐलान पहले ही सपा नेता मनोज कुमार सिंह डब्लू कर चुके हैं। देखा जाए तो मनोज के व्यक्तित्व हमेशा से किसान हितैषी रहा है। जिस तरह उन्होंने किसानों के लिए लम्बा संघर्ष किया और कई दफा जेल भी गए। उन्होंने एकल व्यक्तित्व के दम पर किसानों धान व गेहूं की फसल बिकवाई और बकाए का भुगतान कराकर यह साबित किया है वह वास्तव में किसान परिवार से हैं और किसानों की पीड़ा को बखूबी समझते हैं। यही वजह है कि सुविधाओं व संसाधनों से सम्पन्न होने के बाद भी खेती-किसानी के वक्त खेत में उतरकर अपनी धरा को स्पर्श करने व उसे नमन करने का मौका मनोज सिंह डब्लू कभी नहीं चुकते है। अब देखना यह है कि 25 अगस्त को आयोजित किसान व किसानी बचाओ पदयात्रा किसानों के घाव पर कितना मरहम लगा पाता है।

जालसाजीः मुगलसराय में व्यापारी पुत्र नौ करोड़ की नकदी संग गिरफ्तार

पकड़े गए जालसाज को चंदौली न्यायालय में पेश करने ले जाती पुलिस।
पकड़े गए जालसाज को चंदौली न्यायालय में पेश करने ले जाती पुलिस।

ऐप के जरिए पैसा डबल कर ठगी करने वाले दो आरोपियों को तेलंगाना राज्य व चंदौली पुलिस ने रविनगर से दबोचा

Young Writer, चंदौली। तेलंगाना राज्य की पुलिस ने बुधवार जालसाजी के मामले नगर के रविनगर स्थित एक बड़े व्यापारी के यहां छापेमारी की। इस दौरान तेलंगाना पुलिस ने व्यापारी पुत्र समेत दो को जालसाजी और धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस कार्यवाही के दरम्यान पुलिस ने आरोपी के घर से नौ करोड़ रुपये से अधिक की नकदी समेत लैपटॉप और कम्प्यूटर बरामद किया है। कोतवाली पहुंचे पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल सहित अन्य सुरक्षा एजेंसी के अधिकारी भी आरोपी से पूछताछ में जुटी है।

चंदाैली जनपद के मुगलसराय थाना कोतवाली में पकड़े गए जालसाज के साथ तेलंगाना पुलिस व मुगलसराय पुलिस।
चंदाैली जनपद के मुगलसराय थाना कोतवाली में पकड़े गए जालसाज के साथ तेलंगाना पुलिस व मुगलसराय पुलिस।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को तेलंगाना पुलिस ने चंदौली पुलिस के साथ रविनगर स्थित एक व्यापारी के घर पर छापेमारी की। पुलिस ने छापेमारी में शातिर जालसाज अभिषेक जैन को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि अभिषेक जैन लोगों का पैसा डबल करने के नाम पर उनसे ठगी करता है। आरोपी के घर से नौ करोड़ रुपये से अधिक की नकदी समेत लैपटॉप और कम्प्यूटर बरामद किया है। मामले की जानकारी होने पर मुगलसराय कोतवाली पहुंचे पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल सहित अन्य सुरक्षा एजेंसी के अधिकारी भी आरोपी से पूछताछ में लगे हुए है। सूत्रों की माने तो मुग़लसराय कोतवाली क्षेत्र के रविनगर निवासी आरोपी अभिषेक जैन ऐप के माध्यम लोगों से ठगी करता था। वह ऐप के जरिए लोगों के रुपये इन्वेस्ट कराता था। अपने झांसे में फसाने के लिए लोगों को एक निर्धारित अवधि में राशि को दो गुनी करने का प्रलोभन देता था। आरोपी ने तेलंगाना राज्य के कई लोगों को अपने एप के माध्यम से ठगी का शिकार बनाया था। इस मामले में हैदराबाद के साइबर सेल ने आरोपी के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद तेलंगाना राज्य की पुलिस आरोपी को उसके रविनगर स्थित घर से धर दबोचा और आगे की कार्रवाई में जुट गई। पुलिस ने इस मामले में एक अन्य व्यक्ति को भी हिरासत में लिया है। जिसका नाम कन्हैया यादव बताया जा रहा हैै। पुलिस के आला अधिकारी दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रहे है। पुलिस ने आरोपियों को चंदौली मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट में प्रस्तुत कर आगे की कार्यवाही में जुट गयी है।

चंदौली में तेलंगाना पुलिस की छापेमारी,9 करोड़ से ज्यादा कैश बरामद ऐसे पैसा इकट्ठा कराया था व्यापारी


चंदौली। मुगलसराय के रविनगर में उस वक्त हड़कम्प मच गया जब तेलंगाना पुलिस ने जालसाजी और धोखाधड़ी के मामले में एक बड़े व्यापारी के बेटे अभिषेक जैन को गिरफ्तार किया। और वहा से 9 करोड़ से ज्यादा रुपए बरामद किए। फिलहाल तेलंगाना पुलिस रुपये जब्त कर कार्रवाई में जुटी है।

बताया जा रहा है कि आरोपी अभिषेक जैन ने एक एप के माध्यम लोगों से पैसे इन्वेस्ट कराता था। इसके झांसे में फंसाने के लिए वह एक निर्धारित अवधि में राशि को दो गुनी करने का प्रलोभन देता था।आरोपी ने तेलंगाना राज्य के कई लोगों को अपने एप के माध्यम से ठगी का शिकार बनाया था।इस मामले में हैदराबाद के साइबर सेल में आरोपी के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसके बाद तेलंगाना पुलिस ने बुधवार को मुगलसराय के रविनगर स्थित आरोपी घर से उसको धर दबोच अचानक तेलंगाना पुलिस को देख पूरे नगर में हड़कंप मच गया।

किसानों के हक के लिए पदयात्रा में हुंकार भरेंगे मनोज सिंह डब्लू

Manoj Kumar Singh W

किसानों को मुआवजा व निजी नलकूपों का बिजली बिल माफ करने की मांग

Young Writer, चंदौली। सपा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू किसानों की समस्या को लेकर गंभीर है। जनपद में सूखे की स्थिति को देखते हुए उन्होंने किसानों के निजी नलकूप का बिजली बिल माफ करने व सूखाग्रस्त घोषित कर किसानों को प्रति बीघा 10 हजार रुपये मुआयजा दिए जाने की मांग को लेकर मनोज सिंह डब्लू 25 अगस्त को सैयदराजा विधानसभा के असना गांव से किसान व किसानी बचाओ पदयात्रा निकालेंगे। उक्त पदयात्रा विभिन्न गांवों का भ्रमण कर कंदवा में सम्पन्न होगी।
इस बाबत मंगलवार को मुख्यालय पर प्रेसवार्ता कर मनोज कुमार सिंह डब्लू ने बताया कि सैयदराजा समेत पूरे प्रदेश के किसान प्राकृतिक प्रकोप के कारण धान की फसल को बचाने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। सैयदराजा विधानसभा की बात करें तो यहां नहरें सूखी पड़ी हैं। पम्प कैनाल व राजकीय नलकूपों के संचालन में शिथिलता व लापरवाही बरती जा रही है, जिससे किसानों की परेशानी बढ़ गयी है। समय से समुचित सिंचाई नहीं होने के कारण खेतों में दरारें आ गयी है। फसलें पीली पढ़ रही है। कुछ किसानों की फसल सूखकर बर्बाद हो चुकी है, वहीं अधिकांश किसानों की फसलें बर्बाद होने की कगार पर है। ऐसे में किसानों को मदद व मुआवजे की जरूरत है। लेकिन दुर्भाग्य है कि किसानों की हितैषी होने का दावा करने वाली भाजपा सरकार व उसके जनप्रतिनिधि किसानों का हाल तक जानने की प्रयास नहीं कर रहे हैं। जिससे किसान बेहद आहत है। जनप्रतिनिधि होने के नाते विषम परिस्थिति में किसानों के साथ खड़ा मेरा दायित्व है। बताया 25 अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे से असना गांव से पदयात्रा शुरू होगी। कहा कि किसानों की बात को मजबूती के साथ सरकार के समक्ष रखा जाएगा।

जमीन विवाद में जिलाधिकारी से मिलकर लगाई गुहार

जिलाधिकारी को दिया गया प्रार्थना पत्र।
चंदौली जिलाधिकारी को दिया गया प्रार्थना पत्र।

Young Writer, चंदौली। जनपद के अमोघपुर निवासी प्यारेलाल ने कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी को पत्र देकर आपसी पारिवारिक भूमि विवाद में मामला न्यायालय में लंबित होने के बावजूद पुलिस द्वारा दबाव बनाए जाने की शिकायत की। उन्होंने अपने शिकायती प्रार्थना-पत्र में यह बताया कि उसका अपने भाइयों के साथ सम्पत्ति की विधिक फाट व बंटवारे के लिए उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालय पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के न्यायालय में मामला लंबित है।
वर्तमान में सभी लोग खानगी बंटवारा के मुताबिक अपने-अपने हिस्से पर काबिज दाखिल है। बावजूद इसके बड़े भाई शिवनाथ द्वारा मेरे कब्जे की भूमि की चौहद्दी देकर अन्य पक्ष को बैनामा कर दिया गया है। बीते 22 अगस्त को बैनामेदारों द्वारा उक्त भूमि पर निर्माण कार्य कराया जाने लगा, जिसे रोकने के लिए प्रार्थी ने 112 नंबर डायल कर मौके पर पुलिस को बुलाया गया और स्टे का हवाला देते हुए निर्माण कार्य को रोकने की गुजारिश की, लेकिन पुलिस ने काम रोकने से मना कर दिया। वहीं जब प्रार्थी अपने कब्जे की भूमि पर काम प्रारंभ किया तो विपक्षी शिवनाथ द्वारा काम को रोकने के लिए पुलिस बुला लिया। अलीनगर थाने पर जाने के बाद थाना प्रभारी द्वारा जहां मेरा काम रोक दिया गया, वहीं विपक्षी के प्रभाव में आकर उनके काम को रोकने से इन्कार कर दिया गया है। ऐसी स्थिति में पुलिस के कृत्य के कारण तनाव की स्थिति बनी है।

लापरवाहीः 12 साल बाद भी हैंडओवर नहीं हुआ हेतमपुर एएनएम सेंटर

हेतमपुर में बदहाल स्थिति में पड़ा एएनएम सेंटर भवन।
हेतमपुर में बदहाल स्थिति में पड़ा एएनएम सेंटर भवन।

हाल हेतमपुर स्थित बदहाल स्थिति में पड़े एएनएम सेंटर का

Young Writer, कमालपुर। क्षेत्र के हेतमपुर गांव में ग्रामीण महिलाओं के लिए सरकार द्वारा लाखों की लागत बने एएनएम सेंटर आज अपनी बदहाली पर आंसू बहाने को विवश है। बताते हैं कि उक्त एएनएम सेंटर पूर्व प्रधान राकेश यादव की पहल पर 2010 में ग्रामीण महिलाओं के प्रसव एवं ईलाज के लिए हेतमपुर गांव में बनना शुरू हुआ था। 2012 में बनकर भवन तैयार हो गया, परन्तु 12 वर्ष बीत गए आज तक कार्यदायी संस्था द्वारा चिकित्सा विभाग को हस्तानांतरण नहीं हुआ जबकि केंद्र के नाम पर एएनएम की नियुक्ति भी हो गयी। एएनएम कभी कभार गांव में आकर ग्रामीण महिलाओं का घर पर ईलाज भी करती है। परंतु एएनएम सेंटर रहते हुए भी महिलाओं को कोई सुविधा नहीं मिल पाती, वहीं नवनिर्मित भवन रखरखाव के अभाव में दरवाजे खिड़कियां भी सेंटर में लगे गायब हो गए। आज आवारा पशुओं और सोहदा किस्म के लोगो का अड्डा बन गया है। इस संबंध में चिकित्सा प्रभारी जेपी गुप्ता ने कहा कि एएनएम सेंटर कार्यदायी संस्था ने अभी चिकित्सा विभाग को सुपुर्द नहीं किया है। ग्रामीण   प्रमोद उपाध्याय, राजेश मौर्य मनोज पाण्डेय, मिंटू उपाध्याय,विनोद उपाध्याय उदयी राजभर, बिहारी राजभर आदि ने जिलाधिकारी से मांग किया है कि कार्यदायी संस्था पर कार्यवाही करते हुए नवनिर्मित एएनएम सेंटर चिकित्सा विभाग को सुपुर्द कर सेंटर को चालू कराया जाय।

वेतन‚ सुरक्षा उपकरण व सुविधाओं के लिए धरना रहे संविदा विद्‍युत कर्मी

अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना देते संविदा विद्युत कर्मी।
अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना देते संविदा विद्युत कर्मी।

Young Writer, चंदौली। जनपद के गोधना मोड नेशनल हाईवे दो स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर पूर्वांचल विद्युत संविदा मजदूर संघ एवं भारतीय मजदूर संघ ने अपने विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को धरना प्रदर्शन किया।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रत्येक माह के एक तारीख से सात तारीख तक के अंदर वेतन न देकर माह के अंतिम सप्ताह में दिया जाता है और कार्य के हिसाब से सामान कार्य का समान वेतन का न मिल रहा है। चंदासी उपकेंद्र पर फीडर के हिसाब से बहुत कम कर्मचारियों से कार्य करने में दिक्कत आ रही है। कम कर्मचारियों के होते हुए भी कर्मचारियों पर विद्युत विच्छेदन, ट्रांसफार्मर का उतारना चढ़ाना कंट्रोल रूम का कार्य, 33 केवी का लाइनों की देखरेख और 24 घंटे कार्य का दबाव झेलना पड़ता है। कहा कि कर्मचारियों को समय-समय पर सुरक्षा उपकरण जैसे प्लायर, टेस्टर, सिढ़ी, दस्ताना इत्यादि उपलब्ध नहीं कराए जाते हैं। वहीं समस्त कंप्यूटर ऑपरेटर संविदा कर्मी की तरह पोर्टल पर अंकित कर इपीएफ व ईएसआई की कटौती की जाए। समस्त कंप्यूटर ऑपरेटर का वेतन का भुगतान भी संविदा कर्मी की भांति खंण्डीय कार्यालय से किया जाए। इसी समस्या को लेकर अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर सांकेतिक धरना दिया गया। धरना प्रदर्शन करने वालों में अध्यक्ष राजेश सिंह, महामंत्री वीरेंद्र सिंह, श्री प्रकाश, सियाराम, कृष्णा, राजेश यादव, सुनील शर्मा, अवराद अली, अखिलेश, दिलीप कुमार, सिपाही, हरिद्वार, अनिल, असलम, बब्बल एवं समस्त संविदा कर्मचारी उपस्थित रहे।

Chandauli
overcast clouds
25.3 ° C
25.3 °
25.3 °
70 %
1kmh
96 %
Tue
25 °
Wed
31 °
Thu
32 °
Fri
32 °
Sat
32 °
Verified by MonsterInsights